राजस्थान भूलेख पोर्टल (apnakhata.rajasthan.gov.in) पर जमाबंदी नकल, खाता-खसरा ऑनलाइन चेक करें | Bhulekh Rajasthan 2024

Bhulekh Rajasthan 2024:- यदि आप राजस्थान में खेत/जमीन का जमाबंदी नकल, नामांतरण, खाता, खसरा तथा ई हस्ताक्षरित जमाबंदी देखने की प्रक्रिया खोज रहे हैं। तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। राजस्थान वासियों एवं काश्तकार को जानकर हर्ष होगा अब खेत जमीन की जानकारी घर बैठे मोबाइल पर भी चेक की जा सकेगी। राजस्थान राजस्व मंडल द्वारा Jamabandi Nakal, Bhulekh Rajasthan ऑनलाइन देखने हेतु अपना खाता राजस्थान apnakhata.rajasthan.gov.in पोर्टल  लॉन्च किया है।

इस पोर्टल से राजस्थान भूलेख, भू अभिलेख, Bhulekh Rajasthan Map तथा जमीनी दस्तावेज ऑनलाइन देख सकते हैं। इन सभी दस्तावेज में  जमीन की की जानकारी दर्ज होती है। जैसे:- किसान का नाम, खेत का क्षेत्रफल, खसरा संख्या, खाता संख्या, रकबा, फसल विवरण, रेखांकित मानचित्र इत्यादि दर्ज होता है। Rajasthan Bhulekh record को Apna khata Portal पर देखने की आसान प्रक्रिया इस लेख में लिखी जा रही है। अब घर बैठे आसानी से भूलेख राजस्थान की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Bhulekh Rajasthan | Jamabandi Nakal

राजस्थान राजस्व मंडल द्वारा जमीन की जानकारी ऑनलाइन चेक करना आसान कर दिया है। यदि किसान अपने खेत जमीन का रेखांकित मानचित्र, भू नक्शा, Land Map देखना चाहते हैं। तो उन्हें ऑफिशल पोर्टल bhunaksha.raj.nic.in पर विजिट करना चाहिए। यदि आप अपने खेत/जमीन का नक्शा देखना चाहते हैं तो इसी वेबसाइट पर नक्शा देखने की विस्तारपूर्वक प्रक्रिया अलग लेख में लिखी गई है। इसे पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जमीन की जमाबंदी, खसरा खाता, नामांतरण आदि की जानकारी प्राप्त करने के लिए apnakhata.raj.nic.in ऑफिशल पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। इस पोर्टल पर हम जमाबंदी नकल देखने की प्रक्रिया लिख रहे हैं। जो आपके लिए समझना और फॉलो करना आसान होगी।

पोर्टल राजस्थान भूलेख
वास्तविक पोर्टल अपना खता राजस्थान
वित्तीय वर्ष 2024
पोर्टल विशेषता खाता, खसरा, जमाबंदी नक़ल, रकबा, जमीन का क्षेत्रफल
शुल्क 20रू *
आधिकारिक पोर्टल apnakhata.rajasthan.gov.in

Rajasthan Bhulekh 2024

DLC Rate Rajasthanअधिक जानकारी Click Here
भू नक्शा देखेअधिक जानकारी Click Here

डाउनलोड किए गए जमाबंदी नकल के उपयोग

  • राजस्व विभाग द्वारा ऑनलाइन अपलोड किए गए दस्तावेज किसान को जमीन की जानकारी प्राप्त करने हेतु उपलब्ध करवाए जाते हैं।
  • किसान इन दस्तावेज में जमीन का क्षेत्रफल, रकबा, जमीन के वर्गीकरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • भूमि संबंधी दस्तावेज के रूप में जमाबंदी नकल को प्रस्तुत किया जा सकता है।
  • डाउनलोड की गई जमाबंदी नकल पूर्णतया प्रमाणित नहीं होती। इसका उपयोग केवल जानकारी हेतु किया जा सकता है। यदि विशेष प्रयोजन हेतु उसका उपयोग करना है। तो पटवारी व राजस्व विभाग के अधिकारियों से इसे प्रमाणित करवाना होगा।
  • ई-हस्ताक्षरित डाउनलोड की गई जमाबंदी पूर्णता प्रमाणित जमाबंदी नकल मानी जाती है। जिसका उपयोग किसी भी योजना तथा बैंक कार्य हेतु किया जा सकता है।
  •  किसान क्रेडिट कार्ड KCC लोन लेने के लिए ई हस्ताक्षर प्रमाणित जमाबंदी नकल प्रस्तुत कर सकते हैं।

भूलेख राजस्थान जमाबंदी नकल, खाता खसरा ऑनलाइन कैसे देखें

Bhulekh राजस्थान:- भूलेख राजस्थान ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले राजस्थान राजस्व विभाग द्वारा लांच किए गए। अपना खाता ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें तथा नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

Apna khata Raj ऑफिशल वेबसाइट पर क्लिक करें .अपना खाता ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें। यहां पर आपको राजस्थान का संपूर्ण मानचित्र दिखाई देगा।

अपने जिले का चुनाव करें।

उदाहरण के तौर पर हमने जयपुर जिले का चुनाव किया है। आप अपने निवासी जिले का चुनाव कर सकते हैं।

तहसील का चुनाव करें।

जयपुर में जितने भी तहसील है। उन सभी का नक्शा आपको मैप पर दिखाई देगा। इसके अतिरिक्त साइड बार में दी गई तहसील लिस्ट में अपनी तहसील पर क्लिक करें।

ग्राम पंचायत का चुनाव करें।

तहसील का चुनाव करने के पश्चात आपको गांव का नाम चुनना होगा।  यदि आप गांव का नाम लिस्ट में नहीं देख रहे हैं। तो साइड बार में दिए गए शब्दों की सूची में अपने गांव के नाम से पहले अक्षर पर क्लिक करें।

खाता संख्या नाम तथा खसरा संख्या का चुनाव करें।

यहां पर उम्मीदवार को यह ध्यान रखना होगा कि यदि खसरा संख्या पर क्लिक करते हैं। तो उनके पास खसरा संख्या होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त आप नाम से भी जमीन का विवरण चेक कर सकते हैं। अब जिस विकल्प के माध्यम से जमीन का विवरण चेक करना चाहते हैं। उस पर क्लिक करें।

ऑनलाइन भूलेख जमाबंदी देखें

आपके द्वारा दिए गए विवरण के अनुसार सभी कामगारों की लिस्ट आपके सामने होगी। अपना नाम चुने तथा उस पर क्लिक करें।

Apna Khata Bhulekh

क्लिक करने के पश्चात साइड बार मैं आपको एक अलग विंडो ओपन होगी। इस विंडो में खसरा संख्या, खाता संख्या तथा किसान का नाम सही से जांच लें। सही विवरण पाए जाने पर इसका प्रिंट आउट कर ले। प्रिंटआउट पर क्लिक करने के पश्चात आप PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Apna Khata Jamabandi

Leave a Comment