
देश के किसानों को विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों में केंद्र सरकार राज्य सरकार एवं अन्य सहयोगी संगठनों द्वारा किसानों को लाभान्वित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों के लिए कृषि सिंचाई हेतु संयंत्र एवं संसाधनों का सुव्यवस्थित होना अति आवश्यक है। विगत वर्षों में किसान कृषि सिंचाई के लिए विद्युत पंप, डीजल पंप का उपयोग करते हैं। जो कि किसानों की आमदनी को कम करने के साथ-साथ पर्यावरण प्रदूषण को भी बढ़ावा देता है। इसी बीच केंद्र सरकार द्वारा 19 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री कुसुम योजना (PM KUSUM Yojana) की शुरुआत की गई। “पीएम कुसुम योजना” यानी प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं स्थान महा अभियान (PM-KUSUM) को लांच किया गया।
इस योजना के अंतर्गत किसान अपने खेत पर ऑन ग्रिड सोलर संयंत्र तथा ऑफ ग्रिड सोलर संयंत्र लगा सकते हैं। योजना को 3 घटकों में शुरू किया गया है। पहले घटक में 2 मेगावाट तक की क्षमता के लघु सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना करके कुल 10,000 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता बढ़ाना। सौर ऊर्जा पंप लगाने पर केंद्र सरकार द्वारा 30% और राज्य सरकार द्वारा 30% तक सब्सिडी दी जा रही है। इस लेख में हम PM KUSUM Yojana Registration 2023 कैसे कर सकते हैं? PM KUSUM Yojana Form कैसे डाउनलोड कर सकते हैं तथा Pm Kusum Yojana PDF प्रारूप में उपलब्धि की जा रही है।
पीएम कुसुम योजना रेट लिस्ट देखें
PM KUSUM Yojana 2023
19 फरवरी 2019 को केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान यानी कि पीएम कुसुम योजना की शुरुआत की गई Pradhan Mantri Kisan Urja Suraksha evam Utthan Mahabhiyan को ही शॉर्ट फॉर्म में PM KUSUM Yojana कहां गया है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय द्वारा संचालित की जा रही है। नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय के ऑफिशल पोर्टल www.mnre.gov.in पर योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इसी के साथ पीएम कुसुम योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkusum.mnre.gov.in/ तैयार की गई है kusum solar pump yojana के अंतर्गत किसानों को सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने पर 60% तक सब्सिडी दी जाती है जिसमें 30% केंद्र सरकार और 30% राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। तो चलिए अब हम पीएम कुसुम योजना से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं। तथा PM kusum yojana online registration करने की प्रक्रिया को भी हम विस्तार पूर्वक इस लेख में जाने वाले हैं।
PM KUSUM Official Website | क्लिक करें |
MNRE Portal | क्लिक करें |
किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं
NOTE:- केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई कुसुम योजना के अंतर्गत किसी भी आवेदक किसान को ऑनलाइन पेमेंट करने की आवश्यकता नहीं है। सौर ऊर्जा पंप लगाने एवं सौर ऊर्जा संयंत्रों के लिए आवेदन करना नि:शुल्क है। योजना के अंतर्गत पेमेंट का लेनदेन करने से पूर्व है पूर्णतया जांच करें और उक्त में बताई गई दो ऑफिशल वेबसाइट ही पीएम कुसुम योजना के लिए अधिकृत है। अन्य किसी वेबसाइट पर आवेदन शुल्क, सब्सिडी, या सस्ते सौर पंप लगाने का वादा किया जाता है। तो उन पर ध्यान ना दें और किसी प्रकार का पेमेंट ना करें।
प्रधानमंत्री कुसुम योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- Pradhan Mantri KUSUM Yojana तीन घटकों में शुरू की गई है। पहला 2 मेगावाट तक की क्षमता के लघु सौर विद्युत संयंत्रों की स्थापना करके कुल 10,000 मेगावाट सौर क्षमता बढ़ाना ।
- योजना चरण में 20 लाख स्टैण्ड-अलोन सौर विद्युत कृषि पंपों की स्थापनाकी जाएगी।
- 15 लाख वर्तमान ग्रिड-संबद्ध कृषि पंपों का सौरीकरण जाने की वर्तमान ग्रेड संबंधित कृषि पंपों को सौर ऊर्जा प्रणाली से जोड़ा जाएगा।
- आने वाले वर्षों में ऊर्जा संयंत्रों को संचालित करने एवं विकसित करने में भागीदारी निभाने वाली पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत 35 लाख से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।
- सौर ऊर्जा प्रणाली से जुड़ने के बाद किसानों को विद्युत खर्च और डीजल पेट्रोल से चलने वाले डीजल पंपों से छुटकारा मिल जाएगा।
- सौर ऊर्जा संयंत्र 25 साल तक बिना किसी में टेनेंस के ही कार्य करने में दक्षता रखते हैं। आधे किसानों को लंबे समय तक बड़े खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
- यदि किसान सौर ऊर्जा संयंत्र को सब ग्रीड पद्धति के अंतर्गत अपनी खाली जमीन पर स्थापित करते हैं, तो उन्हें प्रति एकड़ 25000 रुपए की आमदनी हो सकती है। यदि वे बैंक से ऋण लेकर स्वयं संयंत्र लगाते हैं तो प्रति वर्ष प्रति एकड़ 65,000 रु. तक की आमदनी होगी।
- कुसुम योजना को प्रथम चरण में वर्ष 2022 तक 25.75 गीगावाट सौर क्षमता से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 34,000 करोड रुपए की वित्तीय सहायता देना प्रस्तावित किया है।
किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम देखें
पीएम कुसुम योजना पीडीएफ | PM KUSUM Yojana PDF
प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा एवं उत्थान महा अभियान यानी कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी ऑफिशल वेबसाइट पर PDF प्रारूप में उपलब्ध करवाई गई है। इस पीडीएफ को हम इस लेख में शामिल कर रहे हैं। जहां से आप PM KUSUM Yojana PDF Download भी कर सकते हैं। तथा प्रधानमंत्री कुसुम योजना से जुड़ी जानकारी को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
पीएम कुसुम योजना की पात्रता क्या है?
PM KUSUM Scheme के अंतर्गत आवेदन करने हेतु किसानों को आवेदन करने हेतु निम्न पात्रता है पूर्ण करने होगी जैसे:-
- भारतीय किसान पीएम कुसुम योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदक किसान की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- महिला एवं पुरुष किसान kusum solar pump yojana के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- योजना अंतर्गत 0.5 मेगावाट से 2 मेगावाट क्षमता तक के सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए किसान आवेदन कर सकते हैं।
- कृषि सिंचाई के लिए डीजल एवं विद्युत संचालित पंप की जगह सौर ऊर्जा संचालित पंप लगवा सकते हैं।
- आवेदक किसान द्वारा अपनी भूमि के अनुपात में 2 मेगावाट क्षमता या फिर वितरण निगम द्वारा अधिसूचित क्षमता (दोनों में से जो भी कम हो) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- प्रति मेगावाट के लिए लगभग 2 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी।
- यदि आवेदक द्वारा किसी विकासकर्ता के माध्यम से प्रोजेक्ट विकसित किया जा रहा है, तो विकासकर्ता की नेटवर्थ 1 करोड़ रुपए प्रति मेगावाट होनी अनिवार्य है।
- इस योजना के अंतर्गत स्वयं के निवेश से प्रोजेक्ट के लिए किसी भी प्रकार की वित्तीय योग्यता की आवश्यकता नहीं है।
पीएम कुसुम योजना आवेदन हेतु क्या क्या दस्तावेज चाहिए?
प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत जो किसान अपने खेत पर सोलर संयंत्र विकसित करना चाहते हैं। उन्हें नीचे दिए गए दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे जिनमें चांद की पहचान और जमीन संबंधित दस्तावेज हम होंगे:-
- आवेदक किसान का आधार कार्ड
- किसान परिवार का राशन कार्ड
- रजिस्ट्रेशन की कॉपी
- ऑथराइजेशन लेटर
- जमीन की जमाबंदी की फोटो कॉपी
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
PM KUSUM Yojana Online Registration कैसे करें?
प्रधानमंत्री किसान योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप कुसुम योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक फॉलो करें। दी गई प्रक्रिया को आप मोबाइल पर भी फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल पर फॉलो करने से पहले प्रक्रिया को पूरा ध्यान से देखें। दिए गए लिंक पर क्लिक करें और PM KUSUM Yojana Online Registration फॉर्म को ध्यानपूर्वक देखें।
NOTE:-पीएम कुसुम योजना आवेदन हेतु ऑफिशल वेबसाइट पर आवेदन लिंक उपलब्ध नहीं है। इसलिए आप अपने राज्य के ऊर्जा विभाग ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें। वहां से आप पीएम कुसुम योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हम यहां पर आपकी सुविधा के लिए लगभग 12 राज्यों के ऊर्जा विभाग अर्थात कुसुम योजना से जुड़े ऑफिशल पोर्टल के सीधे लिंक उपलब्ध करवा रहे हैं। जहां से आप PM KUSUM Yojana Online Registration कर सकेंगे:-
PM KUSUM Yojana | लिंक्स |
Bihar (बिहार) | यहाँ देखें |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | यहाँ देखें |
Delhi (दिल्ली) | यहाँ देखें |
Haryana (हरियाणा) | यहाँ देखें |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | यहाँ देखें |
Jharkhand (झारखंड) | यहाँ देखें |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | यहाँ देखें |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | यहाँ देखें |
Punjab (पंजाब) | यहाँ देखें |
Rajasthan (राजस्थान) | यहाँ देखें |
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | यहाँ देखें |
Uttarakhand (उत्तराखंड) | यहाँ देखें |
पीएम कुसुम योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
जैसा कि आप उक्त पंक्तियों में जान ही चुके हैं पीएम कुसुम योजना ऑफिशल वेबसाइट पर आवेदन लिंक उपलब्ध नहीं है। अतः आपको अपने राज्य के ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करके ही पीएम कुसुम योजना के लिए आवेदन करना होगा। उदाहरण के लिए हम PM KUSUM Yojana MP पोर्टल से आवेदन करने की प्रक्रिया लिख रहे हैं:-
- दिए गए लिंक पर क्लिक करें और सीधे ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाएं
- जैसा की आप जानते है मध्यप्रदेश कुसुम योजना तीन घटकों में शुरू की गई है। तथा पहले घटक के आवेदन पूर्ण हो चुके है।
- सोलर कर्षि सिंचाई पंप के लिए आवेदन हेतु पीएम कुसुम योजना “ब” या “स” पर क्लिक करें।

- वेबसाइट पर दिखाई दे रहे नवीन आवेदन पर क्लिक करें।
- OTP सत्यापन के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और दिखाई दे रहे गाइडलाइन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- OTP सत्यापन के बाद सामान्य जानकारी दर्ज करने हेतु आवेदन फॉर्म दिखाई देगा।

- आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
- जानकारी दर्ज करने के बाद PM KUSUM Application Form को सबमिट करें।
- जैसे ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होती है। आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा। इसी रजिस्ट्रेशन नंबर से आप पोर्टल पर लॉग इन कर पाएंगे।
- इसी प्रकार आप PM KUSUM Yojana Online Registration कर पाएंगे।
PM KUSUM Yojana Helpline Number
पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या का समाधान करना पड़ रहा है। तो आप दिए गए PM KUSUM Yojana Toll Free Number पर कॉल कर सकते।
Contact Number | 011-243600707, 011-24360404 |
Toll-Free Number | 18001803333 |
किसानों के लिए उपयोगी लेख
FAQ’s PM KUSUM Yojana 2023
Q. पीएम कुसुम योजना क्या है?
Ans. प्रधानमंत्री कौशल योजना भारतीय किसानों के लिए शुरू की गई है जो किसान अपने खेत जमीन के लिए सिंचाई हेतु सौर ऊर्जा पंप, सब ग्रिड सोलर सिस्टम लगाना चाहते है उन्हें राज्य व केंद्र सरकार द्वारा 60% तक सब्सिडी दी जाती है। इसी के साथ आप 30% बैंक ऋण ले सकते है।
Q. पीएम कुसुम योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
Ans. पीएम कुसुम योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन राज्य अनुसार ऊर्जा विभाग के ऑफिसियल पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। इसके आलावा ग्राहक सेवा केंद्र, ई मित्र पर आवेदन कर सकते है।
Q. पीएम कुसुम योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है?
Ans. प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 30% और केंद्र सरकार द्वारा 30% सब्सिडी दी जाती है। इसके साथ ही यदि लोन लेना चाहते है तो बैंक द्वारा 30% तक लोन आवेदन कर सकते है। सी प्रकार किसान को केवल 10% ही निवेश करना पड़ता है।