
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना स्टेटस:- मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने हेतु हर संभव प्रयासरत है। भारत सरकार द्वारा किसानों को “पीएम किसान सम्मान निधि योजना” के अंतर्गत ₹6000 वार्षिक उपलब्ध करवाए जा रहा है। इसी तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” (MKKY) शुरू की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा यह योजना 22 सितंबर 2020 को शुरू की गई Mukhymantri Kisan Kalyan Yojana के अंतर्गत लाभार्थी किसानों को ₹4000 वार्षिक दो किस्तों में DBT (Dicret Blance Transfer) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
इस लेख में एमपी किसान कल्याण योजना (MP Kisan Kalyan Yojana) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होने वाली है। जैसे लाभार्थी किसानों की List, पात्र अपात्र किसान सूची, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना स्टेटस (Mukhymantri Kisan Kalyan Yojana Status 2023) ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं? इस संबंध में विस्तार पूर्वक प्रक्रिया समझेंगे तो चलिए हम आगे बढ़ते हैं।
पीएम फसल बीमा योजना मध्य प्रदेश 2023
एमपी किसान कल्याण योजना पात्रता
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (MKKY) के अंतर्गत मध्य प्रदेश के सभी पीएम किसान सम्मान निधि लाभार्थी किसानों MP Kisan Kalyan Yojana के अंतर्गत शामिल किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान राशि से किसान आय को बढ़ाया जा सकता है। तथा किसानों के कृषि लाभ को बढ़ाने के साथ-साथ उन्नत एवं विकसित तकनीकी के साथ किसानों की आर्थिक समृद्धि को विकसित करना ही मुख्य उद्देश्य है मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मध्यप्रदेश योजना अंतर्गत निम्न श्रेणी में बांटा गया है जैसे:-
- ऐसे किसान जो किसी ना किसी रूप में सरकारी तंत्र से जुड़े हुए हैं। उन्हें इस योजना में पात्र नहीं माना गया है।
- राज्य सरकार या केंद्र सरकार की किसी भी श्रेणी के कर्मचारी योजना के पात्र नहीं होंगे।
- भूतपूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारी, कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, वकील डॉक्टर चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे निकायों से जुड़े किसान योजना के लाभार्थी नहीं होंगे।
- इनके अतिरिक्त जो भी किसान सीमांत एवं लघु श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। वह सभी योजना के उचित पात्र माने जाएंगे।
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिन किसानों को लाभ मिल रहा है। वह किसान इस योजना के उचित एवं प्रथम पात्र होंगे।
- लाभार्थी किसानों से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का पैसा कब आएगा
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई सीएम किसान कल्याण योजना (CM Kisan Kalyan Yojana 2023) किसानों के आर्थिक एवं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को मिलने वाली पहली किस्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर 25 सितंबर 2020 से प्रारंभ हो चुकी है। सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली ₹4000 वार्षिक अनुदान का दो किस्तों में भुगतान किया जाएगा।
- प्रथम किस्त का भुगतान 01 अप्रैल से 31 अगस्त के मध्य किया जाएगा।
- दूसरी किस्त का भुगतान 01सितम्बर से 31 मार्च के मध्य सत्यापन उपरांत राज्यस्तर से भुगतान किया जाएगा।
मध्यप्रदेश स्टांप ड्यूटी एवं रजिस्ट्री शुल्क
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना स्टेटस कैसे चेक करें
Mukhya Mantri Kisan Kalyan Yojana Status 2023 ऑनलाइन चेक करने के लिए आसान प्रक्रिया आपको यहां देखने को मिलेगी। इस प्रक्रिया को आप पहले ध्यान पूर्वक पढ़ लें। तत्पश्चात मोबाइल पर या कंप्यूटर पर आसानी से फॉलो कर पाएंगे। सबसे पहले MKKY योजना के ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। अतः आप दिए गए लिंक पर क्लिक करें सीधे ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाए।
ऑफिशल वेबसाइट पर दिखाई दे रहे मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (CM KISAN KALYAN YOJANA) पर क्लिक करें।

- आप दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट होंगे।
- इस पेज पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना Status से जुड़ी संपूर्ण जानकारी देख सकते हैं। जैसे लाभार्थी किसानों की लिस्ट, पात्रता अपात्र किसानों की लिस्ट तथा किसानों की आवेदन Status को भी यहां से देखा जा सकता है। तो चलिए अब हम जानते हैं किसान कल्याण योजना स्टेटस (CM KISAN KALYAN YOJANA STATUS) ऑनलाइन कैसे चेक करते हैं।
- सबसे पहले वेबसाइट के बाई ओर दिखाई दे रहे फाइनेंसियल ईयर का चुनाव करें।
- इंस्टॉलमेंट संख्या का चुनाव करें।
- अपने जिले का चुनाव करें।
- तहसील का चुनाव करें।
- FTO Date का चुनाव करें।

- Kisan Kalyan Yojana Status को देखने के लिए किसानों के पास दो विकल्प हैं। एक Village Details अनुसार (गांव के नाम से) तथा दूसरा किसानों के नाम से किसान कल्याण योजना Status को चेक कर सकते हैं।
- अतः नीचे दिखाई दे रहे Farmer Details पर क्लिक करें।

यहां पर उपरोक्त जानकारी के अनुसार समस्त किसानों की लिस्ट (List 2023) दिखाई देगी।

इस किसान लिस्ट को फिल्टर करने के लिए ऊपर दिखाई दे रहे Search By PM Kisan ID, Search By Farmer Name, Search By Bank Account No, Search By IFSC Code में से किसी एक विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लिस्ट 2023 | Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित CM Kisan Kalyan Scheme किसानों के लिए लाभप्रद साबित हो रही है। इस योजना में कुछ ऐसे किसान है जो अपात्र किसान लिस्ट में उनका नाम दर्ज है। तथा मध्य प्रदेश के जिन किसानों को पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभ मिल रहा है। उन्हें इस योजना में पात्र सूची में रखा गया है। किसान कल्याण योजना लिस्ट (Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana List 2023) ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया फॉलो करें।
- सबसे पहले उपरोक्त में दी गई प्रक्रिया की लिस्ट देखने की प्रक्रिया है।
- ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाएं
- उपरोक्त में स्टेटस देखने के लिए जो प्रक्रिया आपने अभी-अभी देखी है।
- यही प्रक्रिया के आधार पर आप किसान कल्याण योजना लिस्ट भी देख सकते हैं।
- जिन किसानों का नाम पीएम किसान कल्याण योजना के अंतर्गत पात्र/अपात्र लिस्ट में दर्ज किया गया है।
- उन्हें आसानी से किया जा सकता है।
ये भी पढ़े:-
मध्य प्रदेश के समस्त जिला सूची
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अर्थात किसान कल्याण योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के समस्त जिला, तहसील, ग्राम पंचायत के किसान योजना के पात्र माने गए हैं। इन सभी जिलों की सूची इस प्रकार है:-
अलीराजपुर Alirajpur | आगर मालवा AgarMalwa |
अशोकनगर Ashok Nagar | अनूपपुर Anuppur |
बड़वानी Barwani | बालाघाट Balaghat |
भिण्ड Bhind | बैतूल Betul |
छतरपुर Chhatarpur | बुरहानपुर Burhanpur |
छिंदवाड़ा Chhindwara | भोपाल Bhopal |
दमोह Damoh | दतिया Datia |
धार Dhar | देवास Dewas |
गुना Guna | ग्वालियर Gwalior |
डिंडौरी Dindori | हरदा Harda |
इंदौर Indore | होशंगाबाद Hoshangabad |
झाबुआ Jhabua | जबलपुर Jabalpur |
कटनी Katni | खण्डवा Khandwa |
खरगौन Khargone | मंडला Mandla |
नीमच Neemuch | नरसिंहपुर Narsinghpur |
मुरैना Morena | मंदसौर Mandsaur |
पन्ना Panna | निवाड़ी Niwari |
राजगढ़ Rajgarh | रायसेन Raisen |
सागर Sagar | रीवा Rewa |
सतना Satna | रतलाम Ratlam |
सीहोर Sehore | सिवनी Seoni |
शहडोल Shahdol | शाजापुर Shajapur |
श्योपुर Sheopur | सीधी Sidhi |
शिवपुरी Shivpuri | सिंगरौली Singrouli |
उज्जैन Ujjain | टीकमगढ़ Tikamgarh |
विदिशा Vidisha | उमरिया Umaria |
FAQ’s मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना Status 2023
Q. मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
Ans. दरअसल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना शुरू की गई है। इसी योजना को कुछ लोगों द्वारा मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नाम से सर्च किया गया है। बल्कि मध्य प्रदेश की किसान कल्याण योजना है। इस योजना को प्रजेंट करता है।
Q. मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के कौनसे किसान पात्र हैं?
Ans. एमपी के ऐसे किसान जिन्हें पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ₹6000 वार्षिक अनुदान का लाभ मिल रहा है। उन सभी किसानों को सीएम किसान कल्याण योजना का प्रथम पात्र माना गया है।
Q. मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि कितनी है?
Ans. एमपी किसान कल्याण योजना स्कीम के अंतर्गत किसानों को ₹4000 वार्षिक देना प्रस्तावित है। योजना अंतर्गत 2000 की दो किस्तों में डायरेक्ट बैलेंस ट्रांसफर पद्धति के आधार पर सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
Q. मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का पैसा कब आएगा?
Ans. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि को दो किस्तों में विभाजित किया है। प्रथम किस्त 1 अप्रैल से लेकर 31 अगस्त के बीच ट्रांसफर की जाएगी। द्वितीय किस्त 1 सितंबर से लेकर 31 मार्च के बीच ट्रांसफर की जाएगी।
Q. किसान कल्याण योजना में आवेदन कैसे करें?
Ans. दरशल किसानों को किसान कल्याण योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्ति हेतु आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। जिन किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्हीं किसानों को इस योजना का पात्र माना गया है तथा उन्हें पीएम किसान आईडी के आधार पर लाभ दिया जाएगा।