Collector Rate MP 2022-23: एमपी जमीन का सरकारी रेट पता करें

Collector Rate MP:- मध्य प्रदेश के किसी भी क्षेत्र का Circle Rate पता करना बहुत आसान हो गया है। घर बैठे मध्य प्रदेश निवासी अपने क्षेत्र का Collector Rate पता कर सकते हैं। मध्यप्रदेश शासन (MPIGR) द्वारा रजिस्ट्री के दौरान लिए जाने वाला स्टांप ड्यूटी शुल्क इसी MP Collector Rate (mp Circle Rate) पर निर्भर करता है। सर्किल रेट को जानना उन सभी लोगों के लिए नितांत आवश्यक है। जो संपत्ति खरीदने का प्लान कर रहे हैं। प्रॉपर्टी ख़रीदे जाने पर सरकार द्वारा लिए जाने वाले रजिस्ट्री फीस के रूप में Stamp Duty शुल्क की गणना सर्किल रेट (Guideline Rate) के आधार पर ही की जाती है। इसलिए पहले सर्किल रेट को जानना आवश्यक है। तभी आप रजिस्ट्री पर होने वाले खर्च का आकलन पहले से कर सकते हैं।

सरकार द्वारा किसी भी जमीन भूखंड प्लॉट कृषि भूमि इत्यादि पर मार्केट वैल्यू, प्रॉपर्टी समय, प्रॉपर्टी पर उपलब्ध सुविधाओं को मध्य नजर रखते हुए न्यूनतम दर निर्धारित कर दी जाती है। जोकि मध्यप्रदेश में जमीन का सरकारी रेट कहलाता है। इसे Circle Rate, Collector Rate, राजस्थान में DLC Rate  के नाम से जाना जाता हैं चलिए हम mp Circle Rate ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया में आगे बढ़ते हैं। और हाँ, यह प्रक्रिया आप मोबाइल पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Collector Rate MP 2023

About ArticleCircle Rate 2023
StateMadhya Pradesh
मध्यप्रदेश भूलेखClick Here
मध्यप्रदेश भू नक्शाClick Here
रजिस्ट्री की जानकारी मध्यप्रदेशClick Here
खसरा खतौनी एमपीClick Here
MPIGR Portalhttps://www.mpigr.gov.in/

मध्यप्रदेश में जमीन का सरकारी रेट क्या है?

राज्य के महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक वाणिज्य कर (MPIGR)  विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के किसी भी जिले, तहसील, ग्राम पंचायत में जमीन खरीदी जाने की न्यूनतम दरें निर्धारित कर दी जाती है। जिन्हें मध्य प्रदेश के प्रॉपर्टी (संपत्ति) खरीदारों को रजिस्ट्री करवाने से पहले ध्यान रखना होता है। ताकि वह इस पर आने वाले खर्चे को पहले से पता कर सकें। मध्यप्रदेश में जमीन का सरकारी रेट (MP Collector Rate) mpigr विभाग द्वारा क्षेत्र अनुसार, संपत्ति की मार्केट वैल्यू,  संपत्ति की आयु जैसे अनेक कारकों को मध्य नजर रखते निर्धारित की जाती है।  इसलिए यह कहना मुश्किल है, कि मध्य प्रदेश में जमीन का सरकारी रेट क्या है? इसे हम ऑफिशल वेबसाइट से क्षेत्र, जिला, तहसील, पंचायत के आधार पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

MP Circle Rate कैसे निर्धारित किया जाता है?

मध्यप्रदेश में किसी भी संपत्ति का न्यूनतम दर तय करना आसान नहीं है। इसके पीछे बहुत कारक हैं। जो सर्किल दरों को प्रभावित करते हैं। उनमें से कुछ कारक हम आपको नीचे समझाने का प्रयास कर रहे हैं। इन्हीं कारकों को मध्य नजर रखते हुए MPIGR द्वारा एमपी सर्किल रेट को निर्धारित किया जाता है। इनमें से कुछ  कारक इस प्रकार हैं:

  • बाजार के मुद्दे:- ऐसे संपत्ति जहां पर इर्द-गिर्द में Collector Rate (Guideline Rate) कम है। परंतु जिस प्रॉपर्टी को उपयोग में लाए जाना है, वह बाजार मूल्य अधिक रखती है। आसपास में शॉपिंग कंपलेक्स या आवासीय अपार्टमेंट है। ऐसी जगह पर बाजार मूल्य अधिक होगा।
  •  संपत्ति का स्थान:- संपत्ति ग्रामीण क्षेत्र में शहरी क्षेत्र में स्थित हो सकती है। ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश भूमि कृषि योग्य होती है। शहरों में संपत्ति के इर्द-गिर्द उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार सर्किल रेट तैयार किया जाता है। यदि कोई संपत्ति शहर के पॉश एरिया में स्थित है। तो वहां पर सर्किल रेट अधिक होगा।
  • संपत्ति का उपयोग उद्देश्य:-  अचल संपत्ति कई प्रकार की होती है। कुछ आवासीय, व्यवसायिक, कृषि योग्य हो सकती है। MPIGR द्वारा उन सभी कारकों को मध्य नजर रखा जाता है। जिनके चलते संपत्ति का उपयोग बिजनेस उद्देश्य से होने वाला है। कमर्शियल भूमि खरीदी जाने पर न्यूनतम दर अधिक होती है। इसके बिहाव पर स्टांप ड्यूटी शुल्क भी अधिक लिया जाता है।

एमपी में जमीन का सरकारी रेट कैसे पता करें?

मध्यप्रदेश में जमीन का सरकारी रेट (Jameen Ka Sarkari Rate MP) ऑनलाइन पता करना बेहद आसान है। शासन द्वारा MPIGR पोर्टल तैयार किया गया है। जहां से आप किसी भी जिले तहसील ग्राम पंचायत का या कॉलोनी, बहुमंजिला अपार्टमेंट क्षेत्र का Guideline Rate पता कर सकते हैं। चलिए हम आपको ऑफिशल वेबसाइट से Guideline Rate (Circle Rate MP) ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया बताते हैं।

सबसे पहले महा निरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रा वाणिज्य कर विभाग के ऑफिशल वेबसाइट (MPIGR) पर विजिट करें।

MPIGR  वेबसाइट पर दिखाई दे रहे गाइडलाइन दर (Guideline Rate) पर क्लिक करें।

MP Circle Rates
  • मध्य प्रदेश गाइड लाइन रेट का चुनाव करने के पश्चात फाइनल गाइड लाइन पर क्लिक करें।
  • अपने जिले का चुनाव करें।
  • आपको एक पीडीएफ फॉर्मेट में गाइड लाइन लिस्ट दिखाई देगी।

 इसी प्रक्रिया के आधार पर अब मध्य प्रदेश के किसी भी जिला, तहसील, ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्र के किसी भी एरिया का एमपी गाइडलाइन पता कर सकते हैं। 

मध्य प्रदेश के समस्त जिलों की लिस्ट जिनका सर्किल रेट ऑनलाइन पता कर सकते हैं:-

अलीराजपुर Alirajpurआगर मालवा  AgarMalwa
अशोकनगर Ashok Nagarअनूपपुर Anuppur
बड़वानी Barwaniबालाघाट Balaghat
भिण्‍ड Bhindबैतूल Betul
छतरपुर Chhatarpurबुरहानपुर Burhanpur
छिंदवाड़ा Chhindwaraभोपाल Bhopal
दमोह Damohदतिया Datia
धार Dharदेवास Dewas
गुना Gunaग्वालियर Gwalior
डिंडौरी Dindoriहरदा Harda
इंदौर Indoreहोशंगाबाद Hoshangabad
झाबुआ Jhabuaजबलपुर Jabalpur
कटनी Katniखण्‍डवा Khandwa
खरगौन Khargoneमंडला Mandla
नीमच Neemuchनरसिंहपुर Narsinghpur
मुरैना Morenaमंदसौर Mandsaur
पन्ना Pannaनिवाड़ी Niwari
राजगढ़ Rajgarhरायसेन Raisen
सागर Sagarरीवा Rewa
सतना Satnaरतलाम Ratlam
सीहोर Sehoreसिवनी Seoni
शहडोल Shahdolशाजापुर Shajapur
श्योपुर Sheopurसीधी Sidhi
शिवपुरी Shivpuriसिंगरौली Singrouli
उज्जैन Ujjainटीकमगढ़  Tikamgarh
विदिशा Vidishaउमरिया Umaria

FAQ’s Collector Rate MP 2023

Q. मध्यप्रदेश में जमीन का सर्किल रेट क्या है?

Ans. मध्य प्रदेश के किसी भी क्षेत्र का जमीन सर्किल रेट ऑनलाइन पता किया जा सकता है। इसके लिए लेख में दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और MPIGR वेबसाइट पर विजिट करें।

Q.  एमपी सर्किल रेट क्या है?

Ans. मध्यप्रदेश में जमीन का सरकारी रेट (MP Circle Rate) ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके पता कर सकते हैं। क्योंकि किसी भी क्षेत्र का सरकारी रेट एक समान नहीं रहता। इसलिए सही आंकड़े जानने के लिए वेबसाइट पर विजिट करें। प्रक्रिया को फॉलो करें।

Q. MP Collector Rate कैसे पता करें?

Ans. मध्य प्रदेश के किसी भी जिला तहसील क्षेत्र का कलेक्टर रेट पता करने के लिए एमपीआइजीआर वेबसाइट पर विजिट करें और वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रही गाइडलाइन रेट पर क्लिक करें। जिले का चुनाव करें। आपको पीडीएफ लिस्ट प्राप्त होगी। यहां पर मध्य प्रदेश में निर्धारित कलेक्टर रेट, सर्किल रेट, पता किया जा सकता है।

Leave a Comment