Property Registration Bihar 2023 जमीन रजिस्ट्री, नियम, फीस की जानकारी

Property Registration Bihar 2023:-  जब भी किसी जमीन प्लॉट का क्रय विक्रय किया जाता है तो कानूनी तौर पर मान्यता प्राप्त करने के लिए प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन अर्थात रजिस्ट्री कराना अनिवार्य होता है। तब जाकर जमीन खरीददार को मालिकाना हक प्राप्त होता है। इस लेख में हम जानेंगे Bihar Property Registration जमीन की रजिस्ट्री कैसे करवा सकते हैं। रजिस्ट्री करवाने के नियम, रजिस्ट्री की जानकारी ऑनलाइन कैसे चेक कर सकते, संपत्ति का ई पंजीकरण कैसे  कर सकते हैं? बिहार भूमि सुधार विभाग द्वारा ऑफिशल पोर्टल bhumijankari.bihar.gov.in तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर बताए गए सभी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। चलिए जानते हैं, घर बैठे ऑनलाइन जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी कैसे प्राप्त कर सकते हैं तथा  संपत्ति रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं।

Bihar Property Registration 2023

बिहार राजस्व विभाग द्वारा चल अचल संपत्ति का पंजीकरण Registration Act, 1908 के अंतर्गत किया जाता है। क्रय विक्रय के दौरान दोनों पार्टियों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। राजस्व विभाग ने Bihar Property Registration Rule, 2008 के अंतर्गत नियम अनुपालन पर  विशेष प्रावधान किए हैं। किसी भी संपत्ति का क्रय विक्रय के 4 महीने बाद प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है। बिहार जमीन खेत भूखंड प्लाट का रजिस्ट्री ऑनलाइन करने के लिए राजस्व विभाग द्वारा ई पोर्टल nibandhan.bihar.gov.in लांच किया गया है। इस पोर्टल पर संपत्ति रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

बिहार के सभी जिलों की लिस्ट जिनका Online Property Registration करवा सकते हैं।


भूमि सुधार विभाग द्वारा बिहार के सभी जिलों की जमीन रजिस्ट्री ऑनलाइन करवा सकते हैं सभी जनपदों की सूची इस प्रकार हैं:-

लंदा – Nalandaसुपौल – Supaulअररिया – Arariaअरवल – Arwal
औरंगाबाद – Aurangabadबाँका – Bankaबेगूसराय – Begusaraiभागलपुर – Bhagalpur
भोजपुर – Bhojpurबक्सर – Buxarदरभंगा – Darbhangaपूर्वी चम्पारण – East Champaran
गया – Gayaगोपालगंज – Gopalganjजमुई – Jamuiजहानाबाद – Jehanabad
कैमूर – Kaimurकटिहार – Katiharखगड़िया – Khagariaमधेपुरा – Madhepura
लखीसराय – Lakhisaraiमुंगेर – Monghyrकिशनगंज – Kishanganjमधुबनी – Madhubani
मुजफ्फरपुर – Muzaffarpurनवादा – Nawadaपटना – Patnaपूर्णिया – Purnea
रोहतास – Rohtasसहरसा – Saharsaसमस्तीपुर – Samastipurसारन – Saran
शेखपुरा – Shiekhpuraशिवहर – Sheoharसीतामढ़ी – Sitamarhiसीवान – Siwan
वैशाली – Vaishaliपश्चिमी चम्पारण – West Champaran

Property Registration Details Bihar

Bihar Property Registration fees:- राजस्व विभाग द्वारा संपत्ति पंजीकरण हेतु निर्धारित नियम तैयार किए गए हैं। जमीन का circle rate के आधार पर निकला हुआ मूल्य अगर भूमि के खरीदे हुए मूल्य से कम होगा तो स्टांप ड्यूटी खरीदे गए मूल्य कैलकुलेट होगी।

  • प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में 2% और स्टाम्प ड्यूटी शुल्क के रूप में 6% का भुगतान करना होता है।
  • राज्य सरकार द्वारा महिला के नाम पर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पर स्टाम्प ड्यूटी शुल्क में छूट दी जाती है। उसी नियमानुसार बिहार सरकार द्वारा भी 6% की जगह है 5.7 %  स्टांप शुल्क का भुगतान करना होता है।
  • इसके विपरीत यदि महिला द्वारा किसी पुरुष को प्रॉपर्टी ट्रांसफर या रजिस्ट्रेशन करी जाती है। तो इस टाइम ड्यूटी से बढ़कर 6.3% और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन शुल्क 2.1% हो जाता है।
  • इसके अतिरिक्त यदि महिला द्वारा दूसरी महिला को प्रॉपर्टी ट्रांसफर या स्थानांतरण की जाती है, उस पर सरकार द्वारा कुछ राहत जरूर दी जाती है।

बिहार संपत्ति पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज

 Property registration Documents:- जब भी संपत्ति का पंजीकरण के लिए आवेदन करना होता है। तो क्रेता और विक्रेता दोनों को प्रॉपर्टी दस्तावेज के साथ-साथ स्वयं के पहचान पत्र और पता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होते हैं जैसे:-

  • सेल एग्रीमेंट की कॉपी | opy of sale agreement
  • प्लॉट का नक्शा | Plot Map
  • क्रेता और विक्रेता के पहचान पत्र | Identity Cards of Buyer and Seller
  • दोनों पार्टी के पैन कार्ड | PAN card of both the party
  • स्टांप ड्यूटी शुल्क भुगतान चालान | Stamp Duty Duty Payment Challan
  •  फॉर्म नंबर 60/61 e-filing रसीद | Form No. 60/61

जमीन की रिजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन अपॉइमेंट बुक करे

ऑनलाइन प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन आवेदन करने हेतु ऑफिशल पोर्टल nibandhan.bihar.gov.in पर विजिट करें। वेबसाइट होम पेज पर नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें। आप निश्चित तौर पर जमीन की रजिस्ट्री हेतु अपॉइमेंट बुक कर पाएंगे।

सर्वप्रथम बिहार निबंधन ऑफिशल पोर्टल nibandhan.bihar.gov.in पर विजिट करें।

ऑफिसियल पोर्टल पर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध हैं। रजिस्ट्री के लिए अपॉइमेंट बुक करने के लिए भूमि फ्लैट पंजीकरण के लिए स्लॉट बुक करें पर क्लिक करें।

वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूर्ण करें।

पोर्टल पर नाम मोबाइल नंबर ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। सबमिट पर क्लिक करें। कैप्चा कोड दर्ज करें और पोर्टल पर लॉगिन करें।

वेबसाइट के माध्यम से अपॉइंटमेंट बुक करें।

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने के पश्चात जैसे ही आपका नंबर आता है। आप रजिस्ट्री ऑफिस में संपर्क करें।

जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी बिहार ऑनलाइन चेक करें

यदि आपने प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर लिया है। अब आप इसकी जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बिहार राजस्व विभाग द्वारा प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की जानकारी के लिए ऑफिशल पोर्टल bhumijankari.bihar.gov.in लॉन्च किया है।  इस पोर्टल पर जमीन की रजिस्ट्री प्लॉट की रजिस्ट्री की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इस लेख में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन जानकारी की विस्तार पूर्वक प्रक्रिया हमने पहले लिखी है। ऑफिस से लिंक पर क्लिक करके विस्तार पूर्वक पढ़ सकते हैं। Read More

Bhulekh Bihar Click Here
Bhu Naksha Bihar Click Here

FAQ’s Property Registration Bihar

Q. बिहार में संपत्ति का पंजीकरण कैसे करवाएं?

Ans. भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार द्वारा प्रॉपर्टी का ऑनलाइन चेक करने और अपॉइंटमेंट बुक करने की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। संपत्ति का पंजीकरण करने के लिए क्रेता और विक्रेता को रजिस्ट्रार ऑफिस में संपर्क करना होगा। इससे पहले निबंधन ऑफिशल पोर्टल पर भी विजिट करके ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। आप कई बारी आने पर रजिस्ट्री ऑफिस में संपर्क।

Q.  बिहार संपत्ति पंजीकरण के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए?

Ans. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए बिहार वासियों को क्रय और विक्रय एग्रीमेंट के साथ-साथ अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक है जैसे:-

सेल एग्रीमेंट की कॉपी | opy of sale agreement
प्लॉट का नक्शा | Plot Map
क्रेता और विक्रेता के पहचान पत्र | Identity Cards of Buyer and Seller
दोनों पार्टी के पैन कार्ड | PAN card of both the party
स्टांप ड्यूटी शुल्क भुगतान चालान | Stamp Duty Duty Payment Challan
 फॉर्म नंबर 60/61 e-filing रसीद | Form No. 60/61

Q.  बिहार जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी ऑनलाइन कैसे चेक करें?

Ans. जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक करने के लिए राजस्व विभाग द्वारा भूमि जानकारी नामक ऑफिशल पोर्टल bhumijankari.bihar.gov.in लांच किया गया है। इस पोर्टल पर विजिट करके जमीन की रजिस्ट्री नाम से खाता संख्या और पार्टी के नाम से चेक कर सकते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

Q. बिहार सर्किल रेट स्टांप ड्यूटी कैसे पता करें?

Ans. बिहार राज्य की सर्किल रेट और स्टांप ड्यूटी शुल्क की जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑफिशल पोर्टल निबंधन पर  विजिट करें और अपने क्षेत्र जिला तालुका का चुनाव करके। सर्किल  रेट और स्टांप ड्यूटी शुल्क पता कर सकते हैं।

Leave a Comment