Khata Khesra Bihar 2024 | बिहार भूमि खाता खेसरा ऑनलाइन चेक करें

यदि आप घर बैठे अपने मोबाइल पर ऑनलाइन बिहार भूमि खाता खेसरा देखना चाहते हैं? तो इस लेख में दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें। आप घर बैठे अपने मोबाइल पर खाता खेसरा जमाबंदी से जुड़ी जानकारी को देख पाएंगे। बिहार राजस्वएवं भूमि सुधार विभाग द्वारा खाता खेसरा (Khata Khesra Bihar) एवं बिहार भूमि जमाबंदी (Bihar Bhumi Jamabandi) ऑनलाइन देखने के लिए biharbhumi.bihar.gov.in/ पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर बिहार भूमि खाता खेसरा जमाबंदी पंजी, अपना खाता, से जुड़ी संपूर्ण जानकारी को देख सकते हैं। इस जानकारी को मोबाइल पर भी पता किया जा सकता है। इस लेख में आप जानेंगे Bihar Bhumi Jamabandi के साथ साथ Khata Khesra Bihar और Apna Khata Bihar ऑनलाइन कैसे पता कर सकते हैं।

खाता खेसरा बिहार | Khata Khesra Bihar

बिहार के किसान अपनी जमीन का खाता खेसरा अब घर बैठे मोबाइल पर पता कर पाएंगे। तथा बिहार जमाबंदी का नंबर चेक करने के साथ ही खाता संख्या और खेसरा संख्या की जानकारी भी पता कर सकते हैं। बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा भूमि से जुड़ी जानकारी जैसे जमाबंदी पंजी, अपना खाता, भू नक्शा, दाखिल खारिज, परिमार्जन से जुड़ी संपूर्ण जानकारी biharbhumi.bihar.gov.in/ पोर्टल पर उपलब्ध करवा दी गई है। इस पर दी गई जानकारी को अब घर बैठे मोबाइल पर आसानी से देख सकते हैं। मोबाइल पर देखने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो कर सकते हैं। पहले यह जान लेते हैं की बिहार भूमि ऑफिशल पोर्टल पर कौन-कौन सी ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध है।

बिहार भूमि खाता खेसरा 2024

लेख के बारे मेंखाता खेसरा बिहार
राज्यबिहार
लेख में उपलब्ध जानकारीखाता खेसरा, जमाबंदी पंजी
Bihar Bhumi Portalhttp://biharbhumi.bihar.gov.in/

बिहार भूमि पोर्टल | biharbhumi.bihar.gov.in पर उपलब्ध सेवाएं

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करके आप इन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। यह सभी सेवाएं आपको एक अन्य पोर्टल पर रीडायरेक्ट करती है। इन सभी पोर्टल पर आवश्यक जानकारी दर्ज करके आवश्यकता अनुसार दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं। यह सभी सेवाएं इस प्रकार है:-

  • ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन करें
  • दाखिल खारिज आवेदन की स्थिति देखें
  • ऑनलाइन एलपीसी आवेदन करें
  • एलपीसी आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देखें
  • भू लगान सेवा
  • परिमार्जन दर्ज कर सकते हैं
  • जमाबंदी पंजी  देख सकते हैं
  • अपना खाता देख सकते हैं
  • जमीन का रेखा अंकित मान चित्र देख सकते हैं।

इस प्रकार किसान अपनी जमीन भूमि से जुड़ी जानकारी को घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए अब हम जानते हैं खाता खेसरा जमाबंदी ऑनलाइन कैसे देखते हैं।

जमीन का पुराना रिकॉर्ड देखे

खाता खेसरा बिहार ऑनलाइन कैसे देखें।

Khara Khesra Bihar तथा Bihar Bhumi Jamabandi ऑनलाइन देखने के लिए अब नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं। इस जानकारी को पहले ध्यानपूर्वक पढ़ें फिर इसे मोबाइल पर फॉलो कर सकते हैं। दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाएं।

ऑफिशल पोर्टल पर जमाबंदी और खाता खेसरा देखने की अलग-अलग सेवा उपलब्ध है। इसलिए पहले हम खाता खेसरा देखने के लिए अपना खाता देखें पर क्लिक करेंगे।

जैसे ही आप अपना खाता देखें पर क्लिक करेंगे एक नई वेबसाइट पर रीडायरेक्ट होंगे।

यहां पर अपने जिले का चुनाव करें।

यहां से आप अपने जिले में जितने भी अंचल, कुल मौजा, कुल खाताधारी, कुल खाता, कुल खेसरा संख्या को भी देख सकते हैं।

अपने अंचल का चुनाव करें। यहां पर अपने मोजे का चुनाव करें।

  •  बिहार अपना खाता जानकारी के लिए किसान के पास कुछ विकल्प हैं जैसे खाता संख्या से खसरा संख्या से या खाताधारी के नाम से बिहार भूमि जानकारी पता कर सकते हैं। उदाहरण के लिए हम मौजा के समस्त खाताधारियों के नाम से जानकारी देख रहे हैं।
  • मौजा के समस्त खातेदारों के नाम अनुसार देखे हैं।
  • इस लिस्ट में खातेदार के नाम के आगे खाता संख्या और  खेसरा संख्या की जानकारी दर्ज है। अब यदि आप इसे अधिकार भू अभिलेख के रूप में प्राप्त करना चाहते हैं तो देखें पर क्लिक करें।

यहां पर किसान अपनी भूमि की जानकारी को अधिकार अभिलेख प्रारूप में प्राप्त कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

दाखिल खारिज ऑनलाइन बिहार स्टेटस देखें

बिहार भूमि जमाबंदी | Bihar Bhumi Jamabandi

Bihar Bhumi Jamabandi ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें और वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे जमाबंदी पंजी देखे पर क्लिक करें।

  • अब एक नए पेज पर रिडायरेक्ट होंगे।
  • यहां पर जिला, अंचल का चुनाव करें तथा प्रोसीड पर क्लिक करें। 
  • हल्का और मौजा का नाम दर्ज करें।
  • यहां पर जमाबंदी पंजी (Jamabandi Panji) बिहार रजिस्टर 2 देखने के विकल्प दिखाई देंगे।
  • इनमें से किसी एक विकल्प का चुनाव करें। जिस संबंध में आपके पास जानकारी उपलब्ध हो।
  • उदाहरण के लिए हम रैयत नाम से खोजे पर क्लिक कर रहे हैं।
  • सुरक्षा कोड दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें।
  • यहां पर समस्त खातेदारों के नाम दिखाई देंगे। अपने नाम का चुनाव करें और देखें पर क्लिक करें।
  • यहां से कंप्यूटरीकृत जमाबंदी संख्या चेक कर सकते हैं।

जैसे ही जमाबंदी देखे पर क्लिक करते हैं। आपको नए पेज में जमाबंदी दिखाई देगी। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

इस प्रकार बिहार के किसान बिहार भूमि जमाबंदी और खाता खेसरा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना

बिहार के समस्त जिला सूची

बिहार के समस्त जिला सूची जिनका खाता खेसरा जमाबंदी ऑनलाइन पता की जा सकती है:-

नालंदा – Nalandaअररिया – Araria
सुपौल – Supaulअरवल – Arwal
औरंगाबाद – Aurangabadबाँका – Banka
बेगूसराय – Begusaraiभागलपुर – Bhagalpur
भोजपुर – Bhojpurबक्सर – Buxar
दरभंगा – Darbhangaपूर्वी चम्पारण – East Champaran
गया – Gayaगोपालगंज – Gopalganj
जमुई – Jamuiजहानाबाद – Jehanabad
कैमूर – Kaimurकटिहार – Katihar
खगड़िया – Khagariaमधेपुरा – Madhepura
लखीसराय – Lakhisaraiमुंगेर – Monghyr
मधुबनी – Madhubaniकिशनगंज – Kishanganj
मुजफ्फरपुर – Muzaffarpurनवादा – Nawada
पूर्णिया – Purneaपटना – Patna
सहरसा – Saharsaसमस्तीपुर – Samastipur
सारन – Saranरोहतास – Rohtas
सीतामढ़ी – Sitamarhiशिवहर – Sheohar
सीवान – Siwanवैशाली – Vaishali
शेखपुरा – Shiekhpuraपश्चिमी चम्पारण – West

FAQ’s Khata Khesra Bihar 2024

Q. बिहार भूमि जमाबंदी ऑनलाइन कैसे देखें?

Ans. बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा लांच किए गए ऑफिशल पोर्टल biharbhumi.bihar.gov.in पर विजिट करें। वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे जमाबंदी पंजी पर क्लिक करें। आवश्यक जानकारी को दर्ज करें अब निश्चित तौर पर बिहार भूमि जमाबंदी (जमाबंदी पंजी) देख पाएंगे।

Q. बिहार भूमि जमाबंदी ऑफिशल वेबसाइट क्या है?

Ans. बिहार के किसान एवं अन्य नागरिक बिहार भूमि से जुड़ी सभी जानकारी को  ऑनलाइन पता कर सकते हैं। इसके लिए राजस्व विभाग द्वारा biharbhumi.bihar.gov.in  ऑफिशल पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर आवश्यकता अनुसार जानकारी दर्ज करके आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए जा सकते हैं।

Q. बिहार जमाबंदी नंबर कैसे चेक करें?

Ans. बिहार के किसान अपनी भूमि की जमाबंदी नंबर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए ऑफिशल वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर विजिट करें। वेबसाइट पर दिखाई दे रहे जमाबंदी पंजी पर क्लिक करें। आवश्यक जानकारी दर्ज करें। 






Leave a Comment