[mpeuparjan.nic.in] ई उपार्जन पंजीयन 2024 : किसान पंजीकरण, स्लॉट बुकिंग कैसे करें

किसान को आर्थिक रूप से सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी हो सके, इसके लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को अपनी फसल का सही दाम सही समय पर मिले तो यह सभी उद्देश्य सफल हो सकते हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए ई उपार्जन (E Uparjan Panjiyan) अर्थात ई उपार्जन योजना की शुरुआत की गई है किसान अब अपने रबी एवं खरीफ की फसलों को ऑनलाइन पोर्टल पर बेच (Sell)  सकते हैं MP Gehu Panjiyan पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके गेहूं,धान,ज्वार ,बाजरा,चना,मसूर,सरसों आदि को उचित दाम पर बेच सकते हैं। 

एमपी ई उपार्जन पोर्टल (MP Uparjan Portal) पर किसान नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। तथा अपनी खरीफ और रबी की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य  पर सरकार को बेच सकते हैं। बीते 5 सालों में MP e Uparjan Portal पर 118.57 लाख किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया इन सभी किसानों में करीब 64 लाख किसानों से करीब 2415.62 लाख क्विंटल अनाज खरीदा गया। इस एवज में सरकार द्वारा किसानों को 69111 करोड रुपए का भुगतान किया। तो चलिए अब जानते हैं किसान मध्य प्रदेश ई उपार्जन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

E Uparjan Panjiyan पोर्टल क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की रबी एवं खरीफ की फसलों को मुनाफाखोरी से बचाने के लिए ई उपार्जन पोर्टल (MP Uparjan Portal) की शुरूआत की गई है। इस पोर्टल की मदद से किसान फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर  सीधा सरकार को बेच सकते हैं। इस बीच किसानों को किसी प्रकार का शुल्क, मंडी टैक्स, आड़त जैसे कर नहीं देने पड़ेंगे। MP Gehu Panjiyan or MP Uparjan Portal पर Registration करने के बाद गेहूं, सरसों, मशहूर इत्यादि फसलों को बेचने से पहले किसानों को ऑनलाइन किसान स्लॉट बुकिंग (Kisan Slot Booking) करना होगा। ई उपार्जन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात किसानों को रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा। इसी रजिस्ट्रेशन नंबर से स्लॉट बुक कर सकते हैं, तथा MP E Uparjan Status, List, चेक कर सकते हैं। 

पीएम फसल बीमा योजना मध्य प्रदेश 2024

MP e Uparjan or MP Gehu Panjiyan पर मिलने वाली सेवाएं

मध्य प्रदेश के सभी किसान इस पोर्टल पर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।  रजिस्ट्रेशन करने के उपरांत किसानो को ऑनलाइन पोर्टल से जुड़ने के काफी लाभ होंगे जैसे:-

  • e-Uparjan पोर्टल पर किसान घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • राज्य के लघु एवं सीमांत दोनों श्रेणी के किसान पंजीयन कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद किसानों का काफी समय बचेगा।
  • किसानों को भुगतान राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • फसल बेचान की जानकारी किसानों को Mobile No. के माध्यम से तुरंत प्राप्त हो  सकेगी।
  • फसल बेचैन के दौरान किसानों को ऑनलाइन रिसिप्ट दी जाएगी।
  • उपार्जन केंद्रों से सीधा किसानों से फसल खरीदी जाएगी।
  • खरीदे गए अनाज का परिवहन सरकार द्वारा किया जाएगा।
  • फसल गोदाम का संग्रह उपार्जन विभाग द्वारा किया जायेगा।
  • फसल बेचे जाने के तुरंत बाद किसानों को बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

उपार्जन केंद्रों पर फसल न्यूनतम मूल्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से सीधी फसल न्यूनतम फसल मूल्य पर उपार्जन केंद्रों से खरीदी जाती है। MP Uparjan Kendra पर रबि फसल 2023-24 का न्यूनतम मूल्य इस प्रकार है:-

फसल का नाम न्यूनतम मूल्य (2023-2024)
गेहू2124 रू प्रति क्विंटल 
जौ1735 रू प्रति क्विंटल 
मसूर6000 रू प्रति क्विंटल 
चना5335 रू प्रति क्विंटल 
सरसों5450 रू प्रति क्विंटल 

MP Gehu Panjiyan के लिए आवश्यक दस्तावेज

MP Gehu Panjiyan or MP Uparjan Registration के लिए किसानों के पास कुछ खास दस्तावेज होना आवश्यक नहीं है। सामान्य दस्तावेज के आधार पर किसान आसानी से नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सामान्य तौर पर किसान निम्न दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं:-

  • आवेदक किसान की समग्र आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  •  किसान का आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • ऋण पुस्तिका
  • किसान का मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

MP Uparjan Registration कैसे करें?

मध्य प्रदेश उपार्जन पोर्टल पर किसान नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को कुछ जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करानी होगी। इसके अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसान कियोस्क उपार्जन केंद्र (Kiosk E Uparjan) पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। खुद किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं? इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया फॉलो करें।

  • सर्वप्रथम दिए गए लिंक पर क्लिक करें और एमपी ई उपार्जन पोर्टल पर आ जाएं
  • पोर्टल पर दिखाई दे रहे रबी एवं खरीफ फसल पर क्लिक करें।
mp uparjan

अब यहां पर किसान पंजीयन / आवेदन सर्च पर क्लिक करें।

mp puarjan portal

एक नया विंडो ओपन होगा इसमें  जिला, किसान कोड, मोबाइल, समग्र आईडी में से किसी एक जानकारी को दर्ज करें।

mp uparjan panjiyan

कैप्चा कोड दर्ज करें और नया पर क्लिक करें।

यहां पर पूछी गई जानकारी को दर्ज करें आप का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। यहां से आपको किसान कोड प्राप्त होगा।

NOTE:-  यदि आपने पहले किओस्क उपार्जन केंद्र से रजिस्ट्रेशन किया है। तो मोबाइल नंबर दर्ज करके किसान जानकारी सर्च करें पर क्लिक करें। यहां से पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

उपार्जन केंद्र रजिस्ट्रेशन (किओस्क पंजीयन) कैसे करें?

एमपी के किओस्क संचालक उपार्जन केंद्र रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकते है। इ उपार्जन केंद्र/ कीओस्क रजिस्ट्रेशन के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

mp uparjan registration

आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और आगे की कार्रवाई को पूरी करें।

MP e-Uparjan Kiosk

 किसान स्लॉट बुकिंग कैसे करें? | MP uparjan Slot Booking

रबी एंड खरीफ की फसलों को सीधा सरकार तक बेचने से पहले किसानों को ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा। यह प्रक्रिया किओस्क के माध्यम से पूरी की जा सकती है. इसके अतिरिक्त किसान स्वयं एमपी उपार्जन पोर्टल पर नीचे दी गई प्रक्रिया के आधार  किसान स्लॉट बुकिंगग (Kisan Slot Booking) कर सकते हैं।

  • दिए गए लिंक पर क्लिक करें। ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाएं।
  •  वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे किसान स्लॉट बुकिंग पर क्लिक करें।
  • अपने जिले का चुनाव करें और किसान कोड दर्ज करें।
uparjan slot booking

कैप्चा कोड दर्ज करें और ओटीपी सेंड (Send OTP) पर क्लिक करें।

OTP दर्ज करने के पश्चात आवश्यक विवरण को दर्ज करें। यहां से किसान ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग कर सकेंगे।

MP E Uparjan Panjiyan Status कैसे चेक करें

मध्य प्रदेश के जिन किसानों ने एमपी उपार्जन पोर्टल पर  कियोस्क या खुद ऑफिशल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं वह ऑनलाइन E Uparjan Panjiyan Status चेक कर सकते हैं इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया फॉलो करें

  •  ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाएं
  • वेबसाइट पर दिखाई दे रहे हैं किसान की जानकारी पर क्लिक करें
  •  एक नया विंडो ओपन होगा यहां पर जिला सर्च करें
  • किसान कोड, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, समग्र आईडी दर्ज करें
  • कैप्चा कोड दर्ज करें किसान सर्च करें पर क्लिक करें
  • इसके अतिरिक्त Kisan Slot, SMS और Uparjan Payment Status को भी चेक कर सकते हैं

MP Uparjan Payment Status कैसे देखे 

  • ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाएं। वेबसाइट पर दिखाई दे रहे भुगतान की जानकारी पर क्लिक करें।
  • किसान कोड दर्ज करें। दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को दर्ज करें भुगतान जानकारी पर क्लिक करें।
  • यहां से किसान को अब तक दिए गए भुगतान स्टेटस को चेक कर सकते हैं।

MP E Uparjan Panjiyan Helpline

मध्य प्रदेश के किसी भी किसान को उपार्जन पोर्टल पर आवेदन करने, फसल बेचने, या भुगतान स्थिति से जुड़ी किसी भी समस्या समाधान के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए ईमेल आईडी (euparjanmp@gmail.com) का उपयोग कर सकते हैं।

Leave a Comment