किसान पंजीयन देखना है | किसान पंजीयन 2023-24 | MP Kisan Panjiyan | ई उपार्जन पंजीयन

By | June 7, 2023
Kisan Panjiyan

किसान पंजीयन देखना है:- केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा देश के सभी किसानों को विकसित, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में अथक प्रयास किए जा रहे हैं .सरकार द्वारा किसानों के हित में कृषि संबंधी विभिन्न प्रकार की योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। तथा किसानों को कृषि विभाग (Agriculture Department) से संबंधित जुड़ी सभी सेवाओं पर ऑनलाइन पंजीयन (Registration) करने की सुविधा दी जा रही है। ताकि किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Kisan Panjiyan) कर अपनी फसल को सीधा सरकार तक बेच (Sell) सकते हैं। इसी के साथ सरकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Kisan Panjiyan Online) करने के बाद ऑफिशल वेबसाइट से किसान पंजीयन (Kisan Panjiyan) कैसे देख सकते हैं।

इस संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी लेख में दी जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें  जिन किसानों ने एमपी उपार्जन (MP e Uparjan Portal) बिहार किसान पोर्टल, छत्तीसगढ़ किसान एकीकृत पोर्टल, झारखण्ड उपार्जन (Jharkhand Uparjan Portal) पर रजिस्ट्रेशन किया है। तो अब आप नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके सभी राज्यों के किसान पंजीयन लिस्ट को ऑनलाइन देख सकेंगे।

SBI पशुपालन लोन 2023

किसान पंजीयन देखना है | Kisan Panjiyan Dekhna Hai

जब किसानों को सरकार से सीधा संबंध स्थापित करना होता है। तब उन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अति आवश्यक होता है। भारत के लगभग सभी राज्यों के कृषि विभाग द्वारा किसानों द्वारा ऑफिशल पोर्टल पर Kisan Panjiyan Online करवाया जाता है . किसान ऑनलाइन पंजीयन करके अपनी रबी एवं खरीफ की फसलों को सीधा सरकार तक भेज सकते हैं . इसके लिए किसानों को उपार्जन पोर्टल (E Uparjan Portal) पर रजिस्ट्रेशन करना होता है कृषि विभाग से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु किसानों को कृषि विभाग के ऑफिशल वेबसाइट पर पंजीयन करना होता है . किसानों द्वारा ई उपार्जन पोर्टल पर किए जाने वाले पंजीयन को हम कैसे देख सकते हैं . इस संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी नीचे पढ़ते हैं:-

एमपी उपार्जन किसान पंजीयन | MP e Uparjan Kisan Panjiyan 2023 24

मध्य प्रदेश के जिन किसानों ने एमपी उपार्जन (MP Uparjan Portal) ऑफिशल पोर्टल पर अपना पंजीकरण किया है। उन्हें सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के लाभ दिए जाते हैं। जैसे किसान सीधा सरकार को अपनी रबी एवं खरीफ की फसल को बेच सकते हैं। गेहूं पंजीयन कर सकते हैं। उपार्जन केंद्र पर स्लॉट बुक कर सकते हैं, बेची गई फसल की रकम को सीधे बैंक खाते में प्राप्त कर सकते हैं, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) Minimum Support Price पर अपनी फसल को बेच सकते हैं।

इस बीच किसानों को किसी प्रकार का शुल्क, मंडी टैक्स, आड़त जैसे कर नहीं देने पड़ेंगे। बीते 5 सालों में मध्य प्रदेश के किसानों ने उपार्जन केंद्रों पर अपनी फसल को सीधा सरकार को बेचकर अच्छा मुनाफा कमाया है। अब तक 118.57 लाख किसानों ने MP E Uparjan Portal पर पंजीयन किया, करीब 64 लाख किसानों से करीब 2415.62 लाख क्विंटल अनाज खरीदा गया। इस एवज में सरकार द्वारा किसानों को 69111 करोड रुपए का भुगतान किया।

एमपी किसान पंजीयन ऑनलाइन देखें | MP Kisan Panjiyan

मध्य प्रदेश के किसान एमपी उपार्जन पोर्टल पर आसानी से अपना पंजीयन देख सकते हैं। इसके लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो कीजिएगा।

  • दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाएं
  • Madhya Pradesh Uparjan पोर्टल पर दिखाई दे रहे किसान जानकारी पर क्लिक करें।
  • किसान अपने जिले का चुनाव करें।
  • यहां पर किसानों को किसान को और, मोबाइल नंबर, या समग्र आईडी में से किसी एक जानकारी को दर्ज करें।
  • दिए गए कैप्चा कोड कोड दर्ज करें।
  • किसान सर्च करें पर क्लिक करें।

यहां से आप मध्य प्रदेश उपार्जन पोर्टल पर किसान पंजीयन ऑनलाइन देख सकेंगे। 

झारखण्ड किसान पंजीयन | Jharkhand Kisan Panjiyan

झारखण्ड के किसानो के लिए उपार्जन पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं को हमने अलग से लेख में दिया है। झारखण्ड किसान पंजीयन देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

एकीकृत किसान पंजीयन पोर्टल छत्तीसगढ़ | ekikrit kisan portal Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में विभिन्न प्रकार की लाभकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। किसानों को ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु एकीकृत किसान पोर्टल (kisan.cg.nic.in) तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर किसान अपना पंजीकरण करके सरकार से सीधा संबंध स्थापित कर सकते हैं। इसी के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। एकीकृत किसान पोर्टल (ekikrit kisan portal) पर अब तक 2559943 किसान अपना पंजीयन कर चुके हैं। 20114 राजेश्वर ग्राम, 953 1 ग्राम, पंजीकरण करा चुके हैं। तो चलिए हम किसान जानकारी को ऑनलाइन चेक करने की विधि समझते हैं। 

  • Chhattisgarh के जिन किसानों ने एकीकृत किसान पंजीयन ऑफिशल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया है। उन्हें नीचे दी गई प्रक्रिया फॉलो करना चाहिए। 
  • छत्तीसगढ़ के किसान दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाए।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर मैन्युबार में दिखाई दे रहे रिपोर्ट सेक्शन में कृषक विवरण पर क्लिक करें।
  • यहां से किसान अपना कोड,  एकीकृत पंजीकरण कोड, या फिर आधार कार्ड नंबर दर्ज करके भी किसान पंजीयन देख सकते हैं।
  • आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
  • जानकारी देखें पर क्लिक करें।

यहां से छत्तीसगढ़ के किसान एकीकृत किसान पंजीयन पोर्टल पर किसान पंजीयन देख सकते हैं।

किसानों के लिए उपयोगी

भू नक्शा देखेंपीएम फसल बीमा योजना मध्य प्रदेश
भूलेख, जमाबंदी, खतौनी देखेंकिसान कर्ज माफी लिस्ट
सर्किल रेट एवं स्टाम्प ड्यूटीकिसान क्रेडिट कार्ड योजना
जमीन रजिस्ट्री एवं दाखिल ख़ारिजकिसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं
किसान योजना एवं ऋणप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लिस्ट
जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी मध्यप्रदेश जमीन नामांतरण मध्य प्रदेश

FAQ’s किसान पंजीयन देखना है 2023 24

Q. किसान पंजीयन कैसे चेक करें?

Ans. एमपी उपार्जन पोर्टल पर किसान पंजीयन ऑनलाइन देखना बहुत ही आसान है। एमपी उपार्जन पोर्टल पर विजिट करें। वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे किसान जानकारी पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण को दर्ज करें। यहां से आप किसान पंजीयन ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Q. एमपी उपार्जन किसान पंजीयन कैसे देखें?

Ans. मध्य प्रदेश के किसान एमपी उपार्जन ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। वेबसाइट में दिखाई दे रहे किसान जानकारी पर क्लिक करें। यहां पर किसानों को समग्र आईडी या उपार्जन आईडी मोबाइल नंबर दर्ज करके कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। यहां से एमपी किसान पंजीयन ऑनलाइन देख सकेंगे।

Q. किसान पंजीयन ऑफिशल वेबसाइट क्या है?

Ans. मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एमपी उपार्जन ऑफिशल पोर्टल https://mpeuparjan.nic.in/ तैयार किया गया है। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एकीकृत किसान पोर्टल तैयार किया गया है। https://kisan.cg.nic.in/  झारखण्ड किसानो के लिए https://uparjan.jharkhand.gov.in/ पोर्टल तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *