
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के बीमार पशु एवं गोवंश की देखरेख एवं स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना” की शुरुआत की है। योजनान्तर्गत 520 मोबाइल वेटरनरी एंबुलेंस (UP Mobile Veterinary Ambulance Yojana) राज्य के हर कोने में जाकर पशुओं की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाएगी। इस योजना को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर 1962 जारी किया है।
उत्तर प्रदेश के पशुपालक, गौशाला, डेयरी फार्मिंग और मत्स्य पालक किसानों को इस योजना से सीधा लाभ होने वाला है। जब कभी भी किसान के पशु बीमार होते हैं। सड़क पर किसी पशु के साथ दुर्घटना होती है, टोल फ्री नंबर पर कॉल करें तुरंत Mobile Veterinary Ambulance Unit पशुओं की सेवा हेतु उपस्थित होगी। UP Mobile Veterinary Ambulance Yojana के अंतर्गत सड़क पर दुर्घटना ग्रस्त पशुओं का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा तथा इसकी सेवाएं किसानों तक भी नि:शुल्क पहुंचाई जाएगी।
फसल बीमा योजना उत्तर प्रदेश, लाभार्थी लिस्ट, बीमा स्टेटस
यूपी मोबाइल वेटरनरी यूनिट योजना 2023 | UP Mobile Veterinary Ambulance Yojana
दरअसल उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 26 मार्च 2023 को पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत पशुपालन विभाग को 201 करोड़ की लागत से 520 मोबाइल वेटरनरी एंबुलेंस (Mobile Veterinary Ambulance) मुहैया करवाई गई है। UP Mobile Veterinary Unit को हरी झंडी दिखाते हुए मुख्यमंत्री द्वारा मोबाइल वेटरनरी एंबुलेंस योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के अंतर्गत पशुपालक, मत्स्य पालक, गौशाला संचालन संस्थाएं, तथा सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु के एक्सीडेंट होने की स्थिति में मोबाइल वेटरनरी एंबुलेंस अपनी नि:शुल्क सेवाएं हेतु कटिबद्ध रहेगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पशुओं की नस्ल को सुधारने और गोवंश संरक्षण हेतु 6600 आश्रय स्थल स्थापित किए गए हैं। इन सभी आश्रय स्थलों में पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत नि:शुल्क मोबाइल वेटनरी यूनिट एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश मोबाइल वेटरनरी यूनिट एंबुलेंस के लाभ
- यूपी सरकार द्वारा अब पशुओं को भी इंसानों की तरह एंबुलेंस सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
- अभी 108 नंबर डायल करने पर इंसानों के लिए एंबुलेंस उपलब्ध होती है। इसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में 1962 डायल करने पर वेटनरी एंबुलेंस उपलब्ध होगी।
- पशुपालक अब घर बैठे टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं तथा डॉक्टर्स की टीम घर पर ही पशुओं का इलाज करने हेतु उपस्थित होगी।
- पशुपालक अपने पशुओं की देखरेख के लिए तुरंत वेटनरी सुविधा प्राप्त कर सकेंगे
- पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत पशुओं का नि:शुल्क इलाज करा पाएंगे।
- सड़क पर आवारा घूम रहे पशुओं को भी इस योजना के अंतर्गत इलाज मुहैया करवाया जाएगा।
- सड़क पर घूम रहे गोवंश, गाय एवं अन्य पशुओं के एक्सीडेंट होने की स्थिति में तुरंत वेटरनरी एंबुलेंस उपलब्ध हो सकेगी।
- पशुपालक, मत्स्य पालन, भेड़ बकरी एवं अन्य पशुपालक तथा गौशाला संचालन संस्थाएं यूपी मोबाइल वेटरनरी एंबुलेंस योजना का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे।
- पशुओं के इलाज में हो रही देरी को अब बहुत कम किया जा सकता है तथा पशुओं को तुरंत इलाज उपलब्ध हो सकेगा।
- पशुपालकों को रात्रि में भी पशुओं को अधिक बीमार होने पर इलाज उपलब्ध हो सकेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 6600 गोवंश आश्रय स्थल स्थापित किए गए हैं। इन सभी में वेटरनरी सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध होगी।
यूपी मोबाइल वेटरनरी एंबुलेंस टोल फ्री नंबर
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर पर उपलब्ध होने वाली एंबुलेंस सुविधा की तर्ज पर ही पशुओं के लिए एंबुलेंस उपलब्ध करवाने हेतु अहम कदम उठाया गया है। उत्तर प्रदेश के पशु पालक गौशाला संचालक गोवंश पालक, गोवंश आश्रय स्थल पर यूपी मोबाइल वेटरनरी यूनिट सेंबलेंस तुरंत उपलब्ध होगी। इस योजना को सही रूप से संचालित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर 1962 जारी किया गया है। पशुओं के बीमार होने की स्थिति में या सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त पशुओं की सहायता हेतु टोल फ्री नंबर पर कोई भी कॉल कर सकता है। तुरंत वेटनरी एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध होगी।
ये शायद उपयोगी हो
फसल बीमा योजना उत्तर प्रदेश | भूमि विकास बैंक कर्ज माफी लिस्ट UP |
igrsup.gov.in पर जमीन रजिस्ट्री | उत्तर प्रदेश भू नक्शा |
भूलेख खतौनी ऑनलाइन चेक करें | यूपी स्टाम्प ड्यूटी शुल्क |
FAQ’s UP Mobile Veterinary Ambulance Yojana
Q. पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना क्या है?
Ans. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को दुरुस्त करने हेतु पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 26 मार्च 2023 को मोबाइल वेटरनरी एंबुलेंस को शुरू किया गया है। योजना अंतर्गत घायल पशुओं तथा पशु पालकों के बीमार पशुओं हेतु नि:शुल्क वेटनरी एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
Q. यूपी मोबाइल वेटरनरी एंबुलेंस टोल फ्री नंबर क्या है?
Ans. उत्तर प्रदेश के पशुपालक मत्स्य पालन, गोसेवा संचालन संस्था है। घर बैठे टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करके मोबाइल वेटरनरी एंबुलेंस सेवा का लाभ ले सकते हैं।
Q. मोबाइल वेटनरी एंबुलेंस की फीस क्या है?
Ans. यूपी मोबाइल वेटरनरी एंबुलेंस की सेवाएं निशुल्क उपलब्ध होगी।