Kisan cg nic in | एकीकृत किसान पोर्टल छत्तीसगढ़, पंजीयन, लिस्ट, फॉर्म, स्टेटस | ekikrit kisan portal 2023

By | June 7, 2023
Kisan cg nic in

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को विकसित एवं समृद्ध बनाने के अथक प्रयास किए जा रहे हैं। किसान घर बैठे अपनी फसल व जमीन से जुड़ी जानकारियों को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। किसान एकीकृत पोर्टल (Kisan cg nic in) पर रजिस्ट्रेशन करके सरकारी योजनाओं की जानकारी आवेदन, आवेदन स्थिति, तथा छत्तीसगढ़ धान पंजीयन लिस्ट 2023 ऑनलाइन देख सकते हैं। Ekikrit Kisan Portal पर किसान नि:शुल्क पंजीकरण (CG Kisan Registration) कर सकते हैं। एकीकृत किसान पोर्टल पर “राजीव गांधी किसान न्याय योजना” कृषि अनुदान, वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, धान एवं मक्का उपार्जन तथा कोदो, कुटकी एवं रागी उर्पाजन योजना का लाभ लेने हेतु पंजीकरण कर सकते हैं। kisan portal cg पर आप कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं? आवश्यक पात्रता, दस्तावेज की विस्तारपूर्वक जानकारी आपको लेख में दी जा रही है। साथ ही आप यहाँ से एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन हेतु आवेदन पत्र PDF फार्म डाउनलोड कर सकते हैं।

एकीकृत किसान पोर्टल | Kisan cg nic in

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरू किए गए किसान एकीकृत पोर्टल (https://kisan.cg.nic.in/) छत्तीसगढ़ के काफी किसानों ने लाभ प्राप्त करने हेतु रजिस्ट्रेशन किए हैं, ekikrit kisan portal पर अब तक 5259943 किसान अपना रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। इन सभी रजिस्ट्रेशन में 20114 राजस्व ग्राम से किसान, 953 1 ग्राम क्षेत्र के किसान अपना पंजीयन कर चुके हैं। एकीकृत किसान पोर्टल किसानों को सरकारी योजनाओं के साथ साथ धान उपार्जन (छत्तीसगढ़ धान पंजीयन) मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना, कोदो, कुटकी, रागी उपार्जन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विभिन्न कृषि योजनाओं को Kisan cg nic in पोर्टल यानी कि किसान एकीकृत वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। 

एकीकृत किसान पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

 छत्तीसगढ़ के किसान कृषि योजनाओं एवं धान उपार्जन पंजीयन, लिस्ट, आवेदन स्टेटस, पेमेंट स्टेटस, राजीव गांधी किसान न्याय योजना (RGKNY 2023) से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ निम्न सेवाओं को नि:शुल्क उपयोग कर सकते हैं जैसे:-

  • RAEO वाह ग्राम की सूची
  •  समिति व ग्राम सूची
  •  किसान विवरण
  • RGKNY 2021-2022
  • मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना
  • संस्थागत/मनरेगा/बटाईदार/प्लीज/ दुकान क्षेत्र पंजीयन

किसान पंजीयन पात्रता | Kisan Registration Eligibility

एकीकृत किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसानों को निम्न पात्रता पूर्ण  करनी होगी।

  • आवेदक किसान मूल रूप से छत्तीसगढ़ निवासी हो।
  • आवेदक किसान की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  •  महिला किसान भी एकीकृत पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।
  • समस्त श्रेणी के भूस्वामी किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • पट्टाधारी किसान भी एकीकृत किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री किसान वृक्षारोपण योजना के अंतर्गत किसान भूमि, वन पट्टा धारक, ग्राम पंचायत एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति जो अपने उपलब्ध भूमि में वृक्षारोपण हेतु आवेदन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ किसान ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ भुइयां डिजिटल बी-1 एवं पी-2 खसरा देखेंकिसान क्रेडिट कार्ड योजना
छत्तीसगढ़ भुइयां नक्शाप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
नामांतरण के लिए आवेदनजमीन रजिस्ट्री की फीस CG
छत्तीसगढ़ सर्किल रेटजमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक करें

एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन हेतु आवेदन पत्र PDF

छत्तीसगढ़ एकीकृत किसान पोर्टल (Kisan cg nic in) पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म उपलब्ध करवाया गया है। इस फॉर्म को डाउनलोड करके आवश्यक विवरण दर्ज करें तथा दस्तावेज सलग्न फॉर्म को जमा सिमिति कार्यालय करवा दें। आप दिए गए लिंक पर क्लिक करें और एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन हेतु आवेदन पत्र PDF डाउनलोड कर ले। 

एकीकृत किसान पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज

किसान दस्तावेज के रूप में स्वयं का आधार कार्ड जमीन से जुड़े दस्तावेज जैसे

  •  छत्तीसगढ़  भुइया (यहां देखें)
  • पट्टेदार या बटाई पर कृषि अनुबंध संबंधी दस्तावेज
  •  जमीन का भू नक्शा
  •  किसान का मोबाइल नंबर

एकीकृत किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें | Ekikrit Kisan Portal Panjiyan

  • छत्तीसगढ़ एकीकृत पोर्टल Kisan cg nic in पर विजिट करें और नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें। यह प्रक्रिया आप मोबाइल पर भी फॉलो कर सकते हैं। आप दिए गए लिंक पर क्लिक करें और सीधे ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाए।
  • वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे आवेदन फॉर्म पर क्लिक करें और फॉर्म को डाउनलोड कर ले।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई संपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • कृषि पंजीयन कार्यालय (सोसाइटी कार्यालय) में संपर्क करें।
  • सोसाइटी कार्यालय द्वारा ही एकीकृत किसान पोर्टल पर किसानों का पंजीयन किया जाएगा।
  • किसान आवेदन फॉर्म के साथ-साथ जमीन से जुड़े दस्तावेज और स्वयं से जुड़ी जानकारी जैसे आधार कार्ड इत्यादि को फार्म के साथ संलग्न कर दे।
  • एकीकृत किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप दिए गए प्रारूप को फॉलो कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ धान पंजीयन लिस्ट 2023 | Dhan Panjiyan List Chhattisgarh 2023

  • किसान धान पंजीयन लिस्ट को एकीकृत पोर्टल पर ऑनलाइन देख सकते हैं। जिसके लिए ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें और वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे लॉगिन पर क्लिक करें।
  • CG Kisan को धान पंजीयन लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए अपने नजदीकी ग्राम विकास सोसाइटी कार्यालय में संपर्क करना होगा।
  • किसान पंजीकरण पोर्टल पर दिए गए रजिस्ट्रेशन नंबर से समिति द्वारा लॉगइन किया जाएगा।
  • लोगिन करने के पश्चात आफ छत्तीसगढ़ धान पंजीयन लिस्ट को ऑनलाइन देख सकते हैं।

FAQ’s Kisan cg nic in | एकीकृत किसान पोर्टल

Q. एकीकृत किसान पोर्टल क्या है?

Ans. छत्तीसगढ़ कृषि विभाग द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल (Kisan Nic in) लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर किसान अपना पंजीकरण कर सकते हैं तथा सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ धान पंजीयन, कृषि अनुदान  हेतु आवेदन कर सकते हैं।

Q. एकीकृत किसान पोर्टल पर लॉगिन कैसे कर सकते हैं?

Ans. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाएं सीधे किसान के हाथ नहीं दी गई है, अर्थात किसान को विस्तार पूर्वक सेवाओं का लाभ देने हेतु सरकार द्वारा सोसाइटी कार्यालय में पोर्टल को लोगिन करने की सुविधा दी गई है। अतः आप नजदीकी सोसाइटी कार्यालय में संपर्क करें और किसान पोर्टल पर लॉगिन पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।

Q. एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन कैसे करें?

Ans. छत्तीसगढ़ एकीकृत के साथ पोर्टल पर पंजीयन करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट https://kisan.cg.nic.in/ विजिट करें। वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें आवेदन फॉर्म में पूछी गई संपूर्ण जानकारी को दर्ज करें और नजदीकी सोसाइटी कार्यालय में संपर्क  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *