खतियान देखना है | झारखंड खतियान 2023 | Jharbhoomi khatiyan

झारखंड भूमि सुधार विभाग द्वारा जमीन से जुड़े अहम दस्तावेज खतियान देखना है, रजिस्टर 2, पंजी अपना खाता देखने हेतु ऑफिशल वेबसाइट jharbhoomi.jharkhand.gov.in तैयार की गई है। इस साइट पर किसान बिना किसी पृष्ठ संख्या, वर्तमान संख्या, खाता खेसरा संख्या के भी खतियान देख सकते हैं। झारभूमि ऑफिशल वेबसाइट पर खतियान देखने के लिए जिला, अंचल, हल्का, मौजा का नाम, खाता नंबर और जमीन की किस्म का चुनाव करना होता है। झारभूमि ऑफिशल वेबसाइट पर खतियान (Jharbhoomi Khatiyan) देखना बहुत ही आसान प्रक्रिया है। चलिए अब हम ऑफिशल वेबसाइट की ओर चलते हैं और झारखंड खतियान (Jharkhand Khatiyan) ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया में आगे बढ़ते हैं।

झारभूमि, रजिस्टर 2, पंजी, खतियान, भू नक्शा देखें

खतियान देखना है | Khatiyan Dekhna Hai

झारभूमि ऑफिशल वेबसाइट पर खतियान देखने के लिए आवेदक किसानों को किसी प्रकार की जानकारी दर्ज करने की आवश्यकता नहीं है। झारभूमि ऑफिशल वेबसाइट पर किसान खतियान देखने के साथ साथ रजिस्टर टू, अपना खाता, झारखंड भू नक्शा, आसानी से देख सकते हैं। Jharbhoomi Portal ध्यान रखने के साथ-साथ जमीन का संपूर्ण विवरण भी नहीं देख सकते हैं। झारभूमि पोर्टल (Jharbhoomi Portal) पर उपलब्ध खतियान पूर्ण रूप से नि:शुल्क है। इसे डाउनलोड करने के लिए आप किसी प्रकार की राशि का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। चलिए हम खतियान में दर्ज जानकारी को समझते हैं।

Jharbhoomi Khatiyan 2023 | खतियान के उपयोग

डाउनलोड की गई झारखंड खतियान में किसान और जमीन से जुड़ी जानकारी दर्ज होती है। किसान डाउनलोड की गई खतियान का उपयोग केवल जमीन की जानकारी प्राप्ति हेतु कर सकते हैं।

  • Jharkhand Khatiyan का उपयोग किसी भी नए साक्ष्य के रूप में नहीं किया जा सकता।
  • यह खतियान पूर्ण रूप से एक कंप्यूटर जनित है।
  • खतियान में उपलब्ध जमीन की जानकारी केवल किसान द्वारा सूचनार्थ उपयोग की जा सकती है।

कंप्यूटर जनित खतियान में किसान जमीन से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। जैसे:-

  • खाता संख्या
  • रैयत का नाम
  • पिता का नाम
  • रैयत की जाति
  • प्लॉट संख्या (यदि उपलब्ध हो तो)
  • ए, डि, हे जानकारी
  • लगान से जुड़ी जानकारी
  • कैफियत / अभ्युक्ति
  • भाग वर्तमान/ पृष्ट संख्या

डाउनलोड की गई खतौनी में उक्त में दी गई सारी जानकारी दर्ज होती है।

खतियान कैसे देखा जाता है | खतियान कैसे देखे ऑनलाइन

झारभूमि ऑफिशल वेबसाइट पर खतियान देखना बहुत ही आसान है। आप निश्चित तौर पर बिना किसी आपत्ती के खतियान ऑनलाइन देख सकते हैं। Khatiyan Download करने के लिए अब यह प्रक्रिया फॉलो करें।

  • दिए गए लिंक पर क्लिक करें। ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाए
  • वेबसाइट पेज पर दिखाई दे रहे खाता एवं रजिस्टर्ड 2 देखे पर क्लिक करें। 
  • खाता संख्या के अनुसार खतियान एवम रजिस्टर 2 देखे का पेज दिखाई देगा।
  • खतियान और रजिस्टर टू देखें दो विकल्प दिखाई देंगे। इनमें खतियान पर क्लिक करें।
  • जिला, अंचल, हल्का, मौजा, खाता नंबर जमीन की किस्म का चुनाव करें।
  • सुरक्षा कोड दर्ज करें।
  • खतियान पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज ओपन होगा यहां पर आपको खतियान दिखाई देगी जिससे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

झारखंड रजिस्टर २ से जुड़े अन्य लेख

झारभूमि ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध सभी सेवाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी और अपना खाता रजिस्टर 2, पंजी 2, झारखंड भू नक्शा देखने स्थान व विस्तार पूर्वक लेख की सारणी में दिए गए हैं। आप आवश्यकता अनुसार सारणी लेख का चुनाव कर सकते हैं।

रैयत नाम से खोजे Jharkhandजमीन का पुराना रिकॉर्ड देखे
भू नक्शा झारखण्ड यहाँ देखेंझारखंड म्यूटेशन स्थिति
जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी झारखंड राज्य फसल राहत योजना
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना ई उपार्जन झारखंड पंजीयन

FAQ’s खतियान देखना है | Jharbhoomi Khatiyan

Q. खतियान क्या होता है?

Ans. राजस्व विभाग द्वारा जमीन से जुड़ी खाता संख्या, पृष्ठ भाग संख्या, क्षेत्रफल,  बंदोबस्ती जानकारी को दर्ज करने हेतु खतियान दस्तावेज का उपयोग किया जाता है। जिसमें किसान के नाम से लेकर जमीन से जुड़ी सभी जानकारी को दर्ज किया जाता है। खतियान मुख्य तौर पर झारखंड, बिहार राज्य में उपयोग की जाती है।

Q. खतियान देखना है झारखंड का?

Ans. झारखंड का खतियान ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिशल वेबसाइट झारभूमि पर विजिट करें। वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे खाता एवं रजिस्टर विवरण देखें पर क्लिक करें। खतियान और रजिस्टर 2 विकल्प दिखाई देंगे जिसमें खतियान पर क्लिक करें। हल्का मौजा क्षेत्र का चुनाव करें। खाता जमीन की किस्म का चुनाव करें और खतियान पर क्लिक करें। यहां से आप उनको देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Q. झारखंड खतियान ऑफिशल वेबसाइट क्या है?

Ans. निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड द्वारा झारभूमि ऑफिशल पोर्टल https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर जमीन से जुड़े सभी दस्तावेज जैसे रजिस्टर आदि को ऑनलाइन देखा जा सकता है। 

Leave a Comment