MP Bhulekh Naksha (एमपी भूलेख नक्शा, नाम से 2 मिनट में देखें)

MP Bhulekh Naksha:- मध्य प्रदेश किसानों को यह जानकर हर्ष होगा कि अब घर बैठे खेत/जमीन, प्लॉट/भूखंड का नक्शा ऑनलाइन देख सकेंगे। यदि आप एमपी भूलेख नक्शा ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया जानना चाहते हैं। तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। इस लेख में हम जानेंगे घर बैठे मोबाइल से मध्य प्रदेश का भूलेख नक्शा ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं। एमपी सरकार के राजस्व आयुक्त अभिलेख विभाग द्वारा ऑफिशल पोर्टल mpbhulekh.gov.in लांच किया गया है। इस पोर्टल पर मध्य प्रदेश के किसान जमीन संबंधी दस्तावेज जैसे भू अभिलेख, खसरा खतौनी, भू नक्शा एमपी ऑनलाइन देख सकते हैं। चलिए हम ऑफिशल पोर्टल से तमाम दस्तावेज ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया में आगे बढ़ते हैं। 

ऑफिशल पोर्टल से डाउनलोड किए गए सभी दस्तावेज किसान को सूचनार्थ उपलब्ध करवाए जाते हैं। MP Bhulekh Naksha Online देखने के लिए किसान के पास खेत/जमीन का खसरा नंबर होना आवश्यक है। Khasra Number से  खेती का नक्शा ऑनलाइन देखने हेतु विस्तार पूर्वक प्रक्रिया नीचे दी जा रही है। अतः आप दी गई प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक फॉलो करें। 

एमपी भूलेख नक्शा | MP Bhulekh Naksha 2023

मध्य प्रदेश राजस्व परिषद/ विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिले, तहसील, गांव, ग्राम पंचायत के खेत/जमीन भूखंड प्लॉट सभी के नक्शा / अक्स ऑफिशल पोर्टल mpbhulekh.gov.in पर लोड कर दिया गया है। मध्य प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा पहले http://www.landrecords.mp.gov.in/ पर नक्शा उपलब्ध करवाया जाता था। परंतु अब नक्शा देखने के लिए mpbhulekh.gov.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। एमपी भूलेख ऑफिशल पोर्टल पर सभी प्रकार के दस्तावेज निकाल सकते हैं। जिसमें खसरा/खतौनी, नक्शा/अक्स, जमीन खेत का नक्शा देख सकते हैं। इन्हें आवश्यकता पड़ने पर डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं। ऑनलाइन नक्शा निकालने की नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

डाउनलोड  किए गए MP Bhulekh Naksha के उपयोग

  • मध्य प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध करवाए गए जमीनी दस्तावेज का प्रयोग केवल किसान सूचना के उद्देश्य से उपयोग कर सकते हैं। 
  • ऑनलाइन डाउनलोड किए गए सभी जमीनी दस्तावेज में किसान अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
  • खेत जमीन अमुक किसान के नाम है। इस विवरण को ऑनलाइन डाउनलोड किए गए दस्तावेज में जांच सकते हैं। 
  • जमीन का रेखांकित मानचित्र, दिशा तथा क्षेत्रफल की जानकारी डाउनलोड किए गए Bhu Naksha से प्राप्त की जा सकती है। 
  • डाउनलोड किए गए MP Land Record में किसान का नाम, जमीन का क्षेत्रफल,  तथा जमीन वर्गीकरण की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 
  • Bhulekh Naksha MP को साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करने की स्थिति में डाउनलोड किए गए दस्तावेज अमान्य है। 
  • यदि किसान को जमीन का क्रय-विक्रय के दौरान जमीन दस्तावेज की आवश्यकता होती है। तो उन्हें प्रमाणित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। जो कि लेखपाल/पटवारी व राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा उपलब्ध करवाए जाते हैं। 
  •  किसान बैंक लोन संबंधी सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रमाणित जमीनी दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। डाउनलोड किए गए दस्तावेज को प्रमाणित किए जाने के बाद बैंक कार्य हेतु उपयोग में लाए जा सकते हैं। 
  • किसान क्रेडिट कार्ड लोन (KCC) लेने के लिए प्रमाणित भू नक्शा जमाबंदी खतौनी की आवश्यकता होगी। डाउनलोड किए गए दस्तावेज को यदि प्रमाणित किया जाता है तो इनका प्रयोग किया जा सकता है। 

एमपी भूलेख नक्शा कैसे डाउनलोड करें

एमपी भूलेख ऑफिशल पोर्टल पर सभी जिलों के नक्शा/ अक्स निकालने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया ध्यान पूर्वक फॉलो करें।

सर्वप्रथम MP Bhulekh.gov.in ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें।

जैसे ही आप ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करते हैं। आपको अनेक विकल्प दिखाई देंगे। नीचे दिए गए भू भाग नक्शा (Land Parcel Map) विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

 नक्शा प्रमाणिकता का चुनाव करें।

प्रमाणित नक्शा /केवल नक्शा देखने के लिए Yes पर क्लिक करें।

जिला तहसील गांव का चुनाव करें

दिखाई दे रहे नक्शे में खसरा संख्या दिखाई देगी। आप इस पर अपनी खसरा संख्या पर क्लिक कर सकते हैं।

खसरा संख्या विवरण पर क्लिक करें।

खसरा संख्या विवरण पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने उसी खाते का नक्शा दिखाई देगा।

विवरण चेक करें

दिखाई दे रहे विवरण की जाँच कर ले।

नक्शा प्रिंट व सेव करें

  • सही विवरण की जाँच के बाद ctrl + Print पर क्लिक करें
  • ctrl + Print पर क्लिक करके नक्शा प्रिंट व सेव किया जा सकता हैं।

इसी प्रक्रिया के आधार पर मध्य प्रदेश के किसी भी जिले का Bhu Naksha MP देख सकते हैं।  आवश्यकता पड़ने पर डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले सकते हैं।

एमपी के समस्त जिलों की लिस्ट जिनका भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है।

मध्य प्रदेश निवासियों के लिए भु-नक्शा निकालना बहुत ही आसान हो गया है। घर बैठे मोबाइल से भी जमीन/ खेत, भूखंड आदि का नक्शा /अक्स डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं। MP District List जिनका Bhu Naksha MP उपलब्ध करा दिया गया है। लिस्ट इस प्रकार है:-

अलीराजपुर Alirajpurआगर मालवा  AgarMalwa
अशोकनगर Ashok Nagarअनूपपुर Anuppur
बड़वानी Barwaniबालाघाट Balaghat
भिण्‍ड Bhindबैतूल Betul
भोपाल Bhopalबुरहानपुर Burhanpur
छिंदवाड़ा Chhindwaraछतरपुर Chhatarpur
दतिया Datiaदमोह Damoh
धार Dharदेवास Dewas
गुना Gunaडिंडौरी Dindori
ग्वालियर Gwaliorहरदा Harda
इंदौर Indoreहोशंगाबाद Hoshangabad
झाबुआ Jhabuaजबलपुर Jabalpur
कटनी Katniखरगौन Khargone
खण्‍डवा Khandwaमंडला Mandla
मुरैना Morenaमंदसौर Mandsaur
नीमच Neemuchनरसिंहपुर Narsinghpur
पन्ना Pannaनिवाड़ी Niwari
रायसेन Raisenराजगढ़ Rajgarh
रीवा Rewaरतलाम Ratlam
सागर Sagarसतना Satna
सीहोर Sehoreसिवनी Seoni
शहडोल Shahdolशाजापुर Shajapur
शिवपुरी Shivpuriश्योपुर Sheopur
सिंगरौली Singrouliसीधी Sidhi
उज्जैन Ujjainटीकमगढ़  Tikamgarh
उमरिया Umariaविदिशा Vidisha

FAQ’s MP Bhulekh Naksha

Q.   एमपी भुलेख नक्शा ऑनलाइन ऑनलाइन कैसे देखें?

Ans. आयुक्त अभिलेख मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ऑफिशल पोर्टल लॉन्च किया गया है। मध्य प्रदेश भू भाग नक्शा देखने के लिए पोर्टल पर विजिट करें। वेबसाइट होम पेज पर भूभाग नक्शा देखें पर क्लिक करें। जिला तहसील गांव का चुनाव करें।  खसरा संख्या दर्ज करें और नक्शा डाउनलोड करें।

Q. खेत का नक्शा MP कैसे निकाले?

Ans. मध्य प्रदेश खेत का नक्शा ऑनलाइन निकालने के लिए ऑफिशल पोर्टल mpbhulekh.gov.in पर विजिट करें। होम पेज पर दिखाई दे रहे भूभाग नक्शा पर क्लिक करें। जिला तहसील गांव का चुनाव करें। खसरा संख्या दर्ज करें। नक्शा डाउनलोड करें पर क्लिक करें या प्रिंट आउट ले।

Q. मध्य प्रदेश जमीन का नक्शा कैसे देखें?

Ans. मध्य प्रदेश जमीन का नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिशल पोर्टल mpbhulekh.gov.in पर विजिट करें। होम पेज पर दिखाई दे रहे भूभाग नक्शा पर क्लिक करें। आवश्यक विवरण दर्ज करते हुए जिला तहसील गांव का चुनाव करें। यहां पर गांव का नक्शा दिखाई देगा अपने खसरा संख्या पर क्लिक करें और मध्य प्रदेश जमीन का नक्शा डाउनलोड करें।

Leave a Comment