[caneup.in] यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2024 : गन्ना पर्ची कैसे देखें ऑनलाइन

UP Government द्वारा किसानों के हित में कई तरह की योजनाएं बनाई जाती है। इसलिए यूपी सरकार ने गन्ना किसानों की सुविधा हेतु गन्ना पर्ची देखने के लिए एक Online Web Portal (enquiry.caneup.in) तैयार किया है। इस Portal के माध्यम से अब किसानों को गन्ने से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं हैं।अब आपके जहन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर यह गन्ना पर्ची क्या है? और गन्ना पर्ची कैसे देखें। तो इन्ही कुछ अनसुने सवालों के जवाब हम आपको इस आर्टिकल के जरिए उपलब्ध करवाने जा रहे है। Ganna Parchi Kaise Dekhe के अतिरिक्त हम आपको e-ganna up पोर्टल क्या है? ,गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखें, e-Ganna Parchi App Download पर पर्ची कैसे देखें जैसे कई विषयों पर भी विस्तारपूर्ण जानकारी सांझा करने जा रहे है। तो इसके लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े …

गन्ना पर्ची क्या है? Ganna Parchi

अब हम आपको यह बताएंगे कि आखिर गन्ना पर्ची क्या है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने यूपी गन्ना पर्ची द्वारा राज्य के किसानों को घर बैठे ही Online सुविधा के माध्यम से गन्ने की सप्लाई से संबंधित जानकारियों को मुहैय्या कराने का प्रयत्न किया है। इस गन्ना पर्ची द्वारा गन्ना की खेती करने वाले किसानों को चीनी मिल से जुड़ी जानकारियां जिनमें सर्वे, विकास, टोल भुगतान, पर्ची से संबंधित सभी जानकारी प्रदान की जाएगी। तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको e-ganna Parchi Download, ई गन्ना एप पर पर्ची कैसे देखें जैसे कई विषयों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने जा रहे हैं। जिनके बारे में अधिकांश लोग अनभिज्ञ है ।

 पीएम कुसुम योजना यूपी, रजिस्ट्रेशन, लाभ

गन्ना पर्ची कैसे देखें 2024

Article Name गन्ना पर्ची कैसे देखें
राज्यउत्तर प्रदेश
विभागचीनी उद्योग एवं उद्यम विकास विभाग
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के सभी किसान नागरिक
योजना का उद्देश्यव्यवसाय संबंधी विवरण ऑनलाइन उपलब्ध है
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://enquiry.caneup.in/
Toll free number 18001213203, 18001035823
प्रक्रियाOnline 

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2024 | UP Ganna Parchi Calendar

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की Official Website पर यूपी किसानों की सुविधा के लिए यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2024 को Online जारी कर दिया है। जिसके चलते अब किसान यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर Online देख सकते है। लेकिन अधिकांश किसानों को इस बारे में नही पता है।  जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  तो आपकी इसी परेशानी को देखते हुए हम आपको इस आर्टिकल के जरिए UP Ganna Parchi Calendar देखने की पूरी प्रक्रिया को सरल भाषा में बताने जा रहे है । इस प्रक्रिया को Follow करके आप इसका अधिक से अधिक लाभ उठा पाएंगे ।

भूमि विकास बैंक कर्ज माफी लिस्ट UP 2024

E-Ganna UP पोर्टल क्या है?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी के द्वारा गन्ना खेती करने वाले किसानों के लिए एक Web Portal E-Ganna UP पोर्टल (https://enquiry.caneup.in/) Launch किया है । अब आप में से बहुत लोग यह जानना चाहते होंगे कि E-Ganna UP पोर्टल क्या है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि E-Ganna एक ऐसा Portal है, जिसके माध्यम से अब राज्य के किसी भी नागरिक को गन्ना से संबंधित जानकारी के लिए इधर उधर भटकने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है।क्योंकि इस Portal पर आपको गन्ने की खेती की जानकारी के अतिरिक्त उसकी जोताई, फसल, रकबा,गन्ना पर्ची कैलेंडर जैसी कई सुविधाएं online ही प्राप्त हो सकेगी। इतना ही नही इ -गन्ना यूपी से गन्ना किसानों और चीनी मिलो के बीच एक पारदर्शिता बनी रहेगी । तो आइए जानते है और भी इसके बारे में …

E-Ganna Portal पर उपलब्ध सेवाएं

उत्तर प्रदेश के किसानों को गन्ना बेचने और बेचान से जुडी जानकारी https://enquiry.caneup.in/ UP Ganna Parchi पोर्टल उपलब्ध करवाई जा रही है। यूपी गन्ना पोर्टल पर किसान निम्नन सेवाओं का लाभ ले सकते है:-

  • गन्ना फसल सर्वे डेटा देखें
  • प्री क्लैंडर देखें
  • गन्ना कैलेंड देखें
  • अतिरिक्त सट्टा कलैंडर
  • सप्लाई टिकट देखें
  • गन्ना तोल
  • गत वर्ष का गन्ना तोल देखें
  • SMS लॉंग
  • गन्ना निवेश की उपलब्धता

गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखें?

अब आप में से बहुत से लोग यह जानना चाहते होंगे कि गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखें। तो Ganna Parchi Celender देखने के लिए आपको हमारे द्वारा नीचे दी गई एक आसान सी Process को Follow करना होगा। इस Process को आप स्टेप by स्टेप Follow करके आप घर बैठे ही अपने Mobile या Laptop की सहायता से गन्ना पर्ची कैलेंडर देख सकते है। तो आइए बताते है ..

  • यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने के लिये सबसे पहले आप चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग Official Website पर जाए। इसके लिए आप नीचे दिए गए Link पर click करे।
  • इस link पर click करते ही आपके सामने इस Website का Home Page Open होगा।
Ganna-Parchi
  • आपके सामने एक Form आएगा। अब इस Form में दिए गए Captcha Code को fill करे और यहाँ दिए गए View के option पर click करे।
  • यहां Form में मांगी गई सारी जानकारियों को ध्यान पूर्वक भर ले , इसमें आपको district, Factory, Village आदि दिखाई देंगे । 
  • इन सभी को fill करने के बाद आपके सामने Select Grower का Option दिखाई देगा ।  जिसमें आपको अपना नाम select करके उस पर Click करना है ।
  • अब आपको नीचे की ओर 4 Options दिखाई देंगे । जिनके नाम सर्वे डेटा, फ्री कैलेंडर, गन्ना कैलेंडर, सप्लाई टिकट है।  इनमें से आपको गन्ना कैलेंडर के ऑप्शन पर Click करना है। 
  • इसे click करते ही अब आपके सामने Online Ganna Parchi Calendar आ जायेगा। तो इस तरह आप आसानी से गन्ना पर्ची कैलेंडर देख सकते है।

E-Ganna Parchi APP Download 

अब हम आपको इस आर्टिकल के जरिए  E-Ganna Parchi Download के बारे में बताएंगे । आपके पास  ई -गन्ना पर्ची app डाउनलोड करने के लिए दो option है। या तो आप Direct चीनी उद्योग एवं उद्यम विकास विभाग की Official Website पर जाए।या फिर आप अगर चाहे तो Mobile App के जरिए भी इसे Download कर सकते है। हम आपको E-Ganna Parchi App Download करने की दोनो ही Process के बारे में बताएंगे । जिसे जानने के बाद आप इसे घर बैठे ही आसानी से Download करके देख सकते है। 

ई गन्ना एप पर पर्ची कैसे देखें

अब अधिकांश लोग ये भी जानना चाहते हैं कि ई गन्ना एप पर पर्ची कैसे देखें। तो ई गन्ना एप पर पर्ची online देखने की process के बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे । आपको बस नीचे दी गई Process को ध्यानपूर्वक follow करना है। जो कि निम्नलिखित है:

  • ई गन्ना एप पर पर्ची देखने के लिए सबसे पहले आपको अपने smart phone में  Google Play Store पर जाना होगा।
E Ganna Parchi APP Download
  • यहां जाकर आपको E-Ganna App पर Click करना है। इसके बाद आपके सामने E-Ganna App खुल जाएगा।
  • अब आपको Install के option पर क्लिक करना होगा।
  • App install होने के बाद “Register Farmar या नया किसान जोड़ें” लिंक पर click करें।
  • इस पर click करने के बाद आप अपने “जिले” को select करे।
  • जिले को select करने के बाद अपनी “गन्ना फैक्ट्री” को select करे।
  • इसके बाद गाँव और किसान कोड नाम से search कर add करें।
  • इसके बाद गन्ना कैलेंडर के details आपके सामने आ जाएंगे । तो इस तरह आप ई गन्ना एप पर पर्ची आसानी से घर बैठे ही देख सकते है ।

Leave a Comment