Mukhyamantri Solar Pump Yojana 2023 | मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना एमपी  ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

मध्य प्रदेश के जो किसान कृषि सिंचाई हेतु सौर ऊर्जा पंप लगाना चाहते हैं। उन सभी किसानों को जानकर हर्ष होगा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना” को संचालित किया जा रहा है। यह योजना “प्रधानमंत्री कुसुम योजना” के अंतर्गत ही संचालित है। जैसा कि आप जानते हैं PM KUSUM Yojana को तीन घटकों में शुरू किया गया है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Mukhyamantri Solar Pump Yojana के नाम से “पीएम कुसुम योजना” को प्रस्तुत किया जा रहा है। योजना अंतर्गत मध्य प्रदेश के किसानों को आने वाले 5 सालों में दो लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलने वाला है।

2023 में सरकार द्वारा 25000 किसानों के आवेदन स्वीकार करने की मांग की गई है। जिसमें 13286 किसानों ने आवेदन प्राप्त किए 16781 कुल आवेदन पर अनुदान स्वीकृत किया जा चुका है। यदि आप भी मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का लाभ लेना चाहते हैं। तो जल्द ही आवेदन करें। मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2023 | Mukhyamantri Solar Pump Yojana

मध्यप्रदेश के ऐसे किसान जो विद्युत लाइन से 300 मीटर की दूरी पर रहते हैं और उन्हें विद्युत सेवा उपलब्ध नहीं है। ऐसे किसान मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना अंतर्गत किसानों को 30% केंद्र सरकार और 30% राज्य सरकार द्वारा अनुदान (Subsidy) दिया जाता है। इसी के साथ किसान 30% बैंक ऋण लेकर मात्र 10% निवेश करके Mukhyamantri Solar Pump Yojana का लाभ ले सकते हैं। इस प्रकार किसानों को 90% तक सब्सिडी (बैंक ऋण सहित) उपलब्ध करा दी जाती है। सोलर पंप योजना (PM KUSUM Solar Pump Yojana) आवेदन करने के लिए किसानों को केवल 4 चरण पूर्ण करने होते हैं। एमपी किसानों को पहले मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना ऑनलाइन फॉर्म (Solar Pump Yojana MP Online Registration) करना होगा। मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड द्वारा लांच किए पोर्टल cmsolarpump.mp.gov.in पर ऑनलाइन Solar Pump के लिए Registration कर सकते हैं।

Mukhyamantri Solar Pump Yojana  की पात्रता

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के अंतर्गत जो किसान ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें नीचे दिए गए पात्रता को फॉलो करना होगा जैसे:-

  • आवेदक किसान मूल रूप से मध्यप्रदेश निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • सीएम सोलर पंप योजना के लिए महिला एवं पुरुष कृषक आवेदन कर सकते हैं।
  • ऐसे किसान जिन्होंने पहले से विद्युत कनेक्शन ले रखा है या विद्युत से मिलने वाले अनुदान प्राप्त कर रहे हैं। तो उस खसरा संख्या की जमीन पर किसान सोलर पंप अनुदानित राशि प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
  • किसानों को लिखित में स्वप्रमाणित पत्र देना होगा। जिसमें भविष्य में विद्युत संचालित पर अनुदान राशि को छोड़ने का अनुग्रह किया जाएगा।
  • किसान द्वारा यदि विद्युत पम्प का कनेक्शन लगवाया जाता है अथवा उस पर प्राप्त अनुदान छोड़ देता है, तब उसे सोलर पम्प स्थापना पर निर्धारित अनुदान दिया जा सकता है।
  • मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना ऑनलाइन आवेदन के लिए किसान को पहले cmsolarpump.mp.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

सोलर पंप योजना एमपी दिशा निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में शुरू की गई मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना बहुत ही कारगर साबित हो रही है। यह योजना कृषि उपयोगिता के लिए संचालित है। किसानों को योजना लाभान्वित होने से पूर्व नीचे दिए गए दिशा-निर्देश को सही से पढ़ लेना चाहिए।

  • सीएम सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश कृषि भूमि सिंचाई हेतु उपयोगी है।
  • जिन किसानों के पास कृषि सिंचाई हेतु विद्युत कनेक्शन नहीं है। उन सभी किसानों को योजना में प्रथम पात्र माना गया है।
  • सोलर ऊर्जा संयंत्रों की रखरखाव एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं कृषक की होगी।
  • किसान लिए गए सोलर कनेक्शन को बेच नहीं सकते।
  • किसान के पास कृषि सिंचाई का स्रोत होना चाहिए।
  • सोलर संयंत्रों की स्थापना केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के आधार किया जाएगा।
  • सोलर पैनल को इंस्टॉल करने के लिए छाया रहित स्थान उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी हितग्राही अर्थात किसान की होगी।
  • मुख्यमंत्री सोलर पंप लगवाने के लिए किसान को ₹5000 मध्य प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड भोपाल के पक्ष में ऑनलाइन पेमेंट करना होगा।
  • हितग्राही किसानों का चयन लॉटरी के आधार पर किया जाएगा।
  • योजनांतर्गत 5 HP तक केवल DC पम्प ही लगाए जायेंगे।

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के लिए आवेदन कैसे करें | 

मुख्यमंत्री सोलर पंप पर योजना मध्य प्रदेश ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं। तथा दिए गए लिंक पर क्लिक करें और सीधे ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाएं।

वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे “नवीन आवेदन करें” पर क्लिक करें।

  • सर्वप्रथम किसान अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP दर्ज करें।
  • सामान्य जानकारी के रूप में किसान अपनी जानकारी दर्ज करें।

यहॉं पर कृषक का आधार ईकेवायसी, बैंक अकाउण्ट संबंधी जानकारी, जात‍ि स्वाघोषणा, जमीन से संबंध‍ित खसरे की जानकारी एवं चाहे गए सोलर पंप की जानकारी दर्ज की जानी होगी।

NOTE:- सीएम सोलर पंप ऑफिशल पोर्टल पर आवेदन करने की पूरी मैन्युअल यूजर गाइड दी गई है। आप यहां पर क्लिक करें और इसे डाउनलोड करें।

 यूजर गाइड में दी गई जानकारी के आधार पर आसानी से Mukhyamantri Solar Pump Yojana MP के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश के समस्त जिला सूची

जहां से आप CM Solar Pump Yojana MP के लिए आवेदन कर सकते हैं:-

अलीराजपुर Alirajpurआगर मालवा  AgarMalwa
अशोकनगर Ashok Nagarअनूपपुर Anuppur
बड़वानी Barwaniबालाघाट Balaghat
भिण्‍ड Bhindबैतूल Betul
छतरपुर Chhatarpurबुरहानपुर Burhanpur
छिंदवाड़ा Chhindwaraभोपाल Bhopal
दमोह Damohदतिया Datia
धार Dharदेवास Dewas
गुना Gunaग्वालियर Gwalior
डिंडौरी Dindoriहरदा Harda
इंदौर Indoreहोशंगाबाद Hoshangabad
झाबुआ Jhabuaजबलपुर Jabalpur
कटनी Katniखण्‍डवा Khandwa
खरगौन Khargoneमंडला Mandla
नीमच Neemuchनरसिंहपुर Narsinghpur
मुरैना Morenaमंदसौर Mandsaur
पन्ना Pannaनिवाड़ी Niwari
राजगढ़ Rajgarhरायसेन Raisen
सागर Sagarरीवा Rewa
सतना Satnaरतलाम Ratlam
सीहोर Sehoreसिवनी Seoni
शहडोल Shahdolशाजापुर Shajapur
श्योपुर Sheopurसीधी Sidhi
शिवपुरी Shivpuriसिंगरौली Singrouli
उज्जैन Ujjainटीकमगढ़  Tikamgarh
विदिशा Vidishaउमरिया Umaria

FAQ’s Mukhyamantri Solar Pump Yojana 2023

Q. मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है?

Ans. मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के अंतर्गत किसानों को 30% केंद्र सरकार 30% राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है। इसके अतिरिक्त किसान चाहे तो 30% बैंक ऋण भी प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में किसान को 90% सहायता राशि प्राप्त होती है। केवल 10% निवेश करके किसान मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के लाभार्थी बन सकते हैं।

Q. सोलर पंप योजना क्या है?

Ans. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे किसानों को सोलर पंप उपलब्ध करवाएं जा रहे हैं। जिनके पास कृषि कनेक्शन उपलब्ध नहीं है और कृषि सिंचाई के के लिए पर्याप्त स्रोत उपलब्ध है। ऐसे किसानों को 60% सब्सिडी पर सोलर पंप लगवा लेना चाहिए ताकि कृषि से चाहिए आसानी से की जा सके।

Q. मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Ans. मध्य प्रदेश के किसान CM Solar Pump Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने हेतु ऑफिशल वेबसाइट https://cmsolarpump.mp.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर किसान पर किसानों नवीन आवेदन करें विकल्प का चुनाव करें और कंटेंट में दी गई जानकारी के आधार पर Online Registration कर सकते हैं।

Leave a Comment