वंदे भारत ट्रेन का मालिक कौन है, स्पीड, किराया, टाइम टेबल सब जाने | Vande Mataram Train 2024

वंदे भारत ट्रेन के बारे में यहाँ पर महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। Vande Bharat Train (Vande Mataram Train) नये भारत का गौरव है। काफी लोगो द्वारा हाल ही में वंदे भारत/मातरम ट्रेन को लेकर काफी सवाल पूछे गए है इन सभी सवालों के जवाब और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की जानकारी को इस लेख में दी गई है।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना

वंदे भारत ट्रेन का मालिक कौन है? | Owner of vande bharat train

हमे मालूम है कि आप वंदे भारत ट्रेन यानी Semi -High Speed Train के बारे में बहुत कुछ जानने के इच्छुक होंगे । इसलिए आज हम खास आपके लिए देश की सबसे आधुनिक एवं तेज रफ़्तार वाली वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी कुछ ऐसी खास और महत्वपूर्ण जानकारियां लाए है, कि अधिकांश लोग इस बारे में बिल्कुल भी नही जानते है । जैसे वंदे भारत ट्रेन का मालिक कौन है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस आलौकिक Train के मालिक सुधांशु मणि (Sudhanshu Mani) को माना जाता है।

उन्होंने स्वदेशी Technique के साथ एक Semi -High Speed Train विकसित करने का प्रस्ताव पेश किया, जो दूसरी ट्रेनों को टक्कर दे सके। इस प्रस्ताव पर शुरू में रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने शक किया, लेकिन सुधांशु का confidence देखकर इस Train को मंजूरी दे दी गई। आपको बता दे कि  वंदे भारत ट्रेन की Speed बुलेट ट्रेन से भी काफी ज्यादा है। 

 

Vande Bharat Train 2023 | वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कब चली?

हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री ने 15 फरवरी 2019 को Vande Bharat Train को हरी झंडी दिखाई थी। वन्दे भारत को को ट्रैन 18 के नाम से भी जाना जाता है । Vande Bharat Train 2023 के माध्यम से लोगो का समय तो बच ही रहा है, लेकिन इसके साथ ही इस Train की बनावट जो यात्रियों को काफी ज्यादा लुभा रही है । Vande Mataram Train की ये विशालकाय खिड़कियां लोगो का ध्यान आकर्षित कर रही है । और आपको जानकर बेहद खुशी होगी कि अब तक पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन की गई Vande Bharat Train की कुल संख्या 34 हो गई है।

वंदे भारत ट्रेन किराया | vande bharat train fare

नई दिल्ली और वाराणसी के बीच एसी चेयर कार का किराया 1,805 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 3,355 रुपये है. नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी माता कटरा का किराया एसी चेयर कार के लिए 1,545 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,805 रुपये है. यह देश की दूसरी वंदे भारत ट्रेन है. गांधीनगर से – मुंबई सेंट्रल चलने वाली वंदे भारत का एसी चेयर कार के लिए 1,420 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,630 रुपये है. अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया एसी चेयर कार के लिए 1,240 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,240 रुपये है। मैसूरु-पुरैची थलाइवर डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया एसी चेयर कार के लिए 1,365 रुपये और 2,485 रुपये है।

नागपुर और बिलासपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत का किराया एसी चेयर कार के लिए 1,155 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,065 रुपये है. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली ट्रेन का किराया एसी चेयर कार के लिए 1,565 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,825 रुपये है. सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया एसी चेयर कार के लिए 1,665 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 3,120 रुपये है. इसके अलावा अन्य शहरों के बीच चलनी वाली ट्रेनों के लिए किराया दूरी के हिसाब से तय किया गया है. टिकट बुक करने से पहले आप रेलवे की साइट पर जाकर किराया चेक भी कर सकते है।

वंदे भारत ट्रेन कितनी है | Vande Bharat Train Kitni Hai

अब आप यह जरूर जानना चाहते होंगे कि वंदे भारत ट्रेन कितनी है । तो इस Article के जरिए हम आपको  Vande Mataram Train Kitni Hai के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाएंगे ।आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 24 सितंबर 2023 तक 34 वंदे भारत ट्रेन सेवा में हैं। अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 सितंबर 2023 को 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। 

वंदे भारत एक्सप्रेस टाइम टेबल | Vande Bharat Express Time Table

Vande Bharat Express में सफर करने से पहले आप वंदे मातरम एक्सप्रेस टाइम टेबल के बारे में भी जान लीजिए।तो vande bharat express time table कुछ इस प्रकार निम्नलिखित है:

  • सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस 
  • -अनुसूची और समय: यह मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलता है।तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस: ट्रेन सुबह 6.15 बजे सिकंदराबाद से रवाना होती है और दोपहर 2.30 बजे तिरुपति पहुंचती है। यह दोपहर 3.15 बजे तिरुपति से वापसी यात्रा शुरू करती है और रात 11.30 बजे सिकंदराबाद पहुंचती है।
  • अजमेर – दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
  • अनुसूची और समय: यह बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलता है। ट्रेन सुबह 6.20 बजे अजमेर से रवाना होती है और 11.35 बजे दिल्ली पहुंचती है। दिल्ली से यह शाम 6.40 बजे प्रस्थान कर रात 11.55 बजे अजमेर पहुंचेगी।
  • दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस
  • अनुसूची और समय: यह बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलता है। ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार से शाम 5.50 बजे रवाना होती है और रात 10.35 बजे देहरादून पहुंचती है। यह सुबह 7 बजे देहरा से रवाना होती है और 11.45 बजे दिल्ली पहुंचती है।
  • नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • अनुसूची और समय: यह सुबह 6 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करती है और दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंचती है, और दोपहर 3 बजे वाराणसी से प्रस्थान करती है और रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। 
  • नई दिल्ली-हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस
  • यह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 5.50 बजे प्रस्थान करती है और सुबह 11 बजे अंब अनादौरा पहुंचती है। यह अंब अनादौरा से दोपहर 1 बजे प्रस्थान करती है और शाम 6.25 बजे नई दिल्ली पहुंचती है, दूरी 5 घंटे और 25 मिनट में तय करती है।

वंदे भारत ट्रेन के बारे में जानकारी

अधिकांश लोग को वंदे भारत ट्रेन के बारे में जानकारी नहीं है । तो इस Article के जरिए हम आपको वंदे भारत ट्रेन के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाने जा रहे है ।जो कि इस प्रकार निम्नलिखित है:

  • Automatic doors and AC coach : ट्रेन में 16 पूरी तरह से AC चेयर कारों के कोच हैं जिनमें दो बैठने के Options दिए गए हैं। इसके अंर्तगत Economy और एग्जीक्यूटिव class में रिवॉल्विंग chairs दी गई है जो 180 डिग्री तक मुड़ सकती है। और इसके दरवाजे metro की तरह ही Automatic  खुलते हैं। 
  • ट्रेन का इंजन : आपको बता दे कि वंदे भारत एक्सप्रेस train भारत की पहली इंजन रहित ट्रेन है।
  • भोजन की सुविधा :वंदे भारत ट्रेन यानी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन में भोजन टिकट की कीमत में ही शामिल किया गया है। तो इसके लिए आपको अलग से पैसे देने की कोई आवश्यकता नहीं होगी ।
  • Onboard Wifi: वंदे भारत एक्सप्रेस train में यात्रियों के लिए internet सुविधा का उपयोग करने के लिए Onboard Wifi उपलब्ध करवा रही है।
  • ट्रेन में Disabled यात्रियों के लिए अनुकूल स्थान : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के कुछ डिब्बों में व्हीलचेयर पार्क करने के लिए स्थान है ।ताकि विकलांगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

वंदे भारत एक्सप्रेस कहां से कहां तक चलती है | वंदे भारत ट्रेन रुट | Vande Bharat Train Route

हम आपको वंदे भारत एक्सप्रेस कहां से कहां तक चलती है के बारे में भी जानकारी Share करेंगे। तो आइए जानते है वंदे भारत ट्रेन रुट के बारे में ।तो Vande Bharat Train Route कुछ इस प्रकार है:

वाराणसी – नई दिल्ली 
नई दिल्ली – एसएमवीडी कटरा 
मुंबई सेंट्रल- गांधीनगर सीएपी 
नई दिल्ली – अंब अंदौरा 
चेन्नई – मैसूरु 
बिलासपुर जंक्शन – नागपुर जंक्शन  (अस्थायी रूप से तेजस एक्सप्रेस से बदला गया)
न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन – हावड़ा 
सिकंदराबाद – विशाखापत्तनम 
मुंबई-साईंनगर शिरडी 
मुंबई – सोलापुर 
भोपाल-दिल्ली 
सिकंदराबाद-तिरुपति 
एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – कोयंबटूर 
दिल्ली छावनी – अजमेर 
तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-कासरगोड 
पुरी-हावड़ा वंदे भारत 
आनंद विहार टर्मिनल – देहरादून 
न्यू जलपाईगुड़ी – गुवाहाटी 
धारवाड़ – बेंगलुरु 
पटना – रांची 
भोपाल – इंदौर 

वंदे भारत ट्रेन की स्पीड | Vande Bharat Train Speed 

तो आइए अब जानते है हम वंदे भारत ट्रेन की स्पीड के बारे में। खेर ये तो आप सभी जानते ही है कि वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है। Vande Bharat Train Speed अधिकतम 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है। हालांकि अधिकतर रूट पर इसकी स्पीड 110-130 के बीच है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह हाईटेक ट्रेन है।

वंदे भारत एक्सप्रेस कब चली

अब आप जानने के लिए बहुत Exited होंगे कि वंदे भारत एक्सप्रेस कब चली। तो आपको बता दे कि हमारे देश में पहली बार  वंदे भारत एक्सप्रेस 15 फरवरी 2019 को चली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इसे वाराणसी से हरी दिखा कर दिल्ली के लिए रवाना किया था। वाराणसी से नई दिल्ली के लिए चलने वाली यह ट्रेन लोगों का सफर आसान बना रही है।

वंदे भारत ट्रेन नंबर | vande bharat train no

हम आपको यहां वंदे भारत ट्रेन नंबर की एक सूची उपलब्ध करवा रहे है । जिससे आपकी यात्रा बिना किसी परेशानी के सफल हो सके । तो इसके लिए वंदे भारत ट्रेन नंबर आपको उपलब्ध करवा रहे है। जिससे आपको आपकी vande bharat train no.  search करने में बहुत ही आसानी हो जाएगी ।

भोपाल – जबलपुर (20173)
मुंबई – गोवा(22229)
गोरखपुर – लखनऊ(22549)
अहमदाबाद – जोधपुर12462
जोधपुर – अहमदाबाद12461
जबलपुर – भोपाल20174
धारवाड़ – बेंगलुरु20662
गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी22228
दिल्ली छावनी – अजमेर20978
कोयंबटूर – एमजीआर चेन्नई सेंट्रल 20644
सिकंदराबाद-तिरुपति20701
भोपाल-दिल्ली20171
सिकंदराबाद – विशाखापत्तनम20834
चेन्नई – मैसूरु20607
मैसूरु- चेन्नई20608
नई दिल्ली – अंब अंदौरा22447
नई दिल्ली – एसएमवीडी कटरा 22439

Leave a Comment