
यूपी भूलेख:- यदि आप खातेदार के नाम से खसरा, खतौनी देखने की प्रक्रिया खोज रहे हैं। तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। साथ ही Uttar Pradesh के खाताधारी किसानों को जानकर बड़ा हर्ष होगा कि अब घर बैठे Mobile एवं Internet के माध्यम से यूपी भूलेख से जुड़े सभी दस्तावेज Online देख सकेंगे। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद् द्वारा भूमि से जुड़े दस्तावेज जैसे खसरा खतौनी, गाटा संख्या, शजरा, नक्शा, आदि ऑनलाइन upbhulekh.gov.in पोर्टल पर Upload किए जा चुके हैं। इस पोर्टल पर खातेदार के नाम, गाटा खसरा संख्या, खाता संख्या एवं नामांतरण दिनांक के आधार पर जमीनी दस्तावेज Online देख सकेंगे।
किसान सोच रहे होंगे, ऑनलाइन इन सभी दस्तावेज को निकालने के लिए किसी विशेष अनुभव की आवश्यकता है। पर आप को सुनिश्चित किया जाता है, कि नीचे दी गई प्रक्रिया को आप यदि ध्यान पूर्वक फॉलो करते हैं और लेख में दिए गए सभी दिशा निर्देश को ध्यान पूर्वक पढ़ते हैं। तो आप बिना किसी विशेष जानकारी के भी अपने खेत जमीन का khasra khatauni up ऑनलाइन देख सकेंगे और आवश्यकता पड़ने पर डाउनलोड भी कर सकेंगे। चले हम up bhulekh ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया में आगे बढ़ते हैं।
Bhulekh UP 2023 (upbhulekh.gov.in)
Bhulekh uttar pradesh ऑफिशल वेबसाइट पर किसान अपनी जमीन का नक्शा, गाटा/खसरा संख्या, गाटे का यूनिक कॉर्ड, भूमि रिकॉर्ड, खसरा कॉर्ड, जनपदों की सूची आदि चेक कर सकते हैं। इसी के साथ khasara khatoni ऑनलाइन निकाल सकते हैं। भू राजस्व विभाग द्वारा upbhulekh.gov.in ऑफिशल वेबसाइट लांच कर उक्त सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया हैं। इस वेबसाइट से खसरा, खतौनी, गाटा संख्या देखने की सरल प्रक्रिया इस लेख में दी गई है। Bhulekh UP ऑफिशल पोर्टल पर यह सभी महत्वपूर्ण जमीनी दस्तावेज निकालने की प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक फॉलो करें।
यूपी भूलेख 2023
आर्टिकल के बारे में | यूपी भूलेख |
राज्य | उत्तर प्रदेश (समस्त जनपद) |
भू नक्शा यूपी | क्लिक करें |
भूलेख खतौनी चेक करें | क्लिक करें |
जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी उत्तर प्रदेश | क्लिक करें |
1 एकड़ बीघा उत्तर प्रदेश | क्लिक करें |
उत्तर प्रदेश सर्किल रेट | क्लिक करें |
Dakhil kharij up (बैनामा की नकल) | क्लिक करें |
UP Bhulekh Portal | https://upbhulekh.gov.in/ |
यूपी भूलेख पर उपलब्ध सेवाएं | UP Bhulekh Online Services
भूलेख उत्तर प्रदेश पोर्टल पर किसानों एवं भूमि स्वामित्व के लिए जमीन से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करवाया गया है। उत्तर प्रदेश के किसान अपने खेत का खतौनी, खसरा/गाटा संख्या तथा भू नक्शा देखने के साथ-साथ अन्य सेवाओं को भी उपयोग कर सकते हैं। UP Bhulekh Portal उपलब्ध सभी सेवाएं इस प्रकार है:-
- भूलेख पोर्टल से आप राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जान सकते हैं।
- भूखंड/गाटे का यूनिक कोड (Gata Unique code) जान सकते हैं।
- भूखंड घाटे की वादग्रस्त होने की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
- जमीन की विक्रय स्थिति को Upbhulekh gov in पर देख सकते हैं।
- अपने खेत जमीन का खतौनी (अधिकार अभिलेख) ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते।
- वर्तमान स्थिति के अनुसार खतौनी की नकल देख सकते हैं।
- राजस्व ग्राम सार्वजनिक संपत्ति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
- भूमि निष्क्रांत सम्पत्ति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- शत्रु संपत्ति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- राजकीय आस्थान देख सकते हैं।
इसी के साथ Uttar Pradesh Bhulekh पर login की सुविधा दी जाती है। जहां से आप खतौनी विवरण को ऑनलाइन देख सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिशल पोर्टल पर तीन लॉगिन पैनल बनाए गए हैं।
लॉगइन पैनल का प्रयोग राजस्व परिषद के अधिकारी कर सकते हैं।
भूलेख उत्तर प्रदेश, खसरा /गाटा संख्या
Bhulekh uttar pradesh भू-राजस्व विभाग/परिषद् द्वारा सभी भूखंड के रिकॉर्ड अनुसार संख्यात्मक अंकित किया जाता है और एक संख्या आलोट की जाती है। जिसे हम खसरा संख्या या गाटा संख्या कहते हैं। गाटा संख्या के माध्यम से जमीन का खतौनी (khatauni up) एवं अन्य विवरण देख सकते हैं जैसे:-
- भूखण्ड/गाटे की ई कोर्ट में स्थिति जाने
- भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
- भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
- भूखण्ड/गाटे का भू-नक्शा देखें
- एंटी भू-माफिया पोर्टल पर गाटा संख्या 661 से संबधित शिकायत
- सार्वजनिक संपत्ति विवरण देखें
- निष्क्रांत संपत्ति विवरण देखें
- शत्रु संपत्ति विवरण देखें
- राजकीय आस्थान संपत्ति विवरण देखें
- खेत जमीन का खतौनी एवं खसरा, गाटा संख्या की विस्तारपूर्वक जानकारी
भूलेख नक्शा यूपी | Bhulekh Map UP
Bhulekh UP ऑफिशल वेबसाइट पर खतौनी, खसरा/गाटा संख्या, शजरा देखने के साथ-साथ जमीन खेत का एवं प्लॉट का नक्शा भी देखा जा सकता है। इसके लिए आपके पास गाटा संख्या होनी चाहिए। यदि गाटा संख्या नहीं है तो नाम से भी गाटा संख्या प्राप्त की जा सकती है। भूखंड का नक्शा देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।
यूपी भूलेख मोबाइल एप्लीकेशन | UP Bhulekh Mobile App
उत्तर प्रदेश के किसान घर बैठे मोबाइल एप्लीकेशन पर भी khasra khatauni up देख सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से ये UP Bhulekh Mobile App Download करें।

भूलेख यूपी, khasra khatauni कैसे डाउनलोड करें।
उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद द्वारा khatauni up ऑनलाइन देखने हेतु ऑफिशल पोर्टल upbhulekh.gov.in लॉन्च कर दिया है। इस पोर्टल पर नीचे दी गई प्रक्रिया के आधार पर केवल खातेदार / किसान के नाम से यूपी भूलेख खतौनी 2023 आसानी से निकाल सकते हैं।
सर्वप्रथम यूपी राजस्व परिषद ऑफिशल पोर्टल upbhulekh.gov.in पर विजिट करें।

- वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे जनपद, तहसील और गांव के नाम का चुनाव करें।

- खतरा/गाटा, खाता संख्या, खातेदार का नाम, नामांतरण दिनांक का चुनाव करें।
- खाता धारक का नाम लिखें और खोजे पर क्लिक करें।

- सही नाम का चुनाव करें और उद्धरण पर क्लिक करें।

- कैप्चा कोड दर्ज करें।

- खाता विवरण दिखाई देगा।
- भूलेख खतौनी देख सकते हैं।
- दिखाई दे रहे भूलेख खतौनी को ctrl + P की मदद से प्रिंट निकाल सकते हैं।
NOTE:- उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद द्वारा खाता संख्या पर विभिन्न प्रकार की सेवाएं और उपलब्ध करवाई जाती है। जैसे ही आप खाता संख्या पर क्लिक करेंगे। आपके सामने कुछ विकल्प दिखाई देंगे जिसमें नक्शा, संपत्ति का विवरण, संपत्ति का विवाद ग्रस्त विवरण, कोर्ट में प्रॉपर्टी की स्थिति, सार्वजनिक संपत्ति का विवरण आदि देख सकते हैं।
यूपी भूखंड/गाटे का यूनिक कोड कैसे जाने | UP Plot/Gate unique code
यूपी भूलेख पोर्टल से खेत जमीन एवं भूखंड/गाटा का यूनिकोड देखने के लिए बहुत आसान प्रक्रिया लिखी जा रही है। अब दी गई प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक फॉलो करें। सबसे पहले यूपी भूलेख ऑफिशल पोर्टल पर आ जाएं पोर्टल पर दिखाई दे रहे यूनिकोड जाने पर क्लिक करें।

यहां पर अपना जनपद एवं तहसील का चुनाव करें।

एक नया पेज ओपन होगा यहां पर खसरा/गाटा संख्या दर्ज करें।

जैसे ही आप गाटा संख्या दर्ज करते हैं। आपके सामने खातेदारों का नाम दिखाई देगा। खातेदारों के नाम के आगे गाटा का यूनिकोड भी दिखाई देगा। आप इसे कॉपी कर सकते हैं। गाटा का यूनिकोड 16 अंकों में होता है।
जमीन की बिक्री स्थिति कैसे जाने | जमीन का पुराण रिकॉर्ड
यूपी में जब भी किसानों को या भूमि स्वामित्व को जमीन का क्रय-विक्रय की आवश्यकता होती है। तब उन्हें विक्रय स्थिति जान लेना आवश्यक है और इसे जानना अब जटिल प्रक्रिया नहीं रही है। केवल upbhulekh gov in पर विजिट करें। कुछ स्टेप फॉलो करके आसानी से जमीन का विक्रय स्थिति देख सकते हैं। सबसे पहले यूपी भूलेख पोर्टल पर आ जाएं।
पोर्टल पर दिखाई दे रहे भूखंड/गाटे का विक्रय स्थिति देखे पर क्लिक करें।

- एक नया विंडो ओपन होगा। यहां पर जनपद, तहसील एवं ग्राम का चुनाव करें।
- खसरा/गाटा संख्या दर्ज करें।
- खातेदारों की सूची दिखाई देगी। जिस खातेदार के नाम से विक्रय स्थिति देखनी है उस पर क्लिक करें।

- विक्रय प्रस्थिति पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप विक्रम प्रस्थिति करते हैं। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की वेबसाइट खुलेगी। यहां पर जमीन का विक्रय प्रस्थिति दिखाई देगा।
- इस प्रकार यूपी के किसी भी जमीन का विक्रय स्थिति पहले चेक कर सकते हैं।
भूखण्ड/गाटे की वाद ग्रस्त स्थिति कैसे जाने?
किसी भी जमीन का क्रय-विक्रय करने से पहले उस पर विक्रय स्थिति एवं वादग्रस्त होने की स्थिति चेक कर लेनी चाहिए। गत वर्षो में जमीन की वादग्रस्त स्थिति पता करना जटिल प्रक्रिया थी। पर अब इसे यूपी भूलेख पोर्टल (upbhulekh.gov.in) पर सहज कर दिया गया है। आप आसानी से खसरा/गाटा संख्या दर्ज करके जमीन का वादग्रस्त स्थिति देख सकते हैं आइए जानते हैं:-
- सबसे पहले यूपी भूलेख पोर्टल पर आ जाएं।
- जनपद, तहसील ग्राम का चुनाव करें।
- खसरा गाटा संख्या दर्ज करें।
खातेदारों की लिस्ट दिखाई देगी। जिस खातेदार के नाम से वाद-विवाद ग्रस्त स्थिति देखनी है उस पर क्लिक करें और गाटा प्रस्तुति पर क्लिक करें।

एक नया वेबसाइट ओपन होगा। राजस्व न्यायालय एवं कंप्यूटरीकृत प्रबंध प्रणाली का पेज खुलेगा।

जिस नाम से आप वाद-विवाद ग्रस्त स्थिति चेक करना चाहते हैं। उसके आगे दिखाई दे रहे विवरण पर क्लिक करें संपूर्ण जानकारी दिखाई देगी।
भूमि विरासत अभियान उत्तर प्रदेश 2023
UP Virasat Abhiyan 2023:- उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद द्वारा राज्य में विरासत अभियान 15 दिसंबर से शुरू कर दिया जाता है। तथा इसे 15 फरवरी तक नागरिक सेवा में संचालित किया जाता है। संपत्ति से जुड़े वाद विवाद मसले को हल करने हेतु अभियान शुरू किया गया। आवश्यक मदद उपलब्ध करवाने हेतु सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर एवं ईमेल आईडी उपलब्ध करवाई गई है। अभियान समाप्ति के बाद राज्य के किसी भी क्षेत्र में निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई प्रकरण खतौनी विवरण में दर्ज होने से तो नहीं रह गया है। इन सब की जांच पड़ताल करके निर्विवाद होने की स्थिति में तुरंत खतौनी विवरण में जोड़ने का प्रयास किया जाता है।
UP Virasat Abhiyan Time Table
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0522-2620477 शुरू किया गया है। इसी के साथ सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर भी संपर्क कर सकते हैं। abhiyanvarasat@gmail.com ईमेल आईडी के माध्यम से आप अपनी शिकायत को सरकार तक भेज सकते हैं। विरासत अभियान कि समय अवधि इस प्रकार रहेगी:-
राजस्व/तहसील अधिकारियों द्वारा वरासत हेतु प्रार्थना पत्र लेना तथा उसे ऑनलाइन करने की प्रक्रिया | 15 दिसंबर से 30 दिसंबर |
लेखपालों द्वारा ऑनलाइन जांच की प्रक्रिया | 31 दिसंबर से 15 जनवरी |
राजस्व निरीक्षक द्वारा जांच का आदेश पारित करने की प्रक्रिया | 16 जनवरी से 31 जनवरी |
यह सुनिश्चित करना कि यूपी में उत्तराधिकार विवाद का कोई भी प्रकरण दर्ज होने से शेष ना रहा हो | 1 फरवरी से 7 फरवरी |
जिला अधिकारियों तथा अन्य अफसरों द्वारा निर्विवाद उत्तराधिकार के समस्त लंबित प्रकरणों को पूर्ण करना | 8 फरवरी से 15 फरवरी |
UP land Record कैसे Check करें
ऑनलाइन UP land Record देखने के लिए यू पी भूलेख ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें।
वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे जनपद सूची में अपना जनपद का चुनाव करें।
तहसील ग्राम पंचायत का चुनाव करते हुए आगे बढ़े।
खसरा संख्या गाटा संख्या खातेदार का नाम या नामांतरण दिनांक का चुनाव करें।
कैप्चा कोड फील करते हुए आगे बढ़े।
दिखाई दे रही खतौनी (UP Land Record ) को डाउनलोड कर सकते हैं।
UP bhulekh Helpline Number
यदि आपको Bhulekh Up Nic In Up पोर्टल पर UP Bhu Abhilekh देखने में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं तो दिए गए UP bhulekh Helpline Number का प्रयोग कर सकते हैं।
ईमेल आईडी : bhulekh-up@gov.in
कंप्यूटर सेल राजस्व मंडल लखनऊ, उत्तर प्रदेश
लैंडलाइन नंबर : +91-522-2217145
मोबाइल नंबर : 91-7080100588
डाउनलोड यूपी खसरा खतौनी के उपयोग | Uses of UP Khasra Khatauni
- यू पी भूलेख साइट से डाउनलोड की गई खसरा खतौनी नकल केवल खातेदार को जमीन की जानकारी उपलब्ध करवाने हेतु मात्र है।
- सरकारी योजनाओं में किसान को हितग्राही बनाने में प्रमाणित खसरा खतौनी नकल की आवश्यकता होगी।
- ऑफिशल वेबसाइट से डाउनलोड की गई यूपी खतौनी नकल जमीन का मुख्य दस्तावेज नहीं है।
- डाउनलोड की गई खतौनी नकल में किसान का नाम, जमीन का क्षेत्रफल, खाता, गाटा संख्या की जानकारी देख सकते।
- डाउनलोड की गई खतौनी को राजस्व विभाग के अधिकारी पटवारी/लेखपाल से प्रमाणित करवाया जा सकता है।
- बैंकिंग प्रक्रिया से जुड़ने के लिए किसान के पास प्रमाणित करवा कर ही खतौनी उपयोग में लाई जा सकती है।
- जमीन पर लोन (KCC) लेने के लिए किसान के पास प्रमाणित खतौनी आवश्यक होगी।
- किसान डाउनलोड की गई खसरा खतौनी का उपयोग न्यायालय साक्ष्य के रूप में नहीं कर सकते।
जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों/जनपद की लिस्ट जिनका भूलेख ऑनलाइन उपलब्ध है।
यूपी के लगभग सभी जिलों का भूमि रिकॉर्ड यूपी भू-अभिलेख ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसे डाउनलोड आसानी से किया जा सकता है तथा ऑनलाइन चेक भी किया जा सकता है। इन सभी जिलों के लिस्ट किस प्रकार है:-
Agra (आगरा) | Aligarh (अलीगढ़) |
Ambedkar Nagar (अम्बेडकर नगर) | Amethi (अमेठी) |
Amroha (अमरोहा) | Auraiya (औरैया) |
Auraiya (औरैया) | Ayodhya (अयोध्या) |
Azamgarh (आजमगढ़) | Ayodhya (अयोध्या) |
Bahraich (बहराइच) | Baghpat (बागपत) |
Banda (बाँदा) | Balrampur (बलरामपुर) |
Bareilly (बरेली) | Bara Banki (बाराबंकी) |
Bijnor (बिजनौर) | Basti (बस्ती) |
Bulandshahar (बुलंदशहर) | Budaun (बदायूँ) |
Chandauli (चंदौली) | Chitrakoot (चित्रकूट) |
Deoria (देवरिया) | Etah (एटा) |
Etawah (इटावा) | Farrukhabad (फ़र्रूख़ाबाद) |
Fatehpur (फतेहपुर) | Firozabad (फ़िरोजाबाद) |
Gautam Buddha Nagar (गौतमबुद्ध नगर) | Ghaziabad (गाजियाबाद) |
Ghazipur (ग़ाज़ीपुर) | Gonda (गोंडा) |
Gorakhpur (गोरखपुर) | Hamirpur (हमीरपुर) |
Hathras (हाथरस) | Hardoi (हरदोई) |
Jalaun (जालौन) | Hapur (हापुड़) |
Jhansi (झाँसी) | Jaunpur (जौनपुर) |
Kanpur Dehat v (कानपुर देहात) | Kannauj (कन्नौज) |
Kasganj (कासगंज) | Kanpur Nagar (कानपुर नगर) |
Kushinagar (कुशीनगर) | Kaushambi (कौशाम्बी) |
Lalitpur (ललितपुर) | Kheri (खेरी) |
Lucknow (लखनऊ) | Mahoba (महोबा) |
Mahrajganj (महाराजगंज) | Mainpuri (मैनपुरी) |
Mathura (मथुरा) | Meerut (मेरठ) |
Mau (मऊ) | Mirzapur (मिर्ज़ापुर) |
Moradabad (मुरादाबाद) | Muzaffarnagar (मुजफ्फरनगर) |
Pilibhit (पीलीभीत) | Pratapgarh (प्रतापगढ) |
Prayagraj (प्रयागराज) | Rampur (रामपुर) |
Rae Bareli (रायबरेली) | Saharanpur (सहारनपुर) |
Sambhal (सम्भल) | Sant Ravidas Nagar (Bhadohi) (संत रविदास नगर) |
Sant Kabir Nagar (संत कबीरनगर) | Shahjahanpur (शाहजहाँपुर) |
Shamli (शामली) | Shrawasti (श्रावस्ती) |
Siddharthnagar (सिद्धार्थनगर) | Sitapur (सीतापुर) |
Sonbhadra (सोनभद्र) | Sultanpur (सुल्तानपुर) |
Varanasi (वाराणसी) | Unnao (उन्नाव |
FAQ’s Bhulekh UP 2023
Q. भूलेख यू पी पोर्टल से खतौनी कैसे चेक करें?
Ans. BhuLekh UP ऑफिशल पोर्टल से खतौनी चेक करने की प्रक्रिया को फॉलो करें।
- सर्वप्रथम यूपी राजस्व परिषद ऑफिशल पोर्टल upbhulekh.gov.in पर विजिट करें
- वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे जनपद तहसील और गांव के नाम का चुनाव करें
- खतरा/घटा खाता संख्या खातेदार का नाम नामांतरण दिनांक का चुनाव करें
- खाता धारक का नाम लिखें और खोजे पर क्लिक करें
- सही नाम का चुनाव करें और उद्धरण पर क्लिक करें
- कैप्चा कोड दर्ज करें
- खाता विवरण दिखाई देगा
- भूलेख खतौनी देख सकते हैं
- दिखाई दे रहे भूलेख खतौनी को ctrl + P की मदद से प्रिंट निकाल सकते हैं
Q. यू पी भूलेख क्या है?
Ans. उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद द्वारा समस्त भूमि रिकॉर्ड को ऑनलाइन ऑफिशल पोर्टल https://upbhulekh.gov.in/ पर लांच कर दिया गया है। उक्त पोर्टल पर विजिट करके उम्मीदवार एवं किसान अपने खेत जमीन का नक्शा खतौनी खसरा/गाटा संख्या प्राप्त कर सकते हैं।
Q. भूलेख यूपी ऑफिशल वेबसाइट क्या है?
Ans. उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद द्वारा भूलेख यूपी ऑफिशल वेबसाइट upbhulekh.gov.in लांच की गई है।
Q. भूलेख खतौनी कैसे देखे?
Ans. उत्तर प्रदेश भूलेख ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। होम पेज पर दिखाई दे रहे जनपद का चुनाव करें। तहसील गांव का चुनाव करें। खसरा/गाटा संख्या के माध्यम से खतौनी देख सकते हैं। जिसमें किसान का नाम जमीन का क्षेत्रफल आदि अंकित होता है।
Q. यूपी में ऑनलाइन जमीन का खतौनी कैसे देखें?
Ans. उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद द्वारा समस्त भूमि रिकॉर्ड को यूपी भूलेख ऑफिशल पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इस वेबसाइट पर विजिट करके खसरा, खतौनी, गाटा संख्या, शजरा प्राप्त कर सकते हैं। जमीन खेत का खतौनी निकालने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। जनपद, तहसील, गांव का चुनाव करें। नाम से खसरा गाटा संख्या का चुनाव करें और सबमिट करें।
Q. शजरा क्या होता हैं ?
Ans. उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद द्वारा समस्त भूमि रिकॉर्ड को यूपी भूलेख ऑफिशल पोर्टल पर अपलोड किया गया हैं। पोर्टल पर खसरा संख्या से निकाला गया दस्तावेज शजरा कहलाता हैं।
अधिक सहायता के लिए | For more help
उत्तर प्रदेश वासियों के लिए Bhulekhapnakhata.in वेबसाइट पर भूमि संबंधित संपूर्ण विवरण को आसान भाषा में बताया गया है। हम आपको समस्त लेखों के माध्यम से बताएंगे कि जमीन खेत का खतौनी, खसरा/गाटा, नक्शा, शजरा आदि देख सकते हैं। इन्हें आसानी से कैसे डाउनलोड किया जा सकता है इस संबंध में स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है। हमारी कोशिश आपको खेत /जमीन, प्लाट, भूखंड, संबंधित दस्तावेज को आसानी से देखने एवं डाउनलोड करने में मदद करने की रहेगी। हमारा आपसे आग्रह रहेगा कि आप Bhulekhapnakhata.in वेबसाइट को बुकमार्क कर ले।
Sir, mera kasara number kaise pata chalega
Pavan Ji aap Portal Par Visit Kare or Name se katauni dekhne ki parkriya follow kare is khatauni me aap khasra no. dekh payenge
2005 se pahle ka record kaisemil skta h