Bhu Naksha Mau (भू नक्शा मऊ यूपी केवल 2 मिनट में ऑनलाइन देखें)

भू नक्शा मऊ:- क्या आप उत्तर प्रदेश के जिला मऊ का भू नक्शा ऑनलाइन देखना चाहते हैं। तो यह आर्टिकल आपको पूरा पढ़ लेना चाहिए। इस लेख में Bhu Naksha Mau ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया लिखी जा रही है। आपको जानकर हर्ष होगा उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद द्वारा जमीन का नक्शा, रेखांकित मानचित्र, जमीन की दिशाएं और वर्गीकरण स्थिति को ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिशल वेबसाइट upbhunaksha.gov.in तैयार किया जा चुका है। अब उत्तर प्रदेश का कोई भी किसान अपनी जमीन का खसरा नंबर / प्लॉट नंबर दर्ज करके Bhunaksha UP घर बैठे देख सकते हैं। और हां, इसी वेबसाइट पर मऊ भू नक्शा को मोबाइल पर भी देख सकते हैं। तो चलिए अब हम यूपी भू नक्शा ऑफिशल वेबसाइट पर चलते हैं। और Mau bhunaksha ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया समझते हैं।

Bhu Naksha Mau

भू नक्शा मऊ 2023:- उत्तर प्रदेश राज्य के मऊ जिले के किसी भी क्षेत्र तहसील, ग्राम पंचायत का जमीन नक्शा, क्षेत्रफल, वर्गीकरण स्थिति ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यहां पर आपको एक महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। कि उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद द्वारा जमीन के दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध करवाने हेतु 2 ऑफिशल पोर्टल लांच किए गए हैं। यूपी भूलेख upbhulekh.gov.in पोर्टल जिस पर जमीन से जुड़े कागज जैसे खसरा खतौनी, गाटा संख्या, खाता संख्या, फसली वर्ष और जमीन पर ऋण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दूसरा पोर्टल यूपी भू नक्शा जिस पर हम विजिट करने वाले हैं और मऊ का भू नक्शा ऑनलाइन देखेंगे। इससे पहले यह भी जान लेना चाहिए कि डाउनलोड किए गए Bhu Naksha को कहां-कहां उपयोग किया जा सकता है।

लेखभू नक्शा
राज्यमऊ (उत्तर प्रदेश)
Circle Rate in upक्लिक करें
रजिस्ट्री की जानकारी उत्तर प्रदेशक्लिक करें
मऊ भूलेख देखेक्लिक करें
यूपी भू नक्शा पोर्टलhttps://upbhunaksha.gov.in/

भू नक्शा (शजरा रिपोर्ट) क्या है?

राजस्व विभाग द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध करवाए गए भू नक्शा को शजरा रिपोर्ट के रूप में प्रस्तुत करते हैं। इस रिपोर्ट में खातेदार और जमीन की जानकारी दर्ज होती है। जो किस प्रकार है:-

  • जमीन खातेदार का नाम
  • जमीन का क्षेत्रफल
  • जिला, तहसील, गांव का नाम
  • नक्शा डाउनलोड दिनांक
  • जमीन का खाता नंबर
  • प्लॉट नंबर
  • जमीन के सभी खातेदारों का विवरण देख सकते हैं।

भू नक्शा मऊ ऑनलाइन कैसे देखें?

उत्तर प्रदेश मेरठ जिले का भू नक्शा (शजरा रिपोर्ट) ऑनलाइन देखने के लिए यू पी भू नक्शा ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। वेबसाइट का लिंक यहां दिया जा रहा है। आप इस लिंक पर क्लिक करें और सीधे ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाएं। नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें। यह प्रक्रिया आप मोबाइल पर भी फॉलो कर सकते हैं।

  • ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाएं
  • वेबसाइट होम पेज पर मऊ जिला, तहसील, गांव चुनने का विकल्प दिखाई देगा।
Mau Bhunaksha
  • इन्हें ध्यान पूर्वक चुने और खसरा संख्या दर्ज करें।
  • Plot Info सही से जांच लें।
UP Mau Bhu naksha
  • Map Report पर क्लिक करें।
  • एक नया विंडो ओपन होगा।
  • कैप्चा कोड दर्ज करें और Show PDF पर क्लिक करें।
UP Bhunaksha Mau

शजरा रिपोर्ट दिखाई देगी। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

इसी प्रक्रिया के आधार पर यूपी मऊ जिले के किसी भी तहसील, ग्राम पंचायत का चुनाव करके भू नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं।

डाउनलोड भू नक्शा मऊ का उपयोग

  • उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध करवाया गया UP Bhunaksha केवल किसानों को जमीन की जानकारी उपलब्ध करवाने मात्र है।
  • डाउनलोड किए गए भू नक्शा को पटवारी, लेखपाल या राजस्व विभाग के अधिकारियों से प्रमाणित करवाया जा सकता है।
  • ऑनलाइन डाउनलोड किए गए भू नक्शा का उपयोग न्यायालय साक्ष्य के रूप में नहीं किया जा सकता।
  • यदि किसान बैंक से क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन लेना चाहते हैं। तो उन्हें भू नक्शा को प्रमाणित करवाना होगा।
  • किसान भू नक्शा को नि:शुल्क ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
  • प्रमाणित भू नक्शा डाउनलोड करने हेतु किसान को कुछ शुल्क देना पड़ सकता है।
  • डाउनलोड भू नक्शे का उपयोग जमीन के महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में नहीं कर सकते।
  • सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए किसान के पास प्रमाणित भू नक्शा आवश्यक होगा।

FAQ’s Bhu Naksha Mau 2023

Q. भू नक्शा मऊ ऑनलाइन कैसे देखें?

Ans. मऊ भू नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। वेबसाइट होम पेज पर जिला, तहसील, ग्राम पंचायत का चुनाव करें। जमीन का प्लॉट नंबर/ खसरा नंबर दर्ज करें। कैप्चा कोड दर्ज करें और पीडीएफ पर क्लिक करें। मऊ ऑनलाइन देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

Q. भू नक्शा मऊ ऑफिशल वेबसाइट क्या है?

Ans. उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले, तहसील, ग्राम का नक्शा देखने के लिए यूपी राजस्व विभाग द्वारा एक ही वेबसाइट तैयार की है। https://upbhunaksha.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं।

Q. प्रमाणित भू नक्शा कैसे प्राप्त करें?

Ans. ऑनलाइन डाउनलोड किए गए सभी दस्तावेज किसानों को जानकारी हेतु उपलब्ध करवाए जाते हैं। परंतु डाउनलोड किए गए भू नक्शा को पटवारी/लेखपाल में राजस्व विभाग के अधिकारियों से प्रमाणित करवा लिया जाता है। तो यह पूर्ण रूप से मान्य है। प्रमाणित भू नक्शा प्राप्ति के लिए संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारियों से मिले।

Leave a Comment