जमीन का रेट कैसे पता करें:- आपको जानकर हर्ष होगा कि अब घर बैठे आप किसी भी राज्य के Zameen Ka Rate अर्थात जमीन का सरकारी रेट (Circle Rate) ऑनलाइन पता कर सकते हैं। जमीन का सरकारी रेट किस राज्य में कितना चल रहा है? इसे जानना बेहद आसान हो गया है। कोई भी व्यक्ति घर बैठे मोबाइल पर भी Jameen Ka Rate अर्थात सर्किल रेट चेक कर सकते हैं। जमीन का रेट 2 तरह से देखा जाता है। एक होता है, जमीन का भाव और दूसरा जमीन का सर्किल रेट अर्थात जमीन का सरकारी कीमत। किसी अचल संपत्ति का रजिस्ट्री के दौरान Stamp Duty शुल्क के रूप में राजस्व लिया जाता है। इस राजस्व की गणना उस क्षेत्र की जमीन रेट से आंकी जाती है।
इस लेख में आप बखूबी जान पाएंगे कि किसी भी क्षेत्र का जमीन का सरकारी रेट ऑनलाइन कैसे पता कर सकेंगे। हम खेत/जमीन, प्लॉट, भूखंड, मकान इत्यादि का रेट ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया में आगे बढ़ते।
जमीन का सरकारी रेट क्या है?
किसी खरीदार द्वारा अचल संपत्ति खरीदी जाने पर सरकार को Stamp Duty शुल्क देना होता है। उस समय जमीन का सरकारी रेट अर्थात जमीन का न्यूनतम राशि जानना बहुत जरूरी है। इसी के बिहाव पर रजिस्ट्री के दौरान आने वाले राजस्व खर्च का पता कर सकते हैं। भारत के किसी भी राज्य सरकार द्वारा निर्धारित जमीन की न्यूनतम दर को अब ऑनलाइन पता कर सकते हैं। इसके लिए स्टाम्प ड्यूटी एंड रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा ऑफिशल पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर जिला, तहसील, ग्राम पंचायत, वार्ड नंबर का चुनाव करके आसानी से जमीन का सरकारी रेट पता कर सकते हैं।
जमीन का सरकरी रेट पता करें
निचे दी गई सारणी में अपने राज्य की जमीन पर निर्धारित सरकारी रेट (Circle Rates) देखने की प्रक्रिया लिखी गई है। अपने खेत/जमीन का सरकरी कीमत का पता कर सकते है।
States Name |
DLC Rate Rajasthan |
UP Circle Rate List |
Circle Rate list Bihar |
Circle Rate in Delhi |
Circle Rate In Uttarakhand |
Circle Rate List Haryana |
HP Circle Rate |
Circle Rate in CG |
Jharkhand |
Maharashtra |
Madhya Pradesh |
Punjab |
Jameen Ka Rate Kaise Pata Kare
किसी भी जमीन का सरकारी रेट पता करने के लिए उस राज्य की स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करना होगा। कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके उस Circle Rate List 2024 का पता किया जा सकता है। हम आपको एक सारणी दे रहे हैं। इस सारणी में लगभग 12 राज्यों का जमीन का सर्किल रेट देखने की प्रक्रिया लिखी गई है। आप जिस राज्य से बिलॉन्ग करते हैं। राज्य का चुनाव करें और सर्किल रेट देखने की प्रक्रिया को फॉलो करें:-
जमीन का रेट ऑनलाइन कैसे पता करें
कोई भी व्यक्ति मोबाइल से भी जमीन का रेट पता कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक फॉलो करें। उदाहरण के लिए हम आपको बिहार राज्य के स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की ऑफिशल वेबसाइट से Jameen Ka Rate देखने की प्रक्रिया बता रहे हैं। बिहार में इसे MVR कहा जाता है। इसका तात्पर्य होता है मिनिमम वैल्यू रेट (minimum value rate)।
सबसे पहले बिहार राज्य के स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें।
वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे View MVR पर क्लिक करें।
- जहां पर आप को कुछ महत्वपूर्ण विषयों का चुनाव करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन ऑफिस का चुनाव करें।
- सर्किल नेम, थाना कोड, और जमीन का प्रकार चुने।
- क्षेत्र के सर्किल रेट दिखाई देगी।
इसी प्रकार आप बिहार राज्य के किसी भी जिला तहसील ग्राम पंचायत के अंतर्गत जमीन का रेट पता कर सकते हैं।