Apna khata Nakal 2024 : अपना खाता नकल, ऑनलाइन देखें

अपना खाता नकल कैसे देखें:- यदि आप अपने खेत जमीन की नकल जमाबंदी देखने की प्रक्रिया ढूंढ रहे हैं। तो इस लेख में आपको बड़ी मदद मिलने वाली है। हम आप को आश्वस्त करते हैं इस लेख में Apna khata Nakal देखने की जो प्रक्रिया हम लिख रहे हैं। उसे फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। Apna khata Jamabandi Nakal की प्रति ऑनलाइन निकालने के लिए किसी विशेष जानकारी की आवश्यकता नहीं है। केवल काश्तगार के नाम से भी जमाबंदी नकल की प्रति कॉफी डाउनलोड की जा सकती है। राजस्थान राजस्व विभाग द्वारा जमाबंदी नकल की जानकारी देखने की सुविधा apnakhata.rajasthan.gov.in ऑफिशल पोर्टल पर उपलब्ध करवाई गई है। चलिए हम Apnakhata Nakal Online देखने की प्रक्रिया में आगे बढ़ते हैं।


किसान को चाहिए कि जमाबंदी नकल देखने के लिए खाता संख्या, खसरा संख्या, की जानकारी हो। यदि किसान के पास यह जानकारी उपलब्ध नहीं है तो केवल काश्तकार के नाम से भी Jamabandi Nakal Online निकाल सकते हैं। आज हम आपको जमाबंदी निकालने की आसान विधि बता रहे हैं। इसलिए आप नीचे दी जा रही ऑनलाइन प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक फॉलो करें और अपने खेत जमीन की Nakal Jamabandi Download करें।

Apnakhata Nakal Rajasthan 2024

Apna Khata Nakal ऑफिशल पोर्टल से जमाबंदी नकल दो तरह से निकाली जा सकती है। एक जो डिजिटल हस्ताक्षर अर्थात प्रमाणित नकल जमाबंदी। दूसरी केवल सूचनार्थ नकल जमाबंदी। किसान को यदि जमीन की जानकारी देखनी है तो सूचनार्थ Nakal Jamabandi ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। अपना खाता ऑफिशल पोर्टल पर राजस्थान का संपूर्ण Bhulekh अपलोड किया गया है। यहां से राजस्थान के समस्त जिलों के काश्तकार खाता/ खसरा संख्या, काश्तकार का नाम दर्ज करके Apna Khata Nakal Online Download कर सकते हैं। राजस्व विभाग द्वारा लांच किया गया भूलेख ऑफिशल पोर्टल apnakhata.raj.nic.in उपयोग किया जाना बहुत ही आसान है। इस पोर्टल को मोबाइल से भी एक्सेस किया जा सकता है। नीचे दी गई जमाबंदी नकल निकालने की प्रक्रिया को मोबाइल पर भी फॉलो किया जा सकता है। चलिए हम जमाबंदी निकालने की आसान विधि को जानने की कोशिश करते हैं।

राजस्थान अपना खाता नकल

राजस्थान अपना खाता नकल ऑफिशल पोर्टल पर देखना आसान है। यदि किसान को विशेष प्रयोजन हेतु ई प्रमाणित नकल जमाबंदी देखना चाहते हैं। तो उन्हें ₹10 शुल्क का भुगतान करना होता है। प्रमाणित नकल जमाबंदी पटवारी/ लेखपाल भू राजस्व अधिकारीयों द्वारा ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर युक्त होती है। इसका उपयोग किसान को प्रॉपर्टी स्थानांतरण, नया खाता नामांतरण, या बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड लोन (KCC) हेतु अनिवार्य होती है। केवल जमीन की, जानकारी जैसे खाता संख्या, खसरा संख्या, रकबा, जमीन का क्षेत्रफल, बरानी चेक करने के लिए साधारण जमाबंदी नकल भी उपयोग में लाई जा सकती है।

अपना खाता नकल कैसे देखें ऑनलाइन

अपना खाता ऑफिशल पोर्टल पर नकल जमाबंदी ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

 सर्वप्रथम अपना खाता ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें।

उम्मीदवार दिए गए लिंक पर क्लिक करने के पश्चात सीधे अपना खाता ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करेंगे। यहां पर राजस्थान का संपूर्ण मानचित्र दिखाई देगा।

जिले का चुनाव करें

होम पेज पर दिखाई दे रहे राजस्थान नक्शे में अपने जिले पर क्लिक करें। राजस्थान के मानचित्र पर अपने  जिले के नाम पर क्लिक करें। जैसे ही आप क्लिक करेंगे  जिले के समस्त तहसील का नक्शा दिखाई देगा।

तहसील का चुनाव करें

अपनी तहसील का चुनाव करें तथा साइड बार में दिखाई दे रहे गांव पर क्लिक करें। या टेबल में अपने गांव के प्रथम अक्षर पर क्लिक करें।

अपना खाता संख्या सिलेक्ट करें।

अपना खाता नकल जमाबंदी देखने के लिए खाता संख्या चुनें। फिर चयन करें के विकल्प को सेलेक्ट करें।

भूलेख जमाबंदी नकल ऑनलाइन देखें

आपके द्वारा खाता संख्या सेलेक्ट करने के पश्चात स्क्रीन पर जमाबंदी नकल  खुलकर आएगा। यहाँ खसरा विवरण, रकबा विवरण, भूमि वर्गीकरण की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। इसमें आप खाता नकल की पूरी जानकारी चेक कर सकते है।

खाता, खसरा संख्या से जमाबंदी नकल चेक करें

खाता संख्या के अतिरिक्त खसरा संख्या के माध्यम से भी जमाबंदी नकल देख सकते हैं। यदि आपके पास खाता संख्या या खता संख्या है तो आप इसका विकल्प चुन सकते हैं और खाता संख्या दर्ज करने के पश्चात जमाबंदी नकल देख सकते हैं।  डाउनलोड कर सकते हैं।

जमाबंदी नकल कैसे डाउनलोड करें

अपना खाता ऑफिशल पोर्टल से जमाबंदी नकल डाउनलोड करने के लिए ऊपर दी गई प्रक्रिया को फॉलो करने के पश्चात आप स्क्रीन पर जमाबंदी देख सकते हैं। काश्तगार के नाम पर क्लिक करें


नक़ल पर क्लिक करे


प्रिंट पर क्लिक करें
PDF save करें

प्रिंट पर क्लिक करने के पश्चात PDF में आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment