Bhulekh Basti 2023 | भूलेख बस्ती यूपी, खसरा खतौनी यहाँ से देखें 

Bhulekh Basti:- क्या आप उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद का तहसील और ग्राम अनुसार खतौनी देखना चाहते हैं? तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। इस लेख में उत्तर प्रदेश भूलेख ऑफिशल वेबसाइट से Bhulekh Basti ऑनलाइन देखने की आसान प्रक्रिया लिखी गई है। यूपी राजस्व परिषद द्वारा जमीन का खसरा खतौनी, खाता व गाटा संख्या की जानकारी प्राप्त करने के लिए यूपी भूलेख upbhulekh.gov.in पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर केवल खातेदार का नाम दर्ज करके यूपी भूलेख, बस्ती खतौनी देख सकते हैं। किसान खतौनी देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया को मोबाइल पर भी फॉलो कर सकते हैं। तो चलिए अब हम उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल से UP Basti Khatauni देखने की प्रक्रिया में आगे बढ़ते हैं।

Bhulekh Basti Uttar Pradesh

भूलेख बस्ती 2023:- यूपी राजस्व परिषद द्वारा किसानों को जमीन से जुड़ी जानकारी के रूप में खसरा खतौनी खाता संख्या इत्यादि को ऑनलाइन उपलब्ध करवाकर काफी मदद की है। अब किसी भी किसान को राजस्व परिषद कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। घर बैठे अपनी जमीन खेत की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने खसरा खतौनी, खाता संख्या, गाटा संख्या की जानकारी प्राप्त करने हेतु यूपी भूलेख पोर्टल बनाया है। इसी के साथ जमीन का रेखांकित मानचित्र, जमीन की दिशाएं, क्षेत्रफल तथा वर्गीकरण स्थिति यूपी भू नक्शा पोर्टल पर देख सकते है। उत्तर प्रदेश बस्ती जिले का भूलेख देखना बहुत ही आसान है और ऑफिशल वेबसाइट से हम Bhulekh Basti को देखने वाले हैं। इससे पहले  डाउनलोड की गई बस्ती भूलेख का उपयोग भी जानना आवश्यक है।

UP Bhulekh Basti | भूलेख बस्ती

लेखभूलेख
राज्यबस्ती (उत्तर प्रदेश)
Circle Rate in upक्लिक करें
रजिस्ट्री की जानकारी उत्तर प्रदेशक्लिक करें
बस्ती भू नक्शा देखेक्लिक करें
यूपी भू भूलेख पोर्टलhttps://upbhulekh.gov.in/

 डाउनलोड भूलेख बस्ती खतौनी के उपयोग

  •  जैसा कि आप जानते हैं, यूपी राजस्व परिषद द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध करवाए गए दस्तावेज किसानों को अपनी जमीन की जानकारी प्राप्ति हेतु ही उपलब्ध होते हैं।
  •  डाउनलोड किया गया कोई भी दस्तावेज जमीन का मुख्य दस्तावेज नहीं है।
  •  यू पी भूलेख पोर्टल से डाउनलोड की गई खतौनी का उपयोग न्यायालय साक्ष्य के रूप में नहीं कर सकते।
  • ऑनलाइन उपलब्ध भूलेख बस्ती खतौनी दस्तावेज में जमीन खातेदार का नाम, क्षेत्रफल, खाता व गाटा संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • सरकारी योजना से लाभान्वित होने हेतु आवश्यक भूमि दस्तावेज में डाउनलोड की गई खतौनी को प्रमाणित करवाना होगा।
  • राजस्व विभाग के अधिकारी एवं पटवारी/लेखपाल से डाउनलोड की गई खतौनी को प्रमाणित करवाया जा सकता है।
  • बैंकिंग प्रक्रिया से जोड़ने के लिए किसान के पास प्रमाणित खतौनी होना आवश्यक है।

यूपी बस्ती जिले का खसरा खतौनी कैसे डाउनलोड करें?

Khatauni UP Basti ऑनलाइन देखने के लिए यूपी भूलेख ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इस वेबसाइट पर विजिट करने का सीधा लिंक यहां दिया जा रहा है। अतः इस लिंक पर क्लिक करें। सीधे ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाएं और नीचे दी गई प्रक्रिया को पढ़ ले। फिर फॉलो करें। यह प्रक्रिया आप मोबाइल पर भी दोहरा सकते हैं।

  • ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाएं।
  • यहां पर जनपद, तहसील, ग्राम पंचायत चुनने का विकल्प दिखाई देगा।
Basti up bhulekh
  • उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद का चुनाव करें। तहसील गांव को चुन लें।
  • एक नया विंडो ओपन होगा। यहां पर खातेदार के नाम से बस्ती भूलेख देखने के विकल्प का चुनाव करें।
  • खातेदार का नाम दर्ज करें और सही खातेदार का नाम चुने।
  • उद्धरण देखें पर क्लिक करें।
Basti Bhulekh
  •  एक नया विंडो ओपन होगा।
  •  कैप्चा कोड दर्ज करें और Show PDF पर क्लिक करें।
  • यहां पर बस्ती जनपद का खतौनी दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Bhulekh UP Basti

 इसी प्रक्रिया को फॉलो करके यूपी बस्ती जनपद के किसी भी तहसील, गांव का Khatauni ऑनलाइन देख सकते हैं।

FAQ’s Bhulekh Basti (up) 2023

Q. उत्तर प्रदेश बस्ती खतौनी कैसे देखे?

Ans. उत्तर प्रदेश जिले का खसरा खतौनी जनपद अनुसार देखने के लिए यूपी भूलेख वेबसाइट पर विजिट करें। वेबसाइट पर बस्ती जनपद, तहसील, ग्राम का चुनाव करें। खातेदार का नाम दर्ज करें। सही खातेदार का नाम चुने और उद्धरण देखें पर क्लिक करें। यहां पर बस्ती जिले का खतौनी दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Q. भूलेख बस्ती उत्तर प्रदेश ऑफिशल वेबसाइट क्या है?

Ans. उत्तर प्रदेश राज्य के किसी भी जनपद का भूलेख ऑनलाइन देखने हेतु यूपी भूलेख https://upbhulekh.gov.in/ वेबसाइट पर ही विजिट करना होगा।

Q. नाम से यूपी बस्ती खतौनी कैसे निकाले?

Ans. केवल खातेदार के नाम से बस्ती जनपद की खतौनी ऑनलाइन देखने के लिए यूपी भूलेख पोर्टल पर विजिट करें। वेबसाइट होम पेज पर जनपद तहसील गांव का चुनाव करें और खातेदार का नाम दर्ज करें। सही खातेदार का नाम चुने। उद्धरण देखें पर क्लिक करें। यहां पर दर्ज किए गए नाम अनुसार खतौनी दिखाई देगी। इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment