स्वयं सहायता समूह में रोजगार | नौकरी कैसे प्राप्त करें | Self Help Group Job, Salary

By | June 7, 2023
Self Help Group Job

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने के अवसरों में से एक है स्वयं सहायता समूह बनाना। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत महिलाओं को समूह बनाकर रोजगार प्राप्त करने हेतु सामूहिक उद्योग धंधे, सामूहिक तौर पर धन का आदान प्रदान करना, लघु उद्योग स्थापित करना इन सब के लिए कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करवाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 15 महिलाओं द्वारा बनाए गए समूह को घरेलू उद्योग से जोड़ा जाता है। स्वयं सहायता समूह योजना के अंतर्गत महिलाएं दो प्रकार से रोजगार प्राप्त कर सकती है। पहला स्वयं सहायता समूह में अपनी सेवाएं देकर। तथा दूसरा स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत सामूहिक उद्योग को संचालित कर रोजगार (Swayam Sahayata Samuh Rojgar) प्राप्त कर सकते हैं।

इस लेख में विस्तार से जानेंगे स्वयं सहायता समूह योजना के अंतर्गत महिलाएं किस प्रकार से रोजगार प्राप्त कर सकती है। तथा अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं। तो चलिए इस लेख में आगे बढ़ते।

SHG GroupLinks
स्वयं सहायता समूह सूची 2023यहाँ देखें
स्वयं सहायता समूह में रोजगारयहाँ देखें
स्वयं सहायता समूह लोन की जानकारीयहाँ देखें

स्वयं सहायता समूह में नौकरी | Self Help Group Job

जैसा कि उक्त पंक्तियों में आपको बताया गया है। स्वयं सहायता समूह योजना के अंतर्गत महिलाएं दो प्रकार से अपनी आमदनी को बढ़ा सकती है। पहला स्वयं सहायता समूह में अपनी सेवाएं देकर तथा सरकार द्वारा दिए गए ऋण (SHG Loan) से उद्योग शुरू कर सकते हैं। पूरे देश में अब तक 899.1लाख परिवार कि महिलाएं सम्मिलित हो चुकी है। 84 लाख से अधिक SHG सक्रिय रुप से कार्य कर रहे हैं। इन सभी ग्रुपों पर समूह सखी को नियुक्त किया जाता है और इसे रु.2500 प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। इसके अतिरिक्त ग्रुप संचालन के दौरान रजिस्टर या खाता विवरण दर्ज करने पर महिला को BK के रूप में नियुक्त किया जाता है। जिसे ग्रुप द्वारा प्रति मीटिंग पर ₹100 या इससे अधिक दिए जाते हैं। स्वयं सहायता समूह सरकारी तंत्र के अंतर्गत संचालित है जो कि इस प्रकार से है:-

  • Governing Counsil (GC)
  • Empowered Committee (EC)
  • State Project Management Unit (SPMU)
  • District Project Management Unit (DPMU)
  • Cluster Level Managers (CLMs)/ Area Coordinators (ACs)
  • Samuh Sakhi

समूह सखी के कार्य | Samuh Sakhi Salary & work

स्वयं सहायता समूह के संचालन हेतु समूह सखी की नियुक्त की जाती है जिसे 10 से 15 ग्रुप्स को संभालने की जिम्मेदारी दी जाती है। सरकार द्वारा समूह सखी को प्रतिमाह 2250 रुपए मेहनताना दिया जाता है। समूह सखी (Samuh Sakhi) द्वारा नियुक्त किए गए समूह को संचालित करने में हो रही समस्याओं को निवारण करने की जिम्मेदारी दी जाती है।

स्वयं सहायता समूह में रोजगार कैसे प्राप्त करें

भारत सरकार द्वारा ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु घरेलू उद्योग धंधे शुरू करने पर बल दिया जा रहा है। इसी कड़ी में राजीविका योजना के अंतर्गत महिलाओं के द्वारा बनाए जा रहे समूह को ऋण उपलब्ध करवाकर रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। ग्रुप में सम्मिलित महिलाओं द्वारा सामूहिक तौर पर उद्योग शुरू किया जा सकता है।

राजीविका योजना से जुड़े राज्य सूची

ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु अथक प्रयास किए जा रहे है। इस कड़ी में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु राजीविका योजना की शुरुआत की गई है। भारत के 6 राज्यों में राजीविका योजना सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इन सभी 6 राज्यों के नाम एवं ऑफिशल वेबसाइट लिंक नीचे सूचीबद्ध किया गया।

SHGs State NameOfficial Website
Rajasthan यहाँ देखें
Biharयहाँ देखें
Jharkhandयहाँ देखें
Telanganaयहाँ देखें
Uttarakhandयहाँ देखें
Andhra Pradesh यहाँ देखें

FAQ’s स्वयं सहायता समूह में रोजगार 2023

Q. स्वयं सहायता समूह में नौकरी कैसे करें?

Ans. स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत नौकरी करने से पहले कलस्टर स्तर पर अधिकारियों से बात करने के लिए तथा अपने क्षेत्र में महिलाओं के ग्रुप बनाने हेतु समूह सखी की जिम्मेदारी उठानी होगी। समूह सखी के कार्यभार को संभालने पर सरकार द्वारा 2250 रुपए प्रतिमाह दिया जाता है।

Q. स्वयं सहायता समूह में रोजगार कैसे प्राप्त करें?

Ans. स्वयं सहायता योजना के अंतर्गत महिलाओं को घर बैठे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। महिलाएं राजीविका विकास योजना के अंतर्गत समूह सखी के रूप में कार्य कर सकती हैं। तथा ऋण लेकर सामूहिक उद्योग लगा सकते हैं। इस प्रकार से रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकते हैं।

Q. स्वयं सहायता समूह की ऑफिशल वेबसाइट क्या है?

Ans. राष्ट्रीय स्तर पर ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए पोर्टल https://nrlm.gov.in/ पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *