Girdawari Report 2024:- जब किसान को किसी स्थान पर फसल का विवरण प्रस्तुत करना होता है। उस जगह फसल गिरदावरी रिपोर्ट की आवश्यकता होती है। गिरदावरी रिपोर्ट (Fasal Girdawari) में रबी और खरीफ की फसल का विवरण दर्ज किया जाता है। Fasal Girdawari Report पटवारी/लेखपाल के द्वारा बनाई जाती है। राजस्थान में जब किसान कृषि लोन (KCC) के लिए आवेदन करते हैं। तो उन्हें फसल गिरदावरी रिपोर्ट (Girdawari Report) प्रस्तुत करना होता है। चलिए आज इस लेख में हम जानते हैं Fasal Girdawari Report Online कैसे निकाल सकते हैं। किसानों के लिए गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन देखने के लिए जन सूचना ऑफिशल पोर्टल jansoochna.rajasthan.gov.in लांच किया गया है। मोबाइल पर फसल गिरदावरी रिपोर्ट देखने के लिए पोर्टल (khasra.rbaas.in) एवं Dhara Mobile Application का उपयोग कर सकते है।
मध्यप्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट यहाँ देखें
गिरदावरी रिपोर्ट क्या होती हैं | Girdawari Kya Hai
किसानों द्वारा की गई कृषि का विवरण दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को गिरदावरी (Girdawari) कहते हैं। गिरदावरी रिपोर्ट में फसल का विवरण रबी की ऋतु में कौन-कौन सी फसल बोई जाती है। खरीफ की ऋतु में कौन-कौन सी फसल लगाई जाती है। गिरदावरी में फसल संबंधी विवरण प्रस्तुत किए जाते हैं। जैसे:-
- काश्तकार का नाम /पिता का नाम
- खसरा नंबर /खाता संख्या
- जमीन का क्षेत्रफल सेक्टर में
- जमीन का रकबा
- खेत जमीन की किस्म
- सिंचाई स्त्रोत
- फसल का नाम जैसे गेहूं बाजरा मूंगफली आदि
- सिंचित फसल एरिया
- असिंचित फसल क्षेत्रफल
- रिपोर्ट पर पटवारी लेखपाल द्वारा मोहर लगवाना अनिवार्य होता है।
Dhara Girdawari कैसे देखें? | धरा गिरदावरी राजस्थान
राजस्थान गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन देखने के लिए धरा पोर्टल पर विजिट करें और नीचे दी जा रही जानकारी को फॉलो करें
Dhara Girdawari पोर्टल पर आ जाएं
पोर्टल पर दिखाई दे रहे कॉलम्स में जानकारी दर्ज करें।

- जिला, तहसील, गांव, फसल वर्ष का चुनाव करें।
- अपने खाता संख्या का चुनाव करें।
- आगे बढे पर क्लिक करें।
- यहाँ नए पेज पर फसल गिरदावरी रिपोर्ट दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड कर सकते है।
फसल गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन कैसे निकाले
राजस्थान के काश्तकार अब घर बैठे ऑनलाइन जनसूचना ऑफिशल पोर्टल से गिरदावरी रिपोर्ट देख सकते हैं और प्रिंट आउट ले सकते हैं। इस लेख में दी जा रही प्रक्रिया को फॉलो करें। आप निश्चित तौर पर खुद से ही गिरदावरी रिपोर्ट निकाल पाएंगे।
सर्वप्रथम जनसूचना ऑफिशल पोर्टल jansoochna.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।

वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे scheme 325 पर क्लिक करें।

Copy of girdawari पर क्लिक करें।
कॉफी ऑफ गिरदावरी पर क्लिक करने के बाद एक नया विंडो ओपन होगा जिसमें जिला तहसील गांव का चुनाव करना है और फसल और समन्वय (वर्ष) का चुनाव करें।

फसल और वर्ष का चुनाव करते समय रबी और खरीफ की फसल का ध्यानपूर्वक और समय अनुसार चुनाव करें।
खोजे पर क्लिक करें
एक नया विंडो ओपन होगा जिसमें खातेदार की जानकारी दिखाई देगी। अपने नाम का चुनाव करें और अधिक जानकारी पर क्लिक करें।

गिरदावरी रिपोर्ट दिखाई देगी आप इसे प्रिंट कर सकते हैं।
NOTE:- गिरदावरी रिपोर्ट में काश्तकार / खातेदार का नाम फसल का विवरण दिखाई देगा। इसे ध्यान पूर्वक देखें और समय अनुसार और फसल ऋतु के अनुसार दी गई जानकारी की पुष्टि करें। तत्पश्चात पटवारी से मोहर लगवा कर आवश्यक कार्य हेतु इसका उपयोग करें।
धरा मोबाइल एप्लीकेशन | Rajasthan Dhara Girdawari App
फसल गिरदावरी विवरण को ऑनलाइन चेक करने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किया गया है। धरा मोबाइल एप्लीकेशन पर विजिट करके जिला तहसील गांव फसल विवरण और खातेदार का नाम सर्च करके गिरदावरी रिपोर्ट देख सकते हैं। मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

Rajasthan Bhulekh | Click Here |
Rajasthan Bhu Naksha | Click Here |