दिल्ली में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री चेक करें, नाम से (e Search Delhi Property)

दिल्ली में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री चेक करें:- यदि आप ने हाल ही में दिल्ली में Property Registration करवाया है। तो अब  Delhi Property Registry Online Check कर सकते हैं। दिल्ली सम्पति पंजीकरण विभाग द्वारा DORIS (Delhi Online Registration Information System) तैयार किया है। इस पोर्टल पर रजिस्ट्री से जुड़ी जानकारी को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इस लेख में हम दिल्ली में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की जानकारी ऑनलाइन चेक करने की विस्तारपूर्वक प्रक्रिया लिख रहे हैं। दिल्ली रजिस्ट्री की जानकारी ऑनलाइन चेक करना बहुत ही आसान है। DORIS पोर्टल पर नाम व प्रॉपर्टी एड्रेस से जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। चलिए हम e Search Delhi Property प्रक्रिया में आगे बढ़ रहे हैं। 

दिल्ली में जमीन की रजिस्ट्री कैसे देखें | e Search Delhi Property

DORIS ऑफिशल पोर्टल पर जमीन की रजिस्ट्री, रजिस्टर्ड डीड, प्रॉपर्टी वैल्यूएशन (Circle Rates in Delhi) ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। हालांकि हमने दिल्ली में प्रॉपर्टी का वैल्यूएशन निकालने की विस्तारपूर्वक प्रक्रिया पहले से आपको अलग से लेख में दी है। आप इसे पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक कर सकते हैं। इस लेख में हम e Search Delhi Property विकल्प का चुनाव करके जमीन की रजिस्ट्री दस्तावेज ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया में आगे बढ़ रहे हैं। आप नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो कर सकते हैं। और हां, यह सभी प्रक्रिया मोबाइल पर भी फॉलो कर सकते हैं।

दिल्ली प्रॉपर्टी रजिस्ट्री ऑनलाइन कैसे चेक करें?

जमीन की रजिस्ट्री, प्लॉट, भूखंड, रजिस्ट्रेशन डीड को ऑनलाइन चेक करने के लिए दिल्ली स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा ऑफिशल पोर्टल तैयार किया गया है।  इस पोर्टल आप पर आसानी से रजिस्ट्री की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 सबसे पहले DORIS ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें।

 वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे e Search पर क्लिक करें।

Delhi Property Registry Check

जैसे ही आप ही सर्च पर क्लिक करते हैं। आपके सामने कुछ विकल्प दिखाई देंगे। जिसमें नाम से, प्रॉपर्टी एड्रेस, कंप्लीट रजिस्ट्री (वर्ष अनुसार) आदि में किसी एक विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।

 उदाहरण के लिए हम नाम से प्रॉपर्टी रजिस्ट्री जानकारी को देख रहे हैं।

Delhi e search Property
  • अतः Search by Name पर क्लिक करें।
  • दिखाई दे रहे कॉलम में विलेज एवं पार्टी का चुनाव करें।
  • Visule Code दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें।
  • सर्च पर क्लिक करें।
Delhi Property Search by name

यहां पर प्रॉपर्टी रजिस्ट्री से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी।

Delhi registry

इसी प्रक्रिया के आधार पर आप दिल्ली के किसी भी क्षेत्र का हाल ही में हुई रजिस्ट्री को चेक कर सकते हैं।

दिल्ली के समस्त जिलों की लिस्ट जिनका प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:-

New Delhi – नई दिल्लीSouth East Delhi – साउथ ईस्ट दिल्ली
North Delhi – नार्थ दिल्लीCentral Delhi – सेन्ट्रल दिल्ली
North West Delhi – नार्थ वेस्ट दिल्लीNorth East Delhi – नार्थ ईस्ट दिल्ली
West Delhi – वेस्ट दिल्लीShahdara – शाहदरा
South West Delhi – साउथ वेस्ट दिल्लीEast Delhi – ईस्ट दिल्ली
South Delhi – साउथ दिल्ली

FAQ’s दिल्ली में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री चेक करें

Q. दिल्ली में जमीन की रजिस्ट्री कैसे चेक करें?

Ans. यदि आप ने हाल ही में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन करवाया है। तो दिल्ली के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा तैयार किए गए पोर्टल DORIS पर विजिट कर सकते हैं। इस पोर्टल से प्लॉट भूखंड तथा जमीन का रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रजिस्ट्री चेक करने के लिए लेख में दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

Q. प्रॉपर्टी रजिस्ट्री कैसे सर्च करें Delhi?

Ans. दिल्ली में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री को ऑनलाइन सर्च करना बहुत आसान है। दिल्ली प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा हाल ही में ऑनलाइन पोर्टल DORIS तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर प्रॉपर्टी खरीदार के नाम से, प्रॉपर्टी के एड्रेस, के आधार पर जमीन रजिस्ट्री को सर्च कर सकते हैं।

Leave a Comment