
Bihar Fasal Sahayta Yojana बिहार के किसानों के लिए अब घर बैठे अपनी फसल का बीमा करवाना बहुत आसान हो गया है। बिहार कृषि विभाग द्वारा किसानों को रबी एवं खरीफ की फसलों का Fasal Bima हेतु ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। बिहार राज्य फसल सहायता योजना पोर्टल पर आप खुद ही उगाई गई फसल जिसमें गेहूं, मसूर, मक्का, चना, एक, राई सरसों तथा सब्जियों में आलू प्याज के लिए ऑनलाइन फसल सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री फसल सहायता योजना” (Fasal Sahayta Yojana Bihar) के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन 1 जनवरी 2023 से शुरू कर दिया गया है। तथा 31 मार्च 2023 तक फसल बीमा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Fasal Bima Yojana Bihar प्रत्येक किसान के लिए कारगर साबित हो रही है और किसानों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, ओलावृष्टि, तेज बारिश, भूस्खलन से खराब हुई 20% एवं इससे अधिक खराब फसलों के लिए 7500 रुपए से लेकर ₹10,000 प्रति हेक्टर Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana योजना के अंतर्गत दी जाएगी। इस लेख में आप फसल सहायता बीमा के लिए आवेदन अंतिम तिथि तथा ऑफिशल पोर्टल पर आवेदन स्थिति देखने की संपूर्ण प्रक्रिया भी जानने वाले हैं। तो चलिए लेख में आगे बढ़ते हैं।
Fasal Bima Yojana Bihar | मुख्यमंत्री फसल सहायता योजना बिहार 2023
बिहार फसल सहायता योजना प्रत्येक किसान के लिए आवश्यक है। ताकि प्राकृतिक आपदाओं से खराब हुई फसल का पूरा मुआवजा प्राप्त कर आर्थिक नुकसान से उबर सके। बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री फसल सहायता योजना (Mukhymantri Fasal Shayta Yojana) शुरू करके किसानों को उत्साहित किया है। साथ ही सरकार द्वारा 2022 में 226 करोड रुपए का फसल बीमा क्लेम दिया गया है। Bihar Fasal Bima के अंतर्गत किसान रबी एवं खरीफ की फसलों का Crop Insurance करवा सकते हैं। Fasal Sahayata Bima Yojana Bihar Last Date 31 मार्च 2023 रखा गया है। अतः किसान रबी की फसलों के लिए 31 मार्च 2023 से पहले आवेदन कर सकते हैं।
बिहार फसल बीमा (Bihar Fasal Bima) को प्रत्येक रैयत एवं गैर रैयत किसान के लिए अनिवार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा फसल बीमा के लिए किसानों से किसी प्रकार की राशि भी नहीं ली जा रही। अतः यह योजना बिहार किसानों के लिए नि:शुल्क है। तो चलिए ऑफिशल वेबसाइट की ओर चलते हैं। तथा इसे आवेदन करने की प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक समझते हैं।
Bihar Fasal Sahayata Scheme 2023
योजना | बिहार फसल बिमा सहायता योजना (Fasal Bima Bihar) |
आवेदन शुरू | 1 January 2023 |
लास्ट डेट | 31 March 2023 |
आवेदन शुल्क | निःशुल्क |
रजिस्टर 2 बिहार, जमाबंदी पंजी | क्लिक करें |
बिहार स्टांप ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क | क्लिक करें |
बिहार में जमीन का सर्किल रेट (MVR) यहां देखें | क्लिक करें |
दाखिल खारिज स्टेटस | क्लिक करें |
फसल सहायता योजना पोर्टल | https://pacsonline.bih.nic.in/ |
Fasal Bima Bihar की पात्रता
- बिहार के प्रत्येक किसान इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
- आवेदन करने के लिए किसान की फसल प्राकृतिक आपदाएं जैसे बाढ़, ओलावृष्टि, भूस्खलन, मूसलाधार बारिश में खराब हो चुकी हो। उन्हें सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाएगा।
- आवेदन करने के लिए किसान के पास आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
- महिला एवं पुरुष किसान इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदक किसान की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- महिलाओं के नाम जमीन पर की गई खेती का भी फसल सहायता योजना के अंतर्गत फसल बीमा करवाया जा सकता है।
बिहार फसल बीमा अंतिम तिथि | Bihar Fasal Bima Last Date 2023
Bihar Government द्वारा शुरू की गई फसल सहायता योजना के अंतर्गत किसानों को किसी प्रीमियम का भुगतान नहीं करना पड़ता और Fasal Sahayta Yojana के अंतर्गत सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाता है। मुख्यमंत्री फसल सहायता योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि इस प्रकार है:-
आवेदन शुरू | 1 जनवरी 2023 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 31 मार्च 2023 |
रबी फसलों के लिए | 31 मार्च 2023 तक आवेदन |
बिहार फसल सहायता हेतु आवश्यक दस्तावेज | Fasal Bima Bihar Documents
बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत राज्य का प्रत्येक रैयत एवं गैर रैयत किसान आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए किसानों को नीचे दिए गए दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:-
- किसान का आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- बैंक की पासबुक
- खेती की जमाबंदी पंजी
खेत जमाबंदी पंजी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- इसके अतिरिक्त किसानों को रैयत एवं गैर रैयत स्व घोषणा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
रैयत एवं गैर रैयत दोनों श्रेणी के किसान | रैयत किसान | गैर रैयत किसान |
1. अद्यतन भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र राजस्व रसीद (31 मार्च 2022 के पश्चात निर्गत) 2. स्व घोषणा-पत्र (वार्ड सदस्य अथवा किसान सलाहकार द्वारा प्रतिहस्ताक्षरीत | 1. अद्यतन भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र राजस्व रसीद (31 मार्च 2022 के पश्चात निर्गत) 2. स्व घोषणा-पत्र | 1. स्व घोषणा-पत्र (वार्ड सदस्य अथवा किसान सलाहकार द्वारा प्रतिहस्ताक्षरीत ) |
बिहार फसल सहायता योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Fasal Bima Yojana Bihar Online Registration के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं। आप सीधे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाएं तथा नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें। यह प्रक्रिया आप मोबाइल पर भी अप्लाई कर सकते हैं।
- सबसे पहले बिहार फसल सहायता योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाएं।
- प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, कृषि विभाग, बिहार सरकार द्वारा तैयार किए गए पोर्टल पर आवेदन कर पाएंगे .
- NOTE : किसान को पंजीकरण करना होगा। इसी पंजीकरण आईडी से फसल सहायता योजना पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।
- बिहार फसल सहायता योजना पोर्टल पर दिखाई दे रहे “पासवर्ड पाने के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें।

यूजर नेम और पासवर्ड के लिए निबंधन संख्या दर्ज करनी होगी।

आप सीधे बिहार एग्रीकल्चर पोर्टल पर लैंड होंगे।

पंजीकृत किसानों की संख्या के नीचे लिखे गए पंजीकृत करें। पर क्लिक करें।
NOTE:- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सवेरे 9:00 से शाम 6:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। अतः इसी समय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई संपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें और यहां से आपको User Name पासवर्ड दिया जाएगा। जिसे आप Bihar Sahayata Portal पर लॉग इन कर सकते हैं।
बिहार फसल सहायता हेतु योग्य पंचायतों की सूची देखें।
बिहार सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं ऐसे क्षेत्र जहां पर प्राकृतिक आपदाएं अधिक होने का खतरा रहता है। ऐसी पंचायतों को सर्वे के दौरान मुख्यमंत्री फसल सहायता योजना से जोड़ा गया है। इन पंचायतों की सूची देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

- रबी एवं खरीफ फसल का चुनाव करें।
- वित्तीय वर्ष का चुनाव करें।
- जिला एवं ब्लॉक का नाम दर्ज करें।
यहां पर पंचायत लिस्ट दिखाई देगी और जिस फसल के लिए जो पंचायत योग्य है। वह आपको ग्रीन कलर में दिखाई देगी। तथा जो योग्य पंचायतें हैं वह लाल कलर में दिखाई देगी। यह विवरण फसल कटनी प्रयोग प्रतिवेदन के आधार पर तैयार की गई है।
बिहार राज्य फसल सहायता हेतु भुगतान की स्थिति
फसल सहायता हेतु भुगतान स्थिति ऑनलाइन देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
रबी एवं खरीफ फसल का वित्तीय वर्ष चुने।

किसान अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर सकते हैं। जो उन्हें कृषि विभाग द्वारा दिया गया है। इसके अतिरिक्त सहकारिता विभाग द्वारा दी गई पार्टी संख्या को दर्ज कर सकते हैं। यहां से आप Bihar Sahayata Yojana Status देख सकते हैं।
PM Fasal Bima Yojana Bihar | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बिहार
बिहार राज्य सरकार द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत आवेदन करने की आवश्यकता नहीं समझी है। क्योंकि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री फसल सहायता योजना शुरू की जा चुकी है। अतः जो किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें किसी प्रकार की बाध्यता नहीं है। बिहार के जो किसान PM Fasal Bima Yojana के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो वह कर सकते हैं। वैसे भी बिहार के किसानों को राज्य सरकार द्वारा फसल सहायता योजना का पर्याप्त लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना देश के सभी राज्यों के किसानों को लाभान्वित कर रही है।
बिहार फसल बीमा योजना (फसल सहायता योजना) की मुख्य विशेषताएं
Fasal Bima Yojana Bihar अर्थात मुख्यमंत्री फसल सहायता योजना बिहार के किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा देने में कारगर साबित हो रही है। बिहार एक बाढ़ प्रभावित राज्य है। राज्य की खराब भौगोलिक स्थिति के कारण बिहार के किसानों को प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री फसल सहायता योजना किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा देने के लिए हितकर साबित हो रही है। योजना के अंतर्गत उगाई गई फसल 20% खराब हो जाती है। तो उन्हें प्रति हेक्टर ₹7500 का मुआवजा दिया जाता है 20% से अधिक फसल खराब होने पर प्रति हेक्टेयर ₹10000 का मुआवजा दिया जाता है। किसान को एक बीघा फसल खराब होने पर ₹2500 का मुआवजा दिया जाता है। इसी के साथ Fasal Sahayata की अनेक विशेषताएं हैं जैसे:-
- एक से अधिक फसल का चुनाव कर सकते हैं।
- फसल सहायता मुआवजा हेतु अधिकतम 2 हेक्टर जमीन को कवर किया जाता है।
- नगर पंचायत एवं नगर परिषद के किसान भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- नि:शुल्क आवेदन।
- रैयत एवं गैर रैयत तथा आंशिक रूप से रैयत एवं गैर रैयत दोनों श्रेणी के किसानों के लिए उपयोगी।
- मुआवजा राशि सीधे किसान के बैंक खाते में (DBT) ट्रांसफर कर दी जाती है।
- फसल सहायता योजना के लिए किसान को किसी भी प्रकार का बीमा प्रीमियम भुगतान नहीं करना पड़ता।
Bihar Fasal Sahayata Yojana Panchayat List
Bihar Fasal Sahayta Yojana:- बिहार फसल सहायता योजना पंचायत लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें Bihar Fasal Sahayata Yojana Panchayat List ऑनलाइन देख पाएंगे तो चलिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाए।
वेबसाइट पर दिखाई दे रहे रिपोर्ट पर क्लिक करें।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना खरीफ व रबी फसल का चुनाव करें।

- यहां पर बिहार के समस्त जिला सूची दिखाई देगी।
- अपने जिले का चुनाव करें।
- अपने प्रखंड का चुनाव करें।

जहां से आप पंचायत लिस्ट देख सकते हैं।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत जिन पंचायतों में आवेदन हुआ है इन सब की सूची आप यहां से देख सकते हैं।
Fasal Bima Bihar Helpline Number
बिहार फसल बीमा योजना (Bihar Fasal Sahayta Yojana) से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत एवं मदद आवश्यकता के लिए किसान नीचे दिए गए टोल फ्री नंबर एवं ईमेल आईडी का प्रयोग कर सकते हैं।
Helpline Number- 18003456290, 0612-2200693
Phone Number- 8877225693
Email Id- kisanreghelp@gmail.com
बिहार फसल सहायता जिलेवार सूची 2023 | Bihar Fasal Sahayata District wise list
बिहार के समस्त जिला (District List) सूची, यहाँ के सभी किसान 2 हेक्टर फसल के लिए फसल सहायता योजना हेतुआवेदन कर सकते है:-
अररिया – Araria | नालंदा – Nalanda |
अरवल – Arwal | सुपौल – Supaul |
बाँका – Banka | औरंगाबाद – Aurangabad |
भागलपुर – Bhagalpur | बेगूसराय – Begusarai |
बक्सर – Buxar | दरभंगा – Darbhanga |
पूर्वी चम्पारण – East Champaran | भोजपुर – Bhojpur |
गोपालगंज – Gopalganj | जमुई – Jamui |
जहानाबाद – Jehanabad | गया – Gaya |
कटिहार – Katihar | खगड़िया – Khagaria |
मधेपुरा – Madhepura | कैमूर – Kaimur |
मुंगेर – Monghyr | मधुबनी – Madhubani |
किशनगंज – Kishanganj | लखीसराय – Lakhisarai |
नवादा – Nawada | पूर्णिया – Purnea |
पटना – Patna | मुजफ्फरपुर – Muzaffarpur |
समस्तीपुर – Samastipur | सारन – Saran |
रोहतास – Rohtas | सहरसा – Saharsa |
शिवहर – Sheohar | सीवान – Siwan |
वैशाली – Vaishali | शेखपुरा – Shiekhpura |
पश्चिमी चम्पारण – West | सीतामढ़ी – Sitamarhi |
FAQ’s Bihar Fasal Sahayta Yojana 2023
Q. बिहार फसल बीमा के लिए कैसे आवेदन करें?
Ans. बिहार सरकार द्वारा फसलों की बर्बादी पर मुआवजा देने हेतु मुख्यमंत्री फसल सहायता योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत बिना किसी प्रीमियम के आप सरकार से खराब फसल का मुआवजा ले सकते हैं। आवेदन करने के लिए बिहार फसल बीमा योजना अलग से पोर्टल प्यार किया गया है। पोर्टल पर जाएं और अपना यूजरनेम पासवर्ड दर्ज करें और आसानी से फसल बीमा के लिए आवेदन करें।
Q. बिहार फसल सहायता योजना लास्ट डेट क्या है?
Ans. रबी की फसलों के लिए 1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
Q. बिहार फसल सहायता योजना वेबसाइट क्या है?
Ans. बिहार फसल सहायता योजना के लिए बिहार के किसान आवेदन कर सकते हैं और आवेदन करने के लिए आप सीधे http://epacs.bih.nic.in/ पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
Q. फसल सहायता योजना में कितना मुआवजा मिलता है?
Ans. बिहार फसल सहायता योजना के अंतर्गत किसानों को अधिकतम 2 हेक्टर खराब हुई फसल का मुआवजा मिलता है। जोकि प्रति हेक्टेयर ₹10000 का मौजा निर्धारित है।
Q. बिहार फसल सहायता योजना से अधिकतम कितना मुआवजा मिलता है?
Ans. बिहार फसल सहायता योजना के अंतर्गत अधिकतम 2 हेक्टर मौजा दीया जाता है अर्थात 1हेक्टर पर ₹10000 आता है 2 हेक्टर पर अधिकतम ₹20000 का मुआवजा दिया जाता है।