झारखंड किसान अब अपनी फसल को सीधा सरकार को बेच सकते हैं। जी हां, झारखंड सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण, एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा ई उपार्जन पोर्टल uparjan.jharkhand.gov.in शुरू किया गया है। ई-उपार्जन झारखंड पोर्टल पर किसान अपना नि:शुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। तथा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का नि:शुल्क उपयोग कर सकते हैं। उपार्जन (E Uparjan) का मुख्य उद्देश्य किसानों द्वारा तैयार की गई फसल को सीधा सरकार को MSP दर पर बेच सकते हैं। इस लेख में आप जानेंगे ई उपार्जन झारखंड (E Uparjan Jharkhand) पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है। तथा रबी एवं खरीफ फसल के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करना पड़ता है। ई उपार्जन भुगतान स्थिति को ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं। इस संबंध में विस्तार पूर्वक प्रक्रिया लेख में दी जा रही है। आप इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें:-
E Uparjan Jharkhand पोर्टल क्या है?
झारखंड सरकार के खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा ई- उपार्जन पोर्टल की शुरूआत की गई है। इस पोर्टल पर किसान अपने जिला, उपार्जन केंद्र, किसान का नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर दर्ज करके नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन (पंजीयन) कर सकते हैं। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात किसान अपनी रबी एवं खरीफ की फसलों को सीधा सरकार को एमएसपी (MSP- Minimum Support Price) पर बेच सकते हैं। किसान अपने धान को सीधा सरकार तक पहुंचा कर बैंक खाते में पैसा प्राप्त कर सकते हैं। ई-उपार्जन पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाएं किसानों के लिए नि:शुल्क रखी गई है। चलिए जानते हैं कि, उपार्जन पोर्टल (E Uparjan Portal Jharkhand) पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसान के पास किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना 2023
ई उपार्जन पंजीयन झारखंड, किसान की पात्रता | E Uparjan Jharkhand Eligibility
झारखंड के स्थाई निवासी किसान Jharkhand Uparjan Portal पर रजिस्ट्रेशन करने हेतु निम्न पात्रता पूर्ण करनी होगी।
- किसान मूल रूप से झारखंड निवासी होने चाहिए।
- किसानों के पास खुद की जमीन या फिर बटाई पर कृषि उपयोगी जमीन होनी चाहिए।
- झारखंड सरकार को सीधा धान बेचने के लिए किसान के पास पर्याप्त मात्रा में धान होना चाहिए।
- किसानों से एमएसपी दर पर ही धान खरीदा जाएगा।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसान के पास मोबाइल होना आवश्यक है।
- आवेदक किसान की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक के रूप में महिला किसान सम्मिलित हो सकते हैं।
ई-उपार्जन पंजीयन झारखंड आवश्यक दस्तावेज
झारखंड के किसान e Uparjan Jharkhand पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्न दस्तावेज जुटा सकते हैं:-
- किसान का पहचान पत्र
- आधार कार्ड, किसान कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि का उपयोग कर सकते हैं।
- किसान का मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- जमीन से जुड़े दस्तावेज ( खतौनी यहां से देखें)
- किसान का ई मेल आईडी
- बैंक अकाउंट पासबुक की आवश्यकता होगी।
किसान रजिस्ट्रेशन झारखंड | Farmer Registration Jharkhand
ई-उपार्जन झारखंड पोर्टल पर दो तरह से पंजीकरण किए जाते हैं। पहला यदि किसान पहली बार विजिट कर रहे हैं। तो उन्हें अपना पंजीकरण करना होगा। दूसरा यदि आप फसल को बेचना चाहते हैं। तो आपको उपार्जन पंजीकरण करना होगा। चलिए हम दोनों प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक जानते हैं।
ई उपार्जन झारखंड पोर्टल पर किसान पंजीकरण करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया ध्यानपूर्वक होनी चाहिए। दिए गए ऑफिशल वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें और सीधे ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाए और नीचे दी गई प्रक्रिया को आप मोबाइल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
- ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाएं।
- वेबसाइट होम पेज पर यदि आप पहली बार विजिट कर रहे हैं। तो किसान को पहले पंजीकरण करना होगा। ई-उपार्जन किसान पंजीयन के लिए वेबसाइट पर दिखाई दे रहे किसान पंजीकरण पर क्लिक करें।

- यहां पर फार्मर रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा।
- जिसमें जिला, एमएसपी सेंटर (MSP Center) किसान का नाम
- किसान का मोबाइल नंबर
- किसान का आधार कार्ड नंबर तथा पासवर्ड को दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

E Uparjan Jharkhand Registration | ई उपार्जन पंजीयन झारखंड धान विक्रय हेतु पंजीकरण jharkhand
यदि किसान पहले से रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। तो अब धान विक्रय हेतु पंजीकरण jharkhand पोर्टल का उपयोग करना होगा। उपार्जन पंजीयन करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाए
- Website Home Page पर दिखाई दे रहे उपार्जन पंजीकरण पर क्लिक करें।
- उपार्जन पंजीयन के लिए उपयोगकर्ता अपने क्षेत्र का चुनाव करें।

- MSP Center यूज़र टाइप का चुनाव करें।
- अपने जिले का चुनाव करें।
- MSP Center का चुनाव करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- किसान को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। अतः OTP को दर्ज करें।
- इस प्रकार आप उपार्जन झारखंड पंजीयन को सफलतापूर्वक कर सकते हैं।
E-uparjan Jharkhand Kisan List | झारखंड उपार्जन पंजीयन किसान सूची 2023
झारखंड के जिन किसानों ने उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण किया है। उन सब की सूची आप ऑनलाइन इसी पोर्टल पर देख सकते हैं। इसके लिए आप दिए गए लिंक पर क्लिक करें और नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।
- ऑफिशल पोर्टल पर दिखाई दे रहे ऑनलाइन सेवा में किसान सूची पर क्लिक करें।
- यहां पर जिला, अंचल, पंचायत, और ग्राम का चुनाव करें।
- संपूर्ण जानकारी दर्ज करने के बाद खोजे पर क्लिक करें।
- उपार्जन पंजीयन पर पंजीकरण किसानों की लिस्ट दिखाई देगी।
झारखण्ड किसान ये भी पढ़े
उपार्जन झारखंड पोर्टल पर मोबाइल नंबर कैसे बदले
उपार्जन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात झारखंड के किसान ऑफिशल वेबसाइट से अपना मोबाइल नंबर बदल सकते हैं। इसके लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।
- ऑफिशल वेबसाइट पर दिखाई दे रहे ऑनलाइन सेवा में मोबाइल संख्या बदले पर क्लिक करें।
- किसान आईडी संख्या दर्ज करें।
- इसके पश्चात मोबाइल नंबर बदलने का विकल्प दिखाई देगा। आप इसे भली-भांति दर्ज करें और सबमिट कर दें।
झारखंड उपार्जन पेमेंट स्टेटस | Jharkhand Uparjan Payment Status
जिन किसानों ने उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण करके धान एमएसपी दर पर सरकार को बेचा है। उन्हें 7 दिन के बाद पेमेंट बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है। पेमेंट स्थिति को देखने के लिए किसान नीचे दी गई प्रक्रिया फॉलो कर सकते हैं।
- ऑफिशल वेबसाइट पर दिखाई दे रहे भुगतान देखें पर क्लिक कर सकते हैं।
- किसान रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- आधार कार्ड के अंतिम चार अक्षर दर्ज करें और मोबाइल नंबर को प्रविष्ट करें।
- खोजें पर क्लिक करें यहां पर किसान Jharkhand Uparjan Payment Status
- को देख सकते हैं।
Uparjan.jharkhand.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
झारखंड सरकार द्वारा तैयार किए गए uparjan.jharkhand.gov.in पोर्टल पर नियमित सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध है। इन सभी सेवाओं का उपयोग किसान नि:शुल्क कर सकते हैं।
- ऑनलाइन सेवा।
- किसान सूची देखें।
- किसान की जानकारी देखें।
- मोबाइल संख्या में बदलें।
- उपयोगकर्ता पुस्तिका।
- रिपोर्ट देखें
- ऑनलाइन भुगतान देखें
- धान विक्रय हेतु रजिस्ट्रेशन
- किसान पंजीकरण
- उपार्जन हेतु लॉगइन
- किसान लोगिन
- किसान पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड
इन सभी सेवाओं को किसान निशुल्क उपयोग कर सकते हैं।
लैम्पस या उपार्जन केंद्र क्या है?
झारखंड के किसानों को सीधा सरकार तक पहुंचाने के लिए लैंपस या उपार्जन केंद्र तक पहुंचना होता है। उपार्जन केंद्र पर विजिट करके किसान अपने धान को तुलाई कर सकते हैं। उपार्जन केंद्र से किसानों को रसीद दी जाती है और 7 दिन के बाद उन्हें बैंक खाते में पैसा भेज दिया जाता है। लैम्पस (Lampus) भी इसी प्रकार की प्रणाली को फॉलो करते हैं।
उपार्जन मोबाइल एप्लीकेशन झारखंड | Earning Mobile Application Jharkhand
झारखंड के किसान मोबाइल एप्लीकेशन Bazaar पर उपार्जन पंजीयन कर सकते हैं। झारखंड उपार्जन मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और Bazaar सर्च करें। एप्लीकेशन को डाउनलोड कर मोबाइल में इंस्टॉल करें तथा रजिस्ट्रेशन पूर्ण करें यहां पर आप धान बिक्री हेतु पंजीयन कर सकते हैं।
झारखंड के समस्त जिला सूची जहां पर किसान उपार्जन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
गढवा – Garhwa | पलामू – Palamu |
लातेहार – Latehar | चतरा – Chatra |
हजारीबाग – Hazaribagh | कोडरमा – Koderma |
रामगढ़ – Ramgarh | गिरीडीह – Giridih |
बोकारो – Bokaro | धनबाद – Dhanbad |
गुमला – Gumla | लोहरदग्गा – Lohardaga |
राँची – Ranchi | सिमडेगा – Simdega |
सराइकेला खरसावाँ – Saraikela Kharsawan | खुटी – Khunti |
पश्चिमी सिंहभूम – West Singhbhum | पश्चिमी सिंहभूम – East Singhbhum |
जामताड़ा – Jamtara | देवघर – Deoghar |
दुमका – Dumka | साहिबगंज – Sahebganj |
पाकुड़ – Pakur | गोड्डा – Godda |
गोड्डा – Godda |
FAQ’s e uparjan jharkhand 2023
Q. झारखंड में सरकार को धान कैसे बेचे?
Ans. यदि किसान एमएसपी दर पर सीधा सरकार को धान बेचना चाहते हैं। तो उन्हें उपार्जन पोर्टल uparjan.jharkhand.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात किसान उपार्जन केंद्र पर अपने धान को बेच सकते हैं। तथा 7 दिन में सीधे बैंक खाते में पैसा प्राप्त कर सकते हैं।
Q. झारखंड में एमएसपी MSP दर क्या है?
Ans. झारखंड सरकार द्वारा 2022-23 खरीफ फसल को बेचने हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। साधारण धाम के लिए 2040 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेडिंग धान के लिए 2060 प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदा जाएगा। और किसानों को ₹10 अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा।
Q. एमपी उपार्जन ऑफिशल वेबसाइट क्या है?
Ans. एमपी उपार्जन ऑफिशल वेबसाइट https://uparjan.jharkhand.gov.in/ पर किसान धान बिक्री हेतु पंजीकरण कर सकते हैं।