हरियाणा रजिस्ट्री ऑनलाइन कैसे चेक करें (Haryana Registry Check Online)

हरियाणा रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक करें:- जैसा कि आप सभी जानते हैं, हरियाणा राज्य के किसी भी क्षेत्र में संपत्ति खरीदे जाने पर उस संपत्ति का मालिकाना हक प्राप्त करने हेतु रजिस्ट्री करवाना अनिवार्य है। हरियाणा के राजस्व विभाग द्वारा संपत्ति पंजीकरण के कुछ समय बाद Registry को ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाता है। कुछ समय बाद Haryana Registry Online Check कर सकते हैं। हरियाणा राजस्व विभाग द्वारा जमाबंदी ऑफिशल पोर्टल (jamabandi.nic.in) तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर किसान जमीन से जुड़ी सभी जानकारी को ऑनलाइन देख सकते हैं। इस लेख में हम हरियाणा, जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी ऑनलाइन चेक करने की आसान प्रक्रिया लिख रहे हैं। और हां, आप इस प्रक्रिया को मोबाइल पर भी फॉलो कर सकते हैं। बस आप दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ें और Haryana Registry Check Online प्रक्रिया ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Haryana Registry Check Online

यदि, हाल ही में आपने किसी भी संपत्ति का पंजीकरण करवाने हेतु आवेदन किया है। पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के कुछ समय बाद संपत्ति की रजिस्ट्री जानकारी को चेक कर सकते हैं। Online Registry Check करने के लिए आवेदक के पास रजिस्ट्री नंबर (Registry Number) होना आवश्यक है। इसी के साथ रजिस्ट्री की दिनांक प्रॉपर्टी का डीडी विवरण ( जिस वर्ग में प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन हुआ है) खरीदार और बेचने वाले का नाम दर्ज करके हरियाणा जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट से हरियाणा राज्य के किसी भी जिला, तहसील, ग्राम पंचायत, वार्ड, कॉलोनी इत्यादि की रजिस्ट्री को निशुल्क ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। चलिए अब हम आपको हरियाणा रजिस्ट्री चेक करने की आसान प्रक्रिया से अवगत करवाते हैं।

Haryana Registry Check 2023

लेख विषयजमीन की रजिस्ट्री कैसे चेक करें
राज्यहरियाणा
जमाबंदी हरियाणा नक़लक्लिक करें
भू नक्शा हरियाणाक्लिक करें
हरियाणा सर्किल रेटक्लिक करें
हरियाणा जमाबंदी पोर्टलhttps://jamabandi.nic.in/

हरियाणा जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन कैसे चेक करें?

हाल ही में हुई संपत्ति की रजिस्ट्री, इस संपत्ति में जमीन, प्लाट, भूखंड, दुकान,  आवासीय भूखंड, कृषि भूमि इत्यादि हो सकती है। इन सब की रजिस्ट्री को ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया नीचे दी जा रही है। आप इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें और फॉलो करें।

  • सबसे पहले हरियाणा राज्य की जमाबंदी पोर्टल पर विजिट करें।
  • वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन सेक्शन में “View Registered Deeds” पर क्लिक करें।
Haryana Registry
  • अब यहां पर जिला, तहसील और रजिस्ट्री नंबर दर्ज करें।
  • रजिस्ट्री नंबर के साथ रजिस्ट्री की दिनांक, प्रॉपर्टी का किस वर्ग में रजिस्ट्रेशन हुआ है। उस वर्ग का चुनाव करें।
  • Deed Name का चुनाव करें।
  • खरीदार, बेचने वाले का नाम दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सर्च पर क्लिक करें।
Haryana registry Check Online

आपके सामने Haryana Property Registry की जानकारी दिखाई देगी।

इसी प्रक्रिया के आधार पर आप हरियाणा के किसी भी जिला, तहसील, ग्राम पंचायत की जमीन रजिस्ट्री को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

हरियाणा के समस्त जिलों की लिस्ट जिनकी रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक की जा सकती है:-

Ambala (अम्बाला)Charkhi Dadri
Bhiwani (भिवानी) Faridabad (फरीदाबाद)
Gurugram (गुरुग्राम)Fatehabad (फतेहाबाद)
Jhajjar (झज्जर)Hisar (हिसार)
Jind (जींद)Kaithal (कैथल)
Karnal (करनाल)Kurukshetra (कुरुक्षेत्र)
(दादरी) Nuh (नूहं)Mahendragarh (महेंद्रगढ़)
Panchkula (पंचकुला)Palwal (पलवल)
Rewari (रेवाड़ी)Panipat (पानीपत)
Rohtak (रोहतक)Sirsa (सिरसा)
Yamunanagar (यमुनानगर)Sonipat (सोनीपत)

FAQ’s हरियाणा रजिस्ट्री 2023

Q.  हरियाणा जमीन की रजिस्ट्री कैसे चेक करें?

Ans. जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक करने के लिए हरियाणा जमाबंदी ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें। वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में “View Registered Deeds” पर क्लिक करें। आवश्यक विवरण दर्ज करें। आप निश्चित तौर पर जमीन की registry की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

Q. हरियाणा में रजिस्टर्ड प्रॉपर्टी कैसे सर्च करें?

Ans. प्रॉपर्टी को सर्च करना बेहद आसान है। हाल ही में हुई प्रॉपर्टी रजिस्ट्री को आप आसानी से चेक कर सकते हैं। हरियाणा राजस्व विभाग द्वारा जमाबंदी ऑफिशल वेबसाइट तैयार किया गया है। इस वेबसाइट पर जिला, तहसील, ग्राम पंचायत जानकारी को दर्ज करके रजिस्टर्ड प्रॉपर्टी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Q. हरियाणा में  प्रॉपर्टी रजिस्ट्री को ऑनलाइन कैसे सर्च करें?

Ans. प्रॉपर्टी रजिस्ट्री ऑनलाइन सर्च करने के लिए jamabandi.nic.in वेबसाइट पर विजिट करें। होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन सेक्शन में व्यू रजिस्टर्ड डीड पर क्लिक करें। आवश्यक विवरण दर्ज करें। रजिस्ट्री क्रमांक दर्ज करें। प्रॉपर्टी खरीदार और बेचने वाले का नाम दर्ज करें और सर्च करें।

Leave a Comment