
किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम देखें:- देश के किसानों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न लाभकारी योजनाएं शुरू की जा रही है। किसानों को कम ब्याज दरों पर किसान क्रेडिट कार्ड (KCC Loan) उपलब्ध करवाया जाता है। इसी के साथ फसल को सुरक्षित बनाने के लिए फसल बीमा योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। जिन किसानों ने फसल विकसित हेतु किसान क्रेडिट कार्ड लोन (कृषि ऋण) लिया था। तथा आर्थिक कारण से जमा नहीं करा पाए हैं। ऐसे किसानों को किसान ऋण मोचन योजना (Kisan Rin Mochan Yojana) के अंतर्गत लाभान्वित किया जाता है। भारत के लगभग सभी राज्यों में किसानों को ऋण माफी योजना (Kisan Karj Mafi Yojana) के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जा रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार, राज्य शामिल है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 33000 किसानों का 190 करोड रुपए किसान कर्ज माफ करने का ऐलान किया गया है। इसी के साथ राजस्थान में 20 लाख से अधिक किसानों का कर्ज माफ किया गया है। यदि किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा।
भूमि विकास बैंक कर्ज माफी लिस्ट UP 2023
UP Kisan Karj Mafi List 2023
योजना | किसान ऋण मोचन योजना उत्तर प्रदेश |
लाभान्वित होंगे | प्रदेश के 33000 किसान |
योजना उद्देश्य | किसनों को कर्ज से राहत देना |
कब से कब तक लोन लोन माफ़ होगा | 31 मार्च 2016 |
ऋण मोचन राशि | 1 लाख रूपये तक |
पात्र किसान | प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसान |
योजना पोर्टल | www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in |
कर्ज माफी लिस्ट कैसे देखें 2023
उत्तर प्रदेश के जिन किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना (KCC Loan) के अंतर्गत 31 मार्च 2016 से पहले कृषि ऋण (Karshi Rin) लिया था। उन सभी किसानों को ₹1लाख तक का लोन माफ करने की घोषणा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। जो किसान कृषि ऋण को जमा नहीं करा पाए हैं। उन सभी किसानों की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कर्ज माफी लिस्ट (UP Kisan Karj Mafi List 2023) तैयार की गई है। जो किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत उचित पात्र हैं वह किसान upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पोर्टल पर घर बैठे कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
फसल बीमा योजना उत्तर प्रदेश, लाभार्थी लिस्ट, बीमा स्टेटस
यूपी किसान कर्ज माफी पात्रता
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे लघु एवं सीमांत किसानों का कर्ज माफ करने का ऐलान किया गया है, जिन्होंने फसल ऋण 31 मार्च 2016 या इससे पहले प्राप्त किया है। यह ऋण सरकार द्वारा अधिकृत प्रदाता संस्थाओं द्वारा लिया गया हो।
- राज्य सरकार द्वारा ₹100000 तक का ऋण मोचन प्रदान करने का ऐलान किया गया है।
- ऋण मोचन धन राशि की गणना विगत 31 मार्च 2016 को बकाया (ब्याज सहित) वित्तीय वर्ष 2016-17 अवधि में किसान द्वारा ऋण के रूप में ली गई धनराशि तथा नई स्वीकृति पर विचार किए बिना 31 मार्च 2017 तक
- जो किसान उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी है। वह योजना की उचित पात्र होंगे।
- लघु किसान के पास 2 हेक्टर जमीन एवं सीमांत किसान के एक हेक्टर से अधिक जमीन नहीं होनी चाहिए।
- ऐसे किसान जिनको रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित नियमों के अनुपालन आकर ऋण उपलब्ध करवाया गया हो।
यूपी किसान कर्ज माफी योजना पीडीएफ | UP Kisan Karj Mafi Yojana PDF
UP Kisan Karj Mafi Yojana PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दी गई पीडीएफ लिंक से आप PDF File को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर यहां से सरकार द्वारा ऋण मोचन को लेकर की गई घोषणा को ध्यान पूर्वक पढ़ सकते हैं:-
UP Kisan Karj Mafi Yojana PDF Download
किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
Kisan Karj Mafi List Me Apna Name Kaise Dekhe:- इस संबंध में आपको सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश सरकार के साथ-साथ राजस्थान झारखंड एवं अन्य राज्यों में सरकार द्वारा ऋण मोचन अर्थात ऋण माफी की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश में भूमि विकास बैंक द्वारा लिए गए ऋण माफी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
- यूपी किसान कर्ज राहत योजना के अंतर्गत ऋण मोचन लिस्ट में नाम देखने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें।
- वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे “अपने ऋण मोचन की स्थिति जाने” पर क्लिक करें।

- यहां पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें बैंक, जिला, शाखा, क्रेडिट कार्ड विवरण आदि दर्ज जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सबमिट करें पर क्लिक करें।
- जहां पर किसान ऋण मोचन स्थिति को ऑनलाइन देख सकते हैं। तथा किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें राजस्थान
राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में तकरीबन 20 लाख किसानों का ऋण माफ करने की घोषणा की गई है। जो राजस्थान के किसान है उन्हें राज्य सरकार द्वारा ऑफिशल पोर्टल पर लिस्ट उपलब्ध करवाई गई है। Rajasthan Kisan Karj Mafi List 2023 देखने के लिए यहां क्लिक करें।
झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना में अपना नाम कैसे देखें
झारखंड के किसान कृषि ऋण माफी योजना में अपना नाम देखने के लिए jkrmy.jharkhand.gov.in पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। इसी के साथ विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए इस पोर्टल पर अलग से लेख दिया गया है। आप यहां क्लिक करें।
उत्तर प्रदेश भू नक्शा | यहाँ देखें |
भूलेख उत्तर प्रदेश | यहाँ देखें |
ऑनलाइन रजिस्ट्री चेक | यहाँ देखें |
उत्तर प्रदेश सर्किल रेट | यहाँ देखें |
यूपी स्टाम्प ड्यूटी | यहाँ देखें |
वरासत आवेदन, स्टेटस देखें | यहाँ देखें |
FAQ’s किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम देखें ऑनलाइन
Q. किसान कर्ज माफी लिस्ट कैसे देखें?
Ans. उत्तर प्रदेश की किसान कर्ज राहत लिस्ट में नाम देखने के लिए upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। ऑफिशल वेबसाइट पर दिखाई दे रहे “अपने ऋण मोचन की स्थिति देखे पर क्लिक करें” यहां से सामान्य जानकारी दर्ज करके किसान कर्ज माफी लिस्ट देख सकते हैं।
Q. किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 यूपी ऑनलाइन कैसे देखें?
Ans. उत्तर प्रदेश के किसान जिन्होंने 31 मार्च 2016 से पहले कृषि ऋण (किसान क्रेडिट कार्ड लोन) लिया है उन्हें ₹100000 तक का कृषि ऋण माफ करने का ऐलान किया गया था। यूपी के किसान upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पोर्टल पर विजिट करके अपने ऋण मोचन की स्थिति को देख सकते हैं।
Q. किसानों का कर्ज माफ कब से कब तक UP
Ans. उत्तर प्रदेश के किसानों का ₹100000 तक ऋण माफ करने का ऐलान किया गया है। यह ऋण 31 मार्च 2016 से पहले लिया गया हो। ऋण मोचन धन राशि की गणना विगत 31 मार्च 2016 को बकाया (ब्याज सहित) वित्तीय वर्ष 2016-17 अवधि में किसान द्वारा ऋण के रूप में ली गई धनराशि तथा नई स्वीकृति पर विचार किए बिना 31 मार्च 2017 तक मान्य होगी।