झारखंड भूमि सुधार रजिस्टर 2 | झारखंड भूमि जानकारी 2023 | Jharkhand Register 2

राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड सरकार द्वारा जमीन से जुड़े दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने हेतु ऑफिशल jharbhoomi.jharkhand.gov.in पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर विजिट करके किसान एवं भूमि स्वामित्व अपनी जमीन की जानकारी जैसे अपना खाता, झारखंड भूमि सुधार रजिस्टर 2, Jharbhoomi खतियान, झारभूमि नक्शा (jharbhoomi naksha) पंजी 2, खेसरा विवरण आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में आप जानेंगे झारखंड भूमि सुधार रजिस्टर 2 (jharbhoomi register 2) ऑनलाइन कैसे देखते हैं। झारभूमि ऑफिशल पोर्टल पर लॉग इन करने के पश्चात आप दिए गए दस्तावेज (Jharkhand Register 2) को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। किसान अपने मोबाइल से भी घर बैठे जमीन से जुड़े दस्तावेज अर्थात झारभूमि, रजिस्टर 2, समस्त पंजी, इत्यादि की जानकारी देख सकते हैं, और आवश्यकता पड़ने पर डाउनलोड भी कर सकते हैं। चलिए अब झारखंड भूमि सुधार रजिस्टर 2, देखने की प्रक्रिया में आगे बढ़ते हैं।

झारखंड भूमि सुधार रजिस्टर 2 | Jharkhand Land Record Register 2

भूमि सुधार विभाग  झारखंड द्वारा लांच किए गए “झारभूमि” (Jharbhoomi) ऑफिशल पोर्टल (Jharbhoomi Portal) पर जमीन से जुड़े दस्तावेज डाउनलोड करने के लिए किसी विशेष प्रकार की जानकारी होना आवश्यक नहीं है। यानि बिना खाता खेसरा विवरण दर्ज किए भी आप रैयत नाम से रजिस्टर 2, पंजी, अपना खाता,  झारखंड भू नक्शा, समस्त पंजी 2, आसानी से देख सकते हैं। अब हम लेख में आगे बढ़ते हैं और झारभूमि पोर्टल से Jharkhand Land Record (Register 2)   ऑनलाइन देखते हैं। विभाग द्वारा ऑफिशल वेबसाइट पर सभी सेवाएं नि:शुल्क रखी गई है। अतः आप को जमीन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। Land Records Jharkhand ऑनलाइन देखने के लिए jharbhoomi.jharkhand.gov.in पोर्टल पर विजिट करना होगा।

Land Records Jharkhand 2023

झारभूमि भू नक्शाClick Here
रैयत नाम से खोजे Jharkhandयहाँ देखें
झारखंड में जमीन का सरकारी रेटयहाँ देखें
जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी झारखंडयहाँ देखें
Jharbhoomi Portalhttps://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/

रजिस्टर 2 ऑनलाइन कैसे देखे हैं | Jharkhand Register 2 Online

झारभूमि ऑफिशल वेबसाइट पर रजिस्टर टू ऑनलाइन देखने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक फॉलो करें। इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप ऑफिशल वेबसाइट से झारभूमि अपना खाता (Apna Khata Jharkhand) रजिस्टर टू, (Jharbhoomi Register 2) Land Record Jharkhand ऑनलाइन देख सकते हैं :-

  • दिए गए लिंक पर क्लिक करें और झारभूमि पोर्टल पर आ जाएं
  • वेबसाइट पर दिखाई दे रहे रजिस्टर 2 पर क्लिक करें।
  • झारखंड का नक्शा दिखाई देगा अपने जिले का चुनाव करें और उस पर क्लिक करें।
  • अपने ब्लॉक क्षेत्र के नक्शे पर क्लिक करें।
  • हल्का क्षेत्र, मौजा नाम का चुनाव करें।
  • रैयत नाम से खोजे पर क्लिक करें।
  • रैयत का नाम (किसान) दर्ज करें।
  • सुरक्षा कोड दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें।
  • जहां पर किसानों के नाम दिखाई देंगे जिस किसान के नाम से Register २ देखना है उसके सामने दिए गए देखें ऊपर क्लिक करें।
  • एक नया विंडो ओपन होगा जहां पर आपको Register २ दिखाई देगी।
  • इस प्रकार आप झारखंड भूमि सुधार रजिस्टर २ (Jharkhand Bhumi Sudhar Register 2 ऑनलाइन देख सकते हैं। 

झारखंड पंजी २ (रजिस्टर 2) के उपयोग

  • किसानों के लिए जमीन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाना बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है।
  • ऑनलाइन डाउनलोड किए गए जमीनी दस्तावेज का उपयोग किसान केवल जानकारी हेतु कर सकते हैं।
  •  किसी भी दस्तावेज को न्यायालय साक्ष्य के रूप में  प्रस्तुत नहीं किया जा सकता
  •  डाउनलोड किए गए दस्तावेज को राजस्व अधिकारियों द्वारा प्रमाणित करवा करके ही न्यायालय साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।
  •  डाउनलोड की गई झारखंड रजिस्टर 2 दस्तावेज में किसान का नाम और जमीन क्षेत्रफल से जुड़ी जानकारी दर्ज होती है।
  •  झारखंड रजिस्टर २ में किसान अपने जमीन का खाता संख्या, भाग पृष्ठ संख्या, तौजी संख्या, थाना नम्वर, खाता का प्रकार आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • सरकारी योजना में लाभार्थी बनने हेतु किसानों के पास जमीन से जुड़े दस्तावेज होना आवश्यक है।
  •  किसान क्रेडिट कार्ड (KCC)  प्राप्ति के लिए झारखंड रजिस्टर २ की आवश्यकता होगी।

FAQ’s झारखंड भूमि सुधार रजिस्टर 2

Q. झारखंड रजिस्टर 2 ऑनलाइन कैसे देखें?

Ans.  झारखंड किसान झारभूमि ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करके रजिस्टर २ देखे पर क्लिक करें। जिला अंचल हल्का मौजा का चुनाव करें। रैयत नाम से खोजे पर क्लिक करें। किसान का नाम दर्ज करें। सुरक्षा कोड दर्ज करने के पश्चात दिखाई दे रहे किसानों के नाम में अपने सही नाम का चुनाव करें और देखें पर क्लिक करें।  इस प्रकार आप झारखंड रजिस्ट्री को ऑनलाइन घर बैठे मोबाइल पर देख सकते हैं।

Q. झारभूमि समस्त पंजी 2 कैसे देखें?

Ans. झारखंड के किसान केवल किसान का नाम दर्ज करके झारभूमि समस्त पंजी ऑनलाइन देख सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर दिखाई दे रहे पंजी २ पर क्लिक करें। यहां पर खतियान और रजिस्टर 2 देखे जाने के विकल्प दिखाई देंगे। विकल्प का सही चुनाव करें और आवश्यक विवरण को दर्ज करें। आप नाम से भी झारभूमि समस्त पंजी २ ऑनलाइन देख पाएंगे।

Q. झारभूमि की ऑफिशल वेबसाइट क्या?

Ans. निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा  झारभूमि पोर्टल https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ तैयार किया गया है। किसान जमीन से जुड़े दस्तावेज ऑनलाइन देख सकते हैं तथा ऑनलाइन नामांतरण हेतु आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment