MP Bhulekh 2023 | एमपी भूलेख खसरा खतौनी | भू नक्शा डाउनलोड करें

MP Bhulekh:- यदि आप मध्यप्रदेश राज्य के किसी भी जिला, तहसील, गांव में खेत जमीन के दस्तावेज व एमपी भूलेख ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया खोज रहे हैं। तो आप सही लेख को पढ़ रहे हैं। आपको जानकर हर्ष होगा मध्य प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा खेत /जमीन, प्लॉट, भूखंड के आवश्यक दस्तावेज जैसे खसरा, खतौनी, नक्शा, mpbhulekh.gov.in पोर्टल पर अपलोड हो चुके है।

इन सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन चेक किया जा सकता है तथा आवश्यकता पड़ने पर डाउनलोड किया जा सकता है। एमपी आयुक्त द्वारा लांच पोर्टल पर घर बैठे मोबाइल से भी मध्य प्रदेश भूलेख से जुड़े दस्तावेज ऑनलाइन देख सकते हैं। इस लेख में हम जानेंगे MP Bhulekh पोर्टल से खसरा खतौनी नक्शा कैसे निकाल सकते हैं।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा किसानों को जमीन से जुड़े दस्तावेज एवं land record mp ऑनलाइन उपलब्ध करवाकर बेहद सुविधाजनक काम किया गया है। किसी भी किसान एवं भूमि मालिक को अब राजस्व विभाग के अधिकारियों के यहां चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

घर बैठे किसान के नाम से, खसरा नंबर एवं प्लॉट नंबर के आधार पर Khasra Khatauni, Land Map देख सकते हैं। चलिए हम Bhulekh MP ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हैं और जानते हैं कि इन सभी दस्तावेज को कैसे डाउनलोड किया जाता है।

MP Bhulekh (mpbhulekh.gov.in)

मध्य प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा जमीन से जुड़े दस्तावेज को उपलब्ध करवाने हेतु लांच किए गए पोर्टल पर अन्य सेवाओं का लाभ भी ले सकते हैं। MP Bhuabhilekh के ऑफिशल पोर्टल mpbhulekh.gov.in पर खेत जमीन का नक्शा (रेखांकित मानचित्र) खसरा खतौनी, भू अभिलेख, आबादी अधिकार अभिलेख, दृष्टि बंधक, व्यवहार न्यायालय के प्रकरण, अभिलेखागार दस्तावेज जैसी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

पोर्टल पर उपलब्ध करवाए गए दस्तावेज जानकारी हेतु एवं विशेष प्रयोजन के लिए प्रमाणित दस्तावेज भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में मध्यप्रदेश भू अभिलेख (bhu abhilekh mp) से जुड़े दस्तावेज को देखने की प्रक्रिया आसान भाषा में लिखी गई है। आप दी गई प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक फॉलो करेंगे। तो निश्चित तौर पर बिना किसी विशेष जानकारी एवं अनुभव के भी केवल नाम से, खाता खसरा संख्या के आधार पर mp bhulekh land record देख पाएंगे। चलिए अब हम इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हैं।

Madhya Pradesh Bhulekh 2023

लेखभूलेख भू नक्शा
राज्यमध्यप्रदेश
Stamp Duty in MPयहाँ क्लिक करें
जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी मध्यप्रदेशयहाँ क्लिक करें
जमीन नामांतरण मध्य प्रदेशयहाँ क्लिक करें
Collector Rate MPयहाँ क्लिक करें
MP Bhulekh Portalhttps://mpbhulekh.gov.in/

डाउनलोड किए गए एमपी भूलेख के उपयोग

  • जैसा कि आप सभी जानते हैं राजस्व विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए गए mp khasra khatauni किसान को भूमि की जानकारी उपलब्ध करवाते हैं।
  • डाउनलोड किए गए khasra khatoni में किसान का नाम, जमीन का क्षेत्रफल, जमीन की दिशाएं व भूमि वर्गीकरण से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • जमीन के दस्तावेज के रूप में खसरा खतौनी को प्रस्तुत कर सकते हैं।
  • खेत जमीन का स्थानांतरण के दौरान प्रमाणित दस्तावेज की आवश्यकता होगी। जो इसी पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • mp khasra khatauni को प्रमाणित करवा करके ही अहम दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।
  • सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग कार्य हेतु किसान को प्रमाणित दस्तावेज ही प्रस्तुत करने चाहिए।
  • किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन प्राप्ति के लिए हस्ताक्षरित प्रमाणित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

एमपी भू अभिलेख क्या है?

मध्य प्रदेश के किसानों को अपनी खेत जमीन mp bhulekh land record ऑनलाइन उपलब्ध करवाना ही भूअभिलेख है। mp bhu abhilekh में किसान कंप्यूटराइज खसरा खतौनी नक्शा आदि देख सकते हैं और इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड किए गए खसरा एवं खतौनी विवरण में निम्न जानकारी दर्ज होती है:-

  • किसान का नाम
  • जमीन का क्षेत्रफल
  • भूमि का खाता, खसरा संख्या
  • भूमि वर्गीकरण विवरण
  • जमीन का बंधक विवरण
  • फसल विवरण
  • कृषि योग्य भूमि का क्षेत्रफल आदि जानकारी दर्ज होती है।

एमपी भूलेख प्रति डाउनलोड शुल्क

मध्य प्रदेश भूलेख ऑफिशल वेबसाइट से साधारण खसरा खतौनी डाउनलोड करने के साथ-साथ प्रमाणित खतौनी भी डाउनलोड कर सकते हैं। हस्ताक्षर प्रमाणित भूलेख प्रति डाउनलोड करने पर शुल्क देना होगा:-

डिजिटल हस्ताक्षरित भू अभिलेख प्रतिलिपि साधारण भू अभिलेख प्रतिलिपि
रजिस्ट्रेशन अनिवार्यरजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं है
शुल्क देय होगा निःशुल्क उपलब्ध
न्यायलय साक्ष्य, योजनाओं में उपयोगी केवल जानकारी हेतु उपयोग
कर सकते है

MP Bhulekh Video

एमपी भूलेख खसरा खतौनी नाम अनुसार कैसे देख सकते है। तथा MP Bhu Abhilekh ऑफिसियल वेबसाइट से कैसे देखते है। इससे जुडी जानकारी MP Bhulekh YouTube Video में दी जा रही है।

मध्य प्रदेश भूलेख, खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखें

एमपी राज्य के भूमि से जुड़े mp bhu abhilekh ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले भू अभिलेख ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें और नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक फॉलो करें।

मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल पर विजिट करें।

वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे भू अभिलेख पर क्लिक करें।

NOTE:- यदि किसान अपने खेत की जानकारी हेतु दस्तावेज प्राप्त करना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए जानकारी हेतु दस्तावेज पर क्लिक करें। यदि विशेष प्रयोजन हेतु प्रमाणित दस्तावेज प्राप्त करना चाहते हैं। तो प्रमाणित दस्तावेज प्राप्ति YES पर क्लिक करें। उदाहरण के लिए हम जानकारी हेतु दस्तावेज प्राप्त करना चाह रहे हैं।

जिला तहसील गांव का चुनाव करें।

Landowner, Khasra No. Plot No. का चुनाव करें।

यदि आपके पास खसरा नंबर प्लॉट नंबर है तो आप इसे दर्ज कर सकते हैं। उदाहरण के लिए हम किसान के नाम (Landowner) आधार पर जमीन दस्तावेज देखने की प्रक्रिया लिख रहे हैं। अतः इस पर क्लिक करें।

जमीन मालिक का नाम सर्च करें।

जैसे ही आप Landowner के आधार पर क्लिक करते हैं। आपके सामने इस गांव के जितने भी खातेदार/किसान हैं। उन सब की लिस्ट दिखाई देगी। अपना नाम का चुनाव करें और खसरा प्लॉट नंबर का चुनाव करें।

कैप्चा कोड दर्ज करें और View Detail पर क्लिक करें।

जैसे ही आप व्यू डिटेल पर क्लिक करते हैं। आपके सामने खतौनी विवरण दिखाई देगा। जिस विवरण कि आप जानकारी चाहते हैं। उसका चयन कर सकते हैं। हमें खसरा नंबर का विवरण देखना है। इसलिए Land Parcel Details पर क्लिक करें।

View Khasra पर क्लिक करें।

जैसे ही View Khasra पर क्लिक करते हैं। एक नया विंडो ओपन होगा और खसरा विवरण आपको दिखाई देगा। जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश भूमि अधिकार अभिलेख कैसे देखें

  • एमपी भूमि अधिकार अभिलेख देखने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे भूमि अधिकार अभिलेख पर क्लिक करें।
  • जिला, तहसील, ग्राम पंचायत का चुनाव करें।
  • भूमि स्वामी, ब्लॉक क्षेत्र, प्लॉट नंबर के आधार पर अधिकार अभिलेख देखने का चयन करें।
  • भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख देखने के लिए नाम का चुनाव करें।
  • प्लॉट संख्या का चयन करें और कैप्चा कोड फील कर व्यू डिटेल पर क्लिक करें।
  • आपके सामने अधिकार अभिलेख सारणी दिखाई देगी।
  • अधिकार अभिलेख देखें पर क्लिक करें और डाउनलोड करें।

इसी प्रक्रिया के आधार पर उत्तर प्रदेश खसरा, खतौनी भूमि अधिकार अभिलेख को ऑनलाइन देखा जा सकता है और डाउनलोड किया जा सकता है। यह सभी दस्तावेज जानकारी प्राप्ति हेतु उपलब्ध करवाए जाते हैं। प्रमाणिक दस्तावेज निकालने के लिए हस्ताक्षर प्रमाणित दस्तावेज प्राप्त करने का चुनाव करें।

अभिलेखागार दस्तावेज की स्कैन कॉपी कैसे निकाले

मध्य प्रदेश के किसान ऑनलाइन अभिलेखागार दस्तावेज की स्कैन कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें।


वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे अभिलेखागार दस्तावेज पर क्लिक कर
प्रमाणित दस्तावेज जानकारी हेतु दस्तावेज प्राप्ति का चयन करें।
जिला तहसील गांव का चयन करें।
अभिलेख खसरा पृष्ठ संख्या का चुनाव करें।
कैप्चा कोड दर्ज करें और व्यू डिटेल पर क्लिक करें आप अभिलेखागार दस्तावेज की स्कैन कॉपी देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश भूमि बंधक जानकारी कैसे प्राप्त करें।

जमीन खेत भूमि की बंधक जानकारी प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर दिए गए बंधक जानकारी पर क्लिक करें।
इस पोर्टल पर आधार कार्ड नंबर दर्ज कर केवाईसी करें और सिस्टम जेनरेटेड नंबर प्राप्त करें।
व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करते हुए लॉगइन आईडी दर्ज करें।
इस पोर्टल पर केवल भू राजस्व अधिकारी ही लॉगिन कर सकते हैं।

MP Bhulekh Mobile App

मध्य प्रदेश के समस्त भू अभिलेख मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भी देखे जा सकते हैं। मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर क्लिक करे।

मध्य प्रदेश के सभी जिले जिनका भू अभिलेख ऑनलाइन उपलब्ध है

एमपी के सभी जिलों का भू अभिलेख रिकॉर्ड (MP Land Record) ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया गया है। मध्य प्रदेश के सभी जिलों के लिस्ट किस प्रकार है:-

अलीराजपुर Alirajpurआगर मालवा  AgarMalwa
अशोकनगर Ashok Nagarअनूपपुर Anuppur
बड़वानी Barwaniबालाघाट Balaghat
भिण्‍ड Bhindबैतूल Betul
छतरपुर Chhatarpurबुरहानपुर Burhanpur
छिंदवाड़ा Chhindwaraभोपाल Bhopal
दमोह Damohदतिया Datia
धार Dharदेवास Dewas
गुना Gunaग्वालियर Gwalior
डिंडौरी Dindoriहरदा Harda
इंदौर Indoreहोशंगाबाद Hoshangabad
झाबुआ Jhabuaजबलपुर Jabalpur
कटनी Katniखण्‍डवा Khandwa
खरगौन Khargoneमंडला Mandla
नीमच Neemuchनरसिंहपुर Narsinghpur
मुरैना Morenaमंदसौर Mandsaur
पन्ना Pannaनिवाड़ी Niwari
राजगढ़ Rajgarhरायसेन Raisen
सागर Sagarरीवा Rewa
सतना Satnaरतलाम Ratlam
सीहोर Sehoreसिवनी Seoni
शहडोल Shahdolशाजापुर Shajapur
श्योपुर Sheopurसीधी Sidhi
शिवपुरी Shivpuriसिंगरौली Singrouli
उज्जैन Ujjainटीकमगढ़  Tikamgarh
विदिशा Vidishaउमरिया Umaria

FAQ’s MP Bhulekh 2023

Q. एमपी भूलेख खसरा खतौनी कैसे रखें?

Ans. मध्य प्रदेश भू अभिलेख ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें। होम पेज पर दिखाई दे रहे डाउनलोड पर क्लिक करें। भू अभिलेख भू नक्शा का चुनाव करें। आवश्यक विवरण दर्ज करें और कमेंट करें आपके सामने संपूर्ण जानकारी दिखाई देगी।

Q.  एमपी भूलेख नक्शा कैसे डाउनलोड करें?

Ans. मध्य प्रदेश भू अभिलेख ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें। होम पेज पर दिखाई दे रहे डाउनलोड पर क्लिक करें। नक्शा खसरा खतौनी का चुनाव करें,  जिला तहसील गांव का चुनाव करें। खसरा संख्या दर्ज करें कैप्चा कोड करें। नक्शा दिखाई देगा इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Q. मध्य प्रदेश भू अभिलेख ऑफिशल पोर्टल क्या है?

Ans. आयुक्त भू अभिलेख मध्यप्रदेश ऑफिशल पोर्टल है https://mpbhulekh.gov.in/

Q.  एमपी भू अभिलेख ऑफिशल पोर्टल से खसरा खतौनी कैसे देखे?

Ans. मध्यप्रदेश भू अभिलेख ऑफिशल पोर्टल से खसरा खतौनी चेक करने के लिए ऑफिशल पोर्टल https://mpbhulekh.gov.in/ पर विजिट करें। भूलेख भू नक्शा डाउनलोड विकल्प का चुनाव करें। आवश्यक विवरण दर्ज करें। जिला तहसील गांव का नाम चुने। खसरा संख्या दर्ज करें। कैप्चा कोड फील करें सर्च पर क्लिक करें।

Leave a Comment