स्वयं सहायता समूह लोन की जानकारी | पात्रता, ब्याज दर, आवेदन प्रक्रिया जाने | Swayam Sahayata Samuh Loan

स्वयं सहायता समूह लोन की जानकारी:- ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाये गए 10 से 15 महिलाओं के ग्रुप को स्वयं सहायता समूह (SHG) का नाम दिया जाता है। इस ग्रुप में महिलाएं अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार प्रतिमाह पैसा इकट्ठा करती हैं। जिसमें ₹20 से लेकर ₹50 या अधिक हो सकते हैं। इन महिलाओं द्वारा इकट्ठे किए गए पैसे को ग्रुप में किसी एक महिला को आवंटित कर दिया जाता है और वह महिला उस पैसे को अपने निजी कार्य हेतु उपयोग कर सकती है। इसके साथ महिला अगले माह कुछ ब्याज के साथ ली गई राशि को जमा करवाती है। इस प्रकार महिलाओं के द्वारा आपस में पैसे का लेनदेन किया जाता है। जिससे एक बड़ी राशि सभी महिलाओं में विभाजित की जा सकेगी। 

इसके अतिरिक्त महिलाओं द्वारा सामूहिक तौर पर उद्योग धंधा शुरू करने हेतु सरकार द्वारा कम ब्याज दर पर ऋण (SHG Loan) उपलब्ध करवाया जाता है। इस लेख में हम सरकार द्वारा दिए जाने वाले ऋण की ब्याज दर एवं ऋण आवेदन की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक लिख रहे हैं तो चलिए लेख में आगे बढ़ते हैं।

Swayam Sahayata Samuh Loan

SHG GroupLinks
स्वयं सहायता समूह सूची 2023यहाँ देखें
स्वयं सहायता समूह में रोजगारयहाँ देखें
स्वयं सहायता समूह लोन की जानकारीयहाँ देखें

स्वयं सहायता समूह लोन की जानकारी | SHG Group Loan

 भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा शुरू की गई आजीविका योजना के अंतर्गत 6 राज्यों में स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाएं रोजगार प्राप्त कर रही है।  10 से 15 महिलाओं के समूह को सरकार द्वारा प्रथम ऋण के रूप में ₹15000 का लोन दिया जाता है। ताकि महिलाएं घरेलू उद्योग शुरू कर सके जैसे-जैसे महिलाओं द्वारा उक्त में बताई गई प्रक्रिया के आधार पर पैसा इकट्ठा किया जाता है। नियमित रूप से 6 माह के समूह सक्रिय भूमिका निभाता है। तो सरकार द्वारा द्वितीय राशि के रूप में डेढ़ लाख (150,000) से अधिक कार्य उपलब्ध करवा दिया जाता है। सक्रिय स्वयं सहायता समूह (Active SHG Group) को लोन प्राप्ति में अधिक समय नहीं लगता है। उन्हें 3 स्टेप फॉलो करते ही ऋण प्राप्त हो जाता है।

प्रथम स्टेप

  • स्वयं सहायता समूह का नाम
  • समूह सदस्यों का नाम
  • खाता विवरण  सत्यापन के बाद प्रथम स्टेप पूर्ण हो जाती है।

 द्वितीय स्टेप में

 स्वयं सहायता समूह द्वारा MCP विवरण से सत्यापन करवाया जाता है।

 तृतीय स्टेप में

 समूह की बैलेंस शीट बैंक विवरण, MCP विवरण बैंक डिटेल दी जाती है।

स्वयं सहायता समूह लोन ब्याज दर | Self Help Group Loan Interest Rate

SHG में सरकार द्वारा प्रथम ऋण ₹15000 का उपलब्ध करवाया जाता है और यह ऋण समूह के 3 महीने एक्टिव रहने के उपरांत दिया जाता है। इस राशि पर सरकार द्वारा किसी प्रकार की ब्याज राशि नहीं ली जाती है। इसके अतिरिक्त 6 माह बाद सरकार द्वारा दिए जाने वाले ₹1 लाख से अधिक ऋण राशि पर बैंक द्वारा 7% से लेकर 12% तक ब्याज लिया जाता है। यदि कोई भी ग्रुप समय पर ऋण राशि की अदायगी करता है। तो उन्हें ब्याज दर में छूट दी जाती है।

SHG Loan पात्रता

महिलाओं को घरेलू उद्योग शुरू करने हेतु सरकार द्वारा 6 माह बाद डेढ़ लाख रुपए से अधिक ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। इसके लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप (Self Help Group) को निम्न शर्ते पूरी करनी होती है:-

  • सेल्फ हेल्प ग्रुप में सम्मिलित महिलाओं की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • सक्रिय रूप से संचालित ग्रुप पूर्णता लोन हेतु पात्र है।
  • स्वयं सहायता समूह में सम्मिलित महिलाओं को प्रतिमाह कुछ ना कुछ राशि जमा करानी होती है। अतः जो महिलाएं नियमित रूप से ग्रुप में पैसा जमा करा रही है तो वह समूह लोन हेतु पात्र है।
  • Self Help Group सेल्फ हेल्प ग्रुप में सम्मिलित महिलाओं की संख्या 10 से 15 के बीच होनी चाहिए।
  • स्वयं सहायता समूह का खाता विवरण साफ सुथरा होना चाहिए।
  • किसी भी ग्रुप को लोन आवेदन करने से पहले 6 माह तक एक्टिव रूप से सक्रिय होना आवश्यक है।

स्वयं सहायता समूह लोन हेतु आवश्यक दस्तावेज

SHG ग्रुप में महिलाओं द्वारा लिए जाने वाले लोन (SHG Loan Documents) हेतु कुछ दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे जैसे:-

  • स्वयं सहायता समूह का नाम
  • समूह में जुड़े सभी महिलाओं के आधार कार्ड या पहचान पत्र
  • लोन आवेदन फॉर्म
  • स्वयं सहायता समूह का बैंक विवरण
  • SHG Bank Passbook
  • सभी सदस्यों की पासपोर्ट साइज फोटो
  • समूह के पदाधिकारी जैसे अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, BK के हस्ताक्षर आवश्यक होंगे।

स्वयं सहायता समूह में लोन कैसे मिलता है?

केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित राजीविका योजना के अंतर्गत महिलाओं को घर बैठे रोजगार से जोड़ने का अनूठा प्रयास है। स्वयं सहायता समूह द्वारा लोन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात बैंक द्वारा सभी महिलाओं को लोन विभाजित किया जाता है। और समूह के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है। स्वयं सहायता समूह में जुड़ी सभी महिलाओं को बराबर लोन राशि विभाजित की जाती है। उस राशि को महिलाओं द्वारा उद्योग शुरू करने में उपयोग किया जा सकता है।

SHG Loan Apply | स्वयं सहायता समूह लोन के लिए कैसे आवेदन करें

सेल्फ हेल्प ग्रुप (Self Help Group Loan Apply) को उद्योग शुरू करने हेतु लोन हेतु क्लस्टर स्तर पर आवेदन किया जाता है। लोन आवेदन के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय के ऑफिशल पोर्टल से आसानी से आवेदन किया जा सकता है। स्वयं सहायता समूह लोन आवेदन के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया फॉलो करें:-

  • दिए गए लिंक पर क्लिक करें ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाए
  • वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे हैं Quick Links (संपर्क)  सेक्शन में SHG Bank Loan पर क्लिक करें।
  • यहां पर NRLM लॉग इन करना होगा।
  • लॉग इन करने के पश्चात लोन आवेदन हेतु 3 स्टेप में आवेदन करना होगा।
  • आवेदन पूर्ण होने के पश्चात कुछ समय बाद बैंक द्वारा आपके ग्रुप का सत्यापन एवं विवरण चेक किया जाएगा।
  • जैसे ही बैंक द्वारा आपके ग्रुप को लोन हेतु चयनित किया जाता है। आपको सूचित किया जाएगा।

FAQ’s स्वयं सहायता समूह लोन की जानकारी

Q. स्वयं सहायता समूह को लोन कैसे मिलता है?

Ans. ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा महिलाओं को कुटीर उद्योग एवं घरेलू उद्योग शुरू करने हेतु कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। स्वयं सहायता समूह यदि छह माह तक एक्टिव रहता है। तो वह लोन हेतु आवेदन कर सकता है।  आवेदन करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय के ऑफिसर वेबसाइट पर विजिट करें।

Q. स्वयं सहायता समूह लोन ब्याज दर क्या है?

Ans. स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत दिए जाने वाले ऋण राशि पर 7% से लेकर 12% तक ब्याज दिया जाता है। इसके अतिरिक्त समय पर ऋण अदायगी करते हैं उन्हें ब्याज दर में छूट दी जाती है।

Q. स्वयं सहायता ग्रुप को लोन कब मिलता है?

Ans. स्वयं सहायता समूह में 10 से 15 महिलाओं को सम्मिलित किया जाता है। इन महिलाओं द्वारा प्रतिमाह कुछ ना कुछ राशि एकत्रित की जाती है तथा इस राशि को ग्रुप संचालन हेतु उपयोग किया जाता है। तीन महा ग्रुप सक्रिय रूप से कार्य करता है तो ₹15000 की प्रथम ऋण राशि उपलब्ध करवाई जाती है। इसके अतिरिक्त सभी बैंक विवरण एवं ग्रुप सक्रिय विवरण सत्यापन के बाद बड़ी राशि लोन के रूप में दी जाती है। इस राशि पर 7% से लेकर 12% तक ब्याज निर्धारित होता है। 

Leave a Comment