SBI पशुपालन लोन 2023 | एसबीआई पशुपालन लोन ऑनलाइन अप्लाई करें | SBI Pashupalan Loan Yojana

By | June 7, 2023
Pashupalan Loan Yojana

 भारत कृषि प्रधान देश है, इसके साथ-साथ देश के किसान पशुपालन करके अपने आमदनी को बढ़ा रहे हैं। वर्तमान समय में पशुपालन एक बड़ा व्यवसाय बन चुका है। अच्छे पढ़े-लिखे युवा स्टार्टअप के रूप में पशुपालन करके लाखों करोड़ों रुपए कम कर रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप एसबीआई पशुपालन लोन ऑनलाइन अप्लाई (SBI Pashupalan Loan 2023) कैसे कर सकते हैं। गाय, भैंस, बकरी एवं अन्य पशुओं के साथ साथ मछली पालन के लिए लोन कैसे ले सकते हैं। हालांकि भारत के सभी नेशनलाइज बैंक पशुपालन लोन (Pashupalan Loan) उपलब्ध करवा रहे हैं। जो पशुपालक SBI पशुपालन लोन ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं। उन्हें इस लेख में दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। तो चलिए अब हम विस्तारपूर्वक जानते हैं, SBI Pashupalan Laon Online Apply कैसे कर सकते हैं

फसल बीमा लिस्ट जिलेवार सूची

SBI पशुपालन लोन योजना क्या है?

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा किसानों को कृषि के साथ-साथ पशुपालन करने पर ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। यह ऋण SBI Pashupalan Loan Yojana के अंतर्गत उपलब्ध करवाया जाता है। केंद्र सरकार द्वारा पशुपालन ऋण पर 7% वार्षिक ऋण लिया जाता है। परंतु पशुपालन लोन योजना के अंतर्गत किसानों को 2% ब्याज दर पर ऋण सहायता उपलब्धता के अधीन है। चलिए अब हम जानते हैं SBI Pashupalan Loan के लिए किसानों की पात्रता आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ते हैं।

भूमि विकास बैंक कर्ज माफी लिस्ट

एसबीआई पशुपालन लोन पात्रता | SBI Animal Loan Eligibility

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा किसानों को लोन उपलब्ध करवाने से संबंधित कुछ पात्रता ऊपर निर्धारित किया गया है। इन पात्रता को पूर्ण करने के पश्चात ही किसान SBI Pashupalan Loan Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

डेरी फार्मिंग के लिए पात्रता

जो किसान डेरी फार्मिंग अर्थात दुधारू पशु के लिए ऋण प्राप्त करना चाहते हैं। उनके पास पशु रखने हेतु उचित शेड सुविधा होनी चाहिए। यह सुविधा स्वयं के जमीन पर किराए की जमीन पर, शेड लगाकर दुधारू पशुओं को रखने की उचित व्यवस्था करें।

  • कृषि योग्य भूमि धारक किसान ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • किसान समूह ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • स्वयं सहायता समूह एसबीआई पशुपालन लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मुर्गी पालन एवं लघु रूमिनेट पात्रता

  • ऐसे किसान जो भेड़ बकरी, सूअर, मुर्गी पालन, पक्षी, खरगोश, पालन करना चाहते हैं। उन्हें उपयुक्त सभी जानवरों के लिए उचित रखरखाव की व्यवस्था करनी होगी।
  • स्क्रीन के लिए वैयक्तिक या संयुक्त उधारकर्ता किसान पात्र होंगे।
  • संयुक्त देयता समूह
  • स्वयं सहायता समूह पशु लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • किसानों के पास किराए की, पट्टेदार या खुद की जमीन होनी चाहिए। ताकि वह पशुओं को रखने हेतु उचित सेट लगाकर व्यवस्था कर सकें।

पशुपालन लोन के लिए क्या-क्या डॉक्युमेंट्स चाहिए

पशुपालन लोन प्राप्ति के लिए किसानों को कुछ दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे जिसमें मुख्य तौर पर इन दस्तावेज को प्रस्तुत कर सकते हैं।

  • आवेदन पत्र
  • पासपोर्ट साईज़ के दो फोटोग्राफ
  • पहचान के प्रमाण जैसे ड्राइविंग लाइसेंस/आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड/पासपोर्ट।
  • पते का प्रमाण जैसे वोटर आईडी कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, आधार कार्ड आदि।
  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा विधिवत प्रमाणित स्वयं का या पट्टे का फिशिंग वेसल, जमीन इत्यादि।
  • मुर्गीपालन/मछलीपालन/डेरी/सुअर पालन/बकरी पालन जैसे कार्यकलापों के प्रमाण।
  • संस्वीकृति के अनुसार कोई अन्य दस्तावेज।

Animal Loan ROI | पशुपालन लोन ब्याज दर

  • जो भी किसान पशुपालन के लिए ऋण लेना चाहते हैं। उन्हें दिए जाने वाले ऋण पर  बैंक द्वारा 7% ब्याज दर निर्धारित किया गया है।
  • भारत सरकार द्वारा पशुपालन ऋण पर 2% प्रतिवर्ष ऋण सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। अर्थात किसानों को 5% ब्याज दर पर पशुपालन लोन उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • भारत सरकार के निदेशों के अनुसार समय पर चुकती करने वाले उधारकर्ताओं को 3% की अतिरिक्त ब्याज आर्थिक सहायता दी जाएगी। इससे प्रभावी ब्याज दर घटकर 4% प्रति वर्ष हो जाएगी।
  • यदि देय तारीख को ऋण की चुकौती नहीं की जाती है, तो एक वर्ष की MCLR + बैंक द्वारा समय-समय पर निर्धारित स्प्रेड के साथ ब्याज दर को जोड़ दिया जाएगा। (वर्तमान ब्याज दर : एक वर्ष की MCLR + 3.25% अर्थात 10.35%)

किसान भाई ये भी पढ़ें

किसान क्रेडिट कार्ड लोन न चुकाने परप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
भूमि विकास बैंक कर्ज माफी लिस्टफसल बीमा चेक करें
किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम देखेंआधार कार्ड से फसल बीमा चेक करें
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनाकृषि इनपुट अनुदान योजना

पशुपालन लोन हेतु फाइल चार्ज | SBI Pashupalan Loan File Charge

Animal Loan आवेदन करने के लिए किसान को प्रोसेसिंग फीस के रूप में शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। यह शुल्क इस प्रकार से है:-

  • 50,000 रुपए तक की KCC-AH&F सीमाओं के लिए निःशुल्क लोन प्रक्रिया।
  • 50,000 रुपए से अधिक, 1.50 लाख रुपए तक की सीमाओं के लिए : 200 रुपए + GST
  • 1.50 लाख रुपए से 3.00 लाख रुपए तक की सीमाओं के लिए : 250 रुपए + GST  प्रति लाख अथवा उसके अंश के लिए।

पशुपालन लोन ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें | Pashupalan Loan Online Apply

Pashupalan Loan Online आवेदन करने के लिए आपको पहले ही प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करनी होगी। इस रिपोर्ट को नजदीकी नेशनलाइज्ड बैंक में सबमिट करनी होगी। बैंक में एग्रीकल्चर ऑफिसर से मिले और उन्हें लोन प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी दें।

यदि आप एसबीआई बैंक से SBI Pashupalan Loan प्राप्त करना चाहते हैं। तो सबसे पहले नजदीकी ब्रांच में जाएं SBI बैंक मैनेजर या फिर क्रेडिट कार्ड मैनेजर से बात करें।

  • आपके द्वारा किए जाने वाले पशुपालन योजना की जानकारी अधिकारियों को दें
  • अधिकारियों द्वारा आपकी लोन फाइल तैयार की जाएगी।
  • आपके द्वारा कुछ दस्तावेज बैंक में प्रस्तुत किए जाने होंगे।
  • आपके द्वारा दी गई दस्तावेज के बाहर बैंक द्वारा लोन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
  • आप जिस स्थान पर लोन लेना चाहते हैं। उस स्थान का बैंक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा।
  • सफलतापूर्वक पूर्ण होने के पश्चात लोन राशि को आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

FAQ’s SBI पशुपालन लोन 2023

Q. एसबीआई पशुपालन लोन के लिए कैसे आवेदन करें?

Ans. एसबीआई पशुपालन लोन के लिए किसानों को नजदीक एसबीआई ब्रांच में संपर्क करना चाहिए। बैंक में एग्रीकल्चर ऑफिसर या ब्रांच मैनेजर से संपर्क करें। पशुपालन लोन प्राप्ति की जानकारी दें। अधिकारियों द्वारा आपके लोन की फाइल तैयार की जाएगी तथा जिस स्थान पर आप काम करना चाहते हैं। उसी स्थान का निरीक्षण किया जाएगा। तत्पश्चात पशुपालन लोन बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे।

Q. एसबीआई बैंक से पशुपालन कितना लोन मिल सकता है?

Ans. एसबीआई बैंक द्वारा पशुपालन हेतु न्यूनतम ₹50000 से अधिक ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। किसानों द्वारा तैयार किए गए ऋण प्रपोजल के आधार पर लोन की अधिकतम सीमा तय की जाती है।

Q. एसबीआई पशुपालन लोन ब्याज दर क्या है?

Ans. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 7% पशुपालन लोन ब्याज दर निर्धारित की गई है। भारत सरकार द्वारा 2% वार्षिक ब्याज दर पर सहायता दी जाती है। अर्थात किसानों को 5% ब्याज दर पशुपालन ऋण उपलब्ध होता है यदि किसान समय पर ब्याज सहित मूल रकम की अदायगी कर देते हैं। तो उन्हें 3% ब्याज दर की अतिरिक्त छूट दी जाती है। किसानों को 4% ब्याज दर पर ही पशुपालन लोन उपलब्ध करवा दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *