Circle Rate in Delhi 2023: दिल्ली में सर्किल रेट लिस्ट, प्रॉपर्टी एवं फ्लैट की न्यूनतम कीमत पता करें

Circle Rate in Delhi:- यदि आप देश की राजधानी दिल्ली में Property खरीदने का प्लान कर रहे हैं। तो यह आपके लिए सौभाग्य की बात है। और हां, Property खरीदने से पहले आपको वहां के Area और Category अनुसार Circle Rate और Stamp Duty शुल्क का भी पता होना आवश्यक है। ताकि आप आकलन कर पाए कि जिस Property को आप खरीदने जा रहे हैं। उस Property पर Registration पर कितना खर्च आने वाला है। Delhi Property Circle Rates ऑनलाइन देखने के लिए स्टांप ड्यूटी एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा ऑफिशल पोर्टल (revenue.delhi.gov.in) लॉन्च किया है।

यह तो आप जानते ही हैं कि दिल्ली में विभिन्न प्रकार की प्रॉपर्टी उपलब्ध है। जैसे डीडीए और निजी कॉलोनियों में फ्लैट, प्लॉट, बहुमंजिला अपार्टमेंट, शॉपिंग कंपलेक्स, कमर्शियल उपयोग हेतु इंडस्ट्रियल जमीन इत्यादि। चलिए हम आपको दिल्ली में सर्किल रेट लिस्ट 2023 को ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया बताते हैं। और हां Delhi Circle Rate List तो आप मोबाइल पर भी देख सकते हैं।

दिल्ली में सर्किल रेट क्या है | Circle Rate Delhi 2023

व्यक्ति का सपना होता है, कि वह देश की राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदें, या फिर अपने बिजनेस को बड़े स्तर पर पहुंचाने के लिए Commercial उपयोग हेतु Property को चयन करें। प्रॉपर्टी खरीदार को चाहिए कि वह अचल संपत्ति खरीदने से पहले उस क्षेत्र का Circle Rate और स्टांप ड्यूटी शुल्क, न्यूनतम संपत्ति मूल्य, की जानकारी भली-भांति प्राप्त कर लें। ताकि अपने प्रॉपर्टी खरीदने के सपने को बखूबी निभा पाए। वर्तमान में दिल्ली सरकार द्वारा प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पर 4% से लेकर 6% स्टाम्प ड्यूटी लिया जाता है। महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन होने पर 4% और पुरुषों के नाम पर 6% स्टांप ड्यूटी शुल्क निर्धारित है। पंजीकरण शुल्क के रूप में 1% अतिरिक्त देना होता है।

Circle Rate in Delhi के रूप में आवासीय भूखंड के लिए 23280 रुपय प्रति वर्ग मीटर जो की सबसे न्यूनतम दर है। H श्रेणी के आवासीय भूखंड के लिए ₹55400  रुपए प्रति वर्ग मीटर सर्किल रेट निर्धारित की गई है। ए श्रेणी के आवासीय भूखंड प्लॉट लेने पर 7.74 लाख रुपए और बी ग्रेड का आवासीय भूखंड लेने पर 1.28 लाख रुपए सर्किल रेट के रूप में देने पड़ सकते हैं।

Circle Rate in Delhi 2023

About ArticleCircle Rate in Delhi 2023
StateDelhi
Delhi Bhulekh (जमाबंदी, खसरा खतौनी ऑनलाइन देखें)Click Here
Delhi Bhu Naksha (दिल्ली (इंद्रप्रस्थ) भू नक्शा)Click Here
Delhi Revenue Official Portalhttp://revenue.delhi.gov.in/
Circle Rate (DORIS) Portalhttps://eval.delhigovt.nic.in/

Delhi Property Circle Rates कैसे निर्धारित होती है?

देश की राजधानी दिल्ली में Property खरीदने पर रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में लिए जाने वाला स्टांप ड्यूटी शुल्क सर्किल रेट के आधार पर निर्धारित होता है। सर्किल रेट को निर्धारित करने के लिए विभाग द्वारा विभिन्न कारकों पर मध्य नजर रखते हुए रेट निर्धारित की जाती है। इन सभी कार्यों में से कुछ महत्वपूर्ण कारक इस प्रकार हैं:-

  • प्रॉपर्टी पर उपलब्ध सुविधाएं:- यदि आप ऐसी जगह Property खरीदना चाह रहे हैं। जहां पर अच्छी सड़कें हॉस्पिटल, गवर्नमेंट ऑफिस, ट्रांसपोर्टेशन की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध है। तो जाहिर है ऐसी प्रॉपर्टी महंगी होगी। क्योंकि यहां का सर्किल रेट भी महंगा होता है।
  • कमर्शियल प्रॉपर्टी:-  ऐसी संपत्ति जिसका उपयोग बिजनेस के उद्देश्य से किया जाएगा। ऐसी प्रॉपर्टी का सर्किल रेट अधिक होता है।
  •  बाजार मूल्य:- जो संपत्ति काफी वर्षों पुरानी हो चुकी है और उसके आसपास में अच्छी सुविधाएं उपलब्ध होती चली जा रही हैं। तो ऐसी प्रॉपर्टी का बाजार मूल्य धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। इस बाजार मूल्य के आधार पर ही संपत्ति का सर्किल रेट तैयार किया जाता है।

Delhi Circle Rate List ऑनलाइन कैसे पता करें

अब दिल्ली का सर्किल रेट लिस्ट आकलन करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं। यहां पर कुछ स्टेप को फॉलो करके आसानी से दिल्ली के किसी भी क्षेत्र का A,B,C,D,E,F,G,H श्रेणी अनुसार circle rate in delhi 2023 pdf लिस्ट का पता कर सकते हैं।

सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें।

वेबसाइट पर आपको सब रजिस्ट्रार, लोकेशन, डीडी नेम, सब नेम का चयन करे।

submit पर क्लिक करें। आगे प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पुरुष या महिला के नाम होने वाली है इसका चुनाव करें।

Circle Rate in Delhi

 Deed Amount दर्ज करें।

डीड अमाउंट दर्ज करने के पश्चात आपको स्टांप शुल्क और रजिस्ट्रेशन फीस का विवरण दिखाई देगा।

Circle Rate List Delhi

इसी प्रक्रिया के आधार पर दिल्ली के किसी भी क्षेत्र का सर्किल रेट पता कर सकते हैं।

दिल्ली में Category Wise Property क्या है?

अपने प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इन शब्दों को तो जरूर सुना होगा। कि दिल्ली में A ग्रेड (Category) से लेकर H Category तक संपत्ति बेची जाती है और इन्हीं Category के अनुसार इनकी रेट देखी जाती है। चलिए हम आपको बताते हैं कि  दिल्ली में कैटेगरी  वॉइस संपत्ति क्या होती है? इसे आप नीचे दी गई सारणी से समझ सकते हैं।

New Circle Rate in Delhi 2023

CategoryDelhi Dist. (जनपद)
श्रेणी (Category A)फ्रेंड्स कॉलोनी (पूर्व और पश्चिम), कालिंदी कॉलोनी, महारानी बाग, गोल्फ लिंक्स, लोदी रोड इंडस्ट्रियल एरिया, नेहरू प्लेस, पंचशीला पार्क, शांति निकेतन, वसंत विहार, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, राजेंद्र प्लेस, सुंदर नगर, आनंद निकेतन, भीकाजी कामा प्लेस , बसंत लोक डीडीए कॉम्प्लेक्स, फ्रेंड्स कॉलोनी
श्रेणी (Category B)सर्वप्रिय विहार, आनंद लोक, डिफेंस कॉलोनी, सर्वोदय एन्क्लेव, एंड्रयूज गंज, ग्रेटर कैलाश (I, II, III और IV), ग्रीन पार्क, हमदर्द नगर, मौरिस नगर, नीति बाग, निजामुद्दीन ईस्ट, पंचशील पार्क, गुलमोहर पार्क, हौज खास , मुनरिका विहार, नेहरू एन्क्लेव, पंपोश एन्क्लेव, सफदरजंग एन्क्लेव
श्रेणी (Category C)अलकनंदा, सिविल लाइंस, ईस्ट पटेल नगर, कैलाश हिल, चित्तरंजन पार्क, ईस्ट ऑफ कैलाश, झंडेवालान एरिया, कालकाजी, मालवीय नगर, लाजपत नगर (I, II, III और IV), मुनिरका, पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मस्जिद मोठ, निजामुद्दीन वेस्ट, सोम विहार, पंचशील एक्सटेंशन।
श्रेणी (Category D)जसोला विहार, कीर्ति नगर, राजिंदर नगर (नया और पुराना), करोल बाग, मयूर विहार, राजौरी गार्डन, दरियागंज, ईस्ट एंड अपार्टमेंट, हडसन लेन, जनकपुरी, जंगपुरा एक्सटेंशन, आनंद विहार, द्वारका, गगन विहार, इंद्रप्रस्थ एक्सटेंशन, जंगपुरा ए
श्रेणी (Category E)चांदनी चौक, गगन विहार एक्सटेंशन, जामा मस्जिद, खिरकी एक्सटेंशन, महावीर नगर, पहाड़ गंज, रोहिणी, ईस्ट एंड एन्क्लेव, हौज काजी, कश्मीरी गेट, मधुबन एन्क्लेव, मोती नगर, पांडव नगर, सराय रिहिल्ला
श्रेणी (Category F)मजनू का टीला, नंद नगरी, जाकिर नगर ओखला, अर्जुन नगर, दिलशाद कॉलोनी, बीआर अंबेडकर कॉलोनी, गोविंदपुरी, जंगपुरा बी, मुखर्जी पार्क एक्सटेंशन, उत्तम नगर, आनंद प्रभात, दया बस्ती, दिलशाद गार्डन, गणेश नगर, हरि नगर, मधु विहार
श्रेणी (Category G)अम्बेडकर नगर जहांगीरपुरी, अंबर विहार, दक्षिणपुरी, हरि नगर एक्सटेंशन, टैगोर गार्डन, अंबेडकर नगर पूर्वी दिल्ली, डाबरी एक्सटेंशन, दशरथ पुरी, विवेक विहार फेज
श्रेणी (Category H)सुल्तानपुर मजरा

Delhi Category Wise Circle Rate List

दिल्ली के category-wise संपत्ति का सर्किल रेट इस प्रकार है:-

श्रेणियाँ Categoryप्रति वर्ग मीटर निर्माण की लागत (रुपये में)आवासीय उपयोग के लिए भूमि के मूल्यांकन के लिए न्यूनतम दरें (रुपये में प्रति वर्ग मीटर)
A Category21,9607,74,000
  B Category17,4002,46,000
C Category13,9201,60,000
D Category11,1601,28,000
E Category9,36070,080
F Category8,22056,640
G Category6,96046,200
H Category3,48023,280

दिल्ली के समस्त जिला की लिस्ट जिनका सर्किल रेट ऑनलाइन देख सकते हैं:-

New Delhi – नई दिल्लीSouth East Delhi – साउथ ईस्ट दिल्ली
North Delhi – नार्थ दिल्लीCentral Delhi – सेन्ट्रल दिल्ली
North West Delhi – नार्थ वेस्ट दिल्लीNorth East Delhi – नार्थ ईस्ट दिल्ली
West Delhi – वेस्ट दिल्लीShahdara – शाहदरा
South West Delhi – साउथ वेस्ट दिल्लीEast Delhi – ईस्ट दिल्ली
South Delhi – साउथ दिल्ली

FAQ’s Circle Rate in Delhi 2023

Q.दिल्ली में सर्किल रेट क्या है?

Ans. दिल्ली में सर्किल रेट लिस्ट प्रॉपर्टी की केटेगरी वाइज निर्धारित किया जाता है। दिल्ली में A कैटेगरी से लेकर H कैटेगरी प्रॉपर्टी उपलब्ध है और इनका सर्किल रेट,  स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन फीस सब अलग-अलग निर्धारित है। सर्किल रेट लिस्ट को ऑफिशल वेबसाइट पर कैलकुलेट कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया हमने ऊपर पहले दे रखी है।

Q. क्या दिल्ली में अभी भी सर्किल रेट में 20% छूट उपलब्ध है?

Ans. दिल्ली सरकार ने कोरोना काल के चलते प्रॉपर्टी सेक्टर को उठाने के लिए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन शुल्क में 20% की छूट दी थी। जिसे अब बंद कर दिया गया है।  अतः अब सभी दरें सामान्य है।

Q. दिल्ली में स्टांप शुल्क कितना है?

Ans. वर्तमान में दिल्ली में स्टांप ड्यूटी शुल्क 4% से लेकर 6% निर्धारित है।

Q.  दिल्ली में कृषि भूमि क्या भाव है?

Ans. दिल्ली पोश एरिया के अंतर्गत आता है। यहां पर कृषि भूमि मिलना मुश्किल है। यदि उपलब्ध है तो वह 2.5 करोड रुपए से लेकर 5 करोड रुपए बीघा या उससे भी अधिक हो सकती है।

Q. दिल्ली में G कैटेगरी प्रॉपर्टी पर कितना सर्किल रेट है?

Ans. यदि दिल्ली में जी केटेगरी प्रॉपर्टी खरीदी जाएगी तो ₹46200 प्रति वर्ग मीटर सर्किल रेट लग सकता है।

Leave a Comment