Girdawari 2023: Dhara Girdawari | राजस्थान गिरदावरी रिपोर्ट,नकल khasra.rbaas.in ऑनलाइन देखें

By | May 17, 2023
Fasal girdawari report

Girdawari Report 2023:- जब किसान को किसी स्थान पर फसल का विवरण प्रस्तुत करना होता है। उस जगह फसल गिरदावरी रिपोर्ट की आवश्यकता होती है। गिरदावरी रिपोर्ट (Fasal Girdawari) में रबी और खरीफ की फसल का विवरण दर्ज किया जाता है। Fasal Girdawari Report पटवारी और लेखपाल के द्वारा बनाई जाती है। राजस्थान में जब किसान कृषि लोन (KCC) के लिए आवेदन करते हैं। तो उन्हें फसल गिरदावरी रिपोर्ट (Girdawari Report) प्रस्तुत करना होता है। चलिए आज इस लेख में हम जानते हैं फसल गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन कैसे निकाल सकते हैं। किसानों के लिए गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन देखने के लिए जन सूचना ऑफिशल पोर्टल jansoochna.rajasthan.gov.in लांच किया गया है। मोबाइल पर फसल गिरदावरी रिपोर्ट देखने के लिए पोर्टल (khasra.rbaas.in) एवं Dhara Mobile Application का उपयोग कर सकते है।

चलिए जानते हैं, फसल गिरदावरी ऑनलाइन कैसे निकालते हैं जन सूचना ऑफिशल पोर्टल से गिरदावरी निकालने की प्रक्रिया लेख में स्टेप बाय स्टेप दी जा रही है। इसे ध्यान पूर्वक फॉलो करें। साथ ही आप जानेंगे गिरदावरी रिपोर्ट में क्या-क्या विवरण प्रस्तुत किया जाता है और गिरदावरी किसे कहते हैं।

गिरदावरी रिपोर्ट क्या होती हैं | Girdawari Rajasthan

किसान द्वारा की गई कृषि का विवरण दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को गिरदावरी कहते हैं। गिरदावरी रिपोर्ट में फसल का विवरण रबी की ऋतु में कौन-कौन सी फसल बोई जाती है। खरीफ की ऋतु में कौन-कौन सी फसल लगाई जाती है। गिरदावरी में फसल संबंधी विवरण प्रस्तुत किए जाते हैं। जैसे:-

  • काश्तकार का नाम /पिता का नाम
  • खसरा नंबर /खाता संख्या
  • जमीन का क्षेत्रफल सेक्टर में
  • जमीन का रकबा
  • खेत जमीन की किस्म
  • सिंचाई स्त्रोत
  • फसल का नाम जैसे गेहूं बाजरा मूंगफली आदि
  • सिंचित फसल एरिया
  • असिंचित फसल क्षेत्रफल
  • रिपोर्ट पर पटवारी लेखपाल द्वारा मोहर लगवाना अनिवार्य होता है।

Dhara Girdawari कैसे देखें?

राजस्थान गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन देखने के लिए धरा पोर्टल पर विजिट करें और नीचे दी जा रही जानकारी को फॉलो करें
Dhara Girdawari पोर्टल पर आ जाएं
पोर्टल पर दिखाई दे रहे कॉलम्स में जानकारी दर्ज करें।

  • जिला, तहसील, गांव, फसल वर्ष का चुनाव करें।
  • अपने खाता संख्या का चुनाव करें।
  • आगे बढे पर क्लिक करें।
  • यहाँ नए पेज पर फसल गिरदावरी रिपोर्ट दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड कर सकते है।

फसल गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन कैसे निकाले

राजस्थान के काश्तकार अब घर बैठे ऑनलाइन जनसूचना ऑफिशल पोर्टल से गिरदावरी रिपोर्ट देख सकते हैं और प्रिंट आउट ले सकते हैं। इस लेख में दी जा रही प्रक्रिया को फॉलो करें। आप निश्चित तौर पर खुद से ही गिरदावरी रिपोर्ट निकाल पाएंगे।

सर्वप्रथम जनसूचना ऑफिशल पोर्टल jansoochna.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।

Girdawari

वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे scheme 325 पर क्लिक करें।

Girdawari Report

Copy of girdawari पर क्लिक करें।

कॉफी ऑफ गिरदावरी पर क्लिक करने के बाद एक नया विंडो ओपन होगा जिसमें जिला तहसील गांव का चुनाव करना है और फसल और समन्वय (वर्ष) का चुनाव करें।

Fasal Girdawari

फसल और वर्ष का चुनाव करते समय रबी और खरीफ की फसल का ध्यानपूर्वक और समय अनुसार चुनाव करें।

खोजे पर क्लिक करें

एक नया विंडो ओपन होगा जिसमें खातेदार की जानकारी दिखाई देगी। अपने नाम का चुनाव करें और अधिक जानकारी पर क्लिक करें।

Fasal Girdawari Report

गिरदावरी रिपोर्ट दिखाई देगी आप इसे प्रिंट कर सकते हैं।

NOTE:- गिरदावरी रिपोर्ट में  काश्तकार / खातेदार का नाम फसल का विवरण दिखाई देगा। इसे ध्यान पूर्वक देखें और समय अनुसार और फसल ऋतु के अनुसार दी गई जानकारी की पुष्टि करें। तत्पश्चात पटवारी से मोहर लगवा कर आवश्यक कार्य हेतु इसका उपयोग करें।

धरा मोबाइल एप्लीकेशन | Dhara Girdawari

फसल गिरदावरी विवरण को ऑनलाइन चेक करने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किया गया है। धरा मोबाइल एप्लीकेशन पर विजिट करके जिला तहसील गांव फसल विवरण और खातेदार का नाम सर्च करके गिरदावरी रिपोर्ट देख सकते हैं। मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

Dhara Mobile App
Rajasthan BhulekhClick Here
Rajasthan Bhu NakshaClick Here

राजस्थान के जिलों ली लिस्ट जिनकी गिरदावरी ऑनलइन देख सकते हैं


राज्य के काश्तगार ऑनलाइन गिरदावरी रिपोर्ट निकलने के लिए अपने जिले का चुनाव कर सकते हैं। निचे दी गई प्रक्रिया सामान रहेगी:-

Ajmer (अजमेर)Jalor (जालौर)
Alwar (अलवर)Jhalawar (झालावाड़)
Banswara (बांसवाड़ा)Jhunjhunu (झुंझुनू)
Baran (बारां)Jodhpur (जोधपुर)
Barmer (बाड़मेर)Karauli (करौली)
Bharatpur (भरतपुर)Kota (कोटा)
Bhilwara (भीलवाड़ा)Nagaur (नागौर)
Bikaner (बीकानेर)Pali (पाली)
Bundi (बूंदी)Pratapgarh (प्रतापगढ़)
Chittorgarh (चित्तौड़गढ़)Rajsamand (राजसमंद)
Churu (चुरु)Sawai Madhopur (सवाई माधोपुर)
Dausa (दौसा)Sikar (सीकर)
Dholpur (धौलपुर)Sirohi (सिरोही)
Dungarpur (डूंगरपुर)Sri Ganganagar (श्रीगंगानगर)
Hanumangarh (हनुमानगढ़)Tonk (टोंक)
Jaipur (जयपुर)Udaipur (उदयपुर)
Jaisalmer (जैसलमेर)

FAQ’s Girdawari Report 2023

Q. गिरदावरी रिपोर्ट 2023 ऑनलाइन कैसे निकाले?

Ans. गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन निकालने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा जन सूचना ऑफिशल पोर्टल लांच किया गया है। पोर्टल पर दिखाई दे रही स्कीम 325 पर क्लिक करें। कॉफी ऑफ गिरदावरी पर क्लिक करें जिला तहसील गांव का चुनाव करें। फसल आवास का चुनाव करें रबी खरीफ का चुनाव करें। खातेदारों का नाम दिखाई देगा। अपने नाम का चुनाव करें और अधिक जानकारी पर क्लिक करेंगे। गिरदावरी देख सकेंगे।

Q.  फसल गिरदावरी क्या होती हैं?

Ans. किसान के लिए फसल का विवरण दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया गिरदावरी कहलाती है। यह गिरदावरी पटवारी/लेखपाल द्वारा तैयार की जाती है। फसल ऋतु के अनुसार गिरदावरी ऑनलाइन अपलोड कर दी जाती है। इसे डाउनलोड कर के किसान पटवारी मोहर करवाकर आवश्यक कार्य हेतु उपयोग कर सकते हैं। जैसे किसान क्रेडिट कार्ड में गिरदावरी की आवश्यकता होती है।

Q. फसल गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन कैसे देखें?

Ans. राजस्थान के किसानों के लिए यह फसल गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन निकालने हेतु ऑफिशल पोर्टल jansoochna.rajasthan.gov.in लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर स्कीम 325 पर क्लिक करें। कॉपी ऑफ गिरदावरी पर क्लिक करें। जिला तहसील गांव फसल वर्ष का चुनाव करें। दिखाई दे रहे खाताधारकों के नाम पर क्लिक करें और गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन प्रिंट आउट ले।

Q. मोबाइल पर फसल गिरदावरी रिपोर्ट कैसे देखें?

Ans. किसान मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से फसल गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए धरा मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन का लिंक लेख में ऊपर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *