Bihar Khatiyan 2023 | बिहार खतियान कैसे निकाले

बिहार के जो किसान अपने खेत/भूमि का Khatiyan Online देखना चाहते हैं। उन्हें इस लेख में दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करना चाहिए। Bihar Khatiyan 2023 आप मोबाइल पर भी देख सकते हैं। बिहार खतियान एक अधिकार अभिलेख है। जो किसानों को जमीन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाता है। जिसमें  रैयत का नाम, जमीन का खेसरा नंबर खेत चौहदी, किस्म जमीन, जमीन का रकवा, जमाबंदी नंबर का पता कर सकते हैं। अभी भी आप Bihar Khatiyan Online देखना चाहते है। तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें। 

Bihar Khatiyan 2023

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा किसानों को जमीन से जुड़ी अधिकार अभिलेख जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध करवाते हुए land.bihar.gov.in पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर किसान जिला, अनुमंडल, अंचल, मौजा का चुनाव करके Bihar Khatiyan Online चेक कर सकते हैं। Bihar Bhumi Jankari चेक करने के लिए तथा बिहार जमाबंदी, पंजी ऑनलाइन देखने के लिए आप यहां क्लिक करें। बिहार के जो किसान भू नक्शा देखना चाहते हैं, उन्हें यहां क्लिक करना चाहिए। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जमीन से जुड़ी जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध करवाने हेतु biharbhumi.bihar.gov.in होटल तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर किसान निम्न सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन कर सकते हैं।
  • दाखिल खारिज आवेदन स्थिति चेक  कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन LPC आवेदन कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन भू लगान भर सकते हैं।
  • परिमार्जन दर्ज कर सकते हैं।
  • जमाबंदी पंजी (Bihar register 2) देख सकते हैं।
  • बिहार अपना खाता
  • बिहार भू नक्शा ऑनलाइन इस पोर्टल के माध्यम से लिख सकते हैं।

Khatiyan Kya Hai | बिहार खतियान क्या है?

बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा किसानों को जमीन से जुड़ी अधिकार अभिलेख को खतियान के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। इसे आप ऑनलाइन देख सकते हैं। किसान और जमीन स्वामित्व से जुड़ी जानकारी Bihar Khatiyan दस्तावेज में देख सकते हैं। साथ ही राजस्व विभाग में दर्ज जमीन रिकॉर्ड के अनुसार जानकारी खतियान अभिलेख में देख सकते हैं जैसे:-

  • खातेदारी संख्या
  • जमीन का खाता नंबर
  • राजस्व थाना नंबर
  • रैयत का नाम
  • रैयत के पिता का नाम
  • जिला
  • अंचल
  • मौजा
  • खेसरा नंबर
  • खेत चौहदी
  • जमीन की किस्म
  • जमीन का रकबा
  • दखल का स्वरूप
  • हाकिम के तहकीकात मुताबिक
  • लगान एवम सेस
  • नवैयत गैर दखलदार रैयत के कब्जे की मुद्दत
  • परिवर्तनो को दर्ज करने का आदेश
  • यह सभी विवरण Bihar Khatiyan में ऑनलाइन देख सकते हैं।

Bihar Khatiyan Kaise Nikale | बिहार खतियान कैसे निकाले

 बिहार खतियान (Bihar Khatiyan Online) देखने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा लांच किए गए पोर्टल land.bihar.gov.in पर विजिट करें और नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • सर्वप्रथम दिए गए लिंक पर क्लिक करें ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाए।
  • यहां पर बिहार का संपूर्ण नक्शा दिखाई देगा अपने जिले का चुनाव करें और उस पर क्लिक करें।
  • नक्शे में अंचल का चुनाव करें।
  • मौजा का चुनाव करें।
  • खाता खोजे पर क्लिक करें।

NOTE:- यदि आपके पास जमीन से जुड़ी जानकारी जैसे खाता संख्या, खेसरा संख्या है तो आप इसे दर्ज कर सकते हैं। उदाहरण के लिए हम समस्त खातों का विवरण देख रहे हैं।

  • यहां पर आपके सामने रैयत नाम से, खाता, खेसरा संख्या के साथ लिस्ट दिखाई देगी
  • अधिकार अभिलेख देखें पर क्लिक करें।
  • अब आप बिहार खतियान | Bihar Khatiyan Online Download कर सकते हैं।

FAQ’s Bihar Khatiyan 2023

Q. बिहार खतियान कैसे निकाले?

Ans. बिहार खतियान ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिशल वेबसाइट land.bihar.gov.in पर विजिट करें। यहां पर जिला अंचल मौजा का चुनाव करें। अधिकार अभिलेख देखे पर क्लिक करें। यहां से आप बिहार खतियान को देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Q. बिहार खतियान क्या है?

Ans. बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा किसान और जमीन से जुड़ी जानकारी राजस्व विभाग में दर्ज किया जाता है। जिसे किसान को खतियान के रूप में आधार अधिकार अभिलेख के रूप में ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जाता है। इस अभिलेख में किसान का नाम, जमाबंदी नंबर, खातेदारी संख्या, खाता खेसरा संख्या आदि की जानकारी दर्ज होती है। 

Q. बिहार खतियान की ऑफिशल वेबसाइट क्या है?

Ans. Bihar Khatiyan Online देखने के लिए किसान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिशल वेबसाइट land.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Comment