Meri Fasal Mera Byora Registration 2024 : हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण एवं गेट पास, लास्ट डेट | fasal.haryana.gov.in 

हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के हित में सभी सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करवाने हेतु “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” Fasal Haryana ऑफिशल वेबसाइट fasal.haryana.gov.in लांच की गई है। हरियाणा के किसानों को घर बैठे अपनी फसल, खेती बाड़ी तथा सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी को प्राप्त करना आसान हो गया है। इसी के साथ किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के चलते खराब हुई फसल अर्थात क्षतिपूर्ति हेतु Meri Fasal Mera Byora पर विवरण दर्ज करके फसल मुआवजा भी प्राप्त किया जा सकता है। Meri Fasal Mera Byora Registration करके फसल से जुडी जानकारी ऑनलाइन देख सकते है।

इसी के साथ मंडी भाव, नई सरकारी योजनाएं, खाद बीज कृषि ऋण तथा कृषि उपकरणों पर सब्सिडी (Subsidy) की जानकारी भी Meri Fasal Mera Byora (Fasal Haryana Gov in) पोर्टल पर उपलब्ध हो सकेगा। जो किसान मंडी में जाने हेतु गेट पास (मेरी फसल मेरा ब्यौरा गेट पास) प्राप्त करना चाहते हैं। उन्हें भी इसी पोर्टल पर लॉगिन करके Meri Fasal Mera Byora Gate Pass प्राप्ति के लिए आवेदन करना होगा। तो चलिए अब हम जानते हैं, गेट पास, मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन, किसान पंजीकरण, किसान लिस्ट को ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं। चलिए लेख में आगे बढ़ते।

फसल बीमा योजना हरियाणा 2024

Meri Fasal Mera Byora Registration | मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा 2024

हरियाणा के किसानों के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना बहुत फायदेमंद है। यहां से किसान अपनी फसल से जुड़ी सरकारी योजनाएं, कृषि ऋण, तथा उपकरणों के अनुदान हेतु आवेदन कर सकते हैं। Meri Fasal Mera Byora Portal जो किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं। उन्हें इस लेख में Meri Fasal Mera Byora Registration से जुड़ी जानकारी मिलने वाली है। इसी के साथ किसानों को सूचित किया जाता है कि meri fasal mera byora Last Date का जरूर ध्यान रखें। क्योंकि समय अवधि के अनुसार किसान फसल पंजीकरण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसान के पास अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए। ताकि OTP सत्यापन के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसानी से पूर्ण किया जा सके। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसान अपना पंजीकरण कैसे कर सकते हैं। इस संबंध में नीचे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

Fasal Haryana 2024 | मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के उद्देश्य

हरियाणा के किसानों के लिए बेहद सुविधाजनक पोर्टल तैयार किया गया है। Meri Fasal Mera Byora Portal पर किसान अपनी खेती से जुड़ी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही सरकार द्वारा किसानों के लिए की गई तैयारी को भी ऑनलाइन देख सकते हैं। किसान और सरकार के बीच पारदर्शिता स्थापित करने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल (Meri Fasal Mera Byora Portal) तैयार किया गया है। इस पोर्टल के कुछ महत्वपूर्ण उद्देश्य इस प्रकार से है:-

  • मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसान पंजीकरण कर सकते हैं।
  •  इस पोर्टल पर किसान अपनी फसल की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
  • खेत का ब्यौरा फसल का ब्योरा दर्ज करके किसान सरकारी योजनाओं का लाभ दे सकते हैं।
  • Meri Fasal Portal का मुख्य उद्देश्य किसानों को एक ही जगह पर सभी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है।
  • ऐसा करने से किसानों का काफी समय बचेगा और वह बचे समय को अपनी फसल को विकसित करने में लगा सकते हैं।
  • फसल के लिए आवश्यक खाद बीज ऊर्वक कृषि उपकरणों पर सब्सिडी व कृषि ऋण की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।
  • फसल की बिजाई या कटाई का मौसम अनुसार समय पर जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
  • फसल के मंडी भाव की जानकारी भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध हो सकेगी।
  • ई क्षतिपूर्ति आवेदन के माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं के चलते खराब हुई फसल का मुआवजा प्राप्त किया जा सकता है।

Meri Fasal Mera Byora Portal | हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

किसानों के हित में हरियाणा सरकार द्वारा कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के साथ किसानों को सरकार के साथ सीधा संबंध स्थापित करने और पारदर्शिता को बरकरार रखने का अथक प्रयास किया जा रहा है। हरियाणा के किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर नियम सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है:-

  • किसान अनुभाग लॉगइन सुविधा
  • अधिकारी अनुभव लॉगइन
  • किसान पंजीकरण कर सकते हैं।
  • पंजीकरण प्रिंट कर सकते हैं।
  • बैंक अकाउंट का बदलाव कर सकते हैं।
  • प्राकृतिक आपदाओं के चलते खराब हुई फसल की क्षतिपूर्ति हेतु सूचना दे सकते हैं।
  • पड़ोसी राज्य के किसान पंजीकरण कर सकते हैं।
  • अन्य राज्यों के किसान पंजीकरण प्रिंट कर सकते हैं।
  • बैंक विवरण में बदलाव कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन गेट पास (Gate Pass) प्राप्त कर सकते हैं।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पात्रता एवं दस्तावेज

जो किसान मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं। उन सभी किसानों के लिए दो तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। जो किसान मूल रूप से हरियाणा के निवासी है। उन्हें अलग से रजिस्ट्रेशन (Meri Fasal Mera Byora Online Registration) करने की सुविधा दी गई है, और जो किसान हरियाणा से बाहर रहते हैं और उनकी जमीन हरियाणा राज्य में स्थित है। ऐसे किसानों के लिए अलग से पंजीकृत करने की सुविधा दी गई है।

  • मूलतः जिन किसानों की जमीन हरियाणा राज्य में है वह किसान Meri Fasal Mera Byora Registration कर सकते हैं।
  • किसानों के पास रजिस्ट्रेशन करने के लिए खुद का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • OTP सत्यापन के बाद ही किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • आवेदक किसान की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • किसान की जमीन हरियाणा राज्य में स्थित होनी चाहिए।
  • इस पोर्टल पर लघु एवं सीमांत किसान दोनों आवेदन कर सकते हैं।
  •  किसानों को आवश्यक दस्तावेज के रूप में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  •  किसान पहचान पत्र।
  •  जिसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, किसान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग किया जा सकता है।
  •  जमीन संबंधी दस्तावेज
  •  हरियाणा जमाबंदी यहां से देखें
  •  बैंक पासबुक की आवश्यकता होगी।

Meri Fasal Mera Byora Registration | मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन कैसे करें

हरियाणा के किसानों के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना बहुत ही आसान है। सुविधाजनक किया गया है इस पोर्टल पर लॉगइन और रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा किसान मोबाइल पर भी प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं Meri Fasal Mera Byora Registration कैसे किया जा सकता है।

  • सर्वप्रथम दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाए।
  • वेबसाइट होम पेज पर दो विकल्प दिखाई देंगे एक किसान अनुभाग दूसरा अधिकारी विभाग।
  •  किसान अनुभाग पर क्लिक करें।

जो किसान मूल रूप से हरियाणा में निवास करते हैं। उन्हें हरियाणा के किसानों के लिए दी गई सेवाओं का उपयोग करना चाहिए। अतः किसान पंजीकरण पर क्लिक करें।

Note:-  जो किसान हरियाणा से बाहर रहते हैं या उनकी जमीन हरियाणा में स्थित है। ऐसे किसानों के लिए नीचे दी गई पंजीकरण सेवा का उपयोग करें।

अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।

  • दिखाई दे रहे हैं कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • लॉगिन पर क्लिक करें।

ओटीपी दर्ज करें।

  • यहां पर किसानों को पूछा जाएगा कि आप अपने परिवार पहचान आईडी की जानकारी रखते हैं। यदि आपके पास परिवार आईडी है, तो हां पर क्लिक करें। अन्यथा ना पर क्लिक करें।
  • आधार कार्ड संख्या दर्ज करें।
  • जारी रखें पर क्लिक करें।
  •  यहां पर किसान पंजीकरण आवेदन फॉर्म दिखाई देगा।
  • यहां अपने खेत का मुरब्बा /खसरा संख्या पर क्लिक करें।
  • यदि आपके पास खेत का मुरब्बा /खसरा संख्या नहीं है तो किसान के नाम से सर्च करें।
  • दूसरे चरण में फसल का विवरण जिसमे आपको अपनी फसल से सम्बंधित जानकारी भरनी होगी।
  • तीसरे चरण में बैंक विवरण का फॉर्म आएगा जिसमे आपको अपने बैंक अकाउंट से जुडी सभी जानकारी भरनी है।
  • अंतिम चरण में मंडी /आढ़ती का विवरण भरना होगा इस तरह सारी जानकारी भरने के बाद आपको फॉर्म सबमिट करना होगा इस तरह आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा।
  • पंजीकरण करने के बाद आपको पंजीकरण आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा । जिसकी सहायता से आप इस पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।

मेरी फसल मेरा ब्योरा गेट पास 2024 | Meri Fasal Mera Byora Gate Pass

हरियाणा के जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लिया है। वह किसान पोर्टल से गेट पास प्राप्त कर सकते हैं। गेट पास प्राप्त करने के लिए किसानों को ऑफिशल वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। लॉगइन करने के पश्चात किसान Meri Fasal Mera Byora Geat Pass प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया फॉलो कर सकते हैं।

  • मेरी फसल मेरा ब्योरा गेट पास के लिए इंसान ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाए।
  • वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे किसान अनुभव लॉगिन पर क्लिक करें।
  • किसान पंजीकरण प्रिंट लिंक पर क्लिक करें।
  • फसल ऋतू का चयन करें।
  • किसान अपना नाम दर्ज करें।
  • मोबाइल नंबर का बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें।
  • प्रिंट करें पर क्लिक करें यहां पर किसान पंजीकरण प्रिंट आउट कर सकते हैं।

NOTE:-  यदि किसान अपनी फसल को बेचने हेतु मंडी में जाते हैं तो गेट पास की आवश्यकता होती है। यदि किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर रखा है और पंजीकरण की प्रिंट और उनके पास है। तो वह आसानी से मंडी में पंजीकरण किए गए मेरी फसल मेरा ब्योरा के माध्यम से गेट पास (Gate Pass) बनवा सकते हैं।

Leave a Comment