Kisan Suvidha: kisansuvidha.gov.in | Kisan Suvidha App | PM Kisan Suvidha (किसान सुविधा पोर्टल रेजिस्ट्रेशन)

भारतीय किसानों को सरकारी योजनाओं से सीधा जोड़ने के लिए सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल सुविधाओं का उपयोग किया जा रहा है। भारतीय किसान सुविधा पोर्टल का प्रयोग करके केंद्र सरकार से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तथा योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन घर बैठे अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा किसान सुविधा मोबाइल एप्लीकेशन (Kisan Suvidha Mobile Application) यानी कि Kisan Suvidha App को मोबाइल में इंस्टॉल करके सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। Kisan Suvidha Portal को किसान विभिन्न भाषाओं में प्रयोग कर सकते हैं जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, असमी, मलयालम, गुजराती, तमिल और मराठी भाषा सम्मलित हैं। किसान सुविधा पोर्टल पर करीब 17 एप्लीकेशन को इंस्टॉल किया गया है। चलिए जानते हैं किसान सुविधा पोर्टल (PM Kisan Suvidha) का उपयोग कैसे किया जाता है।

आधार कार्ड से फसल बीमा चेक करें

किसान सुविधा पोर्टल क्या है? | Kisan Suvidha Portal Kya Hai

Kisan Suvidha पोर्टल पर लगभग 17 सेवाओं को सम्मिलित किया गया है। जिसमें किसान कृषि विभाग और पशुपालन विभाग की अलग-अलग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। कृषि विभाग में लगभग 17 सेवाओं का ऑनलाइन उपयोग कर सकते हैं और पशुपालन विभाग में 5 ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। किसान सुविधा पोर्टल केंद्र सरकार द्वारा संचालित है। पोर्टल पर PM Kisan Suvidha से जुड़ी जानकारी अर्थात प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी, आवेदन, स्टेटस, ऑनलाइन देखते हैं। Kisan Suvidha Portal पर उपलब्ध 17 कृषि विभाग से जुड़ी सेवाएं इस प्रकार है:-

  • पीएम किसान (PM Kisan Yojana)
  • उर्वक
  • किसान रथ
  • फसल बीमा (अधिक जानकारी यहाँ देखें)
  • कृषि विपणन और खरीद
  • कृषि विज्ञान केंद्र
  • जैविक खेती
  • बीज
  • कृषि मशीनरी
  • बागवानी
  • प्रशिक्षण और विस्तार
  • सरकारी योजनाएं
  • निर्देशिका सेवाएं
  • सलाहकार सेवाएं
  • डीडी किसान चैनल
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
  • ICAR
  • कृषि विभाग से जुड़ी इन सभी सेवाओं तो किसान नि:शुल्क उपयोग कर सकते हैं।
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्लेम 

पशुपालन विभाग से जुड़ी सेवाएं

किसान सुविधा पोर्टल पर कृषि और पशुपालन विभाग को अलग-अलग रखा गया है। पशुपालन विभाग से जुड़ी पांच ऑनलाइन सेवाओं को किसान नि:शुल्क उपयोग कर सकते हैं। यह सभी पांच सेवाएं इस प्रकार से है:-

  • सामान्य रोग एवं इलाज
  • AI के लाभ
  • प्रमुख नस्लें
  • प्रमुख टीकाकरण
  • केंद्रीय टीकाकरण योजनाएं

इन सभी सेवाओं का किसान नि:शुल्क उपयोग कर सकते हैं।

किसान सुविधा पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2023 | Kisan Suvidha Portal 

Kisan Suvidha Portal किसानों के लिए यह महत्वपूर्ण ऑफिशल पोर्टल है। इस पोर्टल पर किसानों को किसी प्रकार से रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसान अपनी योजना का चुनाव कर सकते हैं। योजना के अनुसार ही किसानों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा दी गई है। अतः किसान सुविधा पोर्टल पर सेवाओं का उपयोग करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया फॉलो करें।

 किसान क्रेडिट कार्ड योजना 

जैसे कि आपको पंक्तियों में बताया गया है किसान सुविधा पोर्टल पर लगभग 17 सेवाओं को जोड़ा गया है। इन सभी सेवाओं में जिस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं उस सेवा का चयन करें।

उदाहरण के लिए हम पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत संचालित  पीएम किसान पर क्लिक कर रहे हैं।

यहां पर किसानों को योजना से जुड़ी जानकारी देखने को मिलेगी।

  • पीएम किसान लाभार्थी और भुगतान स्थिति को यहां से देखें।
  • आधार कार्ड संख्या दर्ज करें।
  • पंजीकृत स्थिति का पता करें।
  • स्वयं को पंजीकृत करें।
  • किसान हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग कर सकते हैं।

Kisan Suvidha App Download | किसान सुविधा मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कैसे करें।

किसान सुविधा मोबाइल एप्लीकेशन ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए अब नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं। इसी के साथ ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करके भी आप किसान सुविधा उपलब्ध सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

  • Kisan Suvidha Mobile App ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए
  • गूगल प्ले स्टोर पर Kisan Suvidha सर्च करें।
  • दिखाई दे रहे किसान सुविधा मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड कर ले
  • मोबाइल फोन में इंस्टॉल कर ले।

मोबाइल में इंस्टॉल करने के बाद किसान सुविधा एप्लीकेशन का उपयोग कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन पर लगभग 17 सेवाएं जोड़ी गई है। जिस सेवा का आप चयन करते हैं। उस पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें। किसान सुविधा पोर्टल जोड़ी गई सभी योजनाओं के ऑफिसर वेबसाइट से लिंक है। इसलिए आप जैसे ही क्लिक करते हैं सीधे ऑफिशल वेबसाइट पर  रीडायरेक्ट होंगे।

FAQ’s किसान सुविधा पोर्टल 2023

Q. पीएम किसान सुविधा पोर्टल क्या है?

Ans. प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं को एक पोर्टल पर अपलोड किया गया है। इस पोर्टल का नाम किसान सुविधा रखा गया है। किसान सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध सभी 17 सेवाओं का ऑनलाइन उपयोग किया जा सकता है। तथा पोर्टल सीधा ऑफिशल वेबसाइट (kisansuvidha.gov.in) से लिंक होता है। अतः जिस योजनाओं का चयन करेंगे उसी योजना ऑफिशल वेबसाइट पर रीडायरेक्ट होंगे।

Q. किसान सुविधा पोर्टल पर कौन-कौन सी योजनाएं जुड़ी है?

Ans. किसान सुविधा पोर्टल पर किसानों के लिए लगभग 17 सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है। इन का उपयोग नि:शुल्क किया जा सकता है। इसी के साथ पोर्टल पर सेवा का चयन करने के उपरांत ऑफिशल वेबसाइट पर डायरेक्ट होंगे। 

Q. किसान सुविधा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Ans. किसान सुविधा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है। जब भी किसान योजना से जुड़ी जानकारी को प्राप्त करने हेतु योजना पर क्लिक करते हैं। तो वह सीधे ऑफिशल वेबसाइट पर रीडायरेक्ट होंगे। ऑफिशल वेबसाइट पर ही किसान पंजीकरण कर सकते हैं।








Leave a Comment