महाराष्ट्र में रजिस्ट्री ऑनलाइन कैसे सर्च करें 2024 : e-Search Property Maharashtra

महाराष्ट्र रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक:-  यदि आप महाराष्ट्र राज्य के किसी भी क्षेत्र में हाल ही में हुई Property Registry को ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं या फिर पहले से किसी संपत्ति का विवरण ऑनलाइन देखना चाहते हैं। तो इस लेख में आप अंत तक बने रहे इस लेख में महाराष्ट्र रजिस्ट्री को ऑनलाइन चेक करने की आसान प्रक्रिया दी गई है। साथ ही आप Maharashtra Property Document Search करने की आसान प्रक्रिया से भी अवगत होंगे। महाराष्ट्र राज्य के नोंदणी एवं मुद्रांक विभाग द्वारा igrmaharashtra.gov.in पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर जमीन से जुड़ी सभी सेवाओं को ऑनलाइन देखा जा सकता है। संपत्ति पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज को ऑनलाइन देखने के लिए आवेदक के पास प्रॉपर्टी नंबर, प्रॉपर्टी डिटेल, होना आवश्यक है। तभी हम ऑनलाइन  रजिस्ट्री दस्तावेज को चेक कर सकते हैं। चलिए अब Maharashtra Registry Online Check करने की  प्रक्रिया में आगे बढ़ते हैं।

Maharashtra Registry Online Check

महाराष्ट्र के नोंदणी एवं मुद्रांक विभाग द्वारा  तैयार किए गए ऑफिशल पोर्टल से आवेदक Maharashtra Property Document को आसानी से e-Search कर सकते हैं। प्रॉपर्टी दस्तावेज को ऑनलाइन देखना बहुत आसान है। इसके लिए किसी विशेष अनुभव की आवश्यकता नहीं है। साथ ही आप महाराष्ट्र की रेडी रेकनर दरें भी इसी पोर्टल से पता कर सकते हैं। संपत्ति खरीदने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे स्टांप ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

राजस्व विभाग द्वारा संपत्ति का न्यूनतम मूल्य अर्थात सर्किल रेट जिसे महाराष्ट्र में रेडी रेकनर रेट के रूप में देखा जाता है। इन सभी सेवाओं को  igrmaharashtra.gov.in पर उपयोग किया जा सकता है। साथ ही bhulekhapnakhata.in पर जमीन से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध हैं। जिसमें भारत के लगभग 12  राज्य की जमीन संबंधी सेवाओं को उपयोग करने की आसान प्रक्रिया दी गई है। चलिए अब हम Maharashtra Registry Document Online Search करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ते हैं।

लेखऑनलाइन रजिस्ट्री चेक
राज्यमहाराष्ट्र
भू नक्शा महाराष्ट्रClick Here
भूलेख महाराष्ट्र Click Here
नोंदणी एवं मुद्रांक विभागhttps://igrmaharashtra.gov.in/

 महाराष्ट्र रजिस्ट्री ऑनलाइन कैसे चेक करें

रजिस्ट्री ऑनलाइन कैसे चेक करें महाराष्ट्र:- यह प्रश्न महाराष्ट्र राज्य के संपत्ति मालिक का आम प्रश्न है। जिसे आज इस लेख में विस्तार पूर्वक एवं प्रक्रिया सहित दिया जा रहा है। अब आप घर बैठे मोबाइल पर भी महाराष्ट्र जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। अर्थात Maharashtra Registry Online Check कर सकते हैं। चलिए अब हम ऑनलाइन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक समझते हैं।

  • सबसे पहले महाराष्ट्र नोंदणी एवं मुद्रांक विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे Records & Payments को देखें।
  • विकल्प में दिए गए e- Search में Free Search 1.9 पर क्लिक करें।
Maharashtra Registry
  • एक नया विंडो ओपन होगा।
  •  यहां पर प्रॉपर्टी सर्च विकल्प का चुनाव करना हैं।
  •  सबसे पहले प्रॉपर्टी डिटेल या फिर प्रॉपर्टी डॉक्युमेंट्स नंबर का चुनाव करें।
  • क्षेत्र का चुनाव करें।
  • प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन वर्ष का चुनाव करें।
  • जिला और गांव का नाम सर्च करें।
  • प्रॉपर्टी नंबर दर्ज करें।
Maharashtra Property Registry

NOTE यदि आप क्रेता-विक्रेता के नाम से Property Search करना चाहते हैं। तो दिए गए विकल्पों में Yes का चुनाव करें।

  • सभी विवरण ध्यानपूर्वक दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें।
  •  इस प्रकार आप Maharashtra Registry Online Check कर सकते हैं।

FAQ’s महाराष्ट्र रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक करें

Q. महाराष्ट्र प्रॉपर्टी रजिस्ट्री ऑनलाइन कैसे चेक करें?

Ans. महाराष्ट्र राज्य के नोंदणी एवं मुद्रांक विभाग द्वारा तैयार किए गए ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। रिकॉर्ड्स एंड पेमेंट्स सेक्शन में ई-सर्च पर क्लिक करें। आवश्यक विवरण दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें। आप महाराष्ट्र प्रॉपर्टी को ऑनलाइन चेक कर पाएंगे।

Q. महाराष्ट्र रजिस्ट्री डाक्यूमेंट्स ऑनलाइन कैसे सर्च करें?

Ans. रजिस्ट्री डाक्यूमेंट्स ऑनलाइन सर्च करने के लिए igrmaharashtra.gov.in पोर्टल पर विजिट करें। वेबसाइट होम पेज पर रिकॉर्ड एवं पेमेंट सेक्शन में इ सर्च पर क्लिक करें। एक नया विंडो ओपन होगा। यहां से आवश्यक जानकारी दर्ज कर प्रॉपर्टी डॉक्युमेंट्स को ऑनलाइन देखा जा सकता है।

Q. रजिस्ट्री ऑनलाइन कैसे चेक करें महाराष्ट्र?

Ans. महाराष्ट्र राजस्व विभाग द्वारा संपत्ति पंजीकरण के कुछ समय बाद रजिस्ट्री विवरण को ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाता है। जिसे आप प्रॉपर्टी विवरण,  डाक्यूमेंट्स नंबर के आधार पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए विभाग द्वारा तैयार किए गए igrmaharashtra.gov.in पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। इस लेख में ऊपर दी गई प्रक्रिया को फॉलो करते हुए  महाराष्ट्र रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment