Bhumi Jankari Bihar:- यदि आप भूमि की जानकारी ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया खोज रहे हैं। तो यह लेख आपको पूरा पढ़ना चाहिए। इस लेख में आसान भाषा में बताया गया है कि बिहार निवासी Bhumi Jankari ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं। सभी किसानों को जानकर हर्ष होगा, भू राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा Bihar Bhumi Record को ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है। अब किसान घर बैठे मोबाइल से अपने खेत जमीन का पुराना रिकॉर्ड देख सकते हैं।
जैसे जमाबंदी पंजी, खेसरा नंबर,अपना खाता बिहार इत्यादि। Bihar bhumi jankari को लेकर इस लेख में विस्तार पूर्वक प्रक्रियाओं का उल्लेख किया गया है। सरकार द्वारा लांच किए गए ऑफिशल पोर्टल biharbhumi.bihar.gov.in/ पर जमाबंदी पंजी, खसरा, अपना खाता, अधिकार अभिलेख, भाग संख्या, पृष्ठ संख्या आसानी से देखने की प्रक्रिया को हम आगे बढ़ाते हैं।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा ऑनलाइन अपलोड किए गए दस्तावेज किसान को भूमि की जानकारी, जमीन का पुराना रिकॉर्ड, रजिस्ट्री आदि से अवगत कराते हैं। ऑनलाइन अपनी भूमि की जानकारी प्राप्त करना आसान है। रैयत नाम व खातेदार का नाम दर्ज करके ऊपर बताये गए सभी दस्तावेज देखें सकते हैं। चलिए बिहार भूमि की जानकरी को जानते हैं .
Bihar Bhumi Janakri 2023
भूमि सुधार विभाग द्वारा बिहार के किसानों को बिहार भूलेख ऑनलाइन देखने की सुविधा उपलब्ध करवाकर जमीन की जानकारी जुटाना आसान कर दिया है। किसान घर बैठे अपनी भूमि का नक्शा देख सकते हैं। इसके लिए राजस्व विभाग द्वारा bhunaksha.bihar.gov.in पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर किसान अपने खेत/जमीन, भूमि का रेखांकित मानचित्र, जमीन की दिशाएं एवं क्षेत्रफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप जमीन का नक्शा देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जमाबंदी पंजी खाता खसरा एवं अपना खाता देखने के लिए विभाग द्वारा biharbhumi.bihar.gov.in पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर हम भूमि की जानकारी देखने की प्रक्रिया को जानेंगे।
Bhumi Jankari in Bihar 2023
About Article | Bhoomi Jankari 2023 |
State | Bihar |
भूलेख बिहार नकल, नक्शा | क्लिक करें |
दाखिल खारिज स्टेटस देखें | क्लिक करें |
बिहार भूमि जमाबंदी | क्लिक करें |
भू नक्शा बिहार | क्लिक करें |
भूमि जानकारी इन बिहार, ऑनलाइन कैसे देखें (Bhumi Jankari Bihar Online)
बिहार परिमार्जन ऑफिशल पोर्टल पर जमीन/ भूमि की जानकारी बाबत जमाबंदी पंजी, खेसरा नंबर, रैयत नाम से देख सकते हैं। जिन किसानों के पास खेसरा संख्या, जमाबंदी पंजी, का कोई विवरण उपलब्ध नहीं है। तो नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें। आप बिना किसी संख्या नंबर के भी भूमि की जानकारी देख सकते हैं।
परिमार्जन ऑफिशल पोर्टल biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर विजिट करें।

वेबसाइट होम पेज पर कुछ विकल्प दिखाई देंगे। जिनमें जिला अंचल दर्ज करें और प्रोसीड पर क्लिक करें।

हल्का मौजा दर्ज करें
जिन किसानों के पास भाग संख्या, वर्तमान पृष्ठ संख्या, वर्तमान प्लॉट नंबर, खाता नंबर, जमाबंदी पंजी, कुछ भी उपलब्ध नहीं है। तो रैयत नाम पर क्लिक करें। भूमि मालिक का नाम दर्ज करें। सुरक्षा कोड संख्या भरे और सर्च पर क्लिक करें।
पंजी-II प्रतिवेदन सूची
सूची दिखाई देगी। इस सूची में रैयत नाम को देखें। जिस भूमि मालिक का नाम आप देखना चाहते हैं। उसके सामने देखें आइकन पर क्लिक करें।

जमाबंदी पंजी देखें।
जैसे ही आप क्लिक करते हैं आपके सामने एक पॉपअप ओपन होगा जिसमें जमाबंदी पंजी की जानकारी दर्ज होगी। पंजी को आप डाउनलोड कर सकते हैं। और प्रिंट आउट ले सकते हैं।
इस प्रकार बिहार निवासी घर बैठे मोबाइल से भी Bhumi ki Jankari प्राप्त कर सकते हैं। दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से जमाबंदी पंजी भूमि की जानकारी खेसरा नंबर देख सकते हैं।
बिहार के सभी जिलों की सूची जिनकी भूमि जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है
भू राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार ने लगभग सभी जिलों का भू अभिलेख, Bihar Bhumi Jankari ऑनलाइन अपलोड कर दिया है। सभी जिलों की लिस्ट इस प्रकार है:-
नालंदा – Nalanda | अररिया – Araria |
सुपौल – Supaul | अरवल – Arwal |
बाँका – Banka | औरंगाबाद – Aurangabad |
भागलपुर – Bhagalpur | बेगूसराय – Begusarai |
बक्सर – Buxar | भोजपुर – Bhojpur |
पूर्वी चम्पारण – East Champaran | दरभंगा – Darbhanga |
गोपालगंज – Gopalganj | जमुई – Jamui |
गया – Gaya | जहानाबाद – Jehanabad |
कटिहार – Katihar | कैमूर – Kaimur |
खगड़िया – Khagaria | मधेपुरा – Madhepura |
किशनगंज – Kishanganj | मुंगेर – Monghyr |
मधुबनी – Madhubani | लखीसराय – Lakhisarai |
नवादा – Nawada | मुजफ्फरपुर – Muzaffarpur |
पटना – Patna | पूर्णिया – Purnea |
सहरसा – Saharsa | रोहतास – Rohtas |
समस्तीपुर – Samastipur | सारन – Saran |
शेखपुरा – Shiekhpura | सीतामढ़ी – Sitamarhi |
सीवान – Siwan | शिवहर – Sheohar |
पश्चिमी चम्पारण – West Champaran | वैशाली – Vaishali |
FAQ’s Bhumi Jankari Bihar 2023
Q. भूमि की जानकारी बिहार ऑनलाइन कैसे देखें?
Ans. ऑनलाइन भूमि की जानकारी देखने के लिए बिहार परिमार्जन ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें। होम पेज पर जिला अंचल हल्का मौजा दर्ज करें। रैयत नाम से भूमि जानकारी देखने पर क्लिक करें। सर्च करें रैयत नाम सेलेक्ट करें और देखें पर क्लिक करें। जमाबंदी पंजी खेसरा नंबर आदि की जानकारी उपलब्ध होगी।
Q. भूमि की जानकारी कैसे देखें?
Ans. भू राजस्व विभाग द्वारा लगभग सभी राज्यों के भु रिकॉर्ड को ऑनलाइन अपलोड कर दिया है। जो भी किसान खाता संख्या खेसरा संख्या आदि नहीं जानते वह भी केवल नाम से भूमि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। www.bhulekhapnakhata.in पोर्टल पर सभी राज्यों के भूमि जानकारी देखने की प्रक्रिया दी गई है अब वेबसाइट पर विजिट करें और जिस राज्य का भूमि जानकारी देखना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
Q. खेत की जानकारी कैसे प्राप्त करें?.
Ans. खेत की जानकारी ऑनलाइन देखी जा सकती है। घर बैठे मोबाइल पर भी खेत की जानकारी जमीन का रिकॉर्ड भूमि की जानकारी आदि देख सकते हैं। राज्यों के भु रिकॉर्ड को ऑनलाइन अपलोड कर दिया है। जो भी किसान खाता संख्या खेसरा संख्या आदि नहीं जानते वह भी केवल नाम से भूमि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। www.bhulekhapnakhata.in पोर्टल पर सभी राज्यों के भूमि जानकारी देखने की प्रक्रिया दी गई है। अब वेबसाइट पर विजिट करें और जिस राज्य का भूमि जानकारी देखना चाहते हैं उस पर क्लिक करें