Kusum Solar Pump Yojana 2024 | कुसुम सोलर पंप योजना की पात्रता एवं आवेदन फॉर्म 

आधुनिक युग में भारतीय किसान परंपरागत तरीके से कृषि सिंचाई कर रहे हैं। जिसमें उन्हें विद्युत सिंचाई पंप या डीजल संचालित पंप का उपयोग करना पड़ता है। जो कि काफी महंगा पड़ता है और भारत सरकार चाहती है कि किसानों की आमदनी दुगनी हो। इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 19 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री कुसुम योजना की शुरुआत की गई (PM KUSUM Yojana) प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान के अंतर्गत किसानों को कृषि सिंचाई हेतु सोलर पंप वितरण किया जाता है। किसान अपने खेत जमीन पर कृषि सिंचाई हेतु stand-alone सोलर पंप लगवा सकते हैं। यह सोलर KUSUM Solar Pump Yojana 2024 के अंतर्गत सब्सिडी द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा 60% सब्सिडी दी जाती है। इसी के साथ किसान 30% बैंक ऋण लेकर कृषि सोलर पंप को मात्र 10% निवेश के साथ लगवा सकते हैं। कुसुम योजना किसानों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र (Solar Panel System) लगाकर आमदनी भी कर सकते हैं।  चलिए अब हम जानते हैं, किसान कुसुम सोलर पंप के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं। किसान की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, की विस्तारपूर्वक जानकारी लेख में दी जा रही है।

कुसुम सोलर पंप योजना क्या है?

  •  देश में जो किसान कृषि सिंचाई हेतु विद्युत पंप एवं डीजल संचालित पंप का उपयोग किया करते थे। उन्हें अब स्टैंड अलोन 7.5 HP क्षमता वाले सोलर पंप उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
  •  केंद्र सरकार द्वारा सोलर पंप पर 30% सब्सिडी दी जा रही है।
  •  राज्य सरकार द्वारा 30% सब्सिडी प्रस्तावित की गई है। इसके अतिरिक्त 30% किसान बैंक द्वारा वित्तीय सहायता ले सकते हैं। शुरू में किसान केवल 10% निवेश करके स्टैंड अलोन सोलर पंप सिस्टम लगा सकते हैं।
  • स्टैंड-अलोन सोलर पंप सिस्टम बेंच मार्क लागत का 30% या निविदा लागत का इनमें से जो भी कम हो उसके अनुसार CFA प्रदान किया जाएगा।
  • पूर्वोत्तर राज्यों में किसानों को केंद्र सरकार द्वारा 50% तक सब्सिडी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त 30% राज्य सरकार द्वारा शेष 20% किसानों द्वारा वहन की जा रही है।
  • कुसुम सोलर पंप योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना बहुत आसान एवं नि:शुल्क है।
  • KUSUM  Solar Pump Apply करने के बाद डीडी या डिमांड ड्राफ्ट द्वारा अधिकृत सोलर पंप डीलर को पेमेंट करना होगा। इसकी जानकारी अप ऑफिशल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
  • सोलर पंप लगाने से किसानों को वार्षिक 50,000 से अधिक खर्च कम आएगा अर्थात किसानों की आय दुगनी हो सकेगी।
  • देश के 20 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
  • सोलर पंप लगवाने के पश्चात अधिकृत डीलर द्वारा 5 वर्ष तक सोलर पंप रखरखाव की जिम्मेदारी ली जाएगी।

Kusum Solar Pump Yojana 2024

प्रधानमंत्री कुसुम सोलर पंप योजना भारत के लगभग सभी राज्यों में सक्रिय रूप से क्रियान्वित है। अधिकांश तौर पर इस योजना का लाभ राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश की किसान बड़े स्तर पर उठा रहे हैं। PM KUSUM Solar Pump Yojana सन 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम कुसुम योजना को 3 घटकों (Component) में शुरू किया गया है। कुसुम सोलर पंप योजना घटक B अंतर्गत आती है। B कंपोनेंट के अनुसार किसानों को ऑफ ग्रिड क्षेत्रों में 7.5 HP तक की क्षमता वाले स्टैंडअलोन Kusum Solar Pump वितरण किए जाएंगे।

कुसुम सोलर पंप योजना के अंतर्गत देश के उत्तर पूर्वी राज्यों, सिक्किम, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, स्टैंड-अलोन सोलर पंप की बेंचमार्क लागत का 50% तक सब्सिडी दी जाएगी। राज्य सरकार द्वारा 30% सब्सिडी शेष 20% किसानों को निवेश करना होगा। आइए जानते हैं कुसुम सोलर पंप योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

सोलर पंप योजना की पात्रता | Eligibility for Solar Pump Scheme

  • देश के लघु एवं सीमांत किसान  योजना अंतर्गत  स्टैंड अलोन सोलर पंप सिस्टम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक किसान की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • महिला एवं पुरुष किसान योजना की उचित पात्र हैं।
  • सोलर पंप योजना से जुड़ने के लिए किसानों को 30% निवेश क्षमता को वहन करना होगा।

सोलर पंप लगवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज

कुसुम सोलर योजना से जोड़ने के लिए किसानों को किसान पहचान पत्र के साथ-साथ जमीन से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे जैसे:-

  • किसान का आधार कार्ड
  • किसान आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जन आधार कार्ड (राजस्थान के किसानों के लिए)
  • जमीन से जुड़े दस्तावेज में
  • जमाबंदी
  • खतौनी
  • पंजी 2
  • बैंक विवरण
  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  •  किसान का मोबाइल नंबर (Note:-  मोबाइल नंबर आधार कार्ड और बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए)

पीएम कुसुम सोलर पंप योजना के लिए कैसे आवेदन करें

PM KUSUM Solar Pump Yojana 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अपने राज्य के ऊर्जा विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। वेबसाइट पर ही पीएम कुसुम सोलर पंप योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

NOTE:-  प्रधानमंत्री कृषि योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर योजना से जुड़ी उपलब्ध जानकारी के अनुसार पोर्टल पर आवेदन नि:शुल्क है। अन्य मिलते-जुलते पोर्टल पर आवेदन करने की फीस का जिक्र किया गया हो या फिर जल्द सोलर पैनल लगाने का झांसा देने की कोशिश की जा रही हो। ऐसी वेबसाइट से बच के रहें। आपके द्वारा किए जाने वाला पेमेंट केवल अधिकृत डीलर को ही होगा।

कुसुम सोलर पंप के लिए कैसे आवेदन करें?

पीएम कुसुम सोलर पंप योजना आवेदन के लिए आप को भेजे गए राज्य अनुसार ऑफिशल वेबसाइट कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उदाहरण के तौर पर राजस्थान सोलर पंप योजना आवेदन हेतु प्रक्रिया लिख रहे हैं। नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें

Note:- पीएम कुसुम सोलर पंप योजना आवेदन के लिए आपको नजदीकी ई-मित्र या ग्राहक सेवा केंद्र पर विजिट करना चाहिए। यहां पर आप आसानी से योजना अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। इसके आप खुद से आवेदन करना चाहते हैं तो आप  राजस्थान ऊर्जा विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें।

  • दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ऑफिशियल साइट पर आ जाएं
  • यहां से अपने संभाग का चुनाव करें और क्लिक करें
  • आवेदन फॉर्म दिखाई देगा इसे ध्यान पूर्वक दर्ज करें और सबमिट करें
  • आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें और सबमिट करें

Leave a Comment