IGRSUP 2024: जमीन रजिस्ट्री, सम्पति खोजें, स्टाम्प ड्यूटी कैसे चेक करें

जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी उत्तर प्रदेश:- यदि आप जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं तो आपके लिए यह लेख बहुत ही मददगार साबित होगा आपको जानकर बड़ा हर्ष होगा उत्तर प्रदेश  के स्टांप एवं रजिस्ट्री विभाग द्वारा Jameen Ki Registry Online देखने और डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है. यूपी जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक करने के लिए विभाग द्वारा ऑफिशल पोर्टल  igrsup.gov.in  लॉन्च किया है इस पोर्टल से पर जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। स्टांप ड्यूटी एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा लॉन्च किये गए पोर्टल पर, यूपी के नागरिक संपत्ति रजिस्ट्रेशन, स्टांप ड्यूटी विवरण, विवाह पंजीकरण, भार मुक्त प्रमाण पत्र/बारह साला, स्टांप ड्यूटी वापसी अचल संपत्ति पंजीकरण की जानकारी घर बैठे igrsup.gov.in पर घर बैठे देख सकते हैं।

यूपी किसान कर्ज माफी लिस्ट 2024

Table of Contents

IGRSUP GOV IN पोर्टल क्या है? | What is igrsup Index portal

खेत /जमीन प्लॉट भूखंड का स्वामित्व प्राप्त करने के लिए जमीन की Registry होना आवश्यक है। जमीन के दस्तावेज के रूप में रजिस्ट्री को न्यायालय साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया जाता है। भूमि रजिस्ट्री का वर्गीकरण अनेक प्रकार से किया गया है। जिसमें आवासीय भूमि रजिस्ट्री, औद्योगिक भूमि रजिस्ट्री, इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन। इन सभी संपत्ति पंजीकरण का विवरण igrsup.gov.in UP ऑफिशल पोर्टल पर चेक कर सकते हैं। स्टांप एवं भूमि सुधार रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा लांच किए गए ऑफिशल पोर्टल पर संपत्ति रजिस्ट्रेशन से जुडी निम्नन सुविधाएं उपलब्ध हैं :-

  • किसी भी रजिस्ट्री की जानकारी ऑनलाइन चेक करने की सुविधा।
  • औद्योगिक संपत्ति रजिस्ट्रेशन के लिए निवेश मित्र पोर्टल (Nivesh Mitra)पर विजिट कर सकते हैं।
  • प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हेतु अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
  • संपत्ति रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज और प्रोसेस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • रजिस्ट्री विवरण को ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं।
  • Igrsup.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात उक्त सभी सेवाएं उपयोग में लाई जा सकती है।
  • IGRSUP पंजीयन कार्यालय में Property Registration एवं संपत्ति जानकारी को ऑनलाइन चेक करने हेतु की सुविधा प्रदान करता है।
  • उप पंजीयक कार्यालयों में पंजीकृत कागजात के अनुक्रमण में, उप निबंधक के कार्यालयों में, शामिल पार्टियों के नाम और संपत्ति की क्षेत्रवार सूची तैयार की जाती है।
  • IGRSUP (igrsup gov in) माननीय न्यायालय और जनता को कागजात की सत्यापित प्रतियों की उपलब्धता सुनिश्चित करता है।
  • IGRSUP Portal पर हाल ही में किसी अचल संपत्ति का जनता के बीच लेनदेन किया जाना या संपत्ति गिरवी रखे जाने संबंधी प्रमाण पत्र उप पंजीयन कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
  • विवाह प्रमाण पत्र हेतु IGRSUP पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के अंतर्गत विवाह उप पंजीयन कार्यालय में किए जा सकते हैं।

जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी उत्तर प्रदेश 2024 (IGRSUP)

About Articleजमीन की रजिस्ट्री की जानकारी
Stateउत्तर प्रदेश
IGRSUP Portalhttps://igrsup.gov.in

उत्तर प्रदेश स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की सेवाएं

यूपी गवर्नमेंट (IGRSUP) द्वारा जमीनी संबंधी विवरण जैसे चल-अचल संपत्ति का रजिस्ट्रेशन, जमीन की रजिस्ट्री, को चेक करने और नए आवेदन के लिए ऑफिशल पोर्टल लॉन्च किया है इस पोर्टल का नाम IGRSUP (Integrated grievance redressal system, UP) पोर्टल की मदद से उत्तर प्रदेश निवासी निम्न सेवाएं ले सकते हैं। जैसे

  • संपत्ति पंजीकरण | Property Registration
  • पंजीकृत लेखपत्र का प्रमाणपत्र | Certificate of Registered Instrument
  • विवाह पंजीकरण | Marriage Registration
  • भारमुक्त प्रमाणपत्र /बारह साला | Exemption Certificate / Twelve Years
  • विलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि | Certified copy of the deeds

अन्य जरुरी सेवाएं
शुल्क विवरण (लेखपत्र पर देय स्टाम्प शुल्क / दाखिल-खारिज / नाम परिवर्तन / नक्शा )
ई-स्टाम्प क्रय करने हेतु जनपदवार प्राधिकृत संग्रह केंद्र(ACC)की सूची
ई-स्टाम्प सत्यापन
भू-नक्शा (ग्रामीण क्षेत्र की संपत्ति/भूमि)
जी.आई.एस. नक्शा (शहरी क्षेत्र की संपत्ति/भूमि)

igrsup gov in up

विभागस्टांप एवं रजिस्ट्री विभाग
राज्य उत्तर प्रदेश
सेवाएं सम्पति पंजीकरण, विवाह पंजीकरण, स्टाम्प ड्यूटी
पोर्टल https://igrsup.gov.in

अपने नजदीकी IGRSUP कार्यालय खोजें। Near Me IGRSUP office

यूपी नागरिक अपने नजदीकी उप पंजीयन विभाग (स्टांप ड्यूटी एवं संपत्ति रजिस्ट्रेशन) के नजदीकी IGRS कार्यालय को ऑनलाइन खोज सकते हैं। इसे खोजने के लिए सबसे पहले igrsup.gov.in पोर्टल पर विजिट करें।
वेबसाइट होम पेज पर ऊपर मेन्यू बार में दिखाई दे रहे “अपना कार्यालय जाने” पर क्लिक करें।


जिला/जनपद तहसील और ग्राम मोहल्ले का चुनाव करें।
कैप्चा कोड दर्ज करें।
कार्यालय देखे पर क्लिक करें।


IGRSUP (पंजीयन विभाग) कार्यालय की जानकारी दिखाई देगी।

Igrsup gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें? | How to Register on Igrsup portal

उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक आइजीआरएसयूपी (IGRSUP Index) पोर्टल पर Online Registration कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं। सबसे पहले दिए गए लिंक पर क्लिक करें और सीधे Igrsup gov in पर आ जाएं।
ऑफिशल पोर्टल पर दिखाई दे रहे आवेदन पर क्लिक करें।

आवेदन पर क्लिक करने के पश्चात एक नया पेज ओपन होगा। यहां पर नवीन आवेदन पर क्लिक करें।


जनपद/ जिला
तहसील
मोबाइल नंबर
पासवर्ड नंबर
कैप्चा कोड
दर्ज करने के पश्चात प्रवेश करें पर क्लिक करें।


पोर्टल पर Registration प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आपको लॉगइन आवेदन संख्या, आईडी पासवर्ड दिया जाएगा।

इसी आवेदन संख्या, पासवर्ड का प्रयोग करके आप पोर्टल पर लोगे कर पाएंगे और igrsup पोर्टल की सभी Online सेवाओं का उपयोग कर पाएंगे।

संपत्ति रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज | UP Property Registration Documents

उत्तर प्रदेश के जो भी किसान एवं भूमि स्वामित्व संपत्ति रजिस्ट्रेशन (Property Registration) IGRSUP पोर्टल पर ऑनलाइन करना चाहते हैं। तो उन्हें नीचे दिए गए दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे जैसे:-

  • आवास प्रामाण पत्र (Residence Certificate)
  • गवाह पहचान पत्र (Witness ID Card)
  • ऑनलाइन किए गए आवेदन पत्र की कॉपी (Copy of online application form)
  • ग्राउंड पेपर (ground paper)
  • जमीन या संपत्ति के दस्तावेज (Land or property documents)
  • आवेदक का पासपोर्ट आकार का फोटो
  • मोबाइल नंबर (mobile number)

यूपी संपत्ति पंजीकरण कैसे करें? UP Property Registration

  • उत्तर प्रदेश के नागरिक जिन्होंने हाल ही में अचल संपत्ति की लेनदेन की है। तो इसकी जानकारी उप पंजीयन कार्यालय में दर्ज करना आवश्यक है। उप पंजीयन कार्यालय अर्थात आईजीआरएसयूपी पोर्टल (igrsup.gov.in) पर आप ऑनलाइन अपनी संपत्ति को रजिस्टर्ड कर सकते हैं। संपत्ति पंजीकरण के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो कर सकते हैं।
  • सर्वप्रथम पोर्टल पर विजिट करें।
  • ऑफिशल वेबसाइट पर आपने पहले रजिस्ट्रेशन कर लिया है तो अब आप प्रायिकता लॉगइन पर क्लिक करें।
  • संपत्ति रजिस्ट्रेशन हेतु एक अलग से पैनल खुलेगा जिसमें
  • यूजर नेम पासवर्ड
  • कैप्चा कोड दर्ज करें। और लॉगइन पर क्लिक करें।
  • यहां पर संपत्ति रजिस्ट्रेशन आवेदन प्रक्रिया हेतु आवेदन फॉर्म एवं प्रोसेस को आप को ध्यान पूर्वक भरना होगा।

UP Property Registration Status (संपत्ति पंजीकरण स्थिति देखें)

यदि आप ने हाल ही में अचल संपत्ति का उप पंजीयन विभाग में पंजीकृत करवाया है या ऑनलाइन IGRSUP पोर्टल पर संपत्ति पंजीकरण हेतु आवेदन डाला है। तो UP Property Registration Status ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाएं।
ऑफिशल वेबसाइट पर आवेदन सेक्शन में क्लिक करें।
आपने पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा है तो प्रयोक्ता लोगिन पर क्लिक करें।


अपने जनपद का चुनाव करें।
आवेदन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
प्रवेश करें पर क्लिक करें।

यहां से आपके द्वारा आवेदन की गई संपत्ति पंजीकरण स्थिति को चेक कर सकते हैं।

जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक up

  • यदि आप शहरी क्षेत्र के संपत्ति खोजना चाहते हैं। तो आप शहरी क्षेत्र का चुनाव करें और इस पोर्टल पर कुछ विवरण दर्ज करें जैसे:-
  • जिला और संपत्ति आईडी जैसे विवरण भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • शहरी क्षेत्र के संपत्ति खोजने के लिए आवेदक को कुछ विकल्प दिखाई देंगे इन विकल्प का चुनाव करके आप शहरी संपत्ति को खोज सकते हैं।
  • उप पंजीयन विभाग के पोर्टल पर 5 दिसंबर 2017 से पहले और बाद में संपत्ति विवरण को देखने के लिए तारिक अनुसार विकल्प का चुनाव करना होगा।
  • इसके अतिरिक्त पंजीकरण दिनांक और पंजीकरण संख्या।
  • संपत्ति क्रेता का विवरण
  • विक्रेता का नाम
  • इन विकल्पों का चुनाव लिखे आसानी से उत्तर प्रदेश शहरी संपत्ति को खोज सकते हैं।

igrsup.gov.in पर जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी उत्तर प्रदेश 2024 | igrsup property search

उत्तर प्रदेश के उप पंजीयन विभाग (प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन विभाग) द्वारा तैयार किए गए IGRSUP GOV.IN पोर्टल पर हाल ही में पंजीकृत की गई संपत्ति को खोज सकते हैं। जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी उत्तर प्रदेश चेक करने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक फॉलो कर सकते हैं और UP Property Search को चेक कर सकते हैं। IGRSUP सम्पत्ति खोजें के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें और सीधे ऑफिशल पोर्टल पर आ जाएं।
ऑफिशियल वेबसाइट पर दिखाई दे रहे igrsup सम्पत्ति खोजें पर क्लिक करें।
आपने पहले इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर रखा है। तो प्रयोक्ता लॉगिन पर क्लिक करें।

अपने जनपद का चुनाव करें।
आवेदन संख्या पासवर्ड दर्ज करें और कैप्चा कोड भरे।
प्रवेश करें पर क्लिक करें।

उप पंजीयन विभाग के पोर्टल पर 5 दिसंबर 2017 से पहले और बाद में संपत्ति विवरण को देखने के लिए तारिक अनुसार विकल्प का चुनाव करना होगा।

Igrsup gov in पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की संपत्तियों को खोज सकते हैं।
ग्रामीण संपत्ति खोजना चाहते हैं तो आप इस पेज पर लॉगिन होंगे।
Igrsup पर आपको कुछ विवरण दर्ज करना होगा जैसे:-
ज़िला
तहसील / एसआरओ कार्यालय
गांव/मोहल्ला
खसरा नंबर / हाउस नंबर / प्लॉट नंबर


जब आप सबमिट बटन पर क्लिक करते हैं, तो संपत्ति का विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है।

यूपी स्टांप ड्यूटी वापसी के लिए आवेदन कैसे करें | UP Stamp Duty Refund

उत्तर प्रदेश में स्टांप ड्यूटी वापसी के लिए IGRSUP GOV IN (उप पंजीयन विभाग) द्वारा ऑनलाइन सुविधा दी जाती है। जिन आवेदक को नियमानुसार स्टांप ड्यूटी वापस मिलती है। वह नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके स्टांप ड्यूटी शुल्क की वापसी हेतु आवेदन कर सकते हैं।
यूपी स्टांप ड्यूटी रजिस्ट्रेशन शुल्क की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
UP Stamp Duty वापसी के लिए पोर्टल पर विजिट करें।


पोर्टल पर दिखाई दे रहे स्टांप वापसी आवेदन पर क्लिक करें।
प्रयोक्ता लॉगिन आईडी दर्ज करें।
पैनल पर लॉगिन करें और यदि आप पहली बार स्टांप ड्यूटी वापसी के लिए आवेदन कर रहे हैं तो New Register पर क्लिक करें।
जिला, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड जैसे विवरण भरें और साइन इन पर क्लिक करें। अब आप IGRSUP पोर्टल पर UP Stamp Duty Refund के लिए आवेदन कर सकते हैं।


यदि आपने पहले UP Stamp Duty Refund के लिए आवेदन किया है, तो आपको प्री-रजिस्टर टैब पर क्लिक करना होगा।
प्री-रजिस्टर टैब पर क्लिक करने के बाद, आपको एप्लिकेशन आईडी, कैप्चा कोड और पासवर्ड जैसे विवरण भरने होंगे और स्टैंप ड्यूटी रिफंड की स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
इस प्रकार स्टांप ड्यूटी एवं पंजीकरण विभाग के पोर्टल से स्टांप ड्यूटी वापसी (UP Stamp Duty Return) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यूपी भार मुक्त प्रमाण पत्र/बारह साला सर्टिफिकेट कैसे प्राप्त करें? | UP Bhar Mukt/ Barah sala

आई जी आर एस यू पी पोर्टल पर भार मुक्त प्रमाण पत्र अर्थात बारह साला की सुविधा भी ऑनलाइन उपलब्ध है। आप बारह साला प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
भार मुक्त प्रमाण पत्र ( बाधा प्रमाण पत्र) एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट (UP Encumbrance Certificate) के लिए आवेदन करने के लिए संपत्ति का विवरण और मालिक या सह-मालिक के नाम अनिवार्य हैं। आईजीआरएसयूपी पोर्टल पर UP Bhar Mukt/ Barah sala Certificate के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें
आइजीआरएस पोर्टल पर विजिट करें और नीचे दिखाई दे रहे भार मुक्त प्रमाण पत्र बारह साला पर क्लिक करें।
अब पोर्टल पर लॉगिन करें।
भार मुक्त प्रमाण पत्र /बारह साला नवीन आवेदन पर क्लिक करें।

  • आवेदक एवं संपत्ति से जुड़ी जानकारी को दर्ज करें।
  • जमा करने से पहले समीक्षा करें और IGRSUP पर भार प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म भरने के पश्चात आपको भार मुक्त प्रमाण पत्र के लिए शुल्क भुगतान के लिए पेमेंट गेटवे पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
  • पेमेंट प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात आपको प्रमाण पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Igrsup पोर्टल पर औद्योगिक संपत्ति रजिस्ट्रेशन कैसे करें? | igrsup Industrial Property Registration

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो नागरिक नया स्टार्ट कर रहे हैं। उन्हें बहुत प्रोत्साहन दिया जा रहा। उत्तर प्रदेश के निवेशकों को वन स्टॉप इंटरफेस की सुविधा उपलब्ध करवाते हुए निवेश मित्र (Nivesh Mitra) पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर नए उद्योगकर्मी अपना संपत्ति रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। igrsup पोर्टल से इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए Igrsup gov in पर विजिट करें और नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।
औधोगिक संपत्ति पंजीकरण निवेश मित्र पोर्टल पर क्लिक करें।
https://niveshmitra.up.nic.in/ पोर्टल पर पहले अपना रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवश्यक स्वीकृतियों, नवोदित औद्योगिक क्षेत्रों, सरकारी सहायता और निवेशकों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यूपी स्टांप ड्यूटी ड्यूटी एंड रजिस्ट्रेशन विभाग में शिकायत कैसे करें? | Igrsup Compliant No.

आईजीआरएसयूपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करना बेहद आसान है। यदि आवेदक को प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। या विभाग में आपके द्वारा कोई सुझाव दर्ज करने हैं तो आप ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें।
वेबसाइट होम पेज पर मैन्युबार में दाहिने साइड दिखाई दे रहे सुझाव एवं समस्या पर क्लिक करें
यहां पर शिकायत पैनल खुलेगा।


जनपद/ जिला आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, सुझाव एवं शिकायत से जुड़े विषय का चुनाव करें।
कैप्चा कोड दर्ज करें और शिकायत सुरक्षित करें।

उत्तर प्रदेश स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग हेल्पलाइन नंबर

Uttar Pradesh Stamp and Registration Department Helpline Number:- यूपी के किसान एवं प्रॉपर्टी मालिक जमीन की जानकारी ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया से अनजान थे। जैसे-जैसे ऑनलाइन पद्धति के माध्यम से सभी सेवाएं उपलब्ध हो रही है यह हर किसी के लिए फायदेमंद साबित होगी। संपत्ति विवरण, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन, विवाह पंजीकरण, जमीन की रजिस्ट्री, चेक करने संबंधी किसी भी प्रकार की अड़चन के लिए विभाग द्वारा जनपद के अनुसार IGRSUP Helpline Number जारी किए गए हैं। इन सभी कांटेक्ट नंबर की लिस्ट हम नीचे दे रहे हैं। अब दिए गए नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं:-

जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक up | IGRSUP Helpline Number

S/Nपदनाममुख्यालय स्थानदूरभाष संख्या
1महानिरीक्षक निबन्धन⁄ आयुक्त स्टाम्प उत्तर प्रदेशइलाहाबाद, राजस्व परिषद भवन, सिविल लाइन्स इलाहाबादफोन–0532–2623667 फैक्स–0532–2622858
शिविर कार्यालय, लखनऊ, विश्वास कामर्शियल काम्प्लेक्स,विश्वास खण्ड–3, गोमती नगर, लखनऊफोन–0522–2308697 फैक्स–0522–2308697
2अपर महानिरीक्षक निबन्धन (प्रशा०) इलाहाबादफोन–0532-2623717 फैक्स–0532-2424283
3अपर महानिरीक्षक निबन्धन (विभागीय)इलाहाबादफोन-0532-2623717
4अपर महानिरीक्षक निबन्धनशिविर कार्यालय, लखनऊफोन-0522-2308587
5अपर महानिरीक्षक निबन्धन (विभागीय)पश्चिमी क्षेत्र गाजियाबाद, कलेक्ट्रेट परिसर गाजियाबादफोन-120-28220844 फैक्स-0120-2820259
6उप महानिरीक्षक निबन्धनइलाहाबादफोन-0532-242788
7उप महानिरीक्षक निबन्धनशिविर कार्यालय, लखनऊफोन–0522-2308713

उत्तर प्रदेश जमीन की रजिस्ट्री उपयोग के नियम

  • जैसा कि आप सभी जानते हैं, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन भूमि स्वामित्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। रजिस्ट्री के उपयोग हेतु सुरक्षात्मक कुछ नियमों का इस लेख में उल्लेख करते हैं। ताकि जमीन की रजिस्ट्री को सुरक्षित रखा जा सकता है। तथा आवश्यकता होने पर ही इसका उपयोग किया जाए।
  • आमतौर पर जमीन की रजिस्ट्री साधारण कार्य हेतु उपयोग में नहीं लाई जाती।
  • किसान के नाम जमीन ट्रांसफर होने के पश्चात उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर जानकारी अपलोड कर दी जाती है। ताकि किसान UP Bhulekh ऑफिशल पोर्टल से विवरण देख सकते हैं।
  • प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के पश्चात रजिस्ट्री को सुरक्षित स्थान पर रख दें।
  • जब कभी प्रॉपर्टी को बेचना या स्थानांतरित करना हो तब जमीन की रजिस्ट्री की आवश्यकता होगी।
  • जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं तथा इसे साधारण उपयोग एवं जानकारी हेतु प्रयोग में लाई जा सकती है।
  • ऑनलाइन चेक की गई रजिस्ट्री केवल सूचनार्थ उद्देश्य से उपयोग की जा सकती है।
  • स्टांप एवं भूमि रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा दी गई रजिस्ट्री को महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में अधिकृत किया जाता है।
  • जमीन के कागज के रूप में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन (रजिस्ट्री) की फोटो कॉपी का उपयोग किया जाना सुरक्षित रहेगा।


Leave a Comment