सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर 2024 | सुकन्या समृद्धि लाभ गणना देखें | SSY Calculator

हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के तहत सुकन्या समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया था। 22 जनवरी 2015 को शुरू की गई Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) के माध्यम से आप अपनी बेटी के लिए 1000 रूपये से लेकर 1.5 लाख रुपए तक की राशि प्रतिवर्ष जमा करवा सकते है । इस योजना में आपको 15 वर्ष तक राशि जमा कराने पर सरकार 6 वर्षो तक उस पैसे पर ब्याज देगी । जिसे आप कन्या के 21 साल हो जाने पर निकाल सकते है। Sukanya Samriddhi Yojana में जो लोग निवेश करना चाहते है। वह लोग ये जरूर जानना चाहते होंगे कि इस योजना में कितना पैसा जमा करने पर कितनी राशि प्राप्त होती है । तो इस समस्या के निदान के लिए सरकार सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर 2024 की सुविधा उपलब्ध करवाती है ।

Sukanya Samriddhi Yojana Calculator 2024 के तहत आप यह जान सकते है , कि आपको प्रतिमाह कितना जमा करने पर कितना पैसा मिलेगा। तो आइए बताते है इस बारे में आपको विस्तार से …..

सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान एवं फायदे के नये नियम जाने

सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर क्या है?

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना हमारे देश की बेटियों के लिए एक सराहनीय क़दम है। इस योजना के तहत आप थोड़े थोड़े पैसे जमा करके अपनी बेटी के लिए एक अच्छा Tax free पैसा प्राप्त कर सकते है।अब आप में से अधिकांश लोग यह जरूर जानना चाहते होंगे कि सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर क्या है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर आपको इस योजना में निवेश की संपूर्ण जानकारी व लाभ गणना प्रदान करता है। यानी कि Sukanya Samriddhi Yojana Calculator आपको निवेशित राशि और अवधि के अनुसार मिलने वाले रिटर्न को निर्धारित करने में सहायता प्रदान करेगा। उसके अनुसार आप अपने बच्चे के भविष्य की योजना बना सकते हैं। 

सुकन्या समृद्धि लाभ गणना कैसे करें 

अब इस आर्टिकल की सबसे महत्वपूर्ण और खास बात सुकन्या समृद्धि लाभ गणना कैसे करें। अधिकांश लोग इस बारे में नही जानते है । तो अब हम आपको सुकन्या समृद्धि लाभ गणना कैसे करें की पूरी Process के बारे में विस्तार से समझाएंगे। SSY  कैलकुलेटर Tool के माध्यम से सुकन्या समृद्धि लाभ गणना यानी रिटर्न की गणना Automatically  की जाती है। इस योजना में ब्याज प्रतिवर्ष चक्रवृद्धि होता है, इसलिए सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर इस पर विचार करता है। इस Tool में निवेशकों को  मासिक या वार्षिक निवेश की राशि, इसके बाद बेटी की उम्र और निवेश शुरू करने की तारीख दर्ज करनी होगी। फिर कैलकुलेटर परिपक्वता पर रिटर्न की गणना करने के लिए Automatically अपना काम करेगा ।

इसके अतिरिक्त सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर, ब्याज की गणना के लिए चक्रवृद्धि ब्याज फ़ॉर्मूला का इस्तेमाल करता है। यह फ़ॉर्मूला नीचे table में दिया गया है। जो कि इस प्रकार निम्नलिखित हैं:

A = P(r/n+1) ^ nt

यहां

  • A का मतबल चक्रवृद्दि ब्याज है।
  • P का मतलब मूलधन है।
  • R का मतबल ब्याज दर है।
  • N किसी दिए गए वर्ष में चक्रवृद्धि ब्याज की संख्या को दर्शाता है।
  • T साल की संख्या दर्शाता है।

SSY योजना चार्ट/ लाभ गणना

SSY के लाभार्थी को 21 वर्ष की योजना के कार्यकाल पूरा होने के बाद मिलने वाले लाभ इस प्रकार से है. उदाहरण के रूप में राशि की एक लिस्ट निम्नलिखित दी गई है जो आवेदक को प्राप्त होती है-

राशि (वार्षिक)
(₹ में)
राशि(14 वर्ष)
(₹ में)
मेच्योरिटी राशि (21 वर्ष)
(₹ में)
10001400046,821
20002800093,643
5000700002,34,107
100001400004,68,215
200002800009,36,429
5000070000023,41,073
100000140000046,82,146
125000175000058,52,683
150000210000070,23,219

Leave a Comment