मुख्यमंत्री फसल बीमा योजना | Fasal Bima Yojana 2023 | Mukhyamantri Fasal Bima Yojana

Fasal Bima Yojana 2023 भारत के सभी किसानों के लिए प्राकृतिक आपदाओं से फसल की रक्षा करना चुनौतीपूर्ण मुद्दा है। प्राकृतिक आपदाओं के चलते जब फसल को नुकसान होता है। तब किसान आर्थिक और मानसिक दुख को भोग रहे होते हैं। ऐसे में राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक नुकसान से उबारने हेतु फसल बीमा, (Fasal Bima) फसल राहत, (Fasal Rahat) फसल सहायता योजना (Mukhaymantri Fasal Bima Yojana) के माध्यम से किसानों को आर्थिक मुआवजा देकर हुए नुकसान की भरपाई करने का प्रयास करते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana) की शुरुआत की गई। इस योजना को 13 जनवरी 2016 को किसान हित में लागू किया गया। योजना के अंतर्गत किसानों को रबी एवं खरीफ फसल का बीमा करवाने हेतु आग्रह किया जाता है।

फसल बीमा (crop insurance) के लिए किसानों से नाम मात्र प्रीमियम राशि ली जाती है। अर्थात रबी फसलों के लिए 1.5% प्रतिशत तथा खरीफ फसलों के लिए 2% फसल बीमा प्रीमियम राशि ली जाती है। इसी के साथ झारखंड, बिहार सरकार द्वारा राज्य स्तर पर फसल राहत एवं फसल सहायता योजना की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रभावित क्षेत्र अनुसार घोषित अनुदान राशि को किसानों तक पहुंचाया जाता है। इस लेख में हम राज्य स्तर पर शुरू की गई योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तारपूर्वक प्रक्रिया इस लेख में जानने वाले हैं।

मुख्यमंत्री फसल बीमा योजना बिहार | Fasal Sahayata Yojana Bihar

 बिहार सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदाओं के चलते खराब हुई फसल का मुआवजा दीया जाना घोषित किया है। बिहार के ऐसे क्षेत्र जो बाढ़ प्रभावित, एवं प्राकृतिक आपदाओं से ग्रस्त रहते हैं। ऐसे क्षेत्र में किसानों को “फसल सहायता योजना” के अंतर्गत आर्थिक मुआवजा दिया जाता है। यह कोई बीमा योजना नहीं है। राज्य सरकार द्वारा खराब फसल का निरीक्षण करवाया जाता है और चयनित किसानों की सूची तैयार कर उन्हें बैंक खाते में फसल राहत के अंतर्गत अनुदान ट्रांसफर कर दिया जाता है। बिहार राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई  फसल सहायता योजना की अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।

बिहार फसल सहायता योजनायहाँ से देखें
जमीन रजिस्ट्री, नियम, फीस की जानकारीयहाँ से देखें
बिहार भूमि जमाबंदी पंजीयहाँ से देखें
बिहार में जमीन का सर्किल रेटयहाँ से देखें
भूलेख बिहार नकलयहाँ से देखें
दाखिल खारिज ऑनलाइन बिहारयहाँ से देखें
Fasal Bima Portalhttps://pacsonline.bih.nic.in/

मुख्यमंत्री फसल बीमा योजना झारखंड (JRFRY)

झारखंड सरकार द्वारा राज्य स्तर पर किसानों को सुखाड़,  बर्फ बारी,  मूसलाधार बारिश, बाढ़,  भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के चलते खराब हुई फसल का मुआवजा दिया जाता है। इसे “झारखंड राज्य फसल राहत योजना” का नाम दिया गया है। झारखंड सरकार ने 30 अक्टूबर को 22 जिलों के 220 प्रखंडों को सूखा घोषित किया था। ऐसे में अगर किसानों को सूखे के दौरान खराब हुई फसल के लिए मुआवजा देना है। तो राज्य सरकार को अपने कोष से करीब 1200 करोड़ रुपये देने होंगे। पर अब झारखंड सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) के अंतर्गत किसानों को फसल बीमा (Crop Insurance) करवाने हेतु आग्रह कर रही है। ऐसा करने पर राज्य सरकार को केवल 350 करोड रुपए प्रीमियम राशि के तौर पर भुगतान करना होगा। बाकी राशि केंद्र सरकार द्वारा वहन की जाएगी। इस योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

झारखंड राज्य फसल राहत योजनायहाँ से देखें
झारखंड म्यूटेशन स्थितियहाँ से देखें
झारखंड भूमि सुधार रजिस्टर 2 देखेंयहाँ से देखें
भू नक्शा झारखण्ड यहाँ से देखें
Fasal Bima Jharkhand Portal (JRFRY)https://jrfry.jharkhand.gov.in/

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना | Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana

Fasal Bima Yojana 2023:- भारत सरकार द्वारा किसानों की दुगनी आय एवं समृद्ध बनाने का बीड़ा उठाया गया है। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को प्रति वर्ष ₹6000 अनुदान देने की अनूठी पहल आज कारगर साबित हो रही है। पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत PMFBY Online, सीएससी सेंटर (CSC Center)  तथा बैंक से आवेदन कर सकते हैं और जिन किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड ले रखा है। उन्हें बैंक द्वारा पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत अनिवार्य तौर पर आवेदन किया जाता है। पीएम फसल बीमा योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

योजना नामप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2023
योजना की शुरुआत13 जनवरी 2016 को की गई
फसल बीमा की पूरी जानकारीयहाँ देखें
फसल बीमा लाभार्थी लिस्ट में नाम देखेंयहाँ देखें
फसल बीमा एप्लीकेशन स्टेटसयहाँ देखें
फसल बीमा क्लेम लिस्ट 2023यहाँ देखें
गांव अनुसार बीमा सूची 2023यहाँ देखें
फसल बीमा चेक करेंयहाँ देखें
पीएम फसल बीमा पोर्टलhttps://pmfby.gov.in/
बीमा दिशा निर्देशयहाँ देखें

मुख्यमंत्री फसल बीमा योजना राजस्थान | Fasal Bima Yojana Rajasthan

राजस्थान सरकार द्वारा किसानों को फसल बीमा करवाने हेतु आग्रह किया जा रहा है और हाल ही 2022 में राजस्थान के किसानों ने पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत बढ़-चढ़कर आवेदन किया है। राजस्थान सरकार द्वारा फसल बीमा योजना को केंद्र सरकार के साथ मिलकर संचालित कर रही है। किसानों से नाम मात्र प्रीमियम राशि बीमा पॉलिसी के नाम पर ली जाती है। शेष प्रीमियम राशि का भुगतान केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। राजस्थान के काश्तगार जो फसल बीमा योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वह आवेदन से जुड़ी विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

राजस्थान फसल बीमा क्लेम List 2023यहाँ से देखें
राजस्थान में डीएलसी रेटयहाँ से देखें
भू नक्शा राजस्थानयहाँ से देखें
राजस्थान में स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्री शुल्कयहाँ से देखें
अपना खाता नामांतरण यहाँ से देखें
अपना खाता राजस्थानयहाँ से देखें
Fasal Bima Portal Rajasthanhttps://agriculture.rajasthan.gov.in/

फसल बीमा योजना राज्य अनुसार लिस्ट | Fasal Bima Yojana 2023

भारत के लगभग सभी राज्यों में फसल बीमा योजनाओं को शुरू किया जा रहा है।  कुछ योजनाएं ऐसी है। जो राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है। जिसमें झारखंड बिहार राज्य सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त लगभग सभी राज्यों में पीएम फसल बीमा योजना कार्यान्वित है। नीचे दी गई राज्य अनुसार सूची में अपने राज्य का चुनाव करें और उस राज्य में चल रही पीएम फसल बीमा योजना की पूरी जानकारी प्राप्त करें।

Sates NameOfficial Website Links
Biharक्लिक करें
Chhattisgarhक्लिक करें
Haryanaक्लिक करें
Himachal Pradeshक्लिक करें
Jharkhandक्लिक करें
Madhya Pradeshक्लिक करें
Maharashtraक्लिक करें
Rajasthanक्लिक करें
Uttar Pradeshक्लिक करें
Uttarakhandक्लिक करें
Delhiक्लिक करें
Punjabक्लिक करें

Leave a Comment