एमपी भूलेख खसरा खतौनी (Khasra Khatauni MP, 2 मिनट में घर बैठे देखें)

By | June 1, 2023

Khasra Khatauni MP:- यदि आप मध्यप्रदेश राज्य के किसी भी जिला, तहसील, ग्राम पंचायत में स्थित खेत/जमीन का खसरा खतौनी, नक्शा तथा MP Bhulekh ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया खोज रहे हैं। तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। इस लेख में आप बखूबी जान पाएंगे की land record mp को ऑनलाइन कैसे देखा जाता है। मध्य प्रदेश राजस्व आयुक्त द्वारा Bhulekh mp, Khasra Khatauni, mp bhunaksha एवं भूमि बंधक स्थिति को ऑनलाइन mpbhulekh.gov.in पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। किसान घर बैठे मोबाइल से भी Khasra Khatauni mp ऑनलाइन देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा जमीन से जुड़े दस्तावेज एवं रेखांकित मानचित्र को एक ही पोर्टल पर उपलब्ध करवा दिया है। जिससे किसान नाम से, खसरा नंबर एवं प्लॉट संख्या के आधार पर प्राप्त कर सकते हैं। mp bhulekh khasra khatauni ऑनलाइन निकालना बहुत ही आसान है। इसी प्रक्रिया को हम इस लेख में जानने वाले हैं। मध्य प्रदेश भूलेख को विस्तार पूर्वक जानने के लिए लेख में अंत तक बने रहे।

khasra khatauni mp

एमपी राज्य के khasra khatoni mp एवं खसरा विवरण को कंप्यूटराइज्ड प्राप्त कर सकते हैं। किसानों को भूमि संबंधी दस्तावेज जानकारी हेतु उपलब्ध करवाए जाते हैं। यदि किसी विशेष प्रयोजन एवं योजनाओं में शामिल होने के लिए किसानों को ई हस्ताक्षरित प्रमाणित खसरा खतौनी, नक्शा भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध करवा दिया जाता है। Madhya Pradesh Bhulekh पोर्टल पर जमीन की बंधक स्थिति, स्थानांतरण स्थिति, स्कैन किए गए भू अभिलेखागार को भी देखा जा सकता है। इसी के साथ मध्यप्रदेश राज्य में आबादी में आवंटित की गई जमीन को भी देखा जा सकता है। इन सभी सेवाओं को बारीकी से जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ते रहे। हमने यहां पर मध्य प्रदेश खसरा खतौनी तथा खसरा विवरण को कैसे देखा जा सकता है और कंप्यूटराइज कॉपी को डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया लिखी है। चलिए हम mp khasra khatauni देखने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हैं।

Khasra Khatauni Madhya Pradesh 2023

लेखभूलेख भू नक्शा
राज्यमध्यप्रदेश
Stamp Duty in MPयहाँ क्लिक करें
जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी मध्यप्रदेशयहाँ क्लिक करें
जमीन नामांतरण मध्य प्रदेशयहाँ क्लिक करें
Collector Rate MPयहाँ क्लिक करें
MP Bhulekh Portalhttps://mpbhulekh.gov.in/

डाउनलोड किए गए एमपी भूलेख खसरा खतौनी के उपयोग

  •  जैसा कि सभी किसान जानते हैं, ऑनलाइन अपलोड किए गए दस्तावेज किसान को भूमि संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाने हेतु अपलोड किए जाते हैं।
  •  इन सभी दस्तावेज में किसान अपनी भूमि/खेत की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  •  डाउनलोड किए गए दस्तावेज में किसान का नाम, जमीन/भूमि का क्षेत्रफल, भूमि की दिशाएं, भूमि का वर्गीकरण, खेत/जमीन की उपजाऊ क्षमता, बंधक विवरण इत्यादि दर्ज होता है।
  • जमीन किसके नाम है? इस सवाल का जवाब केवल जानकारी हेतु डाउनलोड किए गए दस्तावेज से ही प्राप्त की जा सकती है।
  • भूमि की जानकारी प्राप्ति हेतु डाउनलोड किए गए दस्तावेज पर्याप्त है।
  • भूमि का स्थानांतरण एवं रजिस्ट्री उपयोग हेतु प्रमाणित दस्तावेज डाउनलोड करने होंगे।
  • सरकारी योजनाओं एवं किसान योजनाओं से जुड़ने के लिए भूमि के प्रमाणित दस्तावेज ही मान्य होंगे।
  • बैंकिंग प्रक्रिया से जुड़ने के लिए किसान को हस्ताक्षर प्रमाणित दस्तावेज डाउनलोड करने चाहिए।
  • किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन के लिए हस्ताक्षरित दस्तावेज है। डाउनलोड करने होंगे।

एमपी खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखें

मध्य प्रदेश राज्य के किसी भी जिला, तहसील, ग्राम पंचायत का चुनाव करके भूमि से जुड़े खसरा खतौनी एवं खसरा विवरण को आसानी से देखा जा सकता है। इन सब के लिए भूअभिलेख ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें और नीचे दी जा रही आसान प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ें और फिर फॉलो करें।

सर्वप्रथम मध्यप्रदेश भूलेख ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें

वेबसाइट होम पेज पर विभिन्न प्रकार की सेवाओं को देखने हेतु विकल्प दिए जाते हैं। हमें खसरा खतौनी देखनी है इसलिए भू अभिलेख पर क्लिक करते हैं।

जैसे ही आप भू अभिलेख पर क्लिक करते हैं। आपके सामने जानकारी हेतु खसरा विवरण एवं हस्ताक्षर खसरा विवरण देखने के विकल्प दिखाई देंगे। उदाहरण के लिए हम केवल जानकारी हेतु खसरा विवरण पर क्लिक कर रहे हैं यदि आप हस्ताक्षरित दस्तावेज चाहते हैं तो नीचे दिए गए YES पर क्लिक करें।

जिला तहसील गांव का चयन करें।

नाम से खसरा, नाम एवं प्लॉट संख्या देखे पर क्लिक करें। कैप्चा कोड फील करें। और व्यू डिटेल पर क्लिक करें।

डिटेल पर क्लिक करने के बाद Land Parcel Details पर क्लिक करें।

View Khasra पर क्लिक करें।

यहां पर कंप्यूटराइज खसरा विवरण (Khatauni)  दिखाई देगी। इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश के सभी जिलों की लिस्ट जिनका खसरा खतौनी नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध हैं:-

अलीराजपुर Alirajpurआगर मालवा  AgarMalwa
अशोकनगर Ashok Nagarअनूपपुर Anuppur
बड़वानी Barwaniबालाघाट Balaghat
भिण्‍ड Bhindबैतूल Betul
छतरपुर Chhatarpurबुरहानपुर Burhanpur
छिंदवाड़ा Chhindwaraभोपाल Bhopal
दमोह Damohदतिया Datia
धार Dharदेवास Dewas
गुना Gunaग्वालियर Gwalior
डिंडौरी Dindoriहरदा Harda
इंदौर Indoreहोशंगाबाद Hoshangabad
झाबुआ Jhabuaजबलपुर Jabalpur
कटनी Katniखण्‍डवा Khandwa
खरगौन Khargoneमंडला Mandla
नीमच Neemuchनरसिंहपुर Narsinghpur
मुरैना Morenaमंदसौर Mandsaur
पन्ना Pannaनिवाड़ी Niwari
राजगढ़ Rajgarhरायसेन Raisen
सागर Sagarरीवा Rewa
सतना Satnaरतलाम Ratlam
सीहोर Sehoreसिवनी Seoni
शहडोल Shahdolशाजापुर Shajapur
श्योपुर Sheopurसीधी Sidhi
शिवपुरी Shivpuriसिंगरौली Singrouli
उज्जैन Ujjainटीकमगढ़  Tikamgarh
विदिशा Vidishaउमरिया Umaria

FAQ’s एमपी भूलेख खसरा खतौनी 2023

Q. एमपी खसरा खतौनी कैसे देखे?

Ans. मध्य प्रदेश राज्य के किसी भी जिला तहसील ग्राम पंचायत का चुनाव करके खसरा खतौनी देखना बहुत ही आसान है। इसके लिए भू अभिलेख ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें। वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे भूलेख पर क्लिक करें।  जिला तहसील ग्राम पंचायत में चुनाव करें। खसरा नंबर दर्ज करें और खसरा विवरण की कंप्यूटराइज कॉपी डाउनलोड करें।

Q.  क्या डाउनलोड किए गए खसरा खतौनी मान्य है?

Ans. किसान को यदि भूमि की जानकारी प्राप्त करनी है। तो डाउनलोड किए गए दस्तावेज  पर्याप्त हैं। यदि किसान किसी सरकारी योजना एवं बैंकिंग प्रणाली से जुड़ना चाहते हैं। तो उन्हें प्रमाणित दस्तावेज डाउनलोड करने होंगे।

Q. नाम से खसरा खतौनी कैसे देखे?

Ans. किसान के नाम से खसरा खतौनी देखना बहुत आसान है। मध्य प्रदेश भूलेख वेबसाइट पर विजिट करें। वेबसाइट होम पेज पर भू अभिलेख देखने का विकल्प दिया जाता है। इस पर क्लिक करें। जिला तहसील ग्राम पंचायत का चयन करें। Land Owner ( किसान) का नाम दर्ज करें। व्यू डिटेल पर क्लिक करें। खसरा पर क्लिक करें। कंप्यूटराइज खसरा विवरण देख सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *