CG Ration Card Download 2025 | छत्तीसगढ़ राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें जानें पूरी प्रक्रिया

CG Ration Card Download: छत्तीसगढ़ के हर नागरिक के लिए राशन कार्ड एक ज़रूरी दस्तावेज़ है। इसके ज़रिए सरकार ग़रीब और मध्यम वर्ग के लोगों को सस्ता अनाज, दाल, चीनी, केरोसिन और अन्य ज़रूरी चीज़ें मुहैया कराती है। अब छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों के लिए Digital Ration Card Online Download करने की सुविधा शुरू की है। अगर आपका राशन कार्ड कहीं खो गया है या आपको नया राशन कार्ड चाहिए, तो आप ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिए आसानी से अपना Cg Ration Card Download 2025 कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको Cg Ration Card डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया, ज़रूरी दस्तावेज़ और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी बताएंगे। इस लेख को अंत तक ज़रूर पढ़ें ताकि आप छत्तीसगढ़ राशन कार्ड से जुड़ी हर जानकारी हासिल कर सकें।

CG Ration Card Download Overview

राज्यछत्तीसगढ़
विभागखाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ शासन
वर्ष2025
आधिकारिक वेबसाइटClick Here
टोल फ्री नंबर1800-233-3663 या 1967
सूची देखने का तरीकाऑनलाइन

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड डाउनलोड | CG Ration Card Download

छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड तीन प्रकार के होते हैं – APL, BPL और AAY, जो राज्य के लाखों लोगों को सस्ता अनाज और अन्य ज़रूरी चीज़ें मुहैया कराते हैं। छत्तीसगढ़ में कुल 7468568 Ration Card हैं, जिनके ज़रिए 26606983 लोग लाभान्वित होते हैं। अगर आप छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और आपने अपना राशन कार्ड बनवा लिया है, तो अब आपको अपना Cg Ration Card Download करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं है। आप घर बैठे खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए अपना छत्तीसगढ़ राशन कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Also Read: रैयत नाम से खोजे Jharkhand | रजिस्टर 2, अपना खाता, पंजी, खेसरा, भू नक्शा देखें

CG राशन कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें | Cg Ration Card Download PDF 

अपना छत्तीसगढ़ राशन कार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करना चाहते हैं? यह बहुत आसान है! आपको बस छत्तीसगढ़ राशन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (Https://Khadya.Cg.Nic.In/) पर जाना है। वेबसाइट पर आपको “Ration Card Download” का विकल्प मिलेगा। इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद, आपको PDF / प्रिंट ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन को चुनकर, आप अपना डिजिटल CG Ration Card PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। इस तरह आप घर बैठे, अपने मोबाइल या लैपटॉप के ज़रिए आसानी से अपना राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें | How To Download CG Ration Card

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को समझना आसान है, और यह आपके लिए एक बहुत ही उपयोगी सुविधा हो सकती है। आइए, इस प्रक्रिया को स्टेप-बाय-स्टेप समझते हैं:

  • सबसे पहले, आपको खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “जनभागीदारी” नाम का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
  • “जनभागीदारी” पेज पर आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। आपको “राशन कार्ड सम्बंधित जानकारी वाले” बॉक्स में जाना है और “राशन कार्ड हितग्राहियों की विस्तृत जानकारी” विकल्प को चुनना है।
  • इस पर क्लिक करने के बाद, आपको छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की लिस्ट दिखाई देगी। आपको अपने जिले का नाम चुनना है। जिले का नाम चुनने के बाद, आपको उस जिले के अंतर्गत आने वाले सभी विकासखंडों की लिस्ट दिखाई देगी। आपको अपने विकासखंड का नाम चुनना है। अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं, तो “ग्रामीण” चुनें। अगर आप शहरी क्षेत्र से हैं, तो “शहरी विकासखंड” चुनें।
  • अब आपको उस विकासखंड के अंतर्गत संचालित सभी राशन दुकानों का नाम दिखाई देगा। आपको अपनी राशन दुकान का नाम ढूंढना है। इसके बाद, आपको अपना राशन कार्ड का प्रकार चुनना है – AAY, BPL, या निराश्रित, जो भी आपका राशन कार्ड है।
  • इसके बाद, आपके द्वारा चुने गए राशन कार्ड के अंतर्गत सभी राशन कार्ड धारियों की लिस्ट दिखाई देगी। इस लिस्ट में आपको अपना नाम खोजकर राशन कार्ड ऑप्शन में दी गई संख्या पर क्लिक करना है।
  • राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करते ही आपके सामने राशन कार्ड का पूर्ण विवरण खुल जाएगा। इसके साथ ही, आप राशन कार्ड धारी मुखिया के परिवार के सदस्यों की जानकारी भी यहां से प्राप्त कर सकते हैं। आपको यहाँ राइट साइड में ऊपर PDF / प्रिंट ऑप्शन को चुनकर अपना डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment