Bhu Naksha UP 2023 : यूपी भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें (upbhunaksha.gov.in)

भू नक्शा उत्तर प्रदेश 2023:- उत्तर प्रदेश किसानों के लिए अब घर बैठे ऑनलाइन नक्शा देखना आसान हो गया है। इस लेख के माध्यम से हम जानेगें उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों / जनपदों में खेत/जमीन, प्लाट, भूखंड, का भू नक्शा, शजरा रिपोर्ट ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं। Bhu Naksha Uttar Pradesh ऑनलाइन देखने हेतु ऑफिशल वेबसाइट @upbhunaksha.gov.in लॉन्च किया गया हैं। यूपी के सभी जनपदों के किसान घर बैठे Mobile Internet का प्रयोग करके जमीनी दस्तावेज जैसे भू नक्शा यूपी, भू अभिलेख, खतौनी, खसरा /गाटा संख्या, शजरा Bhu naksha UP ऑनलाइन देख सकते हैं। UP Land Record & UP Land Map की आवश्यकता होने पर डाउनलोड और प्रिंट ले सकते हैं।

आइए जानते हैं, Bhu Naksha up ऑफिशल वेबसाइट से Naksha कैसे निकाले? खेत जमीन भूखंड का नक्शा कैसे निकाले? उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑफिशल पोर्टल क्या है? यू पी भू नक्शा ऑफिशल पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें? यू पी भू नक्शा ऑफिशल साइट से जमीन का नक्शा कैसे निकाल सकते हैं। इस संबंध में विस्तार पूर्वक विवरण लेख में दिया जा रहा है। लेख में दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

Table of Contents

Bhu Naksha Uttar Pradesh 2023

भू नक्शा यूपी भू नक्शा (Bhu Naksha UP)
विभाग राजस्व परिषद् उत्तर प्रदेश
भू नक्शा उपलब्धता ऑनलाइन
वेब प्रबंधककम्प्यूटर सेल, राजस्व परिषद्, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
0522-2217145
पोर्टल लिंक https://upbhunaksha.gov.in

Bhu naksha UP 2023 | upbhunaksha gov in

जैसे जैसे सभी सेवाएं digitization की ओर बढ़ती जा रही है। वैसे ही भूमि/जमीन से जुड़े सभी दस्तावेज अब Online उपलब्ध है। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद द्वारा भूमि संबंधित सभी दस्तावेज जैसे भूमि नक्शा, शजरा नक्शा, प्लाट का मैप खेत/ जमीन का मानचित्र, भूलेख आदि ऑनलाइन देखे जा सकते हैं। डाउनलोड की जा सकते हैं। Uttar Pradesh Bhu-Naksha ऑफिशियल वेबसाइट upbhunaksha.gov.in से घर बैठे ऑनलाइन नक्शा कैसे निकाल सकते हैं। इस संबंध में Type By Type प्रक्रिया दर्शाई गई है। इस प्रक्रिया को कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल पर आसानी से फॉलो कर सकते हैं। 

भू नक्शा उत्तर प्रदेश के उपयोग

जैसा कि आप सभी जानते हैं, जमीन से जुड़े दस्तावेज न्यायालय साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करने पर Bhu Naksha Khatauni का प्रयोग किया जाता है।

  • जमीन का क्षेत्रफल और मानचित्र, भू नक्शा में ही देखा जा सकता है।
  • जमीन की रेखांकित मानचित्र को UP Bhu Naksha के रूप में देख सकते हैं।
  • up bhu naksha Uttar Pradesh पोर्टल पर जमीन के वर्गीकरण के अनुसार नक्शा अपलोड किए गए हैं। अर्थात जमीन की उपयोगिता के अनुसार उन्हें अलग रंगों से अंकित किया गया है।
  • सरकारी योजनाओं के लाभ हेतु जमीन के मानचित्र के रूप में भू नक्शा यूपी का उपयोग कर सकते हैं।
  • जमीन के नक्शे में दिशाओं का भी विवरण अंकित होता है। अर्थात अपनी जमीन की दिशा की जानकारी भी UP Land Map में देखी जा सकती है।
  • किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना में जमीन पर लोन लेने हेतु भू नक्शा का प्रस्तुत करना अनिवार्य होता है

 यूपी भूमि का रंगों के अनुसार वर्गीकरण

 उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा खेत/जमीन एवं सरकारी भूमि की उपयोगिता के अनुसार अलग-अलग रंगों से वर्गीकृत किया गया है। जिससे किसान एवं भूमि स्वामित्व के मालिक आसानी से जमीन की उपयोगिता को समझ सकते हैं।

उत्तर प्रदेश जमीन का वर्गीकरण सात प्रकार से किया गया है तथा इन्हें जमीन की उपयोगिता के अनुसार रंगों में अंकित किया गया है जैसे:-

 भूमि प्रकार और रंगभूमि की जानकारी और विशेषता
5-3-ङ अन्य कृषि योग्य बंजर भूमि।
1-क भूमि जो संक्रमणीय भूमिधरों के अधिकार में हो।
6-1  अकृषिक भूमि – जलमग्न भूमि ।
6-2 अकृषिक भूमि – स्थल, सड़कें, रेलवे,भवन और ऐसी दूसरी भूमियां जोअकृषित उपयोगों के काम में लायी जाती हो।
भूमि जो असंक्रमणीय भूमिधरो केअधिकार में हो।
5-1 कृषि योग्य भूमि – नई परती (परतीजदीद)
6-4 जो अन्य कारणों से अकृषित हो ।

भू नक्शा यूपी ऑनलाइन डाउनलोड करें | UP Bhu Naksha Download

उत्तर प्रदेश के समस्त जनपद/ जिलों का नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक फॉलो करें।

सर्वप्रथम upbhunaksha gov in ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें . उत्तर प्रदेश के नागरिक खेत, जमीन, प्लाट का नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें।

Up Bhunaksha

जिला तहसील गांव का चुनाव करें |

चित्र में दिखाए गए सभी आवश्यक विवरण को भरना होगा जैसे जिला, तहसील, तथा गांव का नाम दर्ज करें।

खसरा संख्या दर्ज करें।

bhunaksha up

दिखाई दे रहे Bhu naksha UP मानचित्र में खसरा/गाटा संख्या का विवरण दिखाई देगा। अपनी खसरा संख्या पर क्लिक करें जैसे ही आप खसरा संख्या पर क्लिक करते हैं। तो आपको एक छोटे न्यू टैब में जमीन के मालिक संबंधी विवरण दिखाई देगा। 

Map Report पर क्लिक करें।

Up Land Map

मानचित्र में दिखाई दे रहे खाताधारकों के नाम के नीचे Map Report दिखाई देगा जैसा आपको इमेज में दिखाई दे रहा है। इस पर क्लिक करें। क्लिक करने के पश्चात आप नए विंडो पर रीडायरेक्ट होंगे।

कैप्चा कोड दर्ज करें

न्यू विंडो पर डायरेक्ट होने के पश्चात कैप्चा कोड दर्ज करने का विकल्प दिखाई देगा। अतः कैप्चा कोड दर्ज करें।

Show Report PDF पर क्लिक करें।

upbhunaksha gov in

इस पर क्लिक करने के पश्चात पीडीएफ फॉर्मेट में शजरा रिपोर्ट दिखाई देगी। डाउनलोड पर क्लिक करें।

bhunaksha up

 इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों/ जिले का नक्शा नाम, खसरा/गाटा नंबर के आधार पर चेक कर सकते हैं।

ऑनलाइन यूपी भू नक्शा देखने के लाभ | Benefits UP Bhu Naksha Online

उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद द्वारा तैयार किए गए upbhunaksha gov in पोर्टल यूपी के प्रत्येक किसान के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। किसान अपने खेत जमीन की जानकारी को बिना किसी की सहायता लिए Mobile पर देख पाने में सक्षम हो रहे हैं। इसी के साथ ऑनलाइन bhunaksha up देखने के कुछ अन्य लाभ हैं जैसे:-
समय की बचत:- उत्तर प्रदेश के किसान बिना समय गवाएं खेत जमीन क्षेत्रफल, दिशाओं तथा कृषि उपयोगिता की जानकारी देख सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर कुछ ही क्षणों में जमीन का रेखांकित मानचित्र (upbhunaksha) निकाल सकते हैं।

नि:शुल्क जमीन जानकारी:- जमीन की जानकारी प्राप्त करना प्रत्येक किसान का हक है। गत वर्षों में किसानों को जमीन की जानकारी लेखपाल/पटवारी या राजस्व विभाग के अधिकारियों से पैसे और समय दोनों दे कर प्राप्त करनी पड़ती थी। जो आज के समय में बहुत आसान हो चूका है। बिना पैसे के जमीन की जानकारी के रूप में upbhunaksha gov in उत्तर प्रदेश भू नक्शा पोर्टल से upbhunaksha नि:शुल्क देख सकते हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर डाउनलोड कर सकते हैं।

Bhu Naksha Uttar Pradesh

जमीन की उपयोगिता स्थिति:- सरकार द्वारा राज्य के जिला अनुसार उपयोगिता भूमि को अलग से इंगित किया जाता है। जैसे किसी जमीन पर खेती नहीं हो रही है। तो उसे बंजर जमीन गोचर भूमि, या जंगल के रूप में अंकित किया जाता है। काश्तकार की जमीन की उपयोगिता की जानकारी रंगो के अनुसार देख सकते हैं। और यह सुविधा उत्तर प्रदेश भू नक्शा (bhu naksha up) पोर्टल पर नि:शुल्क उपलब्ध है।

आसान डाउनलोड सुविधा:- यूपी भू नक्शा पोर्टल (upbhunaksha gov in) पर किसान बिना समय गवाएं कुछ स्टेप्स का पालन करके अर्थात जिला तहसील, गांव का चुनाव करके आसानी से जमीन का भू नक्शा देख सकते हैं। ऑनलाइन भू नक्शा निकालने के लिए किसान को कंप्यूटर चलाने का विशेष अनुभव होना आवश्यक नहीं है। इस लेख में दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से भू नक्शा (Bhunaksha UP) को डाउनलोड किया जा सकता है।

शजरा रिपोर्ट:- उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद द्वारा किसानों को जमीन नक्शा (up bhunaksha) के रूप में शजरा रिपोर्ट दी जाती है। यह रिपोर्ट किसान अपने मोबाइल पर अब घर बैठे देख सकते हैं। शजरा रिपोर्ट में नजदीकी खाता संख्या एवं जमीन क्षेत्रफल की जानकारी देख सकते हैं।

भू नक्शा यूपी मोबाइल एप्लीकेशन | Bhu Naksha UP Mobile App

Uttar Pradesh Land Map ऑनलाइन घर बैठे मोबाइल पर देखने के लिए एंड्राइड मोबाइल एप्लीकेशन विकसित की गई है। इस मोबाइल एप्लीकेशन को अपने एंड्राइड मोबाइल में इंस्टॉल कर लें। जनपद, तहसील, ग्राम पंचायत का चुनाव करके Bhu Naksha UP Download कर सकेंगे। गूगल प्ले स्टोर लिंक पर क्लिक करें और UP Bhunaksha Mobile App डाउनलोड करें।

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों/जनपदों की लिस्ट जिनका भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है।

यूपी के सभी जनपद/ जिले के किसान एवं भूखंड मालिक ऑनलाइन नक्शा देख सकते हैं। जिलों की लिस्ट इस प्रकार है:-

Agra (आगरा)Aligarh (अलीगढ़)
Ambedkar Nagar (अम्बेडकर नगर)Amethi (अमेठी)
Amroha (अमरोहा)Auraiya (औरैया)
Auraiya (औरैया)Ayodhya (अयोध्या)
Azamgarh (आजमगढ़)Ayodhya (अयोध्या)
Bahraich (बहराइच)Baghpat (बागपत)
Banda (बाँदा)Balrampur (बलरामपुर)
Bareilly (बरेली)Bara Banki (बाराबंकी)
Bijnor (बिजनौर)Basti (बस्ती)
Bulandshahar (बुलंदशहर)Budaun (बदायूँ)
Chandauli (चंदौली)Chitrakoot (चित्रकूट)
Deoria (देवरिया)Etah (एटा)
Etawah (इटावा)Farrukhabad (फ़र्रूख़ाबाद)
Fatehpur (फतेहपुर)Firozabad (फ़िरोजाबाद)
Gautam Buddha Nagar (गौतमबुद्ध नगर)Ghaziabad (गाजियाबाद)
Ghazipur (ग़ाज़ीपुर)Gonda  (गोंडा)
Gorakhpur (गोरखपुर)Hamirpur (हमीरपुर)
Hathras (हाथरस)Hardoi (हरदोई)
Jalaun (जालौन)Hapur (हापुड़)
Jhansi (झाँसी)Jaunpur (जौनपुर)
Kanpur Dehat v (कानपुर देहात)Kannauj (कन्नौज)
Kasganj (कासगंज)Kanpur Nagar (कानपुर नगर)
Kushinagar (कुशीनगर)Kaushambi (कौशाम्बी)
Lalitpur (ललितपुर)Kheri (खेरी)
Lucknow (लखनऊ)Mahoba (महोबा)
Mahrajganj (महाराजगंज)Mainpuri (मैनपुरी)
Mathura (मथुरा)Meerut (मेरठ)
Mau (मऊ)  Mirzapur (मिर्ज़ापुर)
Moradabad (मुरादाबाद)Muzaffarnagar (मुजफ्फरनगर)
Pilibhit (पीलीभीत)Pratapgarh (प्रतापगढ)
Prayagraj (प्रयागराज)Rampur (रामपुर)  
Rae Bareli (रायबरेली)  Saharanpur (सहारनपुर)
Sambhal (सम्भल)  Sant Ravidas Nagar (Bhadohi) (संत रविदास नगर)
Sant Kabir Nagar (संत कबीरनगर)Shahjahanpur (शाहजहाँपुर)
Shamli (शामली)Shrawasti (श्रावस्ती)
Siddharthnagar (सिद्धार्थनगर)Sitapur (सीतापुर)
Sonbhadra (सोनभद्र)Sultanpur (सुल्तानपुर)
Varanasi (वाराणसी)Unnao (उन्नाव)

FAQ’s Bhu Naksha UP 2023

Q. भू नक्शा यूपी कैसे देखे ऑनलाइन?

Ans.  उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए upbhunaksha.gov.in ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें? जनपद/ तहसील, गांव का चुनाव करें। खसरा / गाटा नंबर दर्ज करें। जमीनी मालिक का विवरण दिखाई देगा। Show Report  पर क्लिक करें। नए विंडो पर कैप्चा कोड दर्ज करें। PDF में देखें और डाउनलोड करें।

Q. यूपी का नक्शा कैसे डाउनलोड करें?

Ans. उत्तर प्रदेश का नक्शा ऑनलाइन देखने एवं डाउनलोड करने के लिए ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें। जनपद तहसील गांव का चुनाव करें। खसरा/ गाटा नंबर दर्ज करें। जमीनी मालिक का विवरण दिखाई देगा। Show Report पर क्लिक करें। नए विंडो पर कैप्चा कोड दर्ज करें। पीडीऍफ़ में देखें और डाउनलोड कर प्रिंट निकले।

Q. अपनी जमीन का नक्शा कैसे देखे ऑनलाइन?

Ans. यदि आप उत्तर प्रदेश निवासी हैं। तो यूपी भूलेख ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें। होम पेज पर अपने जिले तहसील गांव का चुनाव करें। खसरा संख्या दर्ज करें।  जो रिपोर्ट पर क्लिक करें। कैप्चा कोड दर्ज करें और नक्शा डाउनलोड करें।

Q.  यू पी भू नक्शा ऑफिशल वेबसाइट क्या है?

Ans. उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑफिशल वेबसाइट ऑनलाइन देखने के लिए उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद द्वारा  http://upbhunaksha.gov.in/ऑफिशियल वेबसाइट लांच की गई है।

अधिक सहायता के लिए | For more help

उत्तर प्रदेश वासियों के लिए Bhulekhapnakhata.in वेबसाइट पर भूमि संबंधित संपूर्ण विवरण को आसान भाषा में बताया गया है। हम आपको समस्त लेखों के माध्यम से बताएंगे कि जमीन खेत का खतौनी, खसरा/गाटा, नक्शा, शजरा आदि देख सकते हैं। इन्हें आसानी से कैसे डाउनलोड किया जा सकता है इस संबंध में स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है। हमारी कोशिश आपको खेत /जमीन, प्लाट, भूखंड, संबंधित दस्तावेज को आसानी से देखने एवं डाउनलोड करने में मदद करने की रहेगी। हमारा आपसे आग्रह रहेगा कि आप Bhulekhapnakhata.in वेबसाइट को बुकमार्क कर ले।

2 thoughts on “Bhu Naksha UP 2023 : यूपी भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें (upbhunaksha.gov.in)”

Leave a Comment