महाराष्ट्र कर्ज माफी लिस्ट 2023 PDF | ज्योतिराव फुले कर्ज माफी योजना महाराष्ट्र (MJPSKY) Karj Mafi Maharashtra

महाराष्ट्र कर्ज माफी लिस्ट 2023 PDF:- अन्न दाता किसानों की समस्याओं को हल करना प्रत्येक राज्य सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। किसानों को अपनी फसल को विकसित करने हेतु कृषि ऋण (किसान क्रेडिट कार्ड लोन) लेना पड़ता है। महाराष्ट्र (Maharashtra) के ऐसे किसान जो समय और हालात के चलते कृषि ऋण/कर्ज  की अदायगी नहीं कर पाएं हैं। ऐसे किसानों के लिए “महात्मा ज्योतिराव फुले शेतकरी कर्जमुक्ति योजना” (Mahatma Phule Karj Mafi Yojana) की शुरुआत की गई। सरकार द्वारा कर्जमाफी यादी महाराष्ट्र 2023 यानि की Karj Mafi List Maharashtra 2023 ऑनलाइन जारी की गई है। महाराष्ट्र कर्ज माफी योजना पात्र किसान दी गई प्रक्रिया से Maharashtra Karj Mafi List 2023 PDF ऑनलाइन देख सकते है।

Table of Contents

Maharashtra Karj Mafi Yojana 2023 | महाराष्ट्र कर्ज माफी योजना

Maharashtra में 21 दिसंबर को उद्धव ठाकरे सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया गया था। योजनान्तर्गत राष्ट्रीय कृत बैंक, भूमि विकास, ग्रामीण बैंकों में किसानों द्वारा लिए गए ₹2 लाख तक ऋण को माफ करने का प्रस्ताव पारित किया गया। सीमांत किसान के साथ गन्ना उत्पादक किसान एवं फलों की फसल करने वाले किसान भी इस योजना के पात्र रूप में शामिल किए जाएंगे। महाराष्ट्र के वित्त मंत्री जयंत पाटील के अनुसार महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी योजना (Maharashtra Karj Mafi Yojana) के अंतर्गत किसानों पर किसी भी प्रकार की शर्त नहीं सौंपी जाएगी।

भूलेख महाराष्ट्र | गट नंबर इन ७ १२ | 8अ, गाव नमुना ऑनलाइन देखें

भू नक्शा महाराष्ट्र प्रिंट करें

ज्योतिराव फुले कर्ज माफी योजना नया अपडेट | Jyotirao Phule Karj Mafi Yojana New Update

महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई महात्मा ज्योतिराव फूले योजना अंतर्गत  लाभार्थी किसानों की  लिस्ट (सूची) जारी की गई है। महाराष्ट्र कर्ज माफी लिस्ट में जिन किसानों का नाम पहली, दूसरी और तृतीय लिस्ट में आ गया है। उन्हें जल्द ही ₹2 लाख तक कर्ज राहत दी जाएगी। महाराष्ट्र के लगभग 11.25 लाख किसानों का ₹8200 करोड़ रुपए कर्ज माफ किया जाएगा। सहकारिता मंत्री बाबासाहेब पाटील के बयान अनुसार Mahatma jyotiba phule karj mafi Scheme के अंतर्गत जारी की गई Maharashtra Karj Mafi List लाभार्थी किसानों को जल्द ही कर्ज से राहत दी जाएगी।

महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट 2023

Government of Maharashtra द्वारा किसानों के कर्ज माफी को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसी के साथ 7,06, 500 किसानो के बैंक खाते खोले गए है। इन बैंक अकाउंट में 4739.93 करोड़ रूपये जमा कर दिए गए है। इन सभी किसानों के बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से सत्यापित करने के दौरान ही राशि ट्रांसफर की गई है। महाराष्ट्र के सीमांत किसान जिन्होंने ग्रामीण बैंक, भूमि विकास बैंक, राष्ट्रीय कृत बैंक से ₹2 लाख तक का लोन लिया है। उन्हें जल्द ही महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट (Mahatma Jyotirao Phule Karj Mafi List) में शामिल किया जाएगा। योजना क्रियान्वित हेतु महाराष्ट्र सरकार द्वारा ₹10 हजार करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है।

महाराष्ट्र स्टाम्प ड्यूटी और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन

महाराष्ट्र कर्ज माफी प्रक्रिया | Maharashtra Loan Mafi Process

महात्मा ज्योतिराव फुले शेतकरी कर्जमुक्ति योजनान्तर्गत किसानों के ₹2 लाख तक का कर्ज माफ करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इस प्रस्ताव को नियम प्रक्रिया के आधार पर क्रियान्वित किया जाएगा कैसे:-

  • लाभार्थी किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। इसी के साथ सहकारिता समिति या ग्रामीण बैंक से आधार कार्ड जुड़ा होना चाहिए।
  • सरकार द्वारा आधार कार्ड एवं ऋण खाता संख्या जोड़ी होने पर लाभार्थी किसानों की सूची चावड़ी नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित की जाएगी।
  • सूची में किसान का क्रेडिट कार्ड (Credit Card) खाता संख्या भी पता किया जा सकेगा।
  • किसानों को आधार कार्ड सत्यापन के साथ विशिष्ट पहचान पत्र संख्या को लेकर “आप सरकार सेवा केंद्र” पर जाना होगा।
  • सरकार द्वारा लाभार्थी किसानों की Maharashtra Karj Mafi List 2023 PDF फॉर्मेट में जारी की जाएगी।
  • लाभार्थी किसान का आधार सत्यापन एवं ऋण सत्यापन के बाद नियमानुसार कर्ज माफी की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • जिन किसानों का  कर्ज राशि एवं आधार संख्या में भिन्नता है, ऐसी स्थिति में जिला कलेक्टर समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। अंतिम निर्णय कार्यकारिणी का होगा।

रेडी रेकनर रेट महाराष्ट्र

ऐसे किसान जिन्हें महाराष्ट्र कर्ज माफी योजना का लाभ नहीं मिलेगा

Maharashtra Karj Mafi List 2023 PDF केवल किसानों के हित में जारी की जाएगी। परंतु ऐसे किसान जो इस योजना के पात्र नहीं हैं। उनकी पहचान निम्न तरीकों से की जा सकती है।

  • ऐसे किसान जो सरकार मैं किसी भी रुप में सहभागी हैं। जैसे पूर्व मंत्री, विधायक एवं सांसद।
  • योजना प्रारूप में राज्य एवं केंद्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों को योजना का पात्र नहीं माना जाएगा। जिन कर्मचारियों की ₹25000 मासिक वेतन से अधिक है।  उन्हें योजना में पात्र नहीं माना जाएगा।
  • ऐसे किसान जो कृषि उपज मंडी समिति, सहकारी दूध संघ, नागरिकता सहकारी बैंक, सहकारी चीनी कारखानों के समिति सदस्य हैं और ₹25000 से अधिक  तनख्वाह ले रहे हैं। ऐसे किसान योजना के पात्र नहीं होंगे।
  • राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारी जिन्हें ₹25000 से अधिक पेंशन दी जा रही है। उन्हें योजना पात्रता से बाहर रखा गया है।
  • आयकर दाता किसान योजना के पात्र नहीं होंगे।

महाराष्ट्र रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक करें 

महाराष्ट्र किसान कर्ज माफी लिस्ट PDF 2023 Download

सरकार द्वारा किसान कर्ज माफी 30 सितंबर और डीटी के कारण। 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2019 तक लिए गए अल्पावधि फसली ऋण एवं पुनर्गठित फसली ऋण माफ किये जायेंगे। Kisan Karj Mafi List Maharashtra 2023 आपको जन सेवा केंद्र,  बैंक, ग्रामीण विकास बैंक तथा आप सरकार सेवा केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं।  ऑफिशल पोर्टल पर PDF डाउनलोड करने का विकल्प नहीं है। किसानों की सहायता हेतु हम यहां पर Maharashtra Karj Mafi List PDF अपलोड कर रहे हैं। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

ज्योतिराव फुले कर्ज माफी योजना अधिक जानकारी

 महाराष्ट्र शासन द्वारा महात्मा ज्योतिराव फुले शेतकरी कर्जमुक्ति योजना के अंतर्गत किसानों को ₹200000 का ऋण माफ करने की घोषणा की है। लाभार्थी किसान कैसे योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। या जारी की गई लिस्ट में नाम देख सकते हैं इस संबंध में हम कुछ वीडियो इंफॉर्मेशन उपलब्ध करवा रहे हैं। यहां से आप योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नियमित ऋण अदायगी करने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने हेतु वर्ष 2017-18, वर्ष 2018-19 एवं वर्ष 2019-20 की अवधि पर विचार करने का अनुमोदन किया गया। जिन किसानों ने फसल ऋण लिया है और इन तीन वित्तीय वर्षों में से किन्हीं दो में नियमित रूप से भुगतान किया है, उन्हें इस योजना के लाभ के लिए अनुमोदित किया गया है।

महात्मा फुले कर्ज माफी वित्तीय वर्ष

यदि वित्तीय वर्ष 2017-18 में लिये गये अल्पकालीन फसली ऋण की पूर्ण चुकौती 30 जून, 2018 तक कर दी जाती है, तो वित्तीय वर्ष 2018-19 में लिये गये अल्पकालीन फसली ऋण की पूर्ण चुकौती 30 जून, 2019, वर्ष 2019-20 तक कर दी जाती है। यदि इस वित्तीय वर्ष के दौरान लिया गया अल्पावधि फसली ऋण 31 अगस्त, 2020 तक या तीनों वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 में फसल अवधि के अनुसार ऋण चुकौती की देय तिथि तक पूरी तरह चुकाया जाता है बैंक की स्वीकृत नीति के अनुसार, जो भी बाद में हो।

यदि देय तिथि से पहले ऋण का पूरा भुगतान (मूलधन+ब्याज) कर दिया जाता है, तो ऐसे किसान अधिकतम रु. लाभ के रूप में 50 हजार तक की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत है। हालांकि, वर्ष 2018-19 या 2019-20 में लिए गए और पूरी तरह से चुकाए गए अल्पावधि फसल ऋण की राशि रुपये है। 50 हजार से कम होने पर ऐसे कृषकों को उनके द्वारा वर्ष 2018-19 अथवा वर्ष 2019-20 में वास्तव में लिये गये अल्पकालीन फसली ऋण की मूलधन राशि के बराबर प्रोत्साहन राशि देने की स्वीकृति दी जाती है।

प्रोत्साहन लाभ प्रदान करते समय, व्यक्तिगत किसानों को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा एक/कई बैंकों से रु. प्रोत्साहन लाभ की राशि अधिकतम 50 हजार की सीमा में निर्धारित की जायेगी।

Maharashtra Karj Mafi Helpline Number

 किसानों को योजना अंतर्गत आवेदन करने तथा लिस्ट में नाम ना होने की स्थिति में सरकार के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं तथा नीचे दी गई संपर्क सूत्र का  उपयोग कर सकते हैं।

•        Cooperation Marketing and Textiles Department,

•        358 Annexe, 3rd Floor, Mantralaya, Madam Cama Road,

•        Hutatma Rajguru Chowk, Mumbai – 400032.

•        Email ID: contact.mjpsky2019@maharashtra.gov.in

•        Toll-Free Number: ८६५७५९३८०८ / ८६५७५९३८०९ / ८६५७५९३८१०

INDEX

महाराष्ट्र के समस्त जिला सूची | All District List of Maharashtra

Maharashtra के समस्त जिला किसान कर्ज माफी लाभार्थी लिस्ट में नाम देख सकते हैं:-

Akola (अकोला)Ahmednagar (अहमदनगर)
Amravati (अमरावती)Aurangabad (औरंगाबाद)
Beed (भंडारा)Bhandara (बोली)
Chandrapur (चंद्रपुर)Dhule (धुले)
Buldhana (बुलढाणा)Gondia (गोंदिया)
Hingoli (हिंगोली)Gadchiroli (गढ़चिरौली)
Jalgaon (जलगांव)Jalna (जलना)
Kolhapur (कोल्हापुर)Mumbai City (मुंबई शहर)
Mumbai Suburban (मुंबई उपनगरीय)Latur (लातूर)
Nanded (नांदेड़)Nagpur (नागपुर)
Osmanabad (उस्मानाबाद)Nandurbar (नंदुरबार)
Nashik (नासिक)Palghar (पालघर)
Pune (पुणे)Parbhani (परभानी)
Raigad (रायगढ़)Sangli (सांगली)
Satara (सतारा)Ratnagiri (रत्नागिरि)
Sindhudurg (सिंधुदुर्ग)Solapur (सोलापुर)
Thane (ठाणे)Wardha (वर्धा)
Washim (वाशिम)Yavatmal (यवतमाल)

FAQ’s महाराष्ट्र कर्ज माफी लिस्ट 2023 PDF

Q. महाराष्ट्र कर्ज माफी लिस्ट कैसे देखें?

Ans. किसान कर्ज माफी लिस्ट में नाम देखने के लिए नजदीकी जन सेवा केंद्र आप सरकार सेवा केंद्र तथा बैंक में जाकर ऋण माफी लिस्ट में नाम देख सकते हैं। 

Q. महाराष्ट्र किसान कर्ज माफी ऑफिशल वेबसाइट क्या है?

Ans. Maharashtra Government द्वारा किसानों के ₹2 लाख तक कर्ज माफ करने हेतु महात्मा ज्योतिराव फूले योजना की शुरुआत की गई। इस योजना को क्रियान्वित करने हेतु ऑफिशल वेबसाइट https://mjpsky.maharashtra.gov.in/ तैयार की गई है। 

Q. ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट कैसे देखें?

Ans. महाराष्ट्र जोतीराव फुले कर्ज माफी लिस्ट देखने के लिए नजदीकी जन सेवा केंद्र, आप सरकार सेवा केंद्र, तथा जिस बैंक से ऋण लिया गया है। वहां से लिस्ट देखी जा सकती है।

Leave a Comment